Blog

  • मार-पीट कर पिता के चार दांत तोड़े, बेटे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

    मार-पीट कर पिता के चार दांत तोड़े, बेटे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर वनेहडा में पुत्र ने मारपीट कर पिता के दांत तोड़ दिए जिस पर पिता ने पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना अम्व में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन कृष्ण सिंह निवासी गांव गोन्दपुर बनेहड़ा (अप्पर) तह0 घनारी ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके लड़के जगजीत सिंह ने इसे रात करीब 9 बजे मारपीट की, उसकी इस मारपीट में इसके चार दांत टूट गए। वहीं पुलिस ने मैडिकल अधिकारी की अंतिम राय पर जगजीत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव गोन्दपुर बनेहड़ा (अप्पर) तह0 घनारी के विरुद्ध धारा 117(2) BNS के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • एनसीसी ऊना यूनिट की बड़ी उपलब्धि

    एनसीसी ऊना यूनिट की बड़ी उपलब्धि

    गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में शामिल होंगे तीन कैडेट, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा स्नेहा सैनी , राजकीय महाविद्यालय भटोली का अकाश बंसल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देहला का आर्यन ठाकुर और छठी हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी ऊना के ये तीनों कैडेट इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो तीनों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

    इस मौके पर, छठी हिमाचल प्रदेश ( स्वतंत्र) एनसीसी यूनिट ऊना के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने स्नेहा समेत तीनों कैडेट की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, “तीनों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह अवसर दिलवाया है, जो अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणा है। हम सभी एनसीसी यूनिट्स की तरफ से उन्हें बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनका यह कदम और कैडेट्स को प्रोत्साहित करेगा।”

    कैडेट आर्यन ठाकुर पिता मनीष जो जिला ऊना के गांव हडोला के रहने वाले हैं और कैडेट आकाश बंसल पिता सुरजबान जो जिला ऊना के उपमंडल हरोली के रहने वाले है। स्नेहा सैणी, जो ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव कोटला कला गांव की निवासी हैं, स्नेहा ने अपनी इस सफलता पर अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा उसे प्रेरित किया। स्नेहा के पिता यादविंदर सैनी ने कहा, “यह हमारी बेटी की कड़ी मेहनत का फल है और हम गर्व महसूस कर रहे हैं। हम एनसीसी ऊना के कमांडिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने स्नेहा को यह मौका दिलवाया।”

    वही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की प्रधानाचार्य डॉ. मीता शर्मा ने स्नेहा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रशंसा करते हुए कहा, “स्नेहा की यह सफलता महाविद्यालय और समाज के लिए गर्व का क्षण है। वह एक आदर्श कैडेट हैं, जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।”एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्वनी कुमार ने भी स्नेहा समेत बाकी कैडेट को बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणा है, जो एनसीसी में शामिल होने के बाद उत्कृष्टता की दिशा में कार्य कर सकते हैं। स्नेहा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे एनसीसी यूनिट और महाविद्यालय को गर्वित किया है और पुरे प्रदेश में जिला ऊना का नाम गौरवान्वित किया है।

  • Punjab News: बुड्ढा दरिया को लेकर कैबिनेट मंत्री और सासंद सीचेवाल की हुई मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: बुड्ढा दरिया को लेकर कैबिनेट मंत्री और सासंद सीचेवाल की हुई मीटिंग, देखें वीडियो

    एक प्वाइंट हुआ बंद, अब दूसरे की शुरू हुई तैयारी

    लुधियानाः शहर से निकलने वाली बुड्ढे दरिया को साफ करने के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, खासकर उन प्वाइंट पर जहां से अनुपचारित पानी बुड्ढे दरिया में डाला जा रहा है। इन्हें बंद करने का काम लगातार चल रहा है, जिसमें अहम योगदान राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलवीर सिंह सींचेवाल का है। उन्होंने गुरुद्वारा गऊ घाट के पास पंपिंग स्टेशन बनवाया, जो काफी समय से बंद था और सीधा सीवरेज के पानी बुड्डा दरिया में पाया जा रहा था। वहां एक कुआं बनाकर उसका पानी पंपिंग स्टेशन के जरिए सीटीपी प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह कई बार समीक्षा कर चुके हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह एक बार फिर बुड्ढे दरिया के पास पहुंचे, जहां राज्यसभा सदस्य बलवीर सिंह सींचेवाल ने एक कुआं बनवाया है और इसके माध्यम से पंपिंग स्टेशन तक और पंपिंग स्टेशन से सीटीपी तक पानी पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि बुड्ढे दरिया की सफाई को लेकर उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को यहां बुलाया है और बुड्ढे दरिया में सीधे डाले जा रहे डेयरी के मल-मूत्र को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बुड्ढे दरिया की सफाई से आने वाली प्रजातियों के लिए अच्छा पानी और अच्छा वातावरण उपलब्ध कराना है, इसलिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि बूड्डा दरिया की सफाई का काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक प्वाइंट को बंद कर दिया गया है, जहां से सीवेज का पानी सीधे बुड्ढे नदी में जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ जहां मलमूत्र डाला जा रहा है, उन्हें भी बंद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।
  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 15वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रही जिसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के साथ निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है ।इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश को भी प्रसारित किया गया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का  उद्देश्य लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह हर वर्ष एक खास थीम के साथ मनाया जाता है ताकि नए युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित और नामांकन की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके।  उपायुक्त ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जीवन भर मतदान में हिस्सा लेने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हमारे युवा हमारे लोकतंत्र के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह अधिकार प्राप्त करने के बाद उनके कर्तव्य भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए ये हुए सम्मानित

