चीन ने सोना खरीदने पर खत्म किया टैक्स, क्या भारत पर होगा इसका असर?

Written by

in

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले दिनों काफी कमी आई है परंतु अब एक बार फिर से कीमत बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका कारण है कि चीन ने सोने की खरीद पर टैक्स छूट खत्म कर दी है। ऐसे में चीन की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि 1 नवंबर से खुदरा विक्रेता शंघाई गोल्ड एक्सेंज से खरीदे गए सोने की बिक्री पर वैल्यू एडेड टैक्स की छूट नहीं ले पाएंगे चाहे वो सीधे तौर पर बेचा गया हो या फिर प्रोसेसिंग के बाद। अब इस फैसले के बाद चीन में सोने की बढ़ती मांग के बीच इसकी कीमतें भी 3-5 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

चीन ने इसलिए लिया फैसला

यह फैसला चीन ने ऐसे समय पर ली है जब चीन की रियल एस्टेट मार्केट काफी सुस्त पड़ी हुई है। इकोनॉमिक ग्रोथ भी कम हुई है। ऐसे में सोने पर वैट हटाए जाने के बाद से सरकार की कमाई बढ़ सकती है हालांकि इस बदलाव से सोने की कीमत बढ़ने से लोगों के लिए इन्हें खरीदना भी महंगा हो जाएगा। चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में कीमत बढ़ जाने से मांग में अस्थायी रुप से कमी आएगी। इससे ग्लोबल लेवल पर सोने पर दबाव भी बढ़ेगा।

सीधे एक्सचेंज से सोना खरीदने पर नहीं लगेगा वैट

नए नियम के अनुसार, अब निवेश के मकसद से एक्सचेंज से यदि आप सोना खरीदने के बाद गोदाम से डिलीवरी लेने पर एक्सचेंज की ओर से रिफंड जारी कर दिया जाएगा हालांकि यदि इसी सोने का इस्तेमाल बार या फिर सिक्के के रुप में बेच कर किया जाएगा तो इस पर वैट चुकाना होगा और एक्सचेंज रिफंड इश्यू नहीं होगा। यदि एक्सचेंज मैंबर गैर-निवेश मकसद के साथ सोना खरीदेंगे तो वो अपने द्वारा चुकाए गए 6% वैट रिफंड को क्लेम भी कर सकते हैं। ऐसे ही यदि कोई ग्राहक सीधे एक्सचेंज से सोना खरीदेगा तो उस पर भी वैट नहीं लगेगा लेकिन इसको बेचने पर वैट का भुगतान करना पड़ेगा।

भारत पर ऐसे होगा असर

पिछले कुछ महीनों में सोने की तेज खरीदारी के कारण इसकी कीमतें आसमान को चू रही हैं। कुछ समय पहले सोना ओवरबॉट जोन में भी चला गया था परंतु बाद में मुनाफा वसूली, ग्लोबल टेंशन के कम होने और घरेलू स्तल पर फेस्टिव सीजन के बाद मांग में कमी आने के बाद इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है परंतु अब चीन के इस फैसले से कीमतें एक बार फिर से बढ़ जाएगी। भारत में भी इसका असर दिखेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो लगाए गए अनुमान के अनुसार, इससे देश में सोने की कीमत में 3-5% तक का उछाल भी आ सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *