Blog

  • पंजाबः भाजपा दफ्तर में रात गुजारने के बाद बिट्टू ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा दफ्तर में रात गुजारने के बाद बिट्टू ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन बिट्टू ने नामाकंन भरने से पहले नगर निगम के नोटिस पर कोठी को लेकर 2 करोड़ रुपए जमा करवाए थे। जिसके बाद देर शाम उन्होंने कोठी खाली कर दी थी और भाजपा दफ्तर में उन्होंने अपना सामान शिफ्ट कर लिया था। इस दौरान बिट्टू ने भाजपा दफ्तर में जमीन पर सो कर रात गुजारी। जिसके बाद आज सुबह रवनीत बिट्टू ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए है। बिट्टू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने 2 करोड़ रुपए बीते दिन जमा करवा दिए है, लेकिन उसके बावजूद अब सरकार की अन्य कामों में मंशा बढ़ गई है।

    उन्होंने कहा कि उसे मारने और उनका शिकार करने के लिए प्रशासन मंसूबे बना रहा है। बिट्टू ने कहा कि वह उन्हें पता है कि इस सीट से बीजेपी जीत रही है, तो ऐसे में सीट कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर उन्हें परेशान कर रही है। बिट्टू ने कहाकि नहीं तो आप पार्टी की अकेले की इतनी हिम्मत नहीं थी। बि्टटू ने कहा कि पिछले चुनाव वह बैंस सहित अन्य विपक्ष के नेताओं के साथ इकट्ठे लड़ते रहे है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टियां गैंगस्टरों और खालिस्तानियों से ऐसे काम करवाती थी। लेकिन अब बदलाव यह आया है कि अब पार्टी ने खुद जिम्मेदारी ले ली। बिट्टू ने कहा कि ऐसा ही सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के साथ किया गया और उसे मरवा दिया गया।

    वहीं बिट्टू ने कहा कि यही उनके साथ किया जा रहा है कि घर से बाहर निकालों और निहत्थे करों और काम करवा दों। बिट्टू ने कहा कि अगर उन्हें या परिवार के साथ कुछ भी हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी पंजाब के डीजीपी, पंजाब के चीफ सैकेटरी और पंजाब के मलंगों की सरकार की जिम्मेदारी होगी। बिट्टू ने कहा कि वह लुधियानावासियों को कहना चाहते है कि बाहर वालों को बाहर भगा दों। बिट्टू ने कहाकि उक्त कोठी में वह 100 कर्मियों के साथ रह रहे थे। क्या सभी कर्मी गैरकानूनी तरीके से काम कर रहे थे और गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 6 महीने पहले भी नोटिस दे सकते थे। वहीं कोठी में वापिस जाने के बयान पर बिट्टू ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें कहा हैकि अगर वह कोठी में पैर दोबारा रखते है तो उनका नामाकंन कैंसिल कर दिया जाएगा। वहीं बिट्टू ने कहाकि जहां बेअंत सिंह की जान चली गई वहीं अगर उनकी भी लुधियानावासियों के लिए जान चली जाती है, तो उन्हें परवाह नहीं। 

     

  • भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 की मौत, कई लापता

    भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 की मौत, कई लापता

    काबुल: अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है । यहां अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में आने वाले समय में सटीक जानकारी  मिल पाएंगे।

    पिछले महीने भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, 3 मस्जिदें और 4स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सैक ने बताया कि हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।

  • जालंधरः DC हिमांशु ने वोटिंग को लेकर लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधरः DC हिमांशु ने वोटिंग को लेकर लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा अधिक से अधिक वोटिंग करने के लिए लोगों के अपील की जा रही है। इस दौरान राज्य में डीसी द्वारा युवाओं को वोटिंग करने को लेकर अनोखे उपराले भी किए जा रहे है। वहीं जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो जारी करके 1 जून को वोटिंग करने की लोगों से अपील की है और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने 1 जून को जब पंजाब के सारे वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल कर रहे होंगे तो उस दौरान जालंधर के वोटर कहीं पीछे ना रहे जाए। इसके लिए डीसी हिमांशु ने अपील की है कि इस दिन वोटर अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपनी वोट का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं उन्होंने वोटिंग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए टो फ्री नंबर 19502 पर कॉल कर सकते है।

  • दुल्हन की डोली से पहले दूल्हे सहित 4 की मौ+त, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    दुल्हन की डोली से पहले दूल्हे सहित 4 की मौ+त, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    झांसी: झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक ने अचनाक से कर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन में आग लग गई। हादसे को देख अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से कार सवार दूल्हे समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में मरने वालों में दूल्हा, दूल्हे का भाई, दूल्हे का भतीजा और कार ड्राइवर शामिल है। जनपद झांसी के एरच थानान्तर्गत बिलाटी गांव में रहने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी। वह बारात लेकर बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम छपार जा रहा था।

    आकाश अपने सगे भाई आशीष, करीब 7 वर्षीय भतीजे ऐशू, दो रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर वधू पक्ष के घर जा रहा था। कार को ड्राईवर भगत चला रहा था। बड़ागांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवर ब्रिज पर पीछे से डीसीएम ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी दी और उसपर चढ़ गया। जिससे कार और डीसीएम ट्रक में आग लग गई. आग की लपटों को देख कार में सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई। डीसीएम का चालक कूद भाग गया। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। इसी दौरान पीछे अन्य रिश्तेदारों की गाड़ी आ रही थी, जिन्होंने गाड़ी को रोका और आग से जल रही कार के कांच तोड़कर दो लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला।

    घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती किया गया है। जबकि दूल्हा आकाश, भाई आशीष, भतीजा ऐशू और ड्राईवर भगत की जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतक दूल्हे की बहन काजर का कहना है कि उसके छोटे भाई आकाश की शादी थी। एक ट्रक वाला काफी देर से पीछा कर रहा था। यह देख भाई ने हमारे पति को फोन लगाया और बताया। पीछे कर रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। वहीं वधु पक्ष के गांव के प्रधान भगवान सिंह यादव ने कहा हम लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बाद में घटना की सूचना हमारे पास पहुंची।

  • पंजाब : 13 May तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द और कई ट्रेनों के Route होंगे डायवर्ट

    पंजाब : 13 May तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द और कई ट्रेनों के Route होंगे डायवर्ट

    चंडीगढ़ : शंभू स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की वजह से अंबाला से पंजाब आने वाला रेल ट्रैक बंद पड़ा है। जिसके चलते रोजाना सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित हो रही है। इसी क्रम में विभिन्न ट्रेनों को शार्ट टर्मीनेट किया जा रहा है जबकि दर्जनों ट्रेनों को रोजाना दूसरे रूटों के जरिए अमृतसर, पठानकोट व अन्य स्टेशनों तक भेजा जा रहा है।

    इसी क्रम में रेलवे द्वारा नई सूची जारी करते हुए 13 मई तक के लिए सैकड़ों ट्रेनों को डायर्वट किया गया है व कईयों को 3 दिनों के लिए रद्द किया गया है। ओल्ड दिल्ली व अंबाला कैंट से शार्ट टर्मीनेट की गई ट्रेनें में बड़मेर-जम्मूतवी, दरभंगा-अमृतसर ट्रेनें विशेष तौर पर शामिल हैं। उक्त ट्रेनें 14 मई तक के लिए टर्मीनेट रहेगी। इसी तरह से 13 मई तक के लिए रद्द की गई ट्रेनों में जालंधर व कैंट स्टेशन की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

    इनमें ओल्ड दिल्ली से माता वैष्णों देवी कटरा, अमृतसर-दिल्ली, शान-ए-पंजाब, ओल्ड दिल्ली-पठानकोट, नई दिल्ली-अमृतसर, अमृतसर-हरिद्वार, नई दिल्ली-जालंधर सिटी, अमृतसर-हिसार, चंडीगढ़-फिरोजपुर, अमृतसर-चंडीगढ़), अमृतसर-चंडीगढ़, अंबाला कैंट-जालंधर सिटी) आदि ट्रेनें विशेष तौर पर शामिल हैं। ट्रेनें रद्द होने से जहां एक तरफ यात्रियों को भारी परेशानी पेश आ रही है वहीं ट्रेनों के रूट डायर्वट होने के कारण सभी ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। इसके चलते यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः Sidhu Moose wala के माता-पिता बच्चे सहित दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाबः Sidhu Moose wala के माता-पिता बच्चे सहित दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिखों के ऐतिहासिक स्थान श्री दरबार साहिब, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए माथा टेकते हैं। वहीं, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज अपने नवजात बच्चे को लेकर श्री दरबार साहिब आए। उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दिव्य श्लोकों का कीर्तन किया और सरबत की भलाई के लिए प्रार्थना भी की। 

    इस बीच, मीडिया से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह आज नवजात बच्चे कों दरबार साहिब में माथा टेकाने के लिए लाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की वह प्रार्थना करते हैं कि सिद्धू मूसेवाला को जल्द से जल्द न्याय मिले। 

    चुनावों को लेकर बलकौर सिंह ने कहा कि वह घर के हालात को देखते हुए चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के काफी करीबी हैं और इसके लिए वह प्रचार भी करेंगे। उन्होंने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाल के बारे में बोलते हुए कहा कि वह आज भी जब सिद्धू मूसेवाला का गाना सुनते हैं तो भावुक हो जाते हैं।

