Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: कल होगा Singer Rajvir Jawanda का अतिंम संस्कार, गांव में शोक की लहर, देखें Live
लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर का अंतिम संस्कार कल (9 अक्टूबर) उनके पैतृक गांव पोना, जगराओं में किया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि राजवीर जवंदा का आज सुबह 10:55 बजे निधन हुआ। वहीं राजवीर के निधन की खबर जैसी ही गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर छा गई।
Read in English:-
https://encounternews.in/latest-news/rajvir-jawandas-final-journey-last-rites-to-take-place-on-october-9-in-jagraon/गांव वासी राजवीर के घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान परिजनों द्वारा कहा गया कि आज सुबह अखंड साहिब के पाठ का भोग रखा गया था। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में संगत राजवीर को लेकर अरदास कर रही थी, तभी राजवीर के निधन की खबर आ गई।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
https://encounternewspaper.com/punjab/the-last-rites-of-punjabi-singer-rajveer-jawanda-will-be-performed-tomorrow-at-11-am-at-village-pona-jagraon/गुरुद्वारा साहिब में ही गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि शाम तक राजवीर का शव पैतृक गांव में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभी राजवीर के शव को मोहाली के घर में ले जाया गया है। राजवीर का कल 12 बजे पैतृक गांव में अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं अन्य गांव वासी शिव कुमार ने बताया कि वह राजवीर के साथ बचपन में एक साथ खेलता रहा।
ऐसे में आज राजवीर के निधन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। राजवीर की पटियाला की लड़की से शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। जिसमें 7 वर्ष की लड़की है और 4 वर्ष का बेटा है। राजवीर का परिवार मोहाली के घर में शिफ्ट हो गया। हालांकि वह अपने पैतृक गांव में अक्सर आता रहता था। आज पैतृक गांव में राजवीर के निधन की खबर के बाद शोक की लहर छा गई है।
कर्मजीत सिंह ने बताया कि राजवीर के निधन की खबर के समय वह लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें राजवीर के निधन के बारे में पता चला वह तुरंत गांव वासी आ गए। गांव वासियों में आज शोक की लहर छाई हुई है। उन्होंने कहा कि राजवीर पहले पुलिस में भर्ती हुआ था, लेकिन पटियाला में गायकी की शिक्षा पूरी होने के बार राजवीर ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी।
-
Punjab News: कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर जताया गहरा दुख, देखें वीडियो
होशियारपुरः कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी से होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बहुत बड़ी क्षति हुई है। राजवीर एक बहुत ही अच्छे दिल वाले और प्रसिद्ध गायक थे और ऐसा गायक मिलना बहुत मुश्किल है।
पंजाब के लोगों और पंजाब के युवाओं का उनसे गहरा लगाव था। हर बच्चे की जुबा पर उनका नाम था। उन्होंने कहा कि वह पूरे परिवार, आम आदमी पार्टी और पूर शहर की की ओर से उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी को उम्मीद थी कि शायद वह अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे, लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती है। हमारी यही दुआ है कि भगवान उनके परिवार को इस अपूर्ण क्षति से निपटने का बल दे।
-

Punjab News: श्री दरबार साहिब Helicopter से की फूलों की वर्षा, देखें वीडियो
अमृतसरः धन-धन श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब पर आध्यात्मिक रौनक का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर सुबह से ही संगत दरबार साहिब में नतमस्तक होनी शुरू हो गई थी। संगत ने दरबार साहिब पहुंच स्नान, गुरु घर के दर्शन और अरदास की।
इस पवित्र अवसर पर सच्चखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा पर हैलिकॉप्टर के माध्यम से सुंदर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा पारिवारिक और आध्यात्मिक माहौल बन गया। संगत की ओर से वाहेगुरु जी के जयकारे लगाए गए। शोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कीर्तन दरबार, लंगर सेवा और अरदासों के माध्यम से गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा भाव प्रकट किए गए।
-

