Home Chandigarh पार्क में नाबालिग का मर्डर, 24 घंटे में दूसरी घटना

पार्क में नाबालिग का मर्डर, 24 घंटे में दूसरी घटना

0
पार्क में नाबालिग का मर्डर, 24 घंटे में दूसरी घटना

चंडीगढ़ः मौलीजागरां क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या हो गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात सुंदर नगर पार्क में 15 वर्षीय किशोर की तेजधार हथियार ‘पंच’ से हमला कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों ने घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान 15 वर्षीय अमित निवासी मौलीजागरां पार्ट-2, सुंदर नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीन हमलावरों ने अमित पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कान के पीछे पंच से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस ने तीनों हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया है और देर रात तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बता दें कि इससे पहले रविवार देर रात फौजी पार्क में 26 वर्षीय आशीष की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार दूसरी हत्या ने मौलीजागरां में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here