Blog

  • Punjab News: लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: थाना हकीमा पुलिस और बी डिवीजन की टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद किए है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल विशालदीप ने बताया कि अमृतसर में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन चोरी हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों वारदात को अंजाम देने वाले उक्त आरोपियों को काबू किया है।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि आरोपी राहगीरों से मोबाइल फोन लूटते थे। आरोपियों ने लूट तीन अन्य वारदातें कबूल की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारी से तंग आकर आरोपियों ने लूट पाट का रास्ता चुना। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • ये 5 Actress बुढ़ापे में भी दिखती हैं जवान, जानें उनके Secret Tips!

    ये 5 Actress बुढ़ापे में भी दिखती हैं जवान, जानें उनके Secret Tips!

    Entertainment,Bollywood Actress:– बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बढ़ती उम्र के बावजूद बेहद जवान और खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी फिटनेस, स्किन केयर और लाइफस्टाइल लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं उन 5 एक्ट्रेसेस के ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट्स, जो उम्र के बढ़ने के बावजूद यंग दिखती हैं।

    1. माधुरी दीक्षित (उम्र 57 साल)

    माधुरी दीक्षित की चमकती त्वचा और फिटनेस का राज योग, क्लीन डाइट और नियमित स्किन केयर रूटीन है। वे ऑर्गेनिक फूड पर ज्यादा ध्यान देती हैं और खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। माधुरी दीक्षित - विकिपीडिया

    2. शिल्पा शेट्टी (उम्र 49 साल)

    शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे योग, वर्कआउट और हेल्दी डाइट का पालन करती हैं। शिल्पा अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू से करती हैं, जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। Shilpa Shetty Fitness : इस नुस्खे को अपनाकर पा सकते हैं स्लिम फिगर - shilpa  shetty birthday here is the secret of bollywood actress slim figure and  detail about workout routine kpj -

    3. रेखा (उम्र 70 साल)

    रेखा की खूबसूरती का राज आयुर्वेदिक नुस्खे और क्लीन ईटिंग है। वे अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए होममेड फेस पैक और हर्बल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। रेखा - विकिपीडिया

    4. हेमा मालिनी (उम्र 76 साल)

    ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वे डांस, मेडिटेशन और हेल्दी डाइट को अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानती हैं। साथ ही, वे भरपूर नींद लेती हैं और केमिकल फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। हेमा मालिनी - विकिपीडिया

    5. सुष्मिता सेन (उम्र 49 साल)

    सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस और पर्सनालिटी के लिए मशहूर हैं। वे जिम, योग और मेडिटेशन से खुद को मेंटेन रखती हैं। साथ ही, वे पॉजिटिव सोच को सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट मानती हैं। ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगी सुष्मिता सेन, वेब सीरीज 'ताली' से फर्स्ट लुक  आया सामने | web series taali sushmita sen first look as transgender out

    ब्यूटी और हेल्थ के लिए अपनाएं ये टिप्स

    हेल्दी डाइट लें और प्रोसेस्ड फूड से बचें।रोजाना एक्सरसाइज और योग करें।स्किन को हाइड्रेटेड और साफ रखें।तनाव से बचें और अच्छी नींद लें।प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्यूटी और हेल्थ सीक्रेट्स को अपनाकर आप भी बढ़ती उम्र में खुद को फिट और खूबसूरत रख सकते हैं। सही लाइफस्टाइल और पॉजिटिव सोच ही असली सुंदरता का राज है!
  • Plastic Lunch Box में भूलकर भी ना दें बच्चों को खाना, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां!

    Plastic Lunch Box में भूलकर भी ना दें बच्चों को खाना, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां!

    Health Tips,Lifestyle:– अगर आप अपने बच्चों के टिफिन में प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्लास्टिक के लंच बॉक्स में गर्म खाना रखने से खतरनाक केमिकल निकलते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

    प्लास्टिक में क्यों न रखें खाना?

    प्लास्टिक लंच बॉक्स में मौजूद बिसफेनॉल-ए (BPA) और फ्थेलेट्स (Phthalates) जैसे केमिकल गर्म खाने के संपर्क में आकर खाने में घुल सकते हैं। इनसे हार्मोनल असंतुलन, कैंसर, लिवर डैमेज, और यहां तक कि न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए ये रसायन उनके शरीर को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    विशेषज्ञों की राय

    AIIMS, दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि गर्म खाना रखने के लिए स्टील, कांच या हाई-ग्रेड सिलिकॉन के लंच बॉक्स का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित है। इनसे किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल खाने में नहीं मिलते।

    किन प्लास्टिक से ज्यादा खतरा?

    सभी प्लास्टिक लंच बॉक्स खतरनाक नहीं होते, लेकिन निम्नलिखित प्रकार के प्लास्टिक से बचना चाहिए:

    #3 (PVC) – इसमें मौजूद केमिकल कैंसरकारी हो सकते हैं।

    #6 (PS – पोलिस्टाइरीन) – गर्मी के संपर्क में आने पर नुकसानदायक केमिकल छोड़ता है।

    #7 (OTHER – BPA आधारित प्लास्टिक) – हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है।

    बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या करें?

    ✔ स्टील या कांच के टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल करें।✔ अगर प्लास्टिक लंच बॉक्स ही इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह BPA और फ्थेलेट्स-फ्री हो।✔ गर्म खाना रखने के लिए थर्मल इंसुलेटेड स्टील बॉक्स का इस्तेमाल करें।✔ प्लास्टिक कंटेनर में माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से बचें।✔ प्लास्टिक बॉक्स को समय-समय पर बदलते रहें।

    अगर आप अपने बच्चों की सेहत को लेकर सजग हैं, तो तुरंत प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल बंद करें और सुरक्षित विकल्प अपनाएं। यह न केवल उनके वर्तमान स्वास्थ्य के लिए बल्कि भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी जरूरी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

  • Jalandhar News: 11 February को छुट्टी का हुआ ऐलान, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

    Jalandhar News: 11 February को छुट्टी का हुआ ऐलान, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

    जालंधर (ens): श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के संबंध मे 11 फरवरी को जिले मे विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिस कारण ट्रैफिक रूट भी डाइवर्ट किये जायेगे। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी मे छुट्टी का ऐलान किया है। यदि किसी स्कूल या कॉलेज मे बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षा है, उन क्लास के स्टूडेंट्स की परीक्षा ली जायेगी।

  • Himachal News: मार-पीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    Himachal News: मार-पीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव ठाकरां में एक महिला ने उसके पति से मारपीट करने के आरोप एक व्यक्ति पर लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस को दी शिकायत में पुनम पत्नी पलविन्दर सिंह निवासी ठाकरां तहसील हरोली जिला ऊना ने आरोप लगाया कि  3 फरवरी 25 की रात को आरोपित इसके घर पर आए और इसके पति के वारे में पूछने लगे, इसका पति घर पर न था तो वह चले गए। उसके बाद ठाकरां रेन शैल्टर के पास जाकर इसके पति का रास्त रोक कर मारपीट की, जोकि उस समय घर को आ रहा था। इस मारपीट में घायल इसका पति क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है।

    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने गन्नी निवासी ठाकरां तहसील हरोली जिला ऊना व अन्य के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: शीतलपुर में नेत्र और स्वास्थ्य कैंप में 200 का स्वास्थ्य जांचा

    Himachal News: शीतलपुर में नेत्र और स्वास्थ्य कैंप में 200 का स्वास्थ्य जांचा

    महावीर इंटरनेशनल सैंटर नालागढ़ के चिकित्सकों ने किया निरीक्षण

    बददी/सचिन बैंसल: महावीर इंटरनेशनल सैंटर नालागढ़ और दिल्ली द्वारा बददी के भारतीय कॉनकॉर कंटेनर निगम लिमिटेड ग्राम शीतलपुर में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार दवाइयां प्रदान की गई। शिविर में नेत्रों की जांच, ब्लडप्रेशर, शुगर, एच बी, ई.सी.जी आदि बीमारियों की जांच कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया। इस शिविर में वीरा इंटरनेशनल नालागढ़ की चेयरपर्सन डॉ पूनम जैन, वाइस चेयरपर्सन प्रमोद जैन, सचिव दीपिका जैन, कैशियर रेणु जैन और सदस्य इंदू विनायक, सुमति सिंघल, उपस्थित रहे । इस अवसर पर जॉन के चेयरमैन जितेश जैन, क्षेत्रीय सचिव रवीन्द्र जैन, साइंटिस्ट एक्स सचिव सुभाष जैन  और प्रोजेक्ट सीनियर मैनेजर धरती वाश्नी ने भी शिरकत की और प्रोत्साहन स्वरूप उन्होंने वीरा इंटरनेशनल को सामूहिक  रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    डॉ पूनम जैन ने सभी वीरा सदस्यों की तरफ से धन्यवाद दिया। यह संस्था पहले भी सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है । संस्था ने क्षेत्र में 50 टी.वी के रोगियों की दवाई तथा पौष्टिक आहार की जिम्मेदारी ली हुई है जिसके तहत यह 50 मरीज अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं । इस संस्था ने नालागढ़ में आयोजित रेड क्रॉस मेले में प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़े की थैली मेरी सहेली परियोजना के तहत 500 कपड़े की थैली  निशुल्क वितरित की थी। डा. पूनम जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु ने हमें यह जीवन भोग विलास के लिए नहीं दिया है बल्कि दूसरों व दीन दुखियों की सेवा के लिए दिया है। हम सबकी मदद नहीं कर सकते लेकिन सब मिलकर जरुरतमंदों की थोडी  थोड़ी मदद अपने सामथ्र्य अनुसार जरुर कर सकते हैं।

