NASA ने Asteroid को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। आज पृथ्वी के पास से 6 मंजिला Asteroid गुजरने वाला है। जो काफी स्पीड से धरती की तरफ बढ़ रहा है। जिससे विनाश होने की आशंका है। अगर वह धरती से टकराता है तो भूकंप-तूफान, कोई प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अलर्ट के मुताबिक रात को धरती से ON 2024 नाम एस्ट्रॉयड टकरा सकता है। जिसकी स्पीड करीब 25000 मील प्रति घंटा है। करीब 720 फुट विशाल एस्ट्रॉयड धरती से 620,000 मील की दूरी से गुजरेगा। हालांकि अंतरिक्ष की दुनिया में यह दूरी बहुत ज्यादा है तो नासा ने टक्कर नहीं होने की संभावना भी जताई है, लेकिन किसी कारण से इसकी दिशा बदली तो टकराव हो सकता है। यह एस्ट्रॉयड साइज में 2 क्रिकेट पिचों जितना विशाल है।
Blog
-

सरकार लड़कों से शादी करने के लिए दे रही लाखों रुपए! जानें वजह
नई दिल्लीः जापान की जन्मदर में कम हो रही है और बढ़ते उम्र वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। चिंतित सरकार देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के लुभावने नियम लेकर आ रही है। अब जपान की सरकार लड़कियों को शादी करने के लिए 6 लाख येन (3.52 लाख रुपए) का ऑफर दे रही है। सरकार यह ऑफर टोक्यो के 23 नगर शहरों के लिए लाई है।
अब जापान की सरकार शादी और प्रजनन दर बढ़ाने के नई रणनीति लेकर आई है। इसमें सरकार योग्य महिलाओं के लिए ट्रैवल एक्सपेंस और शादी एक्सपेंस दे रही है। इसका उद्देश्य लड़कियों को न केवल शादी के लिए प्रोत्साहित करना है बल्कि गांव में जनसंख्या को बढ़ाना है। सरकार 23 नगर परिषद की लड़कियों गांव के लड़कों से शादी के लिए पैसे दे रही है।
दरअसल, जापान में प्रजनन दर काफी नीचे चला गया है। साल 2023 में जापान की कुल प्रजनन दर 1.20 रही। वहां पर लोग शादी करने से कतराते नजर आ रहे हैं और लोगों का शहरों में पलायन हो रहा है। देश के सैंकड़ों गांव खाली पड़े हुए हैं। आपको बता दें कि जापान में लगभग 90 लाख घर खाली पड़े हुए हैं, इनको ही अकीया हाउस कहा जाता है।
जापान सरकार की यह कदम एक ऐसे प्रवृत्ति को दर्शाता है, जहां घटती जन्मदर और बढ़ती उम्र की आबादी वाले देश विवाह और पारिवारिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वाली योजना अपना रहे हैं। हालांकि, ऐसी योजनाएं पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक सामाजिक आवश्यकताओं के साथ संतुलित करने के संघर्ष को दर्शाती हैं। सरकारें संभावित आलोचनाओं और नैतिक चिंताओं को दूर करते हुए जनसांख्यिकीय बदलाव लाने की कोशिश करती है।
इस योजना को विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण इसे वापस ले लिया गया। आलोचकों का कहना है कि इसे दबावपूर्ण या समस्याग्रस्त माना जा सकता है। इससे लैंगिक समानता और महिलाओं की स्वायत्तता पर काफी प्रभाव पड़ेगा। साथ ही उनके आइडेंटिटी पर भी प्रभाव पड़ेगा।
-

Green Tea के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है यह समस्या
हेल्थ टिप्सः अक्सर लोग अच्छी हेल्थ के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करते है। ग्रीन टी वजन घटाने से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने तक हर चीज में कारगर है। कई अध्ययनों से पता चला है कि अगर ग्रीन टी का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसे पीने के कुछ नुकसान भी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन टी ज्यादा पीना यानी आप जरूरत से ज्यादा कैफीन को इनटेक कर रहे हैं, जो आपके लिए पेट की समस्या का कारण बनता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी नींद की साइकिल भी डिसटर्ब होती है। सिरदर्द, स्ट्रेस, कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और उल्टी जैसी दिक्कत भी होने लगती है. कैफिन से आपकी मांसपेशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसे खाली पेट नहीं, भोजन के बाद पीना सही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनभर में 3-4 कप ग्रीन टी को सही माना जाता है। इसके अलावा खाली पेट पीने से बचें आप खाना खाने के बाद अच्छे पाचन के लिए इसे पी सकते हैं। ध्यान रहे खाना खाने के तुरंत बाद नहीं, कम से कम 15 मिनट का गैप रखें। ग्रीन टी में कैफीन होता है। जिन लोगों को पहले से ही माइग्रेन जैसी समस्या है उन्हें कभी-कभी ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
-

