Anil Ambani के रिलायंस ग्रुप पर ED का एक्शन, की 3,084 करोड़ की संपत्ति जब्त

Written by

in

नई दिल्लीः अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। ये कार्रवाई 31 अक्टूबर 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5(1) के तहत 31 अक्तूबर 2025 को जारी आदेशों के अनुसार की गई।

बताया जा रहा है कि जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है उनमें मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल वाला घर और दिल्ली का रिलायंस सेंटर है। इसके अलावा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी में कई जमीन, ऑफिस और फ्लैट को भी अटैच किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय यूनिट्स और भूमि के भूखंड शामिल हैं।

एजेंसी ने कुल चार आदेश जारी किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3,084 करोड़ बताई गई है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में भी ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोप है कि कंपनियों ने 13,600 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम का गलत इस्तेमाल किया, जिसमें बड़ी रकम ग्रुप कंपनियों को भेजी गई और फर्जी तरीके से लोन बनाए रखे गए। ऐसे में ईडी का कहना है कि इस कार्रवाई से पब्लिक फंड की रिकवरी में मदद मिलेगी, क्योंकि ये पैसा आम जनता का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *