Blog

  • पंजाब : इस इलाके में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    बठिंडा : मई महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 40 डिग्री तापमान के साथ गर्म लू ने भी जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग व सेहत विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों का लू से बुरा हाल हो रहा है।

    तापमान बढ़कर 41-42 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी बीच मौसम ने करव ली। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से बठिंडा के लोगों को राहत मिली है। तेज हवाएं और हल्की बारिश के लोगों को थोड़ा सकूल मिला है।

  • जालंधरः Court Complex पेशी में आया आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार

    जालंधर,ENS : कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चोरी के मामले में कोर्ट में आरोपी को पेश कर वापस लौट रहे थे, तो इसी दौरान आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान नवप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना आठ चौकी फोकल पाइंट के एएसआई राजपाल की शिकायत पर थाना नबी बारादरी की पुलिस ने आरोपी नवप्रीत सिंह करतारपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया था।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 8 की चौकी फोकल पाइंट में तैनात एएसआई राजपाल चोरी के मामेल में आरोपी नवप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए आए थे। जब वह कोर्ट में आरोपी को पेश कर वापस लौट रहे थे, तो कोर्ट परिसर में बाइक पर बैठते समय वह उन्हें धक्का देकर कोर्ट से फरार हो गया।

  • माता-पिता की लापरवाही के कारण, 3 साल की बच्ची की हुई मौत, जाने मामला   

    माता-पिता की लापरवाही के कारण, 3 साल की बच्ची की हुई मौत, जाने मामला   

    राजस्थान: कोटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कार में दम घुटने से 3 साल की बच्ची की हुई मौत ।लड़की अपने माता-पिता के साथ शादी में आई थी लेकिन जब वह कार में बैठी तो किसी कारण से कार लॉक हो गई। जबकि उनके माता-पिता शादी में व्यस्त  हो गए । जब वे वापस लौटे तो लड़की का कार में दम घुट चुका था।

    पुलिस सार्जेंट भरतराज गुर्जर ने बताया कि कार में तीन साल की मासूम बच्ची का दम घुट गया। घटना के समय विज्ञान नगर निवासी प्रदीप नागर, उनकी पत्नी और दो बेटियां खतौली थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव में एक शादी में गए थे। इस परिवार ने इस संबंध में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस बच्ची का शव उसके परिवार को लौटा दिया गया।

    बच्ची के पिता प्रदीप ने कहा कि मुझे लगा कि मेरी बेटी मेरी पत्नी के पास है, लेकिन मेरी पत्नी ने भी सोचा कि बच्ची मेरे पास है। दो घंटे बाद, शाम करीब 5 बजे, मैंने अपनी पत्नी से अपनी बेटी के बारे में पूछा और खोजना शुरू किया। जैसे ही वे कार के पास पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी को कार में बेहोश देखा। जब उसे इटावा अस्पताल ले जाया गया तो उसकी सांसें थम चुकी थी 

  • पुलिस ने काटे 197 चालान, करीब 50 हजार जुर्माना वसूला

    पुलिस ने काटे 197 चालान, करीब 50 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  वाहनों के 197 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 49,700/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 6200/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • महिला की फेक फेसबुक आईडी बना, कर दिए अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में एक महिला के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर एक युवक ने महिला के रिश्तेदारों व पहचान वाले लोगों को अश्लील मैसेज भेज दिए , जिस पर महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,तव युवक पुलिस की पकड़ में आ गया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप कुमार निवासी भदसाली, तह हरोली फेसबुक पर इसकी फेक आई डी बनाकर गांव के लोगों व् इसके रिश्तेदारों  को अश्लील मैसज भेज रहा है । महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 509,504 भा0द0स0 व् SEC 66 C & 66 D OF IT ACT के  तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • नाबालिग ने ली दो बहनो की जान, रुमाल से घोंटा गाला 

    नाबालिग ने ली दो बहनो की जान, रुमाल से घोंटा गाला 

    उत्तर प्रदेश: यूपी के बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें दो मासूम बहनों की हत्या कर दी गई. हत्या रुमाल से गला घोंटकर की गई थी और हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की सौतेली बहन ही निकली। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या की आरोपी बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता अपने परिवार को लेकर चिंतित थे और इसलिए उन्होंने दो बहनों की हत्या कर दी. हालांकि, गांव वाले कुछ और ही कहानी बताते हैं.

    बताया जा रहा है कि हत्यारोपित बहन ने पहले भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि दो लोगों ने घर में घुसकर छोटी बहनों का गला घोंट दिया. लेकिन बाद में जब वह सख्त हुए तो उन्होंने सच उगल दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, दो मासूमों की हत्या से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

    हत्या करने वाली लड़की 13 साल की है. वहीं, दो मृत बच्चियों की उम्र 5 और 7 साल थी. पुलिस ने अब शाहदेव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हत्यारोपित लड़की ने बताया कि उसके पिता बड़े परिवार होने के कारण परेशान रहते थे. इसलिए उसने दोनों बहनों की हत्या कर दी.

    वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी लड़की घर में सबसे बड़ी है और उसे घर का सारा काम करना चाहिए. इस कारण वह परेशान रहने लगी। इस समस्या को सुलझाने के लिए उसने दोनों लड़कियों की हत्या कर दी.

  • पंजाब :  DGP अर्पित शुक्ला ने लोकसभा चुनावों को लेकर दी यह हिदायतें, देखें वीडियो

    पंजाब : DGP अर्पित शुक्ला ने लोकसभा चुनावों को लेकर दी यह हिदायतें, देखें वीडियो

    मोगा : एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा के चुनावों को लेकर पंजाब पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। वही ला एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए विशेष महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मोगा में फरीदकोट रेंज के सभी पुलिस के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान वोटिंग करवाने और लॉ एंड आर्डर को मेंटेन रखने पर बातचीत की।

    वही मीडिया के साथ बात करते हुए अर्पित शुक्ला ने बताया की पंजाब पुलिस पंजाब में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए वचनबद्ध है, हमारी ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है। पंजाब में 298 कंपनिया पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की जा रही है। वही 50 के करीब आ चुकी है।

    उन्होंने कहा कि हमारी ओर से असले को जमा करवा लिया गया है। वही उन्होंने कहा की पंजाब पुलिस देश में चौथे नंबर पर है। जिसने चुनावों के मद्देनजर रिकवरी की है। हमारी स्वेदन शील बूथों पर पूरी निगरानी है और हॉट सीट पर भी पूरी नजर है। पंजाब में चुनाव बिलकुल शांति प्रिय ढंग करवाए जायेंगे।

  • स्कूटी की टक्कर से महिला चोटिल, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते कस्बा झलेडा में सड़क पार कर रही महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला चोटिल हो गई, महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता महिला रेखा देवी पत्नी जीत सिंह निवासी ज्वार, तह अम्ब, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि बीती शाम करीब छः बजे जब यह झलेडा की हिल व्यू कालौनी में सड़क पार कर रही थी तो एक स्कूटी झलेडा की तरफ से तेज रफ्तारी से आई और इसे टक्कर मार दी, जिसमें महिला चोटिल हो गई व स्कूटी चालक वाहन सहित मौके से भाग लिया। पुलिस द्वारा धारा 279,337 भा0द0स0 & 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • भंडारे के दौरान गिरी दीवार, 2 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    भंडारे के दौरान गिरी दीवार, 2 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    गोहद : तहसील के मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुरियाची के सिमरिया गांव में देर शाम 7 बजे गांव में ही भंडारा खाकर घर आ रहे बच्चों पर अचानक मकान की दीवार गिर जाने से 2 बच्चियों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार मौ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में अचानक मकान की दीवार गिरने से उसमें अल्फिया पुत्री इकरार खान 3 वर्ष निकिता पुत्री लाल सिंह मिर्धा 5 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि रोहित पुत्र रविंद्र मिर्धा 10 वर्ष गंभीर घायल है‌। जिसे परिजन मो अस्पताल उपचार के लिए ले गए।

    जहां से चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर उपचार के लिए भेज दिया है। इसके बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना मौका स्थल का निरीक्षण कराया गया। कच्ची दीवार गिर जाने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है। एक बच्चा घायल है। 

  • पंजाब : 3 दिनों के लिए रद्द हुई यह ट्रेनें

    पंजाब : 3 दिनों के लिए रद्द हुई यह ट्रेनें

    चंडीगढ़ : रेलवे द्वारा शुरूआत में 70 के करीब ट्रेनों को रद्द किया गया था व धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बढ़ाना शुरू किया गया। इसी क्रम में यात्रियों को उम्मीद थी कि इस बार जारी होने वाली सूची में रेलवे द्वारा जालंधर से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेनों जैसे शान-ए-पंजाब, ट्राइ सिटी एक्सप्रैस इत्यादि का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

    रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में 12497-12498 (शान-ए-पंजाब) सहित जालंधर व कैंट से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अगले 3 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन के लिए इंताजर करना पड़ेगा। विभिन्न यात्रियों का कहना है कि उन्होंने रेलवे तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है। वहीं आज ट्रेनों के लेट होने के क्रम में सचखंड एक्सप्रैस 8 घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं शताब्दी व आम्रपाली एक्सप्रैस 5 घंटे से अधिक समय तक लेट रही। जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना।

    इसी तरह से नंदेड़ एक्सप्रैस 4 घंटे, पश्चिम 3.50 मिनट के करीब देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और घंटों तक इंतजार करने के बाद ट्रेनों में बैठना नसीब हो पा रहा है। वहीं, विभाग द्वारा अगले तीन दिनों के तक (रविवार तक) रद्द की गई ट्रेनों में अंबाला कैंट-जालंधर सिटी, पुरानी दिल्ली-कटरा, नई दिल्ली-अमृतसर, फाजिल्का-दिल्ली, दिल्ली-पठानकोट, हरिद्वार-अमृतसर सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। इसी तरह जालंधर से संबंधित दर्जनों ट्रेनों को डायवर्ट रूटों के जरिए चलाया जाएगा।