जालंधरः ठगी के मामले में Worldwide Visa Access Immigration का मालिक मनवीर गिरफ्तार 

जालंधर, ENS: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटो द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट Worldwide Visa Access Immigration का सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता संतोखपुरा निवासी हरमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि Worldwide Visa Access Immigration के मालिक मनवीर सिंह के पास 9 फरवरी को न्यूजीलैंड जाने के लिए फाइल लगाई थी। इस के लिए 28 फरवरी को 7 लाख कैश दिए थे और 3 लाख अकाउंट में जमा करवाए थे।

पीड़ित ने शिकयात में कहा कि पैसे लेने के कुछ सप्ताह मनवीर सिंह ने न तो वीजा लगवाया न ही फोन ही उठाया। पुलिस ने 11 लाख की ठगी के आरोप में वर्ल्ड वाइड वीजा एसेस के मालिक मनवीर सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मनवीर सिंह ने उसे धोखे में रखते हुए कहा कि आप का वीजा आ गया है। 16 अगस्त को आप की टिकट करवा दी गई है, इस के बाद मनवीर सिंह ने 90 हजार अकाउंट में और 20 हजार नकद कुल 1 लाख 10 हजार रुपए और ले लिए।

पीड़ित का कहना है कि लेकिन बाद 16 अगस्त को मनवीर सिंह ने कहा कि कोई मुश्किल आ गई है जिस वजह से आप की टिकट कैंसल कर दी है। हरमेश कुमार ने बताया कि जब हमने वीजा चेक करवाया तो पता चला की वीजा फर्जी था। मामला बढ़ न जाए इसलिए मनवीर सिंह ने हमे 3.40 लाख के 2 और 1 लाख 10 हजार का एक चेक दे दिया ताकि हम पुलिस शिकायत न करें। पीड़ित का कहना है कि लेकिन जब वह चेक बैंक में लगाए तो वह चेक बाउंस हो गए। जिसके बाद पुलिस को उन्होंने शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ में पता चल सके कि आरोपी ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *