Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में तीनों आरोपियों की एक और सीसीटीवी फुटेज आई सामने

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लाखों की लूट मामले में तीनों आरोपियों कुशल, गगन और करण को कमिश्नरेट पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में थे। वहीं आरोपियों की घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर जाने के दौरान की नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर से बाहर जा रहे है। इस दौरान आरोपियों के पास बड़ा बैग भी मौजूद है।

तीनों आपस में बात कर रहे है और तुरंत भागने की फिराक में है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा कर सकती है। दरअसल, इस लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थी। जिसकी सफलता पुलिस को 4 दिन बाद रविवार को अजमेर में मिली। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं और मुंबई भागने की फिराक में है।

हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए है। सूत्र बताते है कि आरोपियों ने लूट की नगदी खर्च कर चुके है। सारा पैसा खर्च करने के बाद दुकान पर गहने बेचने के दौरान आरोपियों के बारे में पुलिस को इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम अजमेर के लिए रवाना की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *