Punjab News: कल होगा Singer Rajvir Jawanda का अतिंम संस्कार, गांव में शोक की लहर, देखें Live

Written by

in

लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर का अंतिम संस्कार कल (9 अक्टूबर) उनके पैतृक गांव पोना, जगराओं में किया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि राजवीर जवंदा का आज सुबह 10:55 बजे निधन हुआ। वहीं राजवीर के निधन की खबर जैसी ही गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर छा गई।

Read in English:-

https://encounternews.in/latest-news/rajvir-jawandas-final-journey-last-rites-to-take-place-on-october-9-in-jagraon/

गांव वासी राजवीर के घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान परिजनों द्वारा कहा गया कि आज सुबह अखंड साहिब के पाठ का भोग रखा गया था। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में संगत राजवीर को लेकर अरदास कर रही थी, तभी राजवीर के निधन की खबर आ गई।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

https://encounternewspaper.com/punjab/the-last-rites-of-punjabi-singer-rajveer-jawanda-will-be-performed-tomorrow-at-11-am-at-village-pona-jagraon/

गुरुद्वारा साहिब में ही गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि शाम तक राजवीर का शव पैतृक गांव में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभी राजवीर के शव को मोहाली के घर में ले जाया गया है। राजवीर का कल 12 बजे पैतृक गांव में अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं अन्य गांव वासी शिव कुमार ने बताया कि वह राजवीर के साथ बचपन में एक साथ खेलता रहा।

ऐसे में आज राजवीर के निधन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। राजवीर की पटियाला की लड़की से शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। जिसमें 7 वर्ष की लड़की है और 4 वर्ष का बेटा है। राजवीर का परिवार मोहाली के घर में शिफ्ट हो गया। हालांकि वह अपने पैतृक गांव में अक्सर आता रहता था। आज पैतृक गांव में राजवीर के निधन की खबर के बाद शोक की लहर छा गई है।

कर्मजीत सिंह ने बताया कि राजवीर के निधन की खबर के समय वह लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें राजवीर के निधन के बारे में पता चला वह तुरंत गांव वासी आ गए। गांव वासियों में आज शोक की लहर छाई हुई है। उन्होंने कहा कि राजवीर पहले पुलिस में भर्ती हुआ था, लेकिन पटियाला में गायकी की शिक्षा पूरी होने के बार राजवीर ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *