Home Chandigarh सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो

सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो

0
सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः सेक्टर-26 सब्जी मंडी में उस समय हंगामा हो गया जब अवैध रूप से फड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक वेंडर की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह घटना 8 जून की है, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बलटाना निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर वही व्यक्ति है, जिसकी शिकायत पर करीब 2 माह पहले चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील यादव उर्फ सुनील राव को सीबीआई ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। रवि शंकर ने बताया कि सेक्टर-26 सब्जी मंडी की पार्किंग में 29 वेंडरों को फड़ी लगाने के लिए स्टे मिली हुई है। आरोप है कि लकी नाम का एक व्यक्ति वहां फड़ी लगाने वालों से पैसे मांगता है। मंगलवार को जब वह अपनी फड़ी लगाने पहुंचा तो आरोपी ने उससे पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने हाथ में पकड़े डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here