Blog

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में अचानक बीमार हुए बच्चों को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः सरकारी मेरिटोरियस स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां खाना खाने के बाद कई बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। फूड पॉइजन की शिकायत के चलते बच्चे बीमार हो गए थे। 20 बच्चों में से 16 को अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जबकि 4 बच्चों को ईलाज चल रहा है, जल्द ही उनकी भी अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।

    वहीं इस मामले में स्कूल के खाने के ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं खाने के सैंपल ले लिए गए है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य मेरिटोरियस स्कूल में खाने के सैंपल लेने के लिए टीमें भेज दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बच्चों का हाल जानने विधायक नरिंदर भराज पहुंचे है।

    बताया जा रहा है कि बीमार हुए बच्चों को सिविल अस्पताल संगरूर और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन संगरूर डाॅ. अंजू सिंगला के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये बच्चे खाने में कुछ गड़बड़ी की वजह से बीमार हुए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 65 बच्चे पीड़ित हैं, जिनमें से 39 सिविल अस्पताल में और कुछ पीजीआई में भर्ती है।

  • चर्बी को तेज़ी से घटाएंगी ये 5 चीजें, जानें Natural तरीका

    हैल्थ टिप्स: कई लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की तलाश में डाइट और एक्सरसाइज की ओर रुख करते हैं, वहीं कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं और पेट और कमर की चर्बी घटाने के तरीके तलाशते रहते हैं. हम सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करनी हो या मोटापा घटाना हो वेट लॉस के लिए डाइट सबसे ज्यादा मायने रखती है. जब वजन घटाने में सहायता की बात आती है तो जड़ वाली सब्जियां सबसे कारगर साबित हो सकती हैं. ये शक्तिशाली प्रभाव वाली होती हैं. अगर आप भी इन्हीं सब सवालों से परेशान हैं कि वजन कैसे कम करें, या पेट की चर्बी कैसे घटाएं, वजन घटाने के लिए क्या खाएं? यहां हम कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वेट लॉस में मदद कर सकती हैं।

    वजन घटाने वाली सब्जियां 

    शकरकंद –

    शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर जड़ वाली सब्जी है। फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है । वजन कम करने का लक्ष्य रखने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

    चुकंदर –

    फाइबर और जरूरी विटामिन से भरपूर, चुकंदर लिवर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है। चुकंदर आपके वजन घटाने को प्रभावी रूप से तेज कर सकता है। 


    मूली –

    मूली का हाई वाटर कंटेंट आपको हाइड्रेटेड रखता है। मूली में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपके शरीर को ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है.

    गाजर- 

    गाजर विटामिन और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। गाजर का सेवन हमें अनहेल्दी खाने से बचाता है और डेली फाइबर सेवन को बढ़ाने में योगदान कर सकता है, जिससे तृप्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।

    शलजम –

    लो कैलोरी होने के बावजूद शलजम में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन में सहायता करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए आप अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं.

    (यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।) 

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली : लद्दाख में आज सुबह शनिवार (2 दिसंबर 2023) को भूकंप झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.4 मापी गई तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की बात रिपोर्ट नहीं की गई है राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

    भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दिनों हिमालयी पर्वत श्रंखला में दो प्लेटों के बीच आंतरिक घर्षण अधिक बढ़ जाने की वजह से इन इलाकों में भूकंप की ज्यादा घटनाएं देखने को मिल रही हैं यही वजह है कि बीते दिनों अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर, नेपाल, अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में लगातार भूकंप की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं

    बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके

    पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह पड़ोसी बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सुबह करीब 9 बजकर पांच मिनट पर आया, जिसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था एनसीएस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 02-12-2023 की सुबह भारतीय समयानुसार 09:05:31 पर बांग्लादेश और भारत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया इसका केंद्र सतह से 55 किलोमीटर नीचे 23.15 डिग्री अक्षांश और 90.89 डिग्री देशांतर में था

  • पंजाबः अचानक खाना खाने से सरकारी स्कूल के 65 बच्चे हुए बीमार 

    संगरूरः सरकारी मेरिटोरियस स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के होस्टल में खाना खाने के कारण करीब 65 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर बच्चों का हाल जानने विधायक नरिंदर भराज पहुंचे है। बताया जा रहा है कि बीमार हुए बच्चों को सिविल अस्पताल संगरूर और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन संगरूर डाॅ. अंजू सिंगला के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये बच्चे खाने में कुछ गड़बड़ी की वजह से बीमार हुए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 65 बच्चे पीड़ित हैं, जिनमें से 39 सिविल अस्पताल में और कुछ पीजीआई में भर्ती है।

    वहीं इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। फूड पॉइजन की शिकायत के चलते बच्चे बीमार हो गए थे। 20 बच्चों में से 16 को अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जबकि 4 बच्चों को ईलाज चल रहा है, जल्द ही उनकी भी अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी। वहीं इस मामले में स्कूल के खाने के ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं खाने के सैंपल ले लिए गए है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य मेरिटोरियस स्कूल में खाने के सैंपल लेने के लिए टीमें भेज दी गई है।

  • पालतू बिल्ली बनी काल, पहले बेटे और फिर पिता की हुई मौत, फैली दहशत

    नई दिल्ली : कानपुर में बिल्ली के कारण पिता और पुत्र की मौत होने से इलाके में दहशत फैल गई है। कानपुर देहात में इम्तियाजउद्दीन नाम के शख्स ने अपने घर में एक बिल्ली को पाल रखा था और पूरा परिवार उस बिल्ली की देखरेख भी करता था बिल्ली के साथ खेलने और उसे खिलाने के दौरान कई बार बिल्ली अपने मालिकों पर पंजा भी मारती थी और कभी दांतों से उन्हें खींचने का प्रयास भी करती थी, लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि एक दिन ये बिल्ली घर में 2 मौतों का कारण बनेगी

    दरअसल कुछ दिन पहले इम्तियाजउद्दीन की पालतू बिल्ली को मोहल्ले के ही किसी आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिसके चलते बिल्ली में रेबीज के लक्षण आ गए थे ये परिवार इन लक्षणों से बिल्कुल अनजान था इम्तियाजउद्दीन का बेटा अजीम नोएडा में जॉब करता था और कुछ समय पहले ही अपने घर आया था उसे एक दिन पालतू बिल्ली ने काट लिया था 

    बेटे की मौत के बाद पिता की भी गई जान

    अजीम की तबीयत खराब हुई और जब डॉक्टर को दिखाया गया तो उसके शरीर में रेबीज के लक्षण पाए गए।  इलाज के दौरान 24 वर्षीय अजीम की मौत हो गई जिसके चलते पूरे परिवार में मातम से बसर गया। वहीं अजीम की मौत के महज एक सप्ताह के भीतर रेबीज के लक्षण अजीम के पिता इम्तियाजउद्दीन के शरीर में भी पाए गए इम्तियाजउद्दीन की हरकतें देखकर मोहल्ले और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया तो पता चला कि उन्हें भी रेबीज है 

    लोगों में फैली दहशत 

    उनका भी उपचार हो रहा था और बेटे की मौत के सिर्फ 7 दिन बाद ही उनकी भी मौत हो गई। जिसके चलते पूरे मोहल्ले में आवारा कुत्तों और बिल्ली की दहशत फैली हुई है। जिन घरों में लोगों ने पालतू जानवर पाल रखे थे अब वह अपने घरों से जानवरों को कहीं और छोड़ने की व्यवस्था कर रहे हैं। खासकर वह लोग जिनके घर में कुत्ते या बिल्ली है। 

  • पंजाबः घर में घुसकर सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं पक्खोवाल रोड विकास नगर रेलवे ट्रैक से नशेड़ी अब लोगों के घरों में दाखिल होने लगे है। नशेड़ी घरों से कीमती सामान चुरा कर ले जा रहे है। चोरों की घर में दाखिल होने की वीडियो भी सामने आई है। इलाके के लोगों का कहना है कि आए दिन लोगों के घरों में चोरियां हो रही है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है। जानकारी देते हुए कारोबारी दिनेश ने बताया कि उनका UPS सिस्टम लगाने का काम है। वह सुबह ही घर से चले गए थे। पत्नी घर पर अकेली थी। गैलरी के जरिए एक बदमाश घर में घुसा। चोर ग्रिल और नल चुरा कर ले गया।

    इससे पहले आस-पास को घरों में भी इसी तरह की वारदात बदमाश कर चुके है। उन्हें डर सता रहा है कि कई बार घर पर उनकी पत्नी व अन्य मोहल्ले में महिलाएं अकेली होती है तो इस तरह के नशेड़ी चोरी के चक्कर में महिलाओं पर हमला कर सकते है। दिनेश ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। वह शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी में शिकायत लिखवाने गए थे लेकिन अधिकारी मिले नहीं। आज वह फिर से शिकायत दर्ज करवाएंगे।

    बदमाश रेलवे ट्रैक पर नशा करने के बाद घर की दीवार पर लटक कर ग्रिल के सहारे अंदर में दाखिल हुआ। उसके दो अन्य साथी रेलवे ट्रैक नजदीक खड़े होकर मकान की रैकी करते दिखे। बेखौफ चोर गैलरी में रखी लोहे की ग्रिल को उठा चोर रास्ते से रेलवे ट्रैक की तरफ फेंकता है। गैलरी में सुख रहे कपड़ों के स्टैंड से बदमाश ने टावल उठा पीतल की टूटी पर रख ईंट मारता है। नल टूटने के बाद आसानी से वह घर की गैलरी के रास्ते ही फरार हो गया। भागते बदमाश को महिला ने देखा जब तक वह शोर सुनकर साथी सहित फरार हो गया।

