चर्चित कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर को गोलियों से भून दिया। ओटोमैटिक गन से करीब एक सेंकंड में 13 राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद कैशियर को घायल हालात में पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी चंडीगढ़ ने मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब की यह घटना है। दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर ग्राहक के तौर पर दुकान में आए और फिर दोनों ने गन निकाली और कैशियर को गोलियों से भून दिया। घटना के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इसमें भागने से लेकर गोली मारने की घटना वीडियो में कैद हो गई है।