Blog

  • Punjab Roadways की बस पर बदमाशों ने किया हमला, यात्रियों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab Roadways की बस पर बदमाशों ने किया हमला, यात्रियों में दहशत, देखें वीडियो

    गुस्साए बस चालकों ने किया हाईवे जाम

    लुधियानाः हाईवे पर पंजाब रोडवेज पनबस पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। करीब 7 से 8 बदमाशों ने तेजधार हथियारों के साथ बस पर हमला कर दिया और चालक व कंडक्टर से मारपीट की गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, अपने डेली रुटीन के हिसाब से लुधियाना डिपो की बस लुधियाना-दिल्ली के रूट पर जा रही थी कि साहनेवाल के पास कुछ गुंडों ने पनबस के आगे कार लगाकर गाड़ी रुकवा ली। इस दौरान 7 से 8 गुंडे तेजधार हथियारों से लैस गुंडे बस में दाखिल हो गए और उन्होंने बस में आते ही कंडक्टर और चालक पर हमला कर दिया। सभी यात्री घटना के दौरान डर गए। बदमाशों ने चालक पर अंधाधुंध ईंटों से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बस में तोड़फोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गए जिसके बाद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को साहनेवाल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात से गुस्साए बस चालकों ने हाईवे जाम कर दिया। कुछ देर बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से बात की तो प्रशासन ने उन्हें तुरंत सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए संगठनों के प्रतिनिधियों ने जाम हटा लिया और प्रशासन को चेतावनी भी दी कि अगर तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कल (7 फरवरी 2025) को संगठन फिर से साहनेवाल थाने के सामने वाले हाईवे पर धरना देगा और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, कटी बाजू, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, कटी बाजू, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में बसंत पंचमी का त्यौहार खत्म होने के बावजूद चाईना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चाईना डोर की चपेट में आने से मौत होने और लोगों के घायल होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मलोट रोड पुल (झील्स के पास) से सामने आया है, जहां बाइक सवार इस घातक चाईना डोर की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार की बाजू कट गई। गनीमत यह रही कि मोटी जैकेट पहनने के कारण बाजू शरीर से अलग नहीं हुई।

    लेकिन कंधे की तरफ से आधे से ज्यादा बाजू कट गई थी। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवा युवा संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि बसंत ऋतु समाप्त हो गई है, लेकिन चाईना डोर से अब भी घायल होने की घटनाएं सामने आ रही है। सोनू ने कहा कि आज झील के पास ओवरब्रीज पर बाइक सवार चाईना डोर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में हड्डी पर भी कट लगा हुआ है।

  • Punjab News: CM मान का पुलिस को बड़ा तोहफा, 24 SHO किए प्रमोट

    Punjab News: CM मान का पुलिस को बड़ा तोहफा, 24 SHO किए प्रमोट

    लुधियानाः राज्य में सही ढंग से कानून व्यवस्था बनाने वाले और अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार पुलिस अफसरों को सीएम भगवंत मान ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, 2011 से पेडिंग पड़ी प्रमोशनों पर विचार करते हुए सरकार ने अफसरों को प्रमोट करने का फैसला किया है।

    पंजाब सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे से संबंधित 24 SHO को पदोन्नत किया है। उनकी बेहकर सेवाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें प्रमोशन दी है। पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को 2 दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद अपने निवास स्थान चंडीगढ़ में बुलाकर चाय पार्टी दी तथा सभी अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें प्रमोशन की मुख्यमंत्री मान ने बधाई देकर तस्वीर भी खिचवाईं। जल्द ही प्रमोट हुए SHO तैनात हो जाएंगे।

    इन अधिकारियों को किया पदोन्नत

    इंस्पेक्टर राजेश कुमार
    इंस्पेक्टर सुलखन सिंह
    इंस्पेक्टर उपकार सिंह
    इंस्पेक्टर स्नेह लता
    इंस्पेक्टर कृपाल सिंह
    इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह
    इंस्पेक्टर सतीश कुमार
    इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर
    इंस्पेक्टर सीमा
    इंस्पेक्टर तजिंदर सिंह
    इंस्पेक्टर हरबंस सिंह
    इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर
    इंस्पेक्टर राज कुमार
    इंस्पेक्टर सुमन कुमारी
    इंस्पेक्टर राजवंत सिंह
    इंस्पेक्टर कपिल कौशल
    इंस्पेक्टर रमला देवी
    इंस्पेक्टर सुखदीप कौर
    इंस्पेक्टर सुपिंदर कौर
    इंस्पेक्टर जैसमीन कौर
    इंस्पेक्टर हेमंत कुमार
    इंस्पेक्टर जसकरन सिंह
    इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह

  • Rose Day पर करें प्यार का इज़हार, जानें गुलाब के फूलों का खास संदेश

    Rose Day पर करें प्यार का इज़हार, जानें गुलाब के फूलों का खास संदेश

    Valentine’s Day की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। आज एक Rose के साथ अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी बातों की शुरुआत कर सकते है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब के साथ होने से चारों तरफ गुलाब की महक उठ चुकी है। गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है। गुलाब का हर फूल एक खास संदेश देता है। लाल गुलाब इश्क का तो आपके प्रति उनका नारंगी आकर्षण दर्शाता है। पीला दोस्ती का प्रतीक है तो गुलाबी सम्मान और आभार जताने का जरिया है।

    आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने माता-पिता, शिक्षक, दोस्त, सहकर्मी, क्रश या प्रिय को अपनी भावना के अनुरूप गुलाब देकर दिल की बात बता सकते हैं। हालांकि जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है और उससे मुलाकात करके आप गुलाब भेंट नहीं कर पा रहे हैं तो दिल के जज्बात संदेश के जरिए भेज दें।

    अपने पार्टनर को ये भेजें संदेश

    – फूलों सी खिली मुस्कान हो,
    सूरज सी चमक बरकरार हो।
    यही दुआ है खुदा से हमारी,
    तुम सदा हंसते-खिलखिलाते रहो।
    रोज डे मुबारक

    – गुलाब की पंखुड़ियों से प्यार का संदेश लाया हूं,
    तेरी खुशबू में बसने का अरमान लाया हूं।
    हर रंग का गुलाब कुछ कहता है,
    लाल प्यार जताता, सफेद विश्वास देता है।
    रोज डे मुबारक

    – पीला दोस्ती की राह दिखाए,
    गुलाबी मासूमियत की याद दिलाए।
    हर फूल की अपनी एक पहचान है,
    पर तेरा नाम ही मेरी जान है।
    रोज डे मुबारक

    – इस रोज डे पर तुझे गुलाब देना चाहता हूं,
    अपने दिल का हर एहसास कहना चाहता हूं।
    कबूल कर लो इस तोहफे को मेरे सनम,
    कि तेरा-मेरा साथ हो हर जनम।
    रोज डे मुबारक

    – गुलाब की खुशबू, प्यार की मिठास,
    चुनी है ये कली, सिर्फ तेरे लिए खास।
    रहें सदा खिलते फूलों की तरह,
    तेरी मुस्कान हो हर सुबह और शाम।
    रोज डे मुबारक

  • Punjab News: कार को 200 मीटर तक घसीट कर ले गया टिप्पर चालक, देखें वीडियो

    Punjab News: कार को 200 मीटर तक घसीट कर ले गया टिप्पर चालक, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर टिप्पर और स्विफ्ट कार में टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात समराला चौक पर बजरी से भरे टिप्पर ने स्विफ्ट डिजायर कार को करीब 200 मीटर तक घसीटा। गनीमत रही कि राहगीर एक आटो चालक ने टिप्पर के ड्राइवर को शोर मचाकर घटना की जानकारी देते हुए टिप्पर को रुकवाया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान टिप्पर चालक मोबाइल पर बात करने में व्यस्त था और उसे पता ही नहीं चला कि कब वह स्विफ्ट कार को घसीट कर काफी दूर तक ले गया।

    राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार से 2 बच्चों और दंपती को बाहर निकाला। मामले की जानकारी देते हुए कार सवार महिला कनिका ने कहा कि बच्चों और पति के साथ वह अंबर गार्डर नजदीक लेडीज संगीत समारोह से वापस घर जा रहे थे। अचानक टिप्पर चालक ने उनकी कार को टक्कर मारी। टिप्पर चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले आया। प्रत्यक्षदर्शी आटो चालक सन्नी ने कहा कि टिप्पर चालक ने जब टक्कर मारी तो पूरा परिवार चीख रहा था। तभी मैंने टिप्पर चालक की खिड़की में जाकर जोर से हाथ मारा।

    उसे रुकने के लिए कहा। गाड़ी का ड्राइवर फोन पर व्यस्त था। टिप्पर रुकने के बाद स्विफ्ट कार में सवार बच्चों और दंपती को बाहर निकाला। कार के दोनों दरवाजे और शीशा टूट गया है। लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया। टिप्पर के ड्राइवर सोढ़ी ने कहा कि वह नंगल से बजरी भर कर लुधियाना छोड़ने आया था। वह मानता है कि उसने गलती की है। फिलहाल स्विफ्ट कार और टिप्पर दोनों को थाना मोती नगर में पुलिस ने कब्जे में लिया है। आज दोनों पार्टियों को बुला मामले की जांच करवाई जाएगी। पुलिस सेफ सिटी कैमरों में भी हादसे की फूटेज चैक कर रही है।

  • Punjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से जांच करवाने की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से जांच करवाने की मांग, देखें वीडियो

    बठिंडाः सहकारी सोसायटी किसानों को फायदा देने के लिए उनके गांव में बनाई जाती है जिससे जरूरतमंद किसान अपना हिस्सा डालकर वहां से खाद और खेतीबाड़ी का अन्य सामान खरीदते हैं लेकिन बठिंडा के विर्क खुर्द में बनी सहकारी सोसायटी किसानों का फायदा कम नुकसान ज्यादा करवा रही है।

    कई किसानों की मौत के बाद उनके खाते से जाली हस्ताक्षर कर पैसे निकालने के इस सहकारी सोसायटी पर आरोप लगे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उन्होंने उतना कर्ज नहीं लिया था जितना सेक्रेटरी ने बना दिया है जिसके चलते बड़ी गिनती में लोगों ने अपने गांव में इकट्ठे होकर सहकारी सोसायटी पर गबन के आरोप लगाए और पूरे मामले की विजीलेंस से जांच करवाने की भी मांग की है।

    जानकारी देते हुए गांव के किसान ने बताया कि पिशले 7 महीने से यहां का सैक्रेटरी रिकार्ड नहीं दे रहा था जिसके चलते हमने कमेटी को सस्पेंड कर दिया और इस मामले की जांच की जिसमें पता चला है कि इसमें 10 लाख का स्टॉक कम था जिसके चलते FIR भी दर्ज की गई थी। अब उसी कमेटी में 10 लख रुपए का और घपला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ किसानों की मौत होने के बाद उनके जाली हस्ताक्षर कर सोसायटी की ओर से पैसे निकाले जा रहे थे।

    बठिंडा के सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा हरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में जांच अभी जारी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सैक्रेटरी प्रितपाल के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः Hotel Parking में इनोवा की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसाः Hotel Parking में इनोवा की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें CCTV

    नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में होटल की पार्किंग में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए बच्चे का नाम ध्रुव राजपूत है। वहीं 5 वर्षीय बच्चे को कार के कुचलने का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक द्वारा बच्चे को कुचलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतना भयानक है कि देखकर एक बार चीखें निकल जाएंगी। दरअसल, इनोवा गाड़ी जैसे ही गेट में एंट्री करता है, बच्चा तेजी से भागते हुए गाड़ी के आगे आ जाता और कार उसे कुचलते हुए निकल जाती है। कार के पहिए बच्चे को सड़क पर रगड़ देते हैं। बच्चा बुरी तरह घायल हो जाता है और मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। हादसा देखकर लोग ड्राइवर को पकड़ लेते हैं और बुरी तरह उसकी पिटाई करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदिरा नगर परिसर में वह अपने पिता के साथ होटल में आया था। उसके पिता किसी से मिलने आए थे। बच्चा होटल के गार्डन में खेल रहा था। पिता ने उसे बुलाया और वह दौड़ कर आया, लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले वह कार के नीचे आ गया। उसके पिता मोबाइल देखने में बिजी थे। इससे पहले बच्चे पर उनकी नजर पड़ी, इनोवा कार ने उसे कुचल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता दौड़े आए और उन्होंने अपने बेटे को संभाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।हादसे के बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को दबोचकर पीट दिया। पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घायल बच्चे को पिता उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से पिता बदहवास हो गए। वहीं बेटे की लाश देकर मां बेहोश हो गया। दोनों की हालत काफी खराब है और परिजन-रिश्तेदार सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः काम से घर लौट रहे एक युवक पर दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले संबंधी डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि गांव महिराज का एक युवक भुच्चा कलां मेें कोरियर कंपनी में काम करता है। जोकि कोरियर कंपनी से घर वापस आ रहा था कि दर्जन भर से अधिका नौजवान हथियारों के साथ कोरियर दफ्तर के बाहर आए और उक्त युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक लहूलुहान हो गया। लोगों के इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने हमले के वीडियों के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मारपीट क्यों की गई इस संबंधी कोई जानकारी नहीं लग पाई है।
  • Champions Trophy 2025 से Australia खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

    Champions Trophy 2025 से Australia खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने महज कुछ ही दिन रह गए है, ऐसे में इससे पहले मार्कस स्टोइनिस ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। स्टोइनिस चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे और उनके कंधे पर बड़ा दरोमदार था। ऑस्ट्रेलिया को अब चैंपियंस ट्रॉफी टीम में स्टोइनिस का विकल्प तलाशना होगा।

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर होते दिख रहे हैं। ऑलराउंडर मिचेल मार्श पहले ही कमर में चोट के चलते बाहर हो चुके हैं और जोश हेजलवुड की वापसी पर भी अभी तस्वीर साफ नहीं हैं, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। स्टोइनिस इन दिनों साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA-20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, यहां उन्हें बॉलिंग के दौरान हल्की सी हैम्स्ट्रिंग इंजरी भी हुई थी।

    स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट में ही खेलते आए हैं और उन्होंने इस संन्यास की घोषणा के दौरान कहा कि अब वह अपना फोकस सिर्फ और सिर्फ टी20 क्रिकेट पर ही लगाना चाहते हैं। वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेलने को तैयार हैं। अपने संन्यास का ऐलान करते हुए इस ऑलराउंडर ने कहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, और मैं हरे और सुनहरे रंग के मैदान में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं।’

    उन्होंने लिखा, ‘अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। यह आसान निर्णय नहीं था, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए वनडे से दूर रहने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है।’ उन्होंने कंगारू टीम के कोच की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रॉन (ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) के साथ मेरे शानदार संबंध हैं और मैं उनके समर्थन की बहुत सराहना करता हूं।’ मैं पाकिस्तान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करूंगा।’

  • सरस्वती पूजा देखकर घर जा रही नाबालिग के साथ हुई खौफनाक घटना, 2 आरोपी गिरफ्तार

    सरस्वती पूजा देखकर घर जा रही नाबालिग के साथ हुई खौफनाक घटना, 2 आरोपी गिरफ्तार

    बेतियाः एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार रात की है। जब पीड़ित सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान किशोरी को 2 युवकों ने जबरन पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने किशोरी को पास के एक बंगले में ले जाकर बारी-बारी रेप किया। पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार (18) और एक 17 वर्षीय किशोर शामिल है। दोनों मझौलिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।