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज पर पहुंचा युवक, देखें वीडियो
नई दिल्ली – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया। उसने सीएम की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी उसे स्टेज से नीचे उतारकर ले गए। कर्नाटक के राजाराजेश्वरी नगर से भाजपा विधायक मुनिरत्ना को कर्नाटक पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
उन पर एक कॉन्ट्रेक्टर को जान से मारने की धमकी और जातिसूचक अपशब्द कहने और रिश्वत लेने के आरोप हैं। इसके तुरंत बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह युवक मुख्यमंत्री के काफी नजदीक पहुंच गया था और युवक केवल मुख्यमंत्री को शॉल भेंट करना चाहता था।
हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा काफी सख्त होती है और उसका एक प्रोटोकॉल होता है। इसके तहत सुरक्षाकर्मी एक घेरा बनाकर चलते हैं लेकिन युवक के सीएम तक पहुंच जाना सुरक्षा में चूक को दर्शाता है।
-

CM Arvind Kejriwal का एलान, दो दिन में देंगे इस्तीफा
नई दिल्लीः दिल्ली सीएम अरविंदर केजरीवाल ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बड़ा एलान किया है। एलान में उन्होंने दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही है। यह घोषणा केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में बोली। उन्होंने कहा- भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया CM चुना जाएगा। चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर भी वही आरोप हैं, जो मुझ पर हैं। उनका भी यही सोचना है कि वे भी पद पर नहीं रहेंगे।
-

Punjab : हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो
- अमृतसर – पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के तहत पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ काका और आशीष उर्फ भोला के तौर पर हुई है।
-

Jalandhar: पुलिस Encounter में दो आरोपियों को लगी गोलियां, देखें वीडियो
जालंधरः सिटी पुलिस ने एनकाउंटर के बीच दो बदमाशों को ढेर कर हिरास्त में लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और एक देसी कट्टा भी बरामद किए हैं। घटना में क्रॉस फायरिंग के बीच 2 आरोपियो को गोली भी लगी है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।
मालमे में आरोपियों के तीन साथियों को भी काबू किया है। इन्हीं आरोपियों ने बीते दिन गुजराल नगर में एक वकील के घर पर फायरिंग की थी। मामले में चार अन्य व्यक्तियों को नामित किया गया है, जिनमें एक विदेशी-आधारित हैंडलर भी शामिल है, जिन पर समूह के लिए वित्तीय लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का संदेह है।
-

Punjab: courier कर्मी से Gold की लूट करने वाले 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो
आरोपियों से 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण और पिस्तौल बरामद
अमृतसरः कोरियर कर्मी से गोल्ड लूट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण, पिस्तौल, पार्सल और एक बाइक बरामद किया है। जानकारी मुताबिक गत दिन पहले दरबार साहिब के पास पराग चौक के पास लुटेरे कोरियर कर्मी के पास से गोल्ड लूटकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को मुकेश सैनी नामक व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते 4 आरोपियों को हिरास्त में लिया है। आरोपियों की पहचान करनजीत सिंह, जसकरण सिंह, शिवमदीप और बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जसकरण सिंह और करनजीत सिंह पहले सुनियारे का काम करते थे। जिन्होंने मुकेश सैनी की पहले रैकी की और बाद में उसे लूट का शिकार बनाया गया। -

Punjab : Readymade की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो
फिरोजपुर- मल्लांवाला में बीती रात मेन बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार लोगों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा, तो मालिक को जानकारी दी। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी देते हुए रेडीमेड दुकान के मालिक मंजीत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने धुआं निकलते देखा तो आग बुझाई। दुकानदार ने बताया कि आग से 15-16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।
दुकानदार ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली के तारों का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने पंजाब सरकार और समाज सेवी संस्थाओं से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
-

Punjab: 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो
अमृतसरः कोट खालसा इलाके में 22 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उसने खुदकुशी के कारणों को उजाकर किया है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि अगर जल्द ही उनके बेटे के कातिलों को काबू नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। मृतक युवक कोट खालसा के दशमेश एवेन्यू गली नंबर- 3 का रहने वाला था।
मृतक की बहन और माता ने बताया कि एक दुकानदार की ओर से उसके बेटों को तंग परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। बहन ने आरोप लगाया कि दुकानदार की ओर से एक वीडियों भी बनाई गई है। जिसमें भाई को नंगा कर मारपीट की गई है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग कर जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
वहीं पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह भंगू ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की ओऱ से छापेमारी की जा रही है, लेकिन आरोपी फरार चल रहे है।
