नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने से मना करने पर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Written by

in

महाराष्ट्रः पालघर जिले में एक नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताने पर तीन लोगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मोखदा तालुका के सतुरली गांव निवासी नवसु लडक्या फुफाने ने तीन लोगों द्वारा वैतरणा नदी में मछली मारने के लिए जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ ​​जीतू जयराम पाटिल (31), रितेश उर्फ ​​गुड्डा तुकाराम पाटिल (23) और प्रमोद उर्फ ​​पन्या चिंतामन वारघाडे (25) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों ने पीड़ित और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की और उन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित को रस्सी से बांध दिया। उसे घसीटते गांव ले गए और तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पीड़ित के बेटे की शिकायत के आधार पर मोखदा पुलिस स्टेशन में तुरंत हत्या और संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *