Blog

  • कनाडा में 5 पंजाबियों पर अवैध हथियार सहित कई मामले दर्ज, 3 गिरफ्तार

    ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5 पंजाबियों पर फिरौती के लिए धमकी देने और अवैध हथियार रखने के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 2 लड़कियां भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पील रीजनल पुलिस एक्सटॉर्शन इन्वेस्टिगेटिव टास्क फोर्स (ईआईटीएफ) ने ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के सहयोग से दिसंबर 2023 के बाद ग्रेटर टोरंटो एरिया में हालिया घटनाओं के सिलसिले में एक सर्च वारंट के तहत 3 पंजाबियों को गिरफ्तार किया। घटनाओं में संपत्ति की क्षति धमकियाँ और हथियार संबंधी अपराध शामिल हैं। पील क्षेत्रीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गगन अजीत सिंह, हशमीत कौर, अयमानजोत कौर, अनमोलदीप सिंह और अरुणदीप सिंह को नामजद किया गया है।

    हशमीत कौर, ऐमनजोत कौर और अजीत सिंह ब्रैम्पटन से थे, अनमोलदीप सिंह मिसिसॉगा से थे और अरुणदीप सिंह का कोई निश्चित पता नहीं था। 23 वर्षीय गगन अजीत सिंह पर जबरन वसूली जान से मारने की धमकी देना, इरादे से हथियार चलाना, आगजनी करके संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखना, प्रतिबंधित वस्तु रखना और 5,000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। अनमोलदीप सिंह पर अनाधिकृत रूप से आग्नेयास्त्र रखने, प्रतिबंधित या प्रतिबंधित आग्नेयास्त्र के अनधिकृत कब्जे, आग्नेयास्त्रों के अनधिकृत कब्जे की जानकारी, गोला-बारूद के साथ निषिद्ध या निषिद्ध आग्नेयास्त्र रखने और 5000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

    दोनों को जमानत की सुनवाई के लिए रखा गया और ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया। हशमीत कौर और ऐमनजोत कौर पर अनाधिकृत रूप से आग्नेयास्त्र रखने, प्रतिबंधित या प्रतिबंधित आग्नेयास्त्रों को अनाधिकृत रूप से रखने, अनाधिकृत रूप से आग्नेयास्त्रों को रखने की जानकारी रखने आदि का आरोप लगाया गया है। ऐमनजोत कौर और हशमीत कौर आने वाले दिनों में ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश होंगी। 26 जनवरी 2024 को एक 32 वर्षीय पीड़ित को कथित तौर पर फोन कॉल और धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश मिले और बड़ी रकम की मांग की गई। इस शिकायत में अरुणदीप थिंड को रंगदारी के मामले में नामजद किया गया है। उन्हें जमानत की सुनवाई के लिए रखा गया और ब्रैम्पटन में ओन्टारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौ+त, 15 को जाना था कनाडा

    मोगा: बरनाला-मोगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर एक मारुति कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक 21 वर्षीय अमृतपाल सिंह 2 बहनों का इकलौता भाई था और उसने 15 फरवरी को कनाडा जाना था। पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गुरजंट सिंह और उसका दोस्त जगसीर सिंह अपनी मारुति कार में निहाल सिंह वाला से बरनाला लौट रहे थे।

    जब वह मल्लियां गांव में टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो उनकी मारुति कार टोल प्लाजा की पत्थर की दीवारों से टकरा गई क्योंकि वहां कोई बिजली की रोशनी नहीं थी और कोई साइनबोर्ड नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके की पंचायतें और किसान संगठन 12 फरवरी को इस टोल प्लाजा पर धरना देने जा रहे हैं। इस मौके पर सरपंच तरनजीत सिंह दुग्गल, सरपंच हरसरन सिंह, भारतीय किसान यूनियन कादिस संगठन के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह छीनीवाल और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने टोल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • जालंधर : आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर :   महानगर में आज इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सर्कल के विभिन्न सब-स्टेशनों के अन्तर्गत आते दर्जनों इलाकों में 8 फरवरी को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी क्रम में 66 के.वी. कोट सदीक बिजली घर से चलते 11 के.वी. राजा गार्डन, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमहर एंकलेव, धालीवाल व आसपास के इलाके सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगे। इसके चलते साई कालोनी, बी.टी कालोनी, कांशी नगर, लसूड़ी मोहल्ला, गुरु नानक नगर, अंबेडकर कालोनी, घास मंडी चुंगी, कोट मोहल्ला, बस्ती शेख, ए.एस. विला, गुरमिहर कालोनी, राज एंकलेव, गीता कालोनी, दशमेश नगर, धालीवाल, गाखलां, चौगावां, गिल्लां, सुफीपुर, गांव वड़ाला, सेह झंगी, कोट सीदक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

    66 के.वी अर्बन एस्टेट फेस-2 से चलते 11 के.वी. मीनापुर, क्यूरो माल, बीएसएनएल, मोता सिंह नगर, रॉयल रेजीडेंसी, जालंधर हाइट, गार्डन कालोनी के फीडर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इसके चलते इन फीडरों से चलते रॉयल रैजीडैंसी, क्यूरो मॉल का इलाका, जालंधर हाइट 1-2, गोल्डन कालोनी, मिट्ठापुर, अलीपुर, मोता सिंह नगर, बाबा मक्खन सिंह लुभाना, चीमा चौक, पीपीआर मॉल व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

  • पंजाब : ट्रक ने बारात वाली गाड़ी को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल

    खन्ना : समराला रोड पर बुधवार की रात बारात की गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हे के पिता और भाई सहित 5 लोग घायल हो गए। दुल्हे के पिता को खन्ना से चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा उस समय हुआ जब वे डोली लेकर लौट रहे थे। ​​​​​​​खन्ना से बारात श्री माछीवाड़ा साहिब गई थी। डोली लेकर खन्ना लौट रहे थे कि समराला रोड पर राहोण मंडी के सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे थी। पीछे कार में दूल्हे के पिता और भाई समेत रिश्तेदार थे। इस कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

    अभी दो दिन पहले ही हादसे में घायल हुए दुल्हे का बड़े भाई की शादी हुई है। बुधवार को छोटे भाई की शादी थी। हादसे के बाद घर में खुशियां फीकी पड़ गईं। क्योंकि दुल्हे के पिता और बड़े भाई को काफी चोटें आईं हैं। दूल्हे के घायल पिता दविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें पता भी नहीं चला कि कब आगे से ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।

  • किसानों का प्रदर्शन, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : यूपी में किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। ये किसान दोपहर में करीब 12 बजे महामाया फ्लाईओवर पर एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। ऐसे में किसानों के आह्वान को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि गुरुवार को सुबह नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने के रास्तों पर परेशानी हो सकती है। उधर दिल्ली में किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक नोएडा ने डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचाारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं०-9971009001 जारी किया गया है। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    कहां-कहां लग सकता है जाम

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ कहा गया कि 8 फरवरी, 2024 सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है। कृपया इसके अनुसार ही अपनी यात्रा टालें/योजना बनाएं। किसानों के दिल्ली बढ़ने के कारण एक्सप्रेस वे और दिल्ली आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। हालांकि, गौतम बुद्ध नगर जिले में कमिश्नरेट की तरफ से गुरुवार को धारा-144 लागू रहेगी। ऐसे में बिना अनुमति के कहीं पर भीड़ के जुटने या शांतिभंग की आशंका में पुलिस की तरफ से ऐक्शन लिया जा सकता है।

    नोएडा में डायवर्जन प्लान

    किसान महामाया फ्लाईओवर के पास से एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। ऐसे में एक्सप्रेस वे और दिल्ली आने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक की आशंका है। इसके लिए सेक्टर-94 चरखा गोलचक्कर से बॉटनिकल गार्डन और फिर न्यू अशोक नगर की तरफ से दिल्ली की तरफ निकल सकते हैं। यदि किसान चिल्ला की तरफ बढ़ते हैं तो ट्रैफिक को डीएनडी से निकाला जाएगा। अगर किसान डीएनडी की तरफ बढ़ते हैं चिल्ला बॉर्डर से ट्रैफिक गुजरेगा। सेक्टर-1 गोल चक्कर व झुंडपुरा के बीच उद्योग मार्ग पर जाने वाला ट्रैफिक को रोकने की योजना है। इस रास्ते का ट्रैफिक रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-12-22-56 की तरफ से निकलेगा। झुंडुपुरा की तरफ से सेक्टर-1 गोल चक्कर की तरफ आने वाला ट्रैफिक सीधे स्टेडियम चौराहा और फिर वहां से रजनीगंधा होकर निकाला जाएगा।

  • पंजाबः शास्त्री नगर में युवक का शव बरामद, मरने से पहले का CCTV आया सामने

    बटाला : शास्त्री नगर इलाके में उस समय सनसनी का माहौल हो गया। जब लोग सुबह की सैर के लिए निकले और कुछ राहगीरों ने देखा कि एक युवक का शव पार्क में पेड़ से लटका हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। तो पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक पता चला कि मृतक युवक की पहचान गुरदासपुर निवासी धर्मेंद्र मसीह (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस युवक को इस पार्क में घूमते हुए भी देखा गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसके परिवार को पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रॉली ने लोगों को कुचला, बच्ची की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : हलका जीरा के गांव कसोआना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बालू लदी ट्रॉली ने कई लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे के दौरान एक मासूम बच्ची की भी मौत हो गई है। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसके पिता बच्ची को गोद में लेकर कुछ अन्य लोगों के साथ ताश खेल रहे थे।

    तभी अचानक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर उनके ऊपर से गुजर गया। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ड्राइवर किसी को गाड़ी चलाना सिखा रहा था और वह ट्रेलर को संभाल नहीं पाए और पूरी स्पीड में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उनके ऊपर चढ़ गया। उनकी मांग है कि ट्रेलर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जब पुलिस से घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रॉली और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • आतंकियों ने चलाई गोलियां, पंजाबी युवक की हत्या, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    अमृतसरः जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से गैर-स्थानीय श्रमिक को निशाना बनाया है। श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर गोलीबारी की जिसमें एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की की पहचान अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई जिसने चोटों के कारण दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति को चिकित्सा के लिए ले जाया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि प्रशासन द्वारा की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

    अधिकारियों ने क्या बताया?

    अधिकारियों ने बताया है कि आज बुधवार की शाम शहीद गंज इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिससे पंजाब के अमृतसर के रहने वाले 31 साल के अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी हमले में घायल हो गया। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    नजदीक से मारी गई गोली

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शाम 7 बजे के करीब श्रीनकर के हब्बा कदल के शल्ला कदल इलाके में आतंकवादियों ने एके राइफल से अमृतपाल सिंह को नजदीक से गोली मार दी। अमृतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय रोहित नामक एक अन्य गैर-स्थानीय श्रमिक इस घटना में घायल हो गया। रोहित भी अमृतसर निवासी है। पुलिस ने कहा है कि रोहित को पेट में गोलियां लगी थीं और उसका यहां एसएमएचएस अस्पताल में इलाज हो रहा है।

    इस साल गैर स्थानीय पर पहला हमला

    श्रीनगर में हुई इस घटना पर पुलिस ने बताया है कि इस साल कश्मीर में किसी गैर स्थानीय पर आतंकियों द्वारा किया गया यह पहला हमला है। पिछले साल आतंकवादियों ने अनंतनाग और शोपियां जिलों सहित घाटी में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर कई हमले किए थे। हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

  • भीषण सड़क हादसाः बाइक और ट्रक की टक्कर में 3 की मौ+त

    दरभंगाः बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन युवकों की हाइवा ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें तीन युवकों मो.अनवार, मों अंजर ,मो.फरहान की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नदी से अवैध मिट्टी खनन में लगे गाड़ियों को रोकने और इस खनन में पुलिस का भी हाथ होने की बात कहते हुए कहा कि अनियंत्रित होकर चालक हाइवा गाड़ी चलाते हैं जिससे ग्रामीणों को आशंका था की हादसा होगा।

    तीन लोगों की मौत के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए घंटो तक सड़क जाम कर दिया, वहीं मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की भी मांग रखी। घटना जिले के बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के एसएच 17 स्थित बजरंग चौक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था उसी क्रम में ये हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक का था कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके पर एसडीओ उमेश भारती और एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया और मुआवजा की मांग को जल्द परिजन को सौंपने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोग खासे आक्रोशित हैं। आसी पंचायत के मुखिया शिवशंकर मिश्र ने कहा कि तीनों युवकों की मौत होना काफी दुखद है। आए दिन यहां खनन माफिया के द्वारा मिट्टी का कटाव कमला नदी से किया जाता है, जिस पर पुलिस का अंकुश नहीं है। सड़क जाम कर मांग भी की है कि इस अवैध खनन को रोका जाए और जो युवकों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा जल्द मिले।

  • पंजाबः महिला की अर्धनग्न अवस्था में बरामद शव में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः लाडोवाल से साउथ सिटी के रास्ते पर 8 दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ था। इस घटना में महिला का चेहरा भी जला हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान न होने पर सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। जिसका 2 दिन पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस को पोस्टमॉर्टम में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जलद प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार महिला का कत्ल किसी अन्य जगह पर किया।

    उसका शव चादर में लपेट कर साउथ सिटी पुल के नीचे फेंका गया है। जिस दिन शव पुलिस को बरामद हुआ, उससे करीब 10 से 15 दिन पहले उसे मौत के घाट उतारा गया था। महिला को मारने से पहले उसका अबॉर्शन भी करवाया गया है। मृतक महिला के सिर में अंदरूनी चोटें मारी गई हैं। सिर में खून जमने और सूर्य की तेज किरणों के कारण उसके चेहरा की चमड़ी जली है। फिलहाल आधिकारिक रूप से आज थाना लाडोवाल के पास पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि इस मामले में फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन लगातार पिछले 8 दिन से पुलिस हत्यारे को लोकेट करने में जुटी हुई है।

    मृतक महिला की आयु करीब 25 साल है। हत्यारे के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला विवाहिता थी या कुंवारी। किन कारणों से उसका अबॉर्शन हुआ है, यह भी जांच का विषय है। जिस हथियार से महिला के सिर पर वार हुए हैं, उसे भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद कर पाएगी। पुलिस लगातार सेफ सिटी कैमरे चेक कर रही है, ताकि महिला के हत्यारे को पकड़ा जा सके। इस मामले में थाना लाडोवाल के SHO लवदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें मिलेगी, उसके आधार पर ही वह कुछ कह सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।