Blog

  • Jalandhar News: Eastwood में सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सुखा गिरफ्तार, हुआ खुलासा

    Jalandhar News: Eastwood में सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सुखा गिरफ्तार, हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: ईस्टवुड में सिक्योरिटी गार्ड पर हुई फाइरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 18 दिन बाद देर रात मुख्य आरोपी सुखा निवासी तल्हन गांव (जालंधर) को गिरफ्तार कर लिया। पहचाने गए नए आरोपी सहभा, रक्षत, करतारपुर, नीरज और राज वर्मा बताए जा रहे हैं, जिनका हमले में सीधा हाथ माना जा रहा है। एसएसपी गौरव तोरा ने बताया कि कपूरथला और जालंधर जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस को भरोसा है कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार हो जाएंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा एसपी मधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अब 5 और सहयोगियों की पहचान की गई है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुखा पहले ईस्टवुड गांव के एक आइसक्रीम पार्लर में काम करता था, लेकिन सहकर्मियों से बार-बार झगड़े और उत्पीड़न की शिकायतों के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। बताया जा रहा है कि सुखा कई बार दोबारा पार्लर के पास पहुंचने की कोशिश करता था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने उसे रोक दिया था। पुलिस को शक है कि यह हमला बदले की भावना से प्रेरित था।

    बता दें कि 14 अक्टूबर को सुखा 5 से 6 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर सुरक्षा पोस्ट पर पहुंचा था। डीएसपी भारत भूषण के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि एक लंबे बालों वाला युवक नजदीक से गोली चलाता दिखाई दिया। गोली संदीप कुमार के मोबाइल फोन से टकराई, जिससे फोन फट गया और उसके शरीर पर जलने के साथ-साथ गोली के घाव भी बने। गोली उसकी जांघ में फंस गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमलावर इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। एसपी मधवी शर्मा ने कहा कि सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और कई सुरागों पर काम चल रहा है।

  • Punjab News: Aura Garden में लगी भीषण आग, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Aura Garden में लगी भीषण आग, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर-पंचकूला रोड पर बने ‘औरा गार्डन’ पैलेस में आग लग गई। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में हॉल और डेकोरेशन पूरा जल उठा। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते चिंगारी गिरने से आग लगी है।

    साथ लगते ‘सेखों पैलेस’ में भी आग पहुंची, जिससे वहां भी नुकसान हुआ। दोनों पैलेसों में करीब 1100 लोगों की गैदरिंग थी। जैसे ही लपटें उठीं तो शादी में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग में खड़ी 250 से ज्यादा गाड़ियों के ड्राइवर तुरंत कारों को बाहर निकालने में जुट गए, नहीं तो कई गाड़ियां भी जल सकती थीं। आग लगने से दो सिलेंडर फट गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को कॉल की गई, लेकिन पहली गाड़ी करीब 45 मिनट बाद पहुंची। तब तक पैलेस का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

    आग लगने के बाद औरा गार्डन और सेखों पैलेस के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के बाहर निकलते ही सर्विस लेन पर करीब पौने घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। शादी में आए मेहमानों की करीब 250 गाड़ियां एकसाथ निकलने लगीं तो ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। शादी में शामिल लोगों ने कहा कि औरा गार्डन और सेखों पैलेस में आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं थे। न कहीं फायर अलार्म थे, न ही आपातकालीन दरवाजे। जैसे ही आग लगी, लोग एक ही गेट से बाहर भागने लगे। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने बताया कि पैलेस के अंदर प्लास्टिक और थर्माकोल का सजावटी सामान था, जो चिंगारी लगते ही धू-धूकर जल उठा।

     

     

  • पंजाबी नौजवानों से हुए सड़क हादसे के बाद America सख्त, 7 हजार ट्रक ड्राइवर टेस्ट में फेल, लाइसेंस सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंजाबी नौजवानों से हुए सड़क हादसे के बाद America सख्त, 7 हजार ट्रक ड्राइवर टेस्ट में फेल, लाइसेंस सस्पेंड, देखें वीडियो

    ट्रकिंग इंडस्ट्री में 13 हजार के भारतीय ड्राइवर

    जालंधर, ENS: अमेरिका के कैलेफोर्निया और फ्लोरिडा में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के कारण हुए सड़क हादसों के बाद अमेरिका प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके बाद अब अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों के अंग्रेजी टेस्ट शुरु हो गए हैं। इस टेस्ट में अब तक नॉन अमेरिकी 7 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर फेल हो गए हैं। इनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। अमेरिका की ट्रकिंग इंडस्ट्री में इस वक्त 13 हजार ट्रक ड्राइवर इंडियन हैं। इसमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा से हैं। अमेरिका के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी ने बताया कि 30 अक्टूबर तल चले विदेशी ट्रक ड्राइवरों के इंग्लिश टेस्ट में 7 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर फेल पाए गए हैं। पंजाब के दो ट्रक ड्राइवरों से हुए एक्सिडेंट के बाद ट्रंप सरकार ने इंग्लिश टेस्ट जरूरी किया था। अमेरिका पुलिस का कहना है कि टेस्ट के दौरान कई ड्राइवर सही से इंग्लिश बोल नहीं पाए तो कुछ इंग्लिश में लिखे ट्रेफिक साइन के बारे में नहीं बता पाए। सीन डफी ने कहा कि रोडसाइड इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशियंसी (ELP) टेस्ट में पास न होने के कारण 7 हजार से ज्यादा नॉन अमेरिकी ड्राइवरों को आउट ऑफ सर्विस घोषित कर दिया गया है। अमेरिकी ट्रांसपोर्ट लॉ में सभी ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी में ट्रेफिक साइन पढ़ना और अंग्रेजी बोलना जरूरी है। इसके बिना लाइसेंस नहीं मिलता। ट्रंप सरकार का कहना है कि ओबामा प्रशासन में इसे सीरियसली नहीं लिया गया जिससे अंग्रेजी टेस्ट में फेल ड्राइवरों को भी लाइसेंस मिल गए। अमेरिका में बढ़ रहे ट्रक हादसों के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने 25 जून, 2025 से अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य कर दिया। नई पॉलिसी के तहत अब अमेरिकन पुलिस सड़क पर ही ड्राइवरों का मौके पर टेस्ट ले रही है। अंग्रेजी न बोल पाने वाले ट्रक ड्राइवरों को तुरंत ट्रक से उतार दिया जा रहा है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रक ड्राइवरों पर अंग्रेजी बोलने की शर्त का कैलिफोर्निया स्टेट ने विरोध किया था। यहां कॉमर्शियल लाइसेंस के लिए अंग्रेजी अनिवार्य नहीं है। अंग्रेजी का टेस्ट होता है, लेकिन थोड़ी बहुत अंग्रेजी जानने वालों को यहां से लाइसेंस मिल जाता है। इस कारण अधिकतर इंडियन ड्राइवर यहीं से लाइसेंस लेते हैं। कैलिफोर्निया के ट्रंप की शर्त न मानने के बाद ट्रंप प्रशासन ने स्टेट का ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फंड रोक दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की ट्रक चेन कंपनी के सीईओ अडालबर्टो कैम्पेरो ने कहा कि ट्रंप के इस निर्णय से लॉजिस्टिंग सेक्टर को नुकसान हो रहा है। बता दें कि 22 अक्टूबर को कैलिफोर्निया में पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि सामने ट्रैफिक जाम होने के बावजूद जशनप्रीत ने ब्रेक नहीं लगाए, क्योंकि वह नशे में धुत था। उसे सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग की हिरासत में रखा गया है। अमेरिकी पुलिस ने जशनप्रीत के नशे में होने की बात कही थी। इस पर परिवार ने दावा किया कि जशनप्रीत अमृतधारी सिख है और किसी तरह का नशा नहीं करता है। कोई भी ड्रग नहीं लेता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा कैलिफोर्निया के I-10 फ्रीवे पर हुआ। जशनप्रीत सिंह का ट्रक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक ने पहले सड़क के बीच खड़ी छोटी कारों को टक्कर मारी, फिर साइड में खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी ओर12 अगस्त 2025 को पंजाबी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह ने फ्लोरिडा में गलत यू-टर्न लिया, जिससे एक मिनी वैन इससे टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद अमेरिका ने ट्रक ड्राइवरों के लिए नए वर्क वीजा जारी करने पर रोक लगा दी। हरजिंदर सिंह तरनतारन के गांव रटौल का रहने वाला है। हादसे के बाद हरजिंदर को 45 साल कैद की सजा की अफवाह उड़ी तो परिवार बेहद डर गया था। हालांकि अभी इसका ट्रायल शुरू हुआ है। फ्लोरिडा में हादसे के बाद आतंकी पन्नू ने हरजिंदर सिंह से मुलाकात की थी और परिवार के लिए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) की राशि देने का भी ऐलान किया था।
  • भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, बनीं विश्व चैंपियन, Punjab की हरमनप्रीत ने भांगड़ा करते ली ट्रॉफी, देखें वीडियो

    भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, बनीं विश्व चैंपियन, Punjab की हरमनप्रीत ने भांगड़ा करते ली ट्रॉफी, देखें वीडियो

    मोगाः महिला क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारत 2 बार, 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन जीत नहीं मिली थी। इस बार तीसरी कोशिश में टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की और शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत को विमेंस वर्ल्ड कप मिल गया है।

    इससे मोगा शहर में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने फाइनल मैच देखने के बाद खुशी मनाई। हरमनप्रीत कौर ने खुद ट्राफी लेने से पहले भंगड़ा डाला। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल खेला गया। भारतीय टीम की कप्तानी मोगा की बेटी हरमनप्रीत ने की औ 52 रन से साउथ अफ्रीका को हरा दिया। मैच जीतने के बाद हरमनप्रीत ने खुशी में झुककर मजूमदार के घुटने पकड़ लिए। फिर मुख्य कोच ने उन्हें गले लगाने के लिए उठाया। कोच कमलदीश पाल सिंह सोधि ने कहा- साड़ी जिंदगी, साड़ी मेहनत सफल हो गई।

    यह मेरा सपना था कि मैं अपने देश को विश्व स्तरीय महिला क्रिकेटर दूं। मोगा में लड़कों के साथ खेलना शुरू किया क्रिकेट हरमनप्रीत कौर ने मोगा में बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके बाद उसका क्रिकेट के लिए जुनून बढ़ता गया। उन्होंने 2017 में इंग्लैंड में हुए ICC महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जब हरमनप्रीत कौर मोगा लौटी तो उसका लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।

    हरमन के पहले कोच ने कहा-मेरी जिंदगी सफल हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए हरमनप्रीत कौर के पहले कोच 68 वर्षीय कमलदीश पाल सिंह सोढी ने कहा कि ने कहा कि साडी जिंदगी, साडी मेहनत सफल हो गई। यह मेरा सपना था कि मैं अपनी मातृभूमि भारत को विश्व स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी टीम दूं। मैंने मोगा की बेटी के टेलेंट को देखा, उसे शुरुआती तौर पर तराशा। आज वो हीरे की तरह दुनिया में चमक रही है। जीत के बाद कोच अमोल मजूमदार के आगे झुक गईं फाइनल जीतते ही हरमनप्रीत कौर खुशी में झूम गईं।

    जैसे ही टीम की जीत हुई हरमन घुटनों के बल कोच के पैरों में झुक गईं। उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि भारत को महिला विश्व कप 2025 जीतने का कोई मौका नहीं दिया जा रहा था, खासकर जब मेजबान टीम लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से लगातार तीन मैच हार गई थी। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की टीम ने मजबूत हौसला दिखाया और मुश्किल स्थिति से उबरकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता।

    मोगा की बेटी ने लपका मैच का आखिरी कैच फाइनल का आखिरी कैच कप्तान हरमन ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर लिया। हालांकि, इससे भी ज्यादा अच्छी बात यह थी कि भारतीय कप्तान अपने मुख्य कोच अमोल मजूमदार की भूमिका को नहीं भूलीं। कोच की मदद से ही हरमनप्रीत ने टीम को एकजुट किया। कई हार के बाद अंत में ट्राफी अपने नाम की। मैच जीतने के बाद मुख्य कोच ने उन्हें गले लगाया और आशीर्वाद दिया।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े थाने से कुछ दूरी पर हुई स्नेचिंग, सड़क पर पलटिया खाकर गिरा व्यापारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े थाने से कुछ दूरी पर हुई स्नेचिंग, सड़क पर पलटिया खाकर गिरा व्यापारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक ओर पुलिस सुबह ही ऑनलाइन चालान काटने में व्यस्थ हो जाती है, लेकिन दूसरी ओर बेखौफ लुटेरे दिन दहाड़े ही घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि थाने के पास ही लुटेरे घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला बबरीक चौक के पास से सामने आया है, जहां थाने के कुछ मीटर दूरी पर बाइक सवार लुटेरे एक्टिवा सवार व्यापारी की चेन छीनकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए वडाला चौक के पास बॉम्बे नगर के रहने वाले विनय मल्हौत्रा ने बताया कि सुबह 8 बजे बबरीक चौक के पास प्लसर बाइक सवार 2 युवक उसके पीछे से आए और उन्होंने गले से चेन खींचकर ले गए। इस दौरान जब उसने चेन बचाने की कोशिश की तो उसके एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद वह पलटियां खाकर सड़क पर गिर गया।

    घटना की शिकायत थाना 5 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि उसी दौरान लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने उसे उठाया। पीड़ित ने कहा कि गनीमत यह रही कि घटना में उसके सिर पर कोई चोट नहीं आई है या कोई गाड़ी उसके ऊपर से नहीं गुजर गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं जांच एएसआई अधिकारी ने बताया कि सुबह उन्हें विनय मल्हौत्रा ने बताया कि उसकी बस्तीगुजा फुटवेयर का दफ्तर है और वह एक्टिवा पर वहां जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं एसएचओ ने बताया कि विनय मल्हौत्रा अपने दफ्तर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Stock Market: Sensex में 200 अंक की गिरावट, IT और FMCG शेयर्स में बिकवाली

