Blog

  • Flight छूटने पर महिला ने ड्राइवर पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो वायरल

    Flight छूटने पर महिला ने ड्राइवर पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो वायरल

    मुबंईः सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें ज्यादातर मामूली बात को लेकर हुए झगड़ों के वीडियो होते हैं, जो वाकई चौंकाने वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में अक्सर ऐसी स्थितियां होती हैं जहां दूसरे पक्ष को कोई गलती न होते हुए भी सुनना पड़ता है। फिलहाल मुंबई एयरपोर्ट पर एक ऐसी ही घटना घटी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर को पीटती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह झगड़ा महिला की फ्लाइट छूटने की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला ड्राइवर का पीछा करते हुए, उसे गालियां देते हुए और डंडे से मारते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी फ्लाइट छूटने और देरी के लिए कैब ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया और विवाद शुरू हो गया। यह स्वीकार करने के बजाय कि यह सब उसके देर से घर से निकलने के कारण हुआ, उसने ड्राइवर पर अपना गुस्सा निकाला। महिला ने ड्राइवर को सरेआम बेइज्जत किया। वह ड्राइवर के पीछे दौड़ती और उसे मारती नजर आ रही हैं।

    इस सब में ड्राइवर उससे दूर हटकर उसके हमलों से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कुछ भी न सुनने पर महिला ने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा और उसे सड़क पर बार-बार पीटा. इस वायरल वीडियो में कैब ड्राइवर संघर्ष करते हुए खुद को हमले से बचाने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स भी जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। करीब 29 सेकंड की इस क्लिप में महिला के इस कारनामे को पुलिस वाला भी देखता नजर आता है। साथ ही, एयरपोर्ट स्टाफ भी महिला के आगे-पीछे खड़े होते है। लेकिन वह ड्राइवर को पीटने के चक्कर में उसके आगे पीछे लग होती है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स महिला के खिलाफ पुलिस से सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

  • घर में विस्फोट से महिला की मौत, जांच में जुटी Police

    घर में विस्फोट से महिला की मौत, जांच में जुटी Police

    झारखंडः देर रात करीब 2 बजे एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घर के मालिक उमेश दास की सास बेदंति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गिरिडीह शहर के शीतलपुर में हुई। वहीं उमेश दास, उनकी पत्नी सबिता देवी, पुत्र संदीप और सन्नी, बेटी लक्ष्मी तथा ससुर बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।

    विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छत ऊपर की ओर उठ गई। लोगों की मानें तो उमेश दास का एक पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसी घटना के पीछे इसी विवाद को जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है। घर के भीतर विस्फोट कैसे हुआ इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।

  • Expressway पर ट्रक और कार की टक्कर, परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    Expressway पर ट्रक और कार की टक्कर, परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    लखनऊ: आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर कार से जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला।

    पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।

    इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है। वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

     

  • Punjab News: सीमा सुरक्षा बल ने लगाई आधुनिक हथियारों की Exhibition, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमा सुरक्षा बल ने लगाई आधुनिक हथियारों की Exhibition, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय सीमा सुरक्षा बल दुशमन को हर तरह का जवाब देने के लिए पूरी तरह से समर्थ है। भारत में भी अब ऐसे हथियार बन रहे है जो अपने दुशमकों के दांत खट्टे कर देंगे। यहां तक की हैलीकॉप्टर को हवा में 1800 मीटर की दूरी तक मार गिराने वाले हथियार भी बन रहे है।


    बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ के पास ऐसे हथियार है जो अंधेरे में भी कई दूरी पर दुशमन को मार गिरा सकते है। इसके साथ लेजर तकनीक वाले दूर तक मार करने वाले हथियार सीमा सुरक्षा बल के पास है। 26 जनवरी पर सीमा सुरक्षा बल की गुरदासपुर की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां लोगों के साथ बच्चों ने पहुंचकर इन हथियारों को देखा और जानकारी हासिल की।

  • Punjab News: कांग्रेस पार्षद के घर पर सेहत विभाग की दबिश, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पार्षद के घर पर सेहत विभाग की दबिश, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मोहकमपुरा थाने के अंतगर्त आते वार्ड नंबर 24 में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कि सेहत विभाग की टीम ने कांग्रेस पार्षद के घर पर दबिश दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व कांग्रेस सासंद जसबीर सिंह डिंपा भी पहुंच गए, जहां उन्होंने आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। डिंपा का कहना है कि सोमवार यानी आज मेयर का चुनाव होना है, इसके चलते दवाब में आकर यह कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं कांग्रेस पार्षद के हक में इलाका निवासी भी सड़कों पर उतर गए।दूसरी ओर कार्रवाई करने पहुंची सेहत विभाग की टीम के साथ आई महिला इंस्पेक्टर कमलदीप कौर ने मीडिया से मामले के लेकर मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बात नहीं की, लेकिन पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा को बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। जिस पर विभाग के आदेशों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्षद पर आरोप लगा है कि घर में बिना लाइसेंस के डेयरी चलाई जा रही है। वहीं जसबीर सिंह डिंपा ने आरोप लगाया कि आप पार्टी सेहत विभाग की टीम का सहारा लेकर पार्षदों को परेशान कर रही है। हमेशा सेहत विभाग की टीमें दुकानों, फैक्ट्रियों व स्टोर पर सैंपल लेती हैं।

    ये पहली बार उनकी नजर में आया है कि किसी के घर पर रेड की जा रही है और वहां सैंपल लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, देर रात किसी के घर सेंपल लेने के लिए टीम का पहुंचना चौंकाने वाला है। डिंपा ने आरोप लगाया कि वार्ड 24 से पार्षद सतनाम सिंह के पिता बजुर्ग हैं और वे पैरालिसिस के मरीज हैं। रात के समय पुलिस और सेहत विभाग की टीम को देखकर वे बेचैन हो गए। अगर परिवार से किसी को भी कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार सेहत विभाग की टीम और पुलिस पार्टी होगी। डिंपा ने अंत में सेहत विभाग की टीम को सभी के सामने घर की चैकिंग करने और चैकिंग में जब्त सामान पर उनके हस्ताक्षर करवाने की बात की। लेकिन सेहत विभाग को घर में कोई भी डेयरी का सामान नहीं मिला। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम बैरंग लौट गई।

     

  • Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

    Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

    कपूरथलाः जिले के गांव भंडाल बेट के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज कुमार निवासी धालीवाल बेट, कपूरथला और निक्का निवासी गांव किशन सिंह वाला, कपूरथला के रूप में हुई है। वहीं घटना में महिला और बच्चे सहित 3 लोग घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स सहित अन्य मुलाजिमों की टीम पहुंची और मामले की जानकारी में जुट गई। वहीं घायलों की पहचान बलजिदर कौर, उनका बेटा सुखराज निवासी गांव धालीवाल बेट और मिलन निवासी गांव सुरखपुर, कपूरथला के रूप में हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जख्मी हुआ मिलन और मृतक निक्का अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढिलवां की तरफ से आ रहे थे। वहीं, दूसरे बाइक पर राज कुमार अपनी पत्नी बलजिंदर कौर और बेटे सुखराज के साथ दवा सामने आ रहा था।

    जब वे दोनों भंडाल बेट के पास पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। तुरंत प्रभाव से सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद राहगीरों की मदद से सभी जख्मियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने निक्का और राज कुमार को मृत घोषित कर दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल मिलन को प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया था। बाकियों का इलाज शुरू कर दिया गया था।

     

  • Punjab News: विरासती मार्ग पहुंचे Pratap Singh Bajwa; Dr. Ambedkar की प्रतिम का लिया जायजा, देखें वीडियो

    Punjab News: विरासती मार्ग पहुंचे Pratap Singh Bajwa; Dr. Ambedkar की प्रतिम का लिया जायजा, देखें वीडियो

