Blog

  • Punjab: अंधविश्वास के चक्कर में 3 बच्चों के पिता की मौत, 9 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: अंधविश्वास के चक्कर में 3 बच्चों के पिता की मौत, 9 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर के कस्बा धारीवाल के गांव सिंघपुर में अंधविश्वास के चक्कर में हुई एक व्यक्ति की मौत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां, समुयाल मसीह को क़ब्रिस्तान में दफनाया दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए कब्र खोद कर व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 9 व्यक्तियों के खिलाफ मामला किया भी दर्ज किया।

    गौरतलब समुयाल मसीह को दुआ करवाने के लिए घर वालों ने पादरी को बुलाया था। जिसके बाद पादरी ने समुयाल मसीह के अंदर से शैतान निकालने के लिए कई लोगों से बुरी तरह से पिटाई करवाया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत थी। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

  • Jalandhar News: महिला से फोन छीनकर भागते 2 लुटेरे गिरफ्तार, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला से फोन छीनकर भागते 2 लुटेरे गिरफ्तार, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के अंतगर्त आते बलदेव नगर में महिला का फोन छीनकर भाग रहे 2 बाइक सवार को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों को खंबे से बांधकर जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार महिला किसी काम से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार 2 झपटमार महिला के हाथ से फोन छीनकर भागने लगे। वहीं महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    जिसके चलते कुछ ही दूरी पर लोगों ने दोनों लुटेरों को काबू कर लिया। दोनों युवकों की छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना रामा मंडी पुलिस को दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान मलखान के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक गुमराह कर रहे है। जिसके चलते दोनों को थाने ले जाकर दोबारा से पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: अंडरएज बच्चों पर पुलिस का एक्शन, 35 के काटे चालान, 5 वाहन जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंडरएज बच्चों पर पुलिस का एक्शन, 35 के काटे चालान, 5 वाहन जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार यातायात नियमों को लेकर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिसके चलते आज पुलिस ने पटेल चौक पर सुबह नाकेबंदी करके चालान काटे थे। इसके बाद पुलिस ने अंडरएज ड्राइविंग पर नकेल कसते हुए दोपहर को हीट 7 रेस्टोरेंट के पास से लेकर एपीजे कॉलेज और मॉडल टाउन रोड पर स्पेशल नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 35 लोगों के चालान काटे। वहीं 5 वाहनों को जब्त किया गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान का प्राथमिक उद्देश्य अंडरएज ड्राइविंग को रोकना और सड़क से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को तब तक दोपहिया या 4 पहिया वाहन चलाने से रोकें, जब तक कि वे वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त नहीं कर लेते।

  • Punjab News: 24 घंटे में सुलझी महिला के कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटे में सुलझी महिला के कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जुझार एवेन्यू में दिनदहाड़े बीते दिन महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शैली के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले कई सालों से मृतक महिला के घर आता-जाता था और सेंटरी का काम करता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम महिला की हत्या के पीछे के मकसद को लेकर जांच में जुटी हुई है कि आरोपी ने किस मकसद के चलते महिला का कत्ल किया था।


    दूसरा मामलाः फतेहगढ़ चूड़ी रोड पर स्थित सैंटिक चर्च में बेअदबी मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में महिला को काबू कर लिया है। आरोपी महिला की पहाचन हसनीत कौर निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह फतेहगढ़ चूड़ी रोड स्थित सेंट पैट्रिक चर्च में एक महिला ने चर्च के अंदर पवित्र धर्म का अपमान करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। जिस पर उनकी टीम ने मामला दर्ज करके उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar: बाइक सवार लुटेरों ने महिला से की लूट की वारदात

    Jalandhar: बाइक सवार लुटेरों ने महिला से की लूट की वारदात

    जालंधर,ENS – बाइक सवार लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। थाना रामा मंडी के अंतगर्त आते बलदेव नगर में महिला से मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बाइक सवार झटमारों को लोगों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की।

    जानकारी के अनुसार बलदेव नगर में एक महिला जा रही थी, कि इसी बीच बाइक पर सवार दो झपटमारों ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। लोगों ने दोनों लुटेरों को काबू किया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने झपटमारों को हिरासत में लिया। दोनों लुटेरों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में एक लुटेरे ने अपना नाम मलखान निवासी यूपी बताया। लुटेरे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर रही है।

  • बंगाणा के बॉल स्कूल के सुरेश कुमार चेतु बने एस एम सी के अध्यक्ष,24 मतों से के जीत दर्ज

    बंगाणा के बॉल स्कूल के सुरेश कुमार चेतु बने एस एम सी के अध्यक्ष,24 मतों से के जीत दर्ज

    पवन कुमार 22 और सुरेश शर्मा को मिले 29 बोट, 104 अभिभावकों ने किया मतदान,

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉल स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव बड़ा दिलचस्व रहा। स्कूल प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई। और समिति का चुनाव सर्व सम्मति से करवाने के लिए अभिबाबकों को प्रेरित भी किया गया।

    लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव के लिए पहुंचे करीब 104 अभिभावकों में से तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की। जब अध्यक्ष पद के लिए कोई सर्वसम्ति नहीं बनी। तो आखिर में पवन कुमार,सुरेश कुमार शर्मा और सुरेश कुमार चेतू तीन उम्मीदवारों के लिए मतदान करवाने की टीम गठित की गई। और इस समिति के चुनाव में 104 अभिभावकों ने मतदान किया। जिसमें पवन कुमार को 22 सुरेश कुमार शर्मा को 29 और सुरेश कुमार चेतु को 53 मत पड़े। और सुरेश कुमार चेतु 24 मतों से विजय घोषित कर दिए गए।

    बही स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित सुरेश कुमार चेतू ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया। और स्कूल को नशा मुक्त बनाने और छात्रों को और बेहतर शिक्षा पर बल देने की बात कहीं। बही स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार से नव निर्वाचित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ चेतू का स्वागत किया। इस मौके पर रीना देवी, सीमा देवी , तृप्ता देवी, माया देवी, आशा देवी, विवेक कुमार, पवन कुमार, सुलेखा देवी, तारा देवी, रेखा देवी, कांता देवी, अरुणा देवी, अनुबाला डोगरा,सदस्य चुने गए

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एक भव्य मंदिर बनाकर स्कूल को कृष्ण की नगरी के रूप में सजाया गया ।इस शुभ अवसर पर कृष्ण कन्हैया जी ने मटकी फोड़ी और इसके उपरांत सभी बच्चों को माखन मिश्री का  प्रसाद दिया गया। जन्माष्टमी के इस अवसर पर  ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ और ‘एकल गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया ।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा – कृष्ण, सुदामा, मीराबाई, गूगल, वृक्ष आदि के रूप धारण किए थे ।

    सभी विद्यार्थी रंग -बिरंगे परिधानों में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।स्ट्रॉबेरी ग्रुप ,कक्षा प्रथम के तनिप साहू प्रथम, शौरवी वशिष्ट, अमाहिरा वशिष्ट द्वितीय ,आराध्या शर्मा ,शशांक प्रधान तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा दूसरी की रूही, दिव्यांश सक्षम, प्रथम, युवान ,देवांशी वशिष्ट द्वितीय ,शिवांश ,नैरती परीक्षित तृतीय स्थान पर रहे ।एप्पल ग्रुप, कक्षा तीसरी के विराज कंवर प्रथम ,समृद्धि शर्मा द्वितीय, मालती ,अहाना कपिला तृतीय स्थान पर रहे ।

    कक्षा चौथी से अमौलिक शर्मा प्रथम ,आयुष सिंह द्वितीय तथा कनिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे ।एकल गायन प्रतियोगिता में अपनी गायन कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने सभी के मन को मोह लिया। बच्चों के द्वारा गाए  मधुर गीतों को सुनकर सभी विद्यार्थी व शिक्षक खुशी से झूमने लगे। ऑरेंज ग्रुप में से शिवांगी शर्मा प्रथम, देवांश वशिष्ट ,ईशा शर्मा द्वितीय तथा इशिका राणा, ख्वाहिश राणा  तृतीय स्थान पर रहे।

    मैंगो ग्रुप में से धृति शर्मा  प्रथम , नैमिश, अदिति द्वितीय,  इनायत राणा, अर्शिया तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप में से शगुन ठाकुर प्रथम, कनिका धीमान ,जसलीन कौर ,मंथन वशिष्ट द्वितीय  तथा  जाग्रत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।  । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों को जन्माष्टमी  पर्व के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी  ।

    स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि ऐसे त्योहार मनाकर बच्चों को अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में पता चलता है और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। स्कूल के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने  सभी को जन्माष्टमी के  पावन अवसर पर  शुभकामनाएं दीं।

  • Punjab News: घर में घुसकर NRI पर गोलियां चलाने के मामले में 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर NRI पर गोलियां चलाने के मामले में 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज सुबह दबुर्जी इलाके में एनआरआई युवक के घर में घुसकर हमलावारों ने गोलियां मारकर नौजवान को घायल कर दिया था। इस घटना में नौजवान बुरी तरह घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घायल युवक की दो शादियां हुई हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घायल नौजवान की पहली शादी में उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और घायल युवक के परिजनों को शक है कि उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने उस पर हमला किया है, जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक के पहले ससुराल परिवार में से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इससे पहले ADCP हरपाल सिंह का कहना था कि सुबह करीब 7.05 बजे बाइक सवार 2 बदमाश घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपी सुखचैन को कमरे के अंदर ले जाने लगे। सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए। आरोपियों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जिनमें से 2 सुखचैन सिंह को लगीं। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां चलाना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार फंस गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया था कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस जांच में सुखचैन को निर्दोष पाया गया, जबकि सुखचैन की मां के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। मामला अभी कोर्ट में था। उसके 2 बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 5 महीने पहले उसे जान से मारने की धमकी मिली थी।

    परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक भाई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देखभाल के चलते करीब 1 साल से भारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया। तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।

  • धौमेश्वर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी  26 को, रात में विशाल जागरण: प्रवीण शर्मा

    धौमेश्वर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 को, रात में विशाल जागरण: प्रवीण शर्मा

    भोग के लिए मंदिर में आने वाले भक्त माखन मिश्री लाएं साथ, ऊना/ सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के गायक पवन जिंदल भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे। शर्मा ने बताया कि सोमवार 26 अगस्त को दिन भर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन रहेगा। और व्रत रखने बालों के लिए फलाहार बनेगा, शाम आठ बजे विशाल जागरण शुरू होगा और 12 बजे रात को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी निकलेगी व छप्पन प्रकार के भोग भगवान श्री बाल कृष्ण को लगाए जाएंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले हर श्रद्धालु से निवेदन है कि भगवान बाल कृष्ण जी को भोग लगाने के लिए माखन मिश्री घर से लेकर आएं। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर में सावन मास मेलों पर जैसे सभी श्रद्धालुओ ने दिल खोल कर दान व मंदिर परिसर में शांति बनाने में सहयोग दिया है उसी प्रकार सोमवार 26 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी अपना बहुमूल्य आशीर्वाद मंदिर कमेटी को प्रदान करें। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर आप सभी की विरासत है और इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। पौराणिक भगवान भोलेनाथ स्वरूप में शिवलिंग जो उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार पर स्थित है। यहां जो श्रद्धालू सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ के आगे नतमस्तक होकर अपनी समस्याओं को रखते हैं भगवान उन्हे तत्काल उसके समाधान का फलादेश भक्त को दे देते हैं। प्रवीण शर्मा ने जिला एवं उपमंडल बंगाणा प्रशासनिक अधिकारियों का भी मंदिर में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और साथ में मंदिर परिसर में भंडारे के रूप में या फिर अन्य व्यावस्थाओं में सहयोग के लिए सभी भक्तों का आभार और धन्यवाद किया है।
  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में फ्रेशर्स डे पर “फ्रेशर्स ओडिसी” का आयोजन

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में फ्रेशर्स डे पर “फ्रेशर्स ओडिसी” का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के नए छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स डे “फ्रेशर्स ओडिसी” का आयोजन किया | रजनी को मिस फ्रेशर और अमन को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया |

    समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप रजत अवस्थी,  प्रिंसिपल लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा,, प्रिंसिपल अवस्थी वेटरनरी इंस्टिट्यूट, प्रिंसिपल अवस्थी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और प्रिंसिपल अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, प्रिंसिपल द. गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल व् अन्य अतिथि उपस्थित रहे |

    श्रोताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने नए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की आशा की और छात्र-छात्राओं को इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए बधाई दी।

    समारोह के दौरान, विशिष्ट अतिथि  ऋषव अवस्थी, निदेशक, अवस्थी ग्रुप  ने भी अपने विचार व्यक्त किए नए छात्र-छात्राओं की शुभ अवसर पर बधाई दी । यह भी बताया कि इस शैक्षणिक सत्र (2022-23) से बी.ए.एल.एल.बी. 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स के साथ एल.एल.बी. तीन वर्षीय डिग्री की कक्षाएं भी शुरू हो गईं।

    इस अवसर पर लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की, जिसमें शिवानी, हर्ष, जसविंदर, हरमन, अनीसा, विशाल, रशम ने भांगड़ा, नाटी , एकल नृत्य, स्किट, प्ले मुख्य आक्रषण का केंद्र रहे |

    समारोह में विधि संकाय सदस्यों- सविता चौधरी, माया देवी, रोली सिंह, प्रीति ठाकुर व अजय कुमार जसवाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

    अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने समारोह में भाग लिया और साथ ही कॉलेज के प्रबंधक, संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं को इस समारोह को बहुत कम समय में एक शानदार सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया और बधाई दी।