Truck में घुसी तेज रफ्तार Car, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
श्रीगंगानगरः जिले में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार (टैक्सी) घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 3 श्रद्धालुओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा श्रीगंगानगर जिले के जैतसर में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर गांव 5 जीबी पुलिया के पास हुआ। घायलों को एम्बुलेंस से श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया।
जानकारी मुताबिक, 5 युवक कार में सवार होकर टैक्सी से श्रीगंगानगर में चानणा धाम बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रक में उनकी कार पीछे से जबरदस्त तरीके से टकरा गई जिससे 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र (20) पुत्र पप्पूराम, नरेश कुमार (20) पुत्र बुधराम, कालूराम (18) के रूप में हुई है। तीनों 2PGMB, अनूपगढ़ के रहने वाले थे।

मृतक। वहीं हादसे में सुखदेव (19) पुत्र स्वर्ण राम और जगदीश कुमार (28) पुत्र मुन्नीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगदीश गाड़ी चला रहा था। सुखदेव प्लम्बर का काम करता है। कालूराम और नरेश चचेरे भाई थे। सभी अविवाहित थे। इस दौरान शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। टैक्सी काटकर तीनों बॉडी को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।
-

Picnic पर गए परिवार के 7 सदस्य तेज पानी के बहाव में बहे, 4 लापता
बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुर बांध में पिकनिक मनाने गए एक परिवार के लिए यह पल काल बन गया। इस परिवार के सात लोग मार्कोनहल्ली जलाशय के बैकवाटर में खेलने के दौरान अचानक बह गए। आनन-फानन में लोग उन्हें बचाने दौड़े लेकिन तब तक वे दूर बह गए। सात में से एक शख्स को बाहर निकाल लिया गया जबकि महिलाएं और बच्चों समेत 6 लोगों को नहीं बचाया जा सका। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी के अनुसार, लगभग 15 लोग पिकनिक मनाने बांध पर गए थे। ये सभी पानी में खेल रहे थे।
उनमें से सात साइफन सिस्टम से अचानक पानी निकलने और तेज़ बहाव के कारण पानी में गिर गए। तेज़ पानी ने सातों को बहाकर ले गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। नवाज़ नाम के एक व्यक्ति को बचा लिया गया और उसे आदिचुंचनगिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान साज़िया और अरबिन के रूप में हुई है।
लापता व्यक्तियों में 45 वर्षीय तबस्सुम, 44 वर्षीय शबाना, चार वर्षीय मिफ्रा और एक वर्षीय मोहिब शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित तुमकुरु शहर के बी.जी. पाल्या इलाके के निवासी थे। वे मगदीपल्या में एक रिश्तेदार के घर गए थे और दोपहर के भोजन के बाद बांध के बैकवाटर में खेलने गए थे। हुलियुरदुर्ग और अमृतुरु पुलिस थानों के कर्मचारी लापता व्यक्तियों की तलाश में लगे हुए हैं। तलाशी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया।
-

नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने से मना करने पर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्रः पालघर जिले में एक नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताने पर तीन लोगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मोखदा तालुका के सतुरली गांव निवासी नवसु लडक्या फुफाने ने तीन लोगों द्वारा वैतरणा नदी में मछली मारने के लिए जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू जयराम पाटिल (31), रितेश उर्फ गुड्डा तुकाराम पाटिल (23) और प्रमोद उर्फ पन्या चिंतामन वारघाडे (25) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों ने पीड़ित और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की और उन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित को रस्सी से बांध दिया। उसे घसीटते गांव ले गए और तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पीड़ित के बेटे की शिकायत के आधार पर मोखदा पुलिस स्टेशन में तुरंत हत्या और संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और 29 लाख की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार
फिरोजपुर : सीआईए पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान आधारित संगठन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 5.150 किलोग्राम हेरोइन और 29,16,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, संगठन से जुड़े दो मुख्य हैंड्लर साजन पुत्र रमेश और रेशम पुत्र यूनिस को गिरफ्तार किया गया। दोनों फिरोजपुर और आसपास के इलाकों में हेरोइन और हवालों का कारोबार कर रहे थे।
फिलहाल, इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और एनसीबी टीम संगठन के आगे और पीछे संबंधों को बेनकाब करने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं।
-

प्रियंका गांधी ने इस वजह से Alia Bhatt से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो
नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को केरल डेयरी में आलिया भट्ट से माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल में डेयरी किसानों के एक समूह से उनकी बातचीत हुई और इस दौरान उनकी मुलाकात आलिया भट्ट नाम की एक गाय के साथ हुई। वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने केरल के कोडेनचेरी में स्थित एक डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के साथ बातचीत के दौरान इसका जिक्र किया। उन्होंने एक्स पर इससे मुलाकात का जिक्र भी किया है।आलिया भट्ट से मांगती हूं माफी
कांग्रेस नेता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी अपनी इस पोस्ट में टैग किया है। अपनी इस पोस्ट की शुरुआत प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में की परंतु बाद में कांग्रेस नेता ने डेयरी किसानों के सामने आने वाली दिक्कतों पर भी प्रकाश डाला। इसमें आर्थिक तंगी और अपर्याप्त बीमा कवरेज शामिल है।उन्होंने लिखा कि – ‘एक बहुत प्यारे परिवार की तरफ से चलाई जा रही डेयरी फॉर्म में डेयरी किसानों के एक समूह के साथ मुलाकात हुई और आलिया भट्ट नाम की एक गाय से भी मुलाकात हुई। आलिया भट्ट से माफी चाहती हूं लेकिन वह सच में बहुत प्यारी थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और उनमें से कई अपना गुजारा भी नहीं कर पा रहे हैं’।Met a group of dairy farmers at a dairy farm run by the loveliest family (and even encountered a cow named Alia Bhatt!!, due apologies to Ms.Bhatt @aliaa08, but she was really a cutie pie!).
Unfortunately dairy farmers are struggling with multiple difficulties and many are… pic.twitter.com/p36oeAZTbF — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 7, 2025पशु चिकित्सा दवाईयों की बढ़ी कीमत
प्रियंका गांधी ने इस दौरान यह भी कहा कि मैं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें पशु चिकित्सा दवाईयों की बढ़ती हुई कीमत, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवपत्ता वाले पशु चारे की उपलब्धता में आने वाली कठिनाईयों के साथ-साथ कई समस्याओं से अवगत करवाना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव का कहना है कि – मैं उन सभी किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मुद्दों को समझाने में अपना समय दिया मैं हर संभव मदद करुंगी। -

Jalandhar News: रेडक्रॉस भवन में निकाले गए 20 पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर के रेडक्रॉस भवन में पटाखा मार्किट लगाने को लेकर ड्रा निकाला जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 20 व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डीसीपी नरेश डोगरा की अगुवाई में व्यापारियों से अभी ड्रा के लिए 317 फॉर्म भरवाए गए है। जिसके बाद हर साल की तरह पर्ची के जरिए 20 व्यापारियों के नामों का ऐलान किया गया। पटाखा व्यापारियों में मार्किट सजाने को लेकर निराशा पाई जा रही है। दरअसल, इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। नगर निगम और प्रशासन अभी भी पटाखा मार्केट की साइट फाइनल नहीं कर पाया है। लम्मा पिंड चारा मंडी, खालसा स्कूल ग्राउंड के बाद शहीद बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने का विरोध हो गया।
अब निगम पठानकोट बायपास पर ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन को लेकर मंजूरी का प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है। जिसके बाद ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन पर सफाई के प्रबंध शुरू हो गए है। निगम ने मार्केट के लिए फायर एनओसी दे दी है। लम्मा पिंड चारा मंडी में मार्केट के लिए इसलिए मना हुआ क्योंकि पास ही निगम वर्कशॉप है जहां 100 से अधिक वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, खालसा स्कूल भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यहां ट्रेफिक की भयंकर समस्या होनी थी। शहीद बेअंत सिंह पार्क के लिए पीएसआईईसी ने एनओसी नहीं दी।
बताया गया कि पार्क के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती हैं। इस बीच चौहकां कलां की भी बात उठी लेकिन कोई इस पर नहीं माना। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है कि अब हमारा रुख पठानकोट बायपास की जमीन पर है। दूसरी ओर पटाखा व्यापारियों का कहना है कि हर साल उन्हें मार्किट लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दीवाली के पर्व को लेकर कम समय बचा है। इस बार भी पटाखा मार्किट को लेकर व्यापारियों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, व्यापारियों के पास करोड़ों का माल फंसा हुआ है।