  • IED ब्लास्ट में CRPF के 2 जवान घायल

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज सुबह एक आईईडी ब्लास्ट के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। शनिवार सुबह दंतेवाड़ा के बालासुर पल्ली मार्ग थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान और एक मीडियाकर्मी घायल हो गएपीएलजीए सप्ताह के दौरान जवान इलाके से पोस्टर हटा रहे थे, उसी दौरान आईईडी विस्फोट हुआ

    घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर सूचित किया है कि वे पिछले वर्ष विभिन्न कारणों से अपनी जान गंवाने वाले 54 नक्सलियों की याद में आज से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाएंगे यह पीएलजीए सप्ताह का 23वां अवलोकन होगा

  • जालंधरः ठगी के मामले में Worldwide Visa Access Immigration का मालिक मनवीर गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटो द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट Worldwide Visa Access Immigration का सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता संतोखपुरा निवासी हरमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि Worldwide Visa Access Immigration के मालिक मनवीर सिंह के पास 9 फरवरी को न्यूजीलैंड जाने के लिए फाइल लगाई थी। इस के लिए 28 फरवरी को 7 लाख कैश दिए थे और 3 लाख अकाउंट में जमा करवाए थे।

    पीड़ित ने शिकयात में कहा कि पैसे लेने के कुछ सप्ताह मनवीर सिंह ने न तो वीजा लगवाया न ही फोन ही उठाया। पुलिस ने 11 लाख की ठगी के आरोप में वर्ल्ड वाइड वीजा एसेस के मालिक मनवीर सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मनवीर सिंह ने उसे धोखे में रखते हुए कहा कि आप का वीजा आ गया है। 16 अगस्त को आप की टिकट करवा दी गई है, इस के बाद मनवीर सिंह ने 90 हजार अकाउंट में और 20 हजार नकद कुल 1 लाख 10 हजार रुपए और ले लिए।

    पीड़ित का कहना है कि लेकिन बाद 16 अगस्त को मनवीर सिंह ने कहा कि कोई मुश्किल आ गई है जिस वजह से आप की टिकट कैंसल कर दी है। हरमेश कुमार ने बताया कि जब हमने वीजा चेक करवाया तो पता चला की वीजा फर्जी था। मामला बढ़ न जाए इसलिए मनवीर सिंह ने हमे 3.40 लाख के 2 और 1 लाख 10 हजार का एक चेक दे दिया ताकि हम पुलिस शिकायत न करें। पीड़ित का कहना है कि लेकिन जब वह चेक बैंक में लगाए तो वह चेक बाउंस हो गए। जिसके बाद पुलिस को उन्होंने शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ में पता चल सके कि आरोपी ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

  • मंदिर से कीमती मूर्तियों सहित लाखों का सामान चोरी

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जैन मंदिर में चोरी की घटना के बाद से ही जैन समाज में खासा आक्रोश है। जैन समाज ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है इधर पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस को आरोपियों के लोकेशन सागर के पास मिली है बता दें भोपाल के सूखी सेवनिया जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने संत के भेष में चोरी की वारदात को अंजाम दिया थाचोर मंदिर से 50 छत्र और अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ले गए थे चोरी किए गए सामान की कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है इधर चोरी के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है और चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

    फैंसिंग को कटर से काट घुसे थे अंदर

    अज्ञात चोर सूखी सेविनया की अंहिसा स्थली कॉलोनी की फैंसिंग के तार कटर से काटने के बाद कॉलोनी के अंदर घुसे थे और 5 ताले तोड़कर मंदिर में घुसे यहां से आरोपी 12 किलो वजनी चांदी की मूर्ति, 50 चांदी के छत्र सहित चांदी की मूर्तियों से भरा एक लॉकर उड़ा ले गए इस मामले में मंदिर के महामंत्री मुकेश जैन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, आरोपी चोरों को पकड़ने और मामले की जांच में जुट गई है  

  • पंजाबः 24 घंटों में 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान और नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः बटाला के कस्बे फतेहगढ़ चूड़ियां के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार में चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात में 4 दुकानों के शटर तोड़कर चोर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। जहां चोर ने 30 हजार नकदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो घए। मौके पर पहुंचे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं पर नकेल कसने के लिए उन्होंने संबंधित थानेदार और एसएसपी से संपर्क किया है। जिसके बाद पुलिस ने भरोसा दिया है कि बाजार के अंदर पुलिस तैनात की जाएगी और एक चौकीदार भी रखा जाएगा।

    वहीं, पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसका कारण नशा है। पीड़ितों का कहना है कि लोग नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। इन चोरी की घटनाओं पर पुलिस को नकेल कसनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर संबंधित थाने के SHO ने घटना के बारे में बताया और कहा कि उनके द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोर गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।