  • पंजाब : महिला ने व्यक्ति पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : महिला ने व्यक्ति पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : प्रदेश में आए दिन रेप जैसी घटनाएं हो रही है। जिनमें से कुछ घटनाएं सच तो कुछ झूठी होती है। एक ऐसी ही घटना जिले के सीमावर्ती गांव कमाले वाले से सामने आई है। जहां परिवार ने बताया है कि थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए रेप के आरोपी की पत्नी ने कहा है कि मेरा पति पूरी तरह से निर्दोष है। मेरे पति को हनी ट्रैप गिरोह द्वारा झूठा फंसाया जा रहा है। मेरे पति से ढाई लाख की मांग की गई थी।

    जिसका हमारे पास ऑडियो भी मौजूद है। मेरे पति ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसलिए इस महिला ने मेरे पति के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे जेल भेज दिया। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसके पति पर रेप का झूठा पर्चा दर्ज किया हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। रेप पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा परिवार एक शादी में गया हुआ था और मैं और मेरे पति रात को सो रहे थे तभी अचानक दरवाजे पर दस्तक की आवाज आई, तो मैं बाहर गई और दरवाजा खोला।

    जिसके बाद तीन लोग जबरदस्ती घर के अंदर घुस आए और मेरे साथ बलात्कार किया। जब मैं चिल्लाई तो मेरे पति भी मुझे बचाने के लिए मौके पर आए और उन लोगों ने मेरे पति को धक्का दे दिया और दीवार फांदकर भाग गये। पीड़िता के बयान पर सदर पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों और एक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में जब हमने एसपीडी रणधीर कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि महिला के बयान पर कार्रवाई कर ली गई है, इसलिए प्रारंभिक जांच की जाएगी।

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से की ये रिक्वेस्ट

    बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से की ये रिक्वेस्ट

    मुबंई: सलमान खान के घर पर फायरिंग होने से फैंस और उनके चाहने वाले आज भी उनकी चिंता करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कई लोगों को इस केस में अरेस्ट किया है और मामले की जांच जारी है। इस बीच अब 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इस घटना की निंदा की है। एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने इसके बारे में बात करते हुए चिंता जाहिर की। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहूंगी कि वो इस दौर से गुजरे, लेकिन इस टाइम वो जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसका कोई भी हकदार नहीं है। इसलिए किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं।

    सोमी ने आगे कहा कि ब्रेकअप के बाद मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और मैं 24 साल की उम्र में अमेरिका वापस आ गई। इस बारे में सब जानते हैं और मैं बार-बार इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। सलमान के साथ जो हुआ वो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो सलमान हों या शाहरुख या फिर मेरा पड़ोसी ही क्यों ना हो? सोमी ने कहा कि जब मैंने और मां ने इसके बारे में सुना तो हम हैरान रह गए। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें कोई नुकसान न हो। इस बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि गलतियां सबसे होती हैं, लेकिन किसी के पास कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि मैं आज भी गलतियां करती हूं और आपसे भी गलतियां होते होंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी को मारने पर उतारू हो जाएं और उस पर गोली चला दें और अगर कोई ये कर रहा है तो वो सीमा पार कर रहा है।

    सोमी ने आगे कहा कि ये घटना कई साल पहले हुई थी और साल 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मैं उनकी (सलमान) की तरफ से माफी मांगती हूं, प्लीज उन्हें माफ कर दें। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समाज से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। बता दें कि साल 1993 में सोमी अली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। सोमी अली बॉलीवुड करियर को अलविदा कहने के बाद वर्तमान में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

  • पंजाबः नशेड़ी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, थानेदार घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः नशेड़ी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, थानेदार घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में भले ही नशे के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे के मामले अभी भी सामने आ रहे है। वहीं नशे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उक्त नशेड़ी को पकड़ने गई थी, लेकिन नशेड़ी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें थानेदार घायल हो गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बठिंडा की बीड़ तालाब कॉलोनी में पुलिस टीम एक नशेड़ी को पकड़ने गई थी।

    बठिंडा पुलिस की 112 टीम को सूचना मिली कि एक नशेड़ी अपराधी बीड़ तालाब बस्ती के एक घर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जब वहां छापा मारा तो वहां तीन लोग बैठे हुए थे और वह चिट्टी पी रहे थे। जब पुलिस ने उस अपराधी नशेड़ी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने आरोपी ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। नशेड़ी ने पुलिस से हथियार भी छीन लिए और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जिसमें एक थानेदार घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उस अपराधी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः लड़की का मोबाइल छीनकर हुए बाइक सवार लुटेरे फरार 

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते दोआबा चौंक के पास देर शाम काम से घर वापस लौट रही लड़की के हाथ से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीन लिया। हालांकि लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई।

    पीड़ित सुंदर नगर की रहने वाली रीता कुमारी ने बताया कि वह पैदल दोआबा चौंक से घर जा रही कि उसी दौरान उसे किसी पारिवारिक सदस्य की काल लाई, जिसे सुनने के लिए उसने मोबाइल निकाला  तो उसी दौरान बाइक सवार तीन लुटेरे उसके पास आए और उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल फोन छीन लिया। उसने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भाई की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वे भागने में कामयाब हो गए, जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।