Blog

  • Donald Trump ने की चीन और रुस के राष्ट्रपति की तारीफ, बोले – ‘दोनों ही मजबूत नेता हैं’

    Donald Trump ने की चीन और रुस के राष्ट्रपति की तारीफ, बोले – ‘दोनों ही मजबूत नेता हैं’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदले-बदले दिख रहे हैं। उन्होंने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ कर दी है। उनका कहना है कि ये दोनों ही नेता बहुत समझदार और मजबूत हैं। उनका कहना है कि ये दोनों ही ऐसे नेता है जिसके साथ आप खेल नहीं सकते। ट्रंप ने बातें बीती रात एक न्यूज प्रोग्राम में कही। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि पुतिन और शी जिनपिंग में से किससे डील करना ज्यादा मुश्किल है। इस पर ट्रंप ने कहा कि दोनों ही नेताओं में से किसी से डील करना आसान नहीं है। दोनों ही मजबूत नेता हैं।

    दोनों ही चतूर नेता हैं

    ट्रंप ने कहा कि – ‘दोनों बेहद टफ हैं दोनों बुद्धिमान हैं। वे बहुत मजबूत नेता हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनसे खेल नहीं किया जा सकता। इन्हें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। ये लोग ऐसे नहीं हैं जो कहें वाह कितना सुंदर दिन है, सूरज चमक रहा है कितना अच्छा मौसम हैं नहीं ये गंभीर, मजबूत और चतुर नेता हैं’।

    यूक्रेन युद्ध पर बोले ट्रंप

    यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर जब ट्रंप से सवाल किए गए तो उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि – ‘मेरी सरकार में ऐसा युद्ध कभी नहीं होता। मुझे एक ऐसा देश चलाने को दिया गया जहां पुतिन सोचते हैं कि वो जीत रहे हैं यह युद्ध मेरी सरकार में कभी नहीं होता। पुतिन ने खुद भी ऐसा कहा था यह युद्ध इसलिए हुआ है क्योंकि जो बाइडेन राष्ट्रपति थे’। ट्रंप ने यह दावा कर दिया है कि उनके पहले कार्याकाल में ऐसा कोई भी तनाव नहीं हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि- ‘चार साल तक कुछ नहीं हुआ किसी को लगा तक नहीं कि कुछ ऐसा हो सकता है। मैंने अपने पहले कार्याकाल में हमारी सेना को मजबूत किया था। हम दुनिया के सबसे बेहतरीन हथियार बनाते हैं। बाइडेन के समय शुरु हुए युद्ध में उन हथियारों का इस्तेमाल किया गया’।

    चीन के राष्ट्रपति संग रिश्ते पर की बात

    शी जिनपिंग के साथ पुराने संबंधों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि – ‘हमारे संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं वो एक मजबूत व्यक्ति हैं बहुत प्रभावशाली नेता हैं हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कोविड-19 महामारी के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया है लेकिन हमारे संबंध अभी भी जितने अच्छे हो सकते हैं उतने हैं। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं’। ट्रंप ने कहा है कि यह रिश्ता इसलिए जरुरी है क्योंकि दोनों देश शक्तिशाली है।
  • Punjab News: SGPC चुनाव से पहले इमान सिंह मान ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC चुनाव से पहले इमान सिंह मान ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की चुनाव प्रक्रिया को लेकर आज शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता इमान सिंह मान ने शिरोमणि समिति कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मांग की कि ये चुनाव तुरंत रोके जाएं। उनका कहना है कि गलत तरीके से चुनाव हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत में मान ने कहा कि पिछली शिरोमणि समिति की चुनाव 2011 में हुई थीं, उसके बाद 14 साल बीत गए लेकिन नई चुनाव नहीं करवाई गईं। उनका कहना था कि केंद्र और प्रशासन ने सिखों की लोकतांत्रिकता को खत्म कर दिया है।

    मान ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि “जिस तरह महंतों ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी को दरवाज़ों से वंचित कर दिया था, आज संगत को भी शिरोमणि समिति से वंचित किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव बिना किसी चुनाव आयुक्त के कराए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी कदम है। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए वोटर सूचियां पिछले 3 वर्षों से तैयार नहीं की गईं, और केंद्र ने नया चुनाव आयुक्त भी नियुक्त नहीं किया। मान ने कहा कि जब लोकसभा और विधानसभा की सूचियां हर साल अपडेट होती हैं, तो फिर सिख संस्थाओं के चुनाव क्यों टाले जा रहे हैं?

    इमान सिंह मान ने आरोप लगाया कि भारत खुद को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बताता है, लेकिन सिखों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सफाया किया जा रहा है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करते हुए कहा कि “जिस कल्याण के लिए गुरु ने अपना जीवन न्योछावर किया, उसी समुदाय को आज गुलामी में धकेला जा रहा है।” उन्होंने कहा कि सिखों को धारा 25 के तहत हिंदू धर्म का हिस्सा बताना सिखी की असली पहचान मिटाने के बराबर है। मान ने दावा किया कि सरकारें सिख धर्म और उसकी लोकतांत्रिकता को समाप्त करने की साजिश में हैं।

  • Punjab News: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के रिश्तेदार की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के रिश्तेदार की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की गांधी नगर मार्केट में एक दुकान में आज सुबह आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह दुकान क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल के चाचा ससुर मनप्रीत सिंह बंटी की है। मनप्रीत सिंह बंटी अकालगढ़ मार्केट के प्रधान भी है। दरअसल, आज सुबह 6 बजे मनप्रीत सिंह बंटी की कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दरअसल, घटना के दौरान मार्केट का सिक्योरिटी गार्ड गश्त कर रहा था।

    इस दौरान उसने दुकान से धुआं निकल देखा तो तुंरत घटना की सूचना दुकान के मालिक व अन्य दुकानदारों को दी। जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम 3 गाड़ियों की मदद के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस घटना में दुकान में रखे कपड़े भारी मात्रा में जलकर राख हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 6 बजे लगी है। आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि परिवार अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान बंद थी। हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि गांधी नगर मार्केट में गलियां बहुत संकरी हैं।

    ऐसे में आगजनी की घटना में यहां पर आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर मार्केट के दुकानदार अनुज बहल ने बताया कि सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह बंटी की दुकान में आग से बहुत नुकसान हो गया। अगर समय पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू नहीं आती तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।

     

  • Punjab News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक पक्ष ने लगाए शादी तोड़ने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक पक्ष ने लगाए शादी तोड़ने के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव चांदीवाला में दो पक्षों में आपसी मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। चांदीवाला के मनजीत सिंह ने बताया कि गांव की लड़की से उसकी शादी तय हुई थी। बचपन से ही उसका प्रेम प्यार था।दोनों के परिवार शुरू में इस पर विरोध करते रहे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों परिवारों ने मिलकर उनकी मंगनी करवा दी। लेकिन अब लड़की के परिवार वाले लड़की की शादी दूसरी जगह करवाना चाह रहा है। जिसके विरोध में उनके साथ मारपीट की गई है।

    उसने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर शहर जा रहा था, जहां लड़की वाले के कुछ रिश्तेदार गाड़ी में आए और मेरे साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। उस पर राडों के साथ हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसकी माता उसे छुड़वाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की इस दौरान माता का दांत तोड़ दिया।

    वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष का कहना है कि झगड़ा शादी टूटने को लेकर नहीं हुआ। उसकी वजह रंजिश बताई जा रही है। उनका कहना है कि जब मनजीत सिंह जा रहा था तो उन्होंने उसे रास्ता देने के लिए कई बार हॉर्न बजाए, पर उसने अपना ट्रैक्टर किनारे नहीं किया। जिससे विवाद बढ़ा और झगड़ा हो गया तथा उन्हें भी चोटें आईं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिविल अस्पताल से एमएलआर आई थी, जिसके संबंध में चौकी इंचार्ज ने घायलों के बयान लेकर करके एफआईआर दर्ज की है। लड़ाई आपसी पार्टी बाजी और अन्य कारण को लेकर हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: आज होंगे SGPC प्रमुख के चुनाव, हरजिंदर धामी और मिट्ठू सिंह में होगा मुकाबला, देखें वीडियो

    Punjab News: आज होंगे SGPC प्रमुख के चुनाव, हरजिंदर धामी और मिट्ठू सिंह में होगा मुकाबला, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) की अध्यक्षता के चुनाव आज होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तनाव का माहौल गर्म है। कल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी सदस्यों के साथ बैठक कर हरजिंदर सिंह धामी को फिर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। वहीं विरोधी धड़े ने मिट्ठू सिंह काहणके को अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

    अगर इस बार भी धामी अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो यह उनकी 5वीं बार अध्यक्षता होगी। इस चुनाव के दौरान अध्यक्ष के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष, जनरल सचिव और मुख्य सचिव की भी चुनाव प्रक्रिया होगी। शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “चुनाव प्रक्रिया अरदास और हुक्मनामा के बाद शुरू होगी। यह सारी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से होगी।”

    मन्नन ने कहा कि अगर धामी दोबारा अध्यक्ष बनते हैं, तो यह सिख पंथ के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि धामी की अध्यक्षता के दौरान धार्मिक, शैक्षिक और प्रबंधकीय क्षेत्रों में उनके कार्य प्रशंसनीय रहे हैं। दूसरी ओर विरोधी धड़े की तरफ से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ सदस्यों का कहना है कि चुनावों में सर्वसम्मति से फैसला लेना चाहिए, ताकि सिख समुदाय में एकता बनी रहे।

    सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि “शिरोमणि कमेटी सिखों की मिनी संसद है, जिसका उद्देश्य समुदाय की सेवा करना है। धामी ने यह जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है, इसलिए वे फिर इस पद के लिए सबसे उपयुक्त चुनाव हैं।” विरोधी पक्ष का कहना है कि केंद्र की एजेंसियां सिख संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और सिख समुदाय को अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि गोलक के पैसों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। आज होने वाले चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं। ऐसे में देखना यह है कि क्या हरजिंदर सिंह धामी 5वीं बार अध्यक्ष बनकर इतिहास रचेंगे या विरोधी धड़ा कोई नया पन्ना खोलेगा।

  • Punjab University में अभिषेक डागर को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस, भड़के छात्र, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab University में अभिषेक डागर को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस, भड़के छात्र, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्लोबल एलुमनाई मीट के बाहर देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा तब शुरू हुआ जब पुलिस ने छात्र नेता अभिषेक डागर को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार SOPU के सदस्य और कुछ अन्य छात्र, PUCSC के महासचिव अभिषेक डागर के नेतृत्व में एंटी-प्रोटेस्ट एफिडेविट को वापस लेने की मांग को लेकर पांचवे दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। वे एफिडेविट की अनिवार्यता खत्म करने और प्रशासन की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    कई दृष्टिबाधित छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं। रात के समय मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी ने अभिषेक डागर को ड्रिप लगवाने के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच बम डिटेक्शन टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस के दबाव में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।

    उन्होंने घोषणा की है कि मंगलवार दोपहर दो बजे गेट नंबर 2 बंद किया जाएगा। देर रात तक कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। छात्र नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। वहीं तीखी नोकझोंक के बाद, डागर अचानक अपनी व्हीलचेयर से खड़े हो गए और कार्यक्रम स्थल की ओर दौड़ पड़े, जिससे पुलिस और कैंपस सुरक्षा को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद एक संक्षिप्त टकराव हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए, इससे पहले कि छात्रों को पीछे धकेल दिया गया।

    छात्रों का कहना था कि वे केवल शांतिपूर्वक अपनी बात रखना चाहते थे। उनका मानना था कि अगर विश्वविद्यालय बातचीत में यकीन रखता है तो उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने एफिडेविट को वापस लेने की मांग दोहराई। छात्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे विश्वविद्यालय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उस नीति के खिलाफ हैं जो छात्रों की आवाज को दबाती है। उन्होंने कहा कि वे अपना यह लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेंगे।

  • चीन ने सोना खरीदने पर खत्म किया टैक्स, क्या भारत पर होगा इसका असर?

    चीन ने सोना खरीदने पर खत्म किया टैक्स, क्या भारत पर होगा इसका असर?

    नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले दिनों काफी कमी आई है परंतु अब एक बार फिर से कीमत बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका कारण है कि चीन ने सोने की खरीद पर टैक्स छूट खत्म कर दी है। ऐसे में चीन की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि 1 नवंबर से खुदरा विक्रेता शंघाई गोल्ड एक्सेंज से खरीदे गए सोने की बिक्री पर वैल्यू एडेड टैक्स की छूट नहीं ले पाएंगे चाहे वो सीधे तौर पर बेचा गया हो या फिर प्रोसेसिंग के बाद। अब इस फैसले के बाद चीन में सोने की बढ़ती मांग के बीच इसकी कीमतें भी 3-5 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

    चीन ने इसलिए लिया फैसला

    यह फैसला चीन ने ऐसे समय पर ली है जब चीन की रियल एस्टेट मार्केट काफी सुस्त पड़ी हुई है। इकोनॉमिक ग्रोथ भी कम हुई है। ऐसे में सोने पर वैट हटाए जाने के बाद से सरकार की कमाई बढ़ सकती है हालांकि इस बदलाव से सोने की कीमत बढ़ने से लोगों के लिए इन्हें खरीदना भी महंगा हो जाएगा। चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में कीमत बढ़ जाने से मांग में अस्थायी रुप से कमी आएगी। इससे ग्लोबल लेवल पर सोने पर दबाव भी बढ़ेगा।

    सीधे एक्सचेंज से सोना खरीदने पर नहीं लगेगा वैट

    नए नियम के अनुसार, अब निवेश के मकसद से एक्सचेंज से यदि आप सोना खरीदने के बाद गोदाम से डिलीवरी लेने पर एक्सचेंज की ओर से रिफंड जारी कर दिया जाएगा हालांकि यदि इसी सोने का इस्तेमाल बार या फिर सिक्के के रुप में बेच कर किया जाएगा तो इस पर वैट चुकाना होगा और एक्सचेंज रिफंड इश्यू नहीं होगा। यदि एक्सचेंज मैंबर गैर-निवेश मकसद के साथ सोना खरीदेंगे तो वो अपने द्वारा चुकाए गए 6% वैट रिफंड को क्लेम भी कर सकते हैं। ऐसे ही यदि कोई ग्राहक सीधे एक्सचेंज से सोना खरीदेगा तो उस पर भी वैट नहीं लगेगा लेकिन इसको बेचने पर वैट का भुगतान करना पड़ेगा।

    भारत पर ऐसे होगा असर

    पिछले कुछ महीनों में सोने की तेज खरीदारी के कारण इसकी कीमतें आसमान को चू रही हैं। कुछ समय पहले सोना ओवरबॉट जोन में भी चला गया था परंतु बाद में मुनाफा वसूली, ग्लोबल टेंशन के कम होने और घरेलू स्तल पर फेस्टिव सीजन के बाद मांग में कमी आने के बाद इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है परंतु अब चीन के इस फैसले से कीमतें एक बार फिर से बढ़ जाएगी। भारत में भी इसका असर दिखेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो लगाए गए अनुमान के अनुसार, इससे देश में सोने की कीमत में 3-5% तक का उछाल भी आ सकता है।
  • Anil Ambani के रिलायंस ग्रुप पर ED का एक्शन, की 3,084 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Anil Ambani के रिलायंस ग्रुप पर ED का एक्शन, की 3,084 करोड़ की संपत्ति जब्त

    नई दिल्लीः अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। ये कार्रवाई 31 अक्टूबर 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5(1) के तहत 31 अक्तूबर 2025 को जारी आदेशों के अनुसार की गई।

    बताया जा रहा है कि जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है उनमें मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल वाला घर और दिल्ली का रिलायंस सेंटर है। इसके अलावा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी में कई जमीन, ऑफिस और फ्लैट को भी अटैच किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय यूनिट्स और भूमि के भूखंड शामिल हैं।

    एजेंसी ने कुल चार आदेश जारी किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3,084 करोड़ बताई गई है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में भी ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोप है कि कंपनियों ने 13,600 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम का गलत इस्तेमाल किया, जिसमें बड़ी रकम ग्रुप कंपनियों को भेजी गई और फर्जी तरीके से लोन बनाए रखे गए। ऐसे में ईडी का कहना है कि इस कार्रवाई से पब्लिक फंड की रिकवरी में मदद मिलेगी, क्योंकि ये पैसा आम जनता का है।

  • Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में तीनों आरोपियों की एक और सीसीटीवी फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में तीनों आरोपियों की एक और सीसीटीवी फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लाखों की लूट मामले में तीनों आरोपियों कुशल, गगन और करण को कमिश्नरेट पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में थे। वहीं आरोपियों की घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर जाने के दौरान की नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर से बाहर जा रहे है। इस दौरान आरोपियों के पास बड़ा बैग भी मौजूद है।

    तीनों आपस में बात कर रहे है और तुरंत भागने की फिराक में है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा कर सकती है। दरअसल, इस लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थी। जिसकी सफलता पुलिस को 4 दिन बाद रविवार को अजमेर में मिली। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं और मुंबई भागने की फिराक में है।

    हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए है। सूत्र बताते है कि आरोपियों ने लूट की नगदी खर्च कर चुके है। सारा पैसा खर्च करने के बाद दुकान पर गहने बेचने के दौरान आरोपियों के बारे में पुलिस को इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम अजमेर के लिए रवाना की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के डेरा रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में जसजीत उर्फ डिंपी नामक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के साथ कार में आए जसजीत जब कार से उतर रहा था तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। मृतक मान नगर, बटाला का रहने वाला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि डेरा रोड पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाकर जसजीत सिंह निवासी मान नगर बटाला की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाकर हत्या की है।

    मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने कहा कि उसका पति किसी काम से गया था और कुछ देर पहले ही उसने घर पर फोन कर कहा था कि वह आ रहा है और चाय बनाने को कहा था। चाय बनाने के बाद जसजीत के कई फोन आए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस बीच किसी ने सूचना दी कि जसजीत को गोलियां लगी हैं। जब वह गली के बाहर आई तो देखा कि जसजीत की लाश सड़क के बीच में पड़ी थी।