    समारोह में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले एक-एक बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। गगरेट विस क्षेत्र से अठवा बूथ नं. 63 से सुषमा देवी, हरोली विस क्षेत्र से छेत्रां के बूथ नम्बर 66 से मजूं वाला, ऊना विस क्षेत्र से वनगढ़ के बूथ नम्बर 72 से पुष्पा देवी और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से अम्ब के बूथ नम्बर 37 से मोनिका कुमारी को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता दिवस की थीम पर आधारित रंगोली, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके लिए उन्हें उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा 2024 चुनावों के दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत करवाई गई लोगो प्रतियोगिता की प्रतिभागी आभा कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, डीपीओ नरेंद्र कुमार, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, प्रोफेसर मदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: DCP ने जारी किए आदेश, इस पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

    Jalandhar News: DCP ने जारी किए आदेश, इस पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

    जालंधर, ENS: महानगर में डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कमिश्नरेट जालंधर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर पुलिस ,ला एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

    आदेश में कहा गया है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश रक्षा विभाग द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश 26-01-2025 को लागू रहेगा।

  • ऊना में बाहरी ज्वेलर्स द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध

    ऊना में बाहरी ज्वेलर्स द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध

    प्रदर्शनी न लगाने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एक निजी होटल में कल रविवार  को हिमाचल प्रदेश की ही एक ज्वेलर्स द्वारा एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को लेकर काफी दिन पहले ही  सोशल मीडिया पर इसका प्रचार शुरु किया गया है। जिला के एक निजी होटल में लगने वाली इस प्रदर्शनी को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन ऊना ने आपत्ति जताई है उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी को लगाए जाने को लेकर उन्होंने ऊना ज्वेलर्स एसोसिएशन से कोई भी बातचीत नहीं की है और न ही इसके बारे में कोई हमें जानकारी दी है। ज्वेलर संगठन ने आज इकट्ठे होकर एसडीएम ऊना विश्व देव चौहान को एक ज्ञापन सौंप कर इस प्रदर्शनी को बंद किए जाने की मांग की है । ज्वेलर एसोसिएशन की मानें तो प्रदर्शनी में बिकने वाले माल की क्वालिटी को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं और ऊना की जनता के साथ किसी प्रकार का धोखा न हो इसलिए वह इस प्रदर्शनी का विरोध करते हैं और इसको बंद किए जाने की मांग करते है।  
  • Punjab News: विवादों में घिरा ASI, युवकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा ASI, युवकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एएसआई पर 2 युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों का आरोप है कि उन्हें एएसआई द्वारा अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व अश्लील हरकते की गई। इस संबंध में पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी शिकायत भेजी है। वहीँ दूसरी तरफ आरोपी एएसआई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जांच करवाने की बात कही है।

    वहीँ एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन आशु चड्ढा और चेतन शर्मा ने मिडिया को बताया कि आशु को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी थी, जब वह थाने पहुंचे तो वहां एएसआई बलदेव सिंह मिले जो हमें अपने कमरे में ले गया। उन्होंने उनकी बात सुनने के बाद राजीनामे के लिए एक लाख रुपए की मांग की और कहा कि वह राजीनामा करा देंगा।

    जब युवकों ने बताया कि उन्हें किसी से 4 लाख रुपए लेने हैं, तो एएसआई का व्यवहार अचानक बदल गया। आरोप है कि इसी बीच एएसआई बलदेव सिंह ने हमारे साथ बदसलूकी शुरू कर दी। हमें ऐसा लगा जैसे उसने कथित तौर कोई नशा किया हो, वह हमारे साथ बदतमीजी करने लगा और कपड़े उतारने को कहने लगा, और अश्लील हरकते की। जिसका उसने विरोध किया। उसके बाद थानेदार पुलिस प्रमुख के कार्यालय के पास ले गया। जहाँ उसने कहा आप हमें धक्का देकर अंदर ले गए। जहां उसने हमारे साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।

    पीड़ित युवकों ने कहा कि इस घटना में बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। और हम घर जाने की बजाये काली वई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर हमने अपने परिवार के बारे में सोचा, हमारे परिवार का क्या होगा, हमने यह पूरी घटना अपने परिवार को बताई। अब हम प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हमें न्याय दिया जाए और इस एएसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

    हमने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी लिखित शिकायत भेजी है। दूसरी ओर एएसआई बलदेव सिंह से मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की, वे सिर्फ मेरे पास शिकायत दर्ज कराने आए थे।मेरे पर लगाए जा आरोप झूठे हैं और मेरी समाज में शिवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: गोगी के निधन के बाद एक्टिव हुई पत्नी, पोस्ट से गरमाई राजनीति

    Punjab News: गोगी के निधन के बाद एक्टिव हुई पत्नी, पोस्ट से गरमाई राजनीति

    लुधियानाः जिले में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद से हलके की सीट खाली हो गई। जिसके बाद कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने इस विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया। जारी पत्र के अनुसार सरकार को 6 महीने के अंदर इस सीट पर उपचुनाव करवाना होग। वहीं इस सीट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दरअसल, अब गोगी का परिवार हलके के लोगों की सेवा में फिर से सक्रिय हो गया है। परिवार द्वारा गुरप्रीत गोगी के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट शेयर की गई है, पोस्ट में साफ तौर पर लिखा है – घर पर लोगों से मिलना और महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को सुनना।

    वहीं तस्वीरों में गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी की लोगों से मुलाकात कर रही है। इस पोस्ट के बाद इस सीट पर फिर से राजनीतिक माहौल बन गया है। आप पार्टी के सूत्रों के अनुसार पता चला है कि प्रदेश हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही गोगी का परिवार एक बार फिर लोगों के बीच सक्रिय हो गया है। गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी पहले भी अपने वार्ड की पार्षद रह चुकी हैं लेकिन इस बार वह चुनाव हार गई थीं। हलके से गोगी के परिवार को सहानुभूति वोट जरूर मिल सकते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में गोगी के कद का नेता ढूंढ पाना आप हाईकमान के लिए मुश्किल है। गोगी इस विधानसभा क्षेत्र से तीन बार पार्षद रह चुके हैं।

    वे वर्ष 2002 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए थे। वर्ष 2007 में उनकी पत्नी सुखचैन कौर पार्षद बनीं। इसके बाद वर्ष 2012 से 2023 तक गोगी पार्षद रहे, लेकिन वर्ष 2022 में गोगी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। वे हलका पश्चिम से टिकट लेकर पहली बार विधायक बने। गोगी ने हलका पश्चिम से भारत भूषण आशु को हराया। लुधियाना शहर के विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां 7 शहरी क्षेत्र हैं। लेकिन वेस्ट हलका राजनीति का केंद्र माना जाता है। कॉरपोरेट जगत से लेकर हर बड़ा अधिकारी, ज्यादातर इसी हलके में रहता है।

    शहर के बड़े क्लब और धार्मिक संस्थान सबसे ज्यादा इसी हलके में हैं। गोगी ने अपने बलबूते इस हलके से 10 पार्षद चुने हैं। इस कारण गोगी का परिवार कहीं न कहीं उनके द्वारा चुने गए पार्षदों को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहता। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु गोगी से पहले हलका पश्चिमी से विधायक थे। गोगी के निधन के बाद कांग्रेस फिर आशु पर भरोसा जताते हुए उन्हें उपचुनाव में उतार सकती है। उपचुनाव में इस बार आशु का करियर भी दांव पर रहेगा, क्योंकि आशु की पत्नी ममता आशु निगम चुनाव हार गई हैं।

  • Highway पर भीषण सड़क हादसे में सैनिक सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Highway पर भीषण सड़क हादसे में सैनिक सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    यूपीः वाराणसी प्रयागराज हाईवे शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़े डंपर में कार जा घुसी। इस हादसे में सैनिक की 22 वर्षीय बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी ये घटना छोटी खजूरी स्थित नेशनल हाईवे का है। हादसे में झारखंड के धनबाद जिले के खरनागरहा निवासी सैनिक 45 शिवजी सिंह, उनकी बेटी 22 वर्षीय सोनम सिंह, चचेरे भाई 42 वर्षीय अजय सिंह उर्फ राजू की मौत हो गई।

    जबकी पत्नी 43 वर्षीय नीरा सिंह, मां 65 वर्षीय अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शिवजी सिंह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। वहां से स्नान के बाद सभी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आ रहे थे। छोटी खजुरी स्थित हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे पहुंचे थे। गाड़ी चला रहे युवक को झपकी आ गई जिससे कार हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में घुस गई।

    सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने शिवजी सिंह, बेटी सोनम सिंह, अजय सिंह उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। मां अलका सिंह, पत्नी मीरा सिंह का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों धनबाद में हादसे की सूचना दी है, वहीं सेना के संबंधित विंग को भीअवगत कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है, शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में दोनों वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में दोनों वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के तलवंडी साहिब में स्थित गांव जगाराम तीर्थ में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दोनों वाहनों को आग लग गई। घटना देर रात की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो गए थे। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।