Home Chandigarh IMA ने वापस ली हड़ताल, आयुष्मान कार्ड से दोबारा शुरू होगा इलाज

IMA ने वापस ली हड़ताल, आयुष्मान कार्ड से दोबारा शुरू होगा इलाज

0
IMA ने वापस ली हड़ताल, आयुष्मान कार्ड से दोबारा शुरू होगा इलाज

चंडीगढ़: हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज की बकाया राशि को लेकर निजी अस्पताल संचालकों और सरकार के बीच बना गतिरोध अब दूर हो गया है। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठक में जल्द बकाया राशि जारी करने पर सहमति बन गई। एसीएस की ओर से आईएमए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि 30 जून तक की पैडिंग राशि 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के अलावा डीजी हैल्थ और आयुष्मान विभाग के सीईओ मुख्य तौर से मौजूद थे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आई.एम.ए. के सचिव धीरेंद्र सोनी ने बताया कि बैठक में 30 जून तक की पैंडिंग राशि 15 जुलाई तक पूरा करने की बात कही गई है। जब हम पिछली बार अधिकारियों से मिलने आए थे उस समय पैंडैंसी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की थी। लगातार जो पैंडिंग अमाऊंट है उन्हें निकाला जा रहा है। सोनी ने बताया कि मौजूदा समय में 1 लाख 24 हजार के करीब केस अभी पैंडिंग थे जिनकी अमाऊंट 225 करोड़ थी। अफसरों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 10 हजार पैंडिंग केस रोज निकाले जाएंगे। यह सब हो जाता है तो फिर से सुचारु रुप से आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में कार्य शुरु हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here