    Stock Market: Sensex में 200 अंक की गिरावट, IT और FMCG शेयर्स में बिकवाली

    बिजनेसः शेयर बाजार में 3 नवंबर को गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर में तेजी और 23 में गिरावट है। सरकारी बैंकिंग और ऑटो शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में बिकवाली है।

    शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में थे।हालांकि, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में थे।

    लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,940 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 120 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,501 पर था। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, एसबीआई, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा स्टील और पावर ग्रिड हरे निशान में थे। मारुति सुजुकी, बीईएल, टाइटन, इटरनल (जोमैटो), बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, ट्रेंट, कोटक महिंद्र बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

    चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट के बाद भी 25,800 के ऊपर बना हुआ है, जो दिखाता है बाजार में आने समय में एक छोटा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,600 से लेकर 25,500 पर है, जबकि रुकावट का स्तर 25,800 से लेकर 26,000 के बीच है। ब्रोकिंग फर्म ने आगे कहा कि अगर निफ्टी 26,000 के पार निकलता है, तो यह 26,100 से लेकर 26,300 तक जा सकता है।

    लगातार तीन महीनों तक बिकवाली के बाद, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है और करीब 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया। विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह कॉरपोरेट आय में उछाल, अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती करना और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील की संभावना है।

     

  • 6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    नई दिल्लीः उत्तर अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। पाकिस्तान और ईरान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोलीम से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और 28 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अभी तक किसी भी नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता को देखते हुए व्यापक नुकसान का खतरा है।

    6 से अधिक तीव्रता वाले भूकंपों को खतरनाक माना जाता है। अमेरिकी भू-विज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार 12:59 बजे आया। बड़े नुकसान की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें नुकसान का संकेत दे रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रही इन तस्वीरों में सड़कें और गलियां मलबे से खिंड़ी नजर आ रही हैं, जबकि भूकंप के बाद जनता भी घबराहट की स्थिति में है।

  • आज का राशिफल 3 नवंबर 2025

    आज का राशिफल 3 नवंबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

    मेष राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है।

    वृष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें, तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज अपनी उपलब्धियां का गुणगान न करें। आज आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

    कर्क राशि: आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य करेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

    कन्या राशि: आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है । इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। साथ ही आप कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति के मार्गदर्शन से खास काम बेहतरीन तरीके से होगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं । ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी । इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा । भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर भी आ सकता है, जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपना काम ध्यान पूर्वक करें। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

    मीन राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे । ट्रिप के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे।

  • Punjab News: नगर कीर्तन में चली गोली, 5 वर्षीय बच्चा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर कीर्तन में चली गोली, 5 वर्षीय बच्चा घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के शिमलापुरी इलाके के गोबिंद नगर में नगर कीर्तन के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान एक व्यक्ति हवाई फायर कर रहा था। लेकिन गोली नहीं चल पाई। जिसके बाद एक पांच से दस साल के बच्चे को लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान पार्थ के रूप में हुई है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले संबंधी जानकारी हासिल कर, जांच में जुट गई है।

    नानी के साथ नगर कीर्तन देखने आया था बच्चा

    मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र 5 से दस साल के बीच बताई जा रही है। बच्चा चौथी क्लास में पढ़ता है। जो अपनी नानी हरप्रीत कौर के साथ नगर कीर्तन देखने के लिये गोबिंद नगर, तेजस स्कूल के पास गया था। इसी दौरान गोली बच्चे के पैर में लगी। जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने किया हथियार बरामद 

    घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे ASI सतविंदर ने कहा कि बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया है। जिस हथियार से गोली चली है उसे कब्जे में ले लिया है। गोली की फारेंसिक जांच होगी। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई है उसका पता चल गया है कि वहीं उसे अस्पताल लेकर गया है। पीड़ित बच्चे के परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ठेकेदार तोता सिंह ने किया था फायर 

    वहीं इलाके के एक निवासी ने कहा कि यहां एक ठेकेदार तोता सिंह ने नगर कीर्तन की खुशी में हवाई फायर किया। इस दौरान गोली अचानक बच्चे को लग गई। उन्होंने कहा कि बच्चे को गोली लगने के कारण सब मायूस हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों के पास हथियार है उसका सार्वजनिक स्थल पर इस्तेमाल ना करे।
  • भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    जोधपुर: राजस्थान के फलोदी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। सभी लोग बीकानेर में कोलायत दर्शन करके लौट रहे थे। इस दौरान मतोड़ा में सड़क पर खड़े ट्रेलर में टेंपो ट्रेवलर घुस गया। 2 घायलों को ओसियां में प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रेवलर घुस गया। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना स्थल पर मची चीख-पुकार घटना के बाद चीख पुकार मच गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद यात्री गाड़ी में भी फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।