  • Himachal News: दवा कम्पनी में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान

    Himachal News: दवा कम्पनी में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान

    आग लगने के समय कम्पनी में मौजूद थे मजदूर बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के नंदपुर गांव स्थित एक दवा कंपनी में बुधवार देर सांय लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी उस दौरान कंपनी में तीन दर्जन कामगार कंपनी के अंदर थे। आग लगने के सूचना  मिलते ही कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक कामगार का धुएं से दम घुटने से बेहोश हो गया था। जिसे उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आग से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नंदपुर गांव में स्थित बीटा ड्रग कंपनी में कैंसर के इंजेक्शन बनते है। इस कंपनी में देर सांय अचाकन इंजेक्शन प्रोक्शन एरिया में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी ने अपना सुरक्षा कर्मी बुला कर हाईड्रेंट चालू कर दिए साथ ही फायर ब्रिगेड नालाढ़ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नालागढ़ से 3 गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर पानी डाल कर उसे बुझाने के कार्य किया लेकिन तब तक आग पर कंपनी के कर्मचारियो में काबू पा लिया था। लिडिंग फायर मैन प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फायर आफिसर जयपाल चंदेल ने नेतृत्व में  लिडिंग फायर मैन धम सिंह, धर्म, रामलोक, तेज सिंह, जमालुद्दीन,गृह रक्षक हरिराम मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग से कंपनी का कच्चा माल, निर्माणाधीन टैंक, एलएएफ, पाईपिंग सिस्टम, पास बाक्स व इलेक्ट्रिकल पैनल जल कर राख हो गया।  करीब दस लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई।
  • खुशखबरी…नगर निगम ऊना में सभी पात्र लोगों के बनेंगे पक्के मकान

    खुशखबरी…नगर निगम ऊना में सभी पात्र लोगों के बनेंगे पक्के मकान

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दूसरे चरण का सर्वे शुरू, गृह निर्माण के लिए मिलेंगे 2.50 लाख

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के गठन के बाद अब क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर, नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दूसरे चरण का सर्वे शुरू हो गया है, जिसके तहत नगर निगम ऊना में सभी पात्र लोगों के पक्के मकान बनाने के लिए प्रति परिवार 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

    अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2 के लाभ के लिए पात्र लोग अब खुद अपना सर्वे कर सकते हैं। चयन समिति के सत्यापन के बाद, उन्हें यह राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थी भूमि के स्वामित्व प्रमाण सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ एकीकृत वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नगर निगम कार्यालय में शहरी स्तरीय तकनीकी सेल से भी संपर्क किया जा सकता है।

    यह है पात्रता
    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थी परिवारों में पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे शामिल होंगे। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के पास भारत के किसी भी हिस्से में पक्का आवास नहीं होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। पात्र परिवारों को अपनी उपलब्ध भूमि पर पक्के घर के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। नए पक्के आवास में कम से कम दो कमरे, रसोई, और शौचालय-बाथरूम का निर्माण करना अनिवार्य होगा।

    इन्हें मिलेगी वरीयता
    योजना के तहत विधवाओं, एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडरों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों को वरीयता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मियों, पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों, पीएम विश्वकर्मा योजना के विभिन्न कारीगरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों, और पीएमवाई शहरी-2 के संचालन में चिन्हित समूहों को विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    पहले चरण में 10 करोड़ से 601 घरों का निर्माण पूर्ण
    आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि योजना के पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 604 घरों की स्वीकृति मिली थी, जिसके लिए 10.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इनमें से 601 घरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 9.97 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।

    इन पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ
    नगर निगम में सम्मिलित 14 पंचायतों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1.50 लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 2.50 लाख रुपये गृह निर्माण के लिए मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, वार्षिक आय सीमा भी ग्रामीण क्षेत्र की 1.80 लाख रुपये के मुकाबले शहरी क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपये रखी गई है। इससे नगर निगम क्षेत्र के 14 पंचायतों – ग्राम पंचायत झलेड़ा, रैंसरी, कोटला खुर्द, अजनोली, कोटला कलां (लोअर और अप्पर), लाल सिंगी, अरनियाला (लोअर और अपर), मलाहत, रामपुर, कुठार खुर्द, कुठार कलां और ग्राम पंचायत टब्बा (आंशिक) के नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा।

    साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू
    इसके अलावा, गुर्जर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित सभी पंचायतों में साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए साइट चयन की प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही सफाई व्यवस्था की टेंडर प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया गया है।

    ऊना के विकास के लिए अधिक से अधिक धन लाने पर फोकस – रायजादा

    आगे नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के होंगे प्रयास
    ऊना के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश है कि नगर निगम के माध्यम से ऊना के विकास के लिए अधिक से अधिक धन लाया जाए, ताकि लोगों को भरपूर सुविधाएं मिल सकें। हम भविष्य में इसे नगर निगम से स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। ऊना नगर निगम के लिए विकास की नई परियोजनाएं लाने पर जोर रहेगा। यहां रिंग रोड़ के निर्माण को लेकर भी निणार्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिस प्रकार शिमला, सोलन, धर्मशाला और मंडी को नगर निगम के लाभ मिले हैं, हमारा प्रयास है कि ऊना उनसे भी आगे बढ़कर काम करे। हम विभिन्न योजनाओं में केंद्र से अधिक से अधिक धन लाकर यहां के सभी नागरिकों को इसका लाभ प्रदान करेंगे।

  • अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित 7 दिवसीय एनएसएस कैंप में उपायुक्त ने की शिरकत

    अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित 7 दिवसीय एनएसएस कैंप में उपायुक्त ने की शिरकत

    बंगाणासुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
    युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश अपने प्रेरणादायक संबोधन में उपायुक्त  ने युवाओं को सही दिशा में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने जीवन में महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को इसका सकारात्मक और रचनात्मक रूप से उपयोग करना चाहिए, ताकि वे अपने कीमती समय का सही उपयोग कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
    अनुशासन और NSS के महत्व पर प्रकाश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने युवाओं को अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन की सफलता की कुंजी है। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन युवाओं को एकता, सेवा और समाज कल्याण के लिए प्रेरित करता है। कोविड-19 महामारी के दौरान NSS स्वयंसेवकों द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
    नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति हमारे समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इससे बचाव के लिए जागरूकता और आत्म नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ऊना द्वारा सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर उपायुक्त ऊना के द्वारा NSS स्वयंसेवकों के साथ पारंपरिक “नाटी” नृत्य भी किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बन गया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद, उप प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, NSS कार्यक्रम अधिकारी सिकंदर नेगी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
  • वन विभाग ने पकड़े खैर के 28 मोछे, ट्रैक्टर व बाइक भी पकड़ा मामला दर्ज

    वन विभाग ने पकड़े खैर के 28 मोछे, ट्रैक्टर व बाइक भी पकड़ा मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते वन क्षेत्र गांव लाम में एक ट्रैक्टर में चोरी से काटी गई खैर की लकड़ी लोड कर रहे एक व्यक्ति को वन विभाग ने पकड़ा है जबकि दो भाग गए।वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शशि बाला बन बीट अधिकारी ऊना ने शिकायत में बताया कि उसे बन रक्षक पिंकी टक्का बीट ने फोन पर सूचना दी कि कुछ लोग लाम बन क्षेत्र में खैर के पेड़ों को काटकर कर ट्रेक्टर में लोड कर रहे हैं।

    जिस पर यह अन्य वन कर्मियों सहित मौके पर गईं तो पाया गया कि 12 मोछे खैर के जमीन पर पड़े थे और 16 मोछे खैर के ट्रैक्टर संख्या (एच पी 72-3255) पर लोड़ किए हुए थे। वन कर्मियों को आया देख दो लोग भाग निकले एक पकड़ा गया। मौके पर एक बाइक संख्या ( एचपी 20 डी 7752) भी पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार जंगल की सुरक्षा में तैनात है अवैध लकड़ी काटने वालों को बक्शा नहीं ही जाएगा। वहीं वन अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरनाम सिंह पुत्र रणजीत सिंह गांव नंगल सलांगडी, राकेश कुमार पुत्र चरण दास, रोहित कुमार पुत्र रसीला राम निवासी धमांदरी के विरुद्ध धारा 303(2),3(5) BNS &41,42 IF एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।