    वाल्मीकि संगठनों ने दी बंद की कॉल

    अमृतसरः गणतंत्र दिवस पर विरासती मार्ग पर लगी डॉक्टर बीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने पर पूरे पंजाब में माहौल गरमा गया है। दूसरी तरफ इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। अमृतसर के कांग्रेस के पूर्व विधायक औऱ सांसद गुरजीत औजला व कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा देर रात अमृतसर के विरासती मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर बीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा का जायजा लिया। वहीं दूसरी तरफ घटनाक्रम के विरोध में सभी वाल्मीकि संगठनों की ओर से सोमवार यानी आज अमृतसर बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि शहर के भंडारी पुल के पास आज वाल्मीकि समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।हालांकि, अमृतसर में पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और प्रमुख चौकों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रताप बाजवा ने कहा कि पंजाब में आए दिन ही पहला थानों में धमाके हो रहे है अब बाबा साहेब जी की प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाया गया है। वहीं आप सरकार पर निशाना साधते कहा कि पंजब में आए दिन माहौल खराब होता जा रहा है। डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदमी मामले में पंजाब सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि भीमराव आंबेडकर कि मूर्ति से जो अपमान हुआ है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और मन को कष्ट देने वाला है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पंजाब की आम आदमी पार्टी की लॉ एंड ऑर्डर की बदतर से भी बदतर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट, फिरौती एवं रंगदारी की घटनाएं हो रही हैं। अब संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और संविधान की प्रतिमा के साथ बेअदबी की गई है। करोड़ों भारतीयों का अपमान है। यह दुखद घटना पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। उधर, अमृतसर में बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी व संविधान को आग लगाने की घटना के बाद फगवाड़ा के दलित समाज में रोष फैल गया। समुदाय के लोगों ने फगवाड़ा हाईवे पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। धरने की सूचना मिलने पर एसपी रुपिंदर कौर भट्टी मौके पर पहुंचीं तथा धरना दे रहे लोगों को शांत किया तथा उनसे मांग पत्र ले कर सड़क यातायात खुलवाया और उन्हें स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर में धरना लगाने के लिए मनाया। दलित नेता यश बरना के नेतृत्व में एसपी रूपिंदर कौर भट्टी को मांग पत्र दिया गया जिसमें मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ फगवाड़ा में भी एफआईआर दर्ज की जाए।
  • Jalandhar News: घर में बदमाशों ने किया ईंटों और तेजधार हथियार से हमला, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में बदमाशों ने किया ईंटों और तेजधार हथियार से हमला, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    इलाके में कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    जालंधर, ENS: महानगर के काजी मंडी में युवकों द्वारा घर में हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर इलाके में भारी हंगामा हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पारस ने कहा कि उसका भाई देर रात शादी से लौट रहा था। इस दौरान 5 युवकों ने घेर लिया। इस दौरान उन्होंने भाई पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि हमलावार नशा करते है और इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। आरोप है कि दो दिन पहले उसे भी घेर लिया था। परिजनों का कहना है कि वह इलाके में बाहरी लोगों के साथ भी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। पारस ने कहा कि देर रात उसके बाद 20 से 25 युवकों ने घर पर ईंट-पत्थर व हथियारों से हमला कर दिया। रीटा ने कहा कि मेरे चाचे के लड़कों के साथ पहले उक्त बदमाशों ने हमला किया। उसके बाद वह घर पर आ गए और उन्होंने कुछ बाहर से युवकों को बुलाकर हमला किया। पीड़िता ने कहा कि कुछ युवक उनके मोहल्ले के रहने वाले है। जिसमें लक्की, नानी सहित कुछ बाहरी युवकों ने हमला किया है। आरोप है कि वह चोरियां करते है, जिसकी देर रात पुलिस को शिकायत दी है। परिजनों ने कहा कि सभी के पास हथियार होने के चलते लोग कुछ नहीं बोलते। बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए बाइक व एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त कर दी। महिला ने कहा कि वह बच्चों को लेकर घर में जैसे ही घुसी तो बदमाशों ने घर पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। रीटा ने कहा कि देर रात उनके रिश्तेदार का दोस्त आया था। इस दौरान उक्त बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। वहीं घर पर ईंटों के टुकड़े पड़े हुए है और शीशे के टुकड़े बिखरे हुए है। हादसे में एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। जिसके बाद इलाका निवासियों के इकट्ठे होने पर हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि गली में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक ढाबे में कुर्सियां भी हमलावारों द्वार तोड़ दी गई।
  • Punjab News: थाने से करीब 150 मीटर दूर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर व्यक्ति ने किया हथौड़े से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने से करीब 150 मीटर दूर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर व्यक्ति ने किया हथौड़े से हमला, देखें वीडियो

    इस घटना को लेकर सीएम मान का आया बयान

    अमृतसरः जिले के विरासती मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। दरअसल, बीते दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालापर्ण करने के बहाने सीढ़ी के सहारे चढ़ गया और उसने प्रतिमा पर हथौड़े से वार करने शुरू कर दिए, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। बताया जा रहा हैकि युवक ने प्रतिमा पर 24 सेकेंड तक 8 बार वार किया। इस दौरान उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। आरोपी की पहचान अमृतसर के धर्मकोट निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह भी दलित समाज से ही आता है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे पत्थर से बनाई हुई संविधान की किताब पर आग लगाई। फिर वह हाथ में एक बड़ा हथौड़ा लेकर सीढ़ी के सहारे प्रतिमा पर बने कंधों पर चढ़ा। यहां पर खड़े होकर युवक ने शिखर पर जोर जोर से 8 वार किए। इस दौरान हेरिटेज स्ट्रीट पर लोगों की काफी चहल पहल थी। लोगों ने जब युवक को ये सब करते देखा तो उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। पहले तो उसने कुछ देर तक लोगों से बहस की और नीचे उतरने से इनकार किया लेकिन फिर वो किसी तरह मान गया। उसने ऊपर से ही हथौड़ा नीचे गिरा दिया। युवक नीचे उतरा तो उसे दो सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ लिया। इस दौरान उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वो खुद को छुड़ा नहीं पाया। गार्ड्स जब उसे पकड़ थाने की तरफ ले जाने लगे तो भीड़ भी उनके साथ साथ चलने लगी। तभी अचानक भीड़ से एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने से गुस्साए युवक ने कहा- मुझे मारना मत। इसके बाद गार्ड्स उसे भीड़ से निकालकर थाने में ले गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर युवक की पीटाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुई। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘इस घटना के लिए किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा मिलेगी। पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन को इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’ उधर, श्री राम स्थित महा स्नान प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन पवन द्रविड़ ने आज अमृतसर बंद की कॉल की है। हालांकि, सब कुछ स्कूल व दुकानें फिलहाल खुली हुई हैं।
  • Stock Market में हाहाकार, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा; IT और Auto शेयर्स फिसले

    Stock Market में हाहाकार, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा; IT और Auto शेयर्स फिसले

    बिजनेसः शेयर बाजार में सोमवार को शुरूआत ही भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,900 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में बढ़त देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.33% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.30% की तेजी है।

    वहीं डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 29 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।