Blog

  • स्कूल में दाखिला टेस्ट देने वाले स्टूडेंट्स को निशुल्क कोचिंग देकर पुण्य कमा रहे शिव कुमार शर्मा

    स्कूल में दाखिला टेस्ट देने वाले स्टूडेंट्स को निशुल्क कोचिंग देकर पुण्य कमा रहे शिव कुमार शर्मा

    टीचर 5 साल से चला रहा सेवा का क्रम  
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के गांव खुरवाई निवासी शिवकुमार शर्मा  पिछले पांच वर्षों से स्टुडेंट्स को निशुल्क कोचिंग देकर पुण्य कमा रहे हैं।  जेबीटी के पद पर कार्यरत शिव शर्मा  प्रतिदिन शाम को 6 बजे से 8 बजे तक सैनिक स्कूल और नवोदय स्कूल में दाखिला देने के टेस्ट के लिए बच्चों को निशुल्क तैयारी करवा रहे है  । ये निष्काम सेवा का क्रम पिछ्ले  5 वर्षों से चला आ रहा  हैं । इस बार उनके कोचिंग दिए  39 बच्चों में से 19 बच्चे  सैनिक स्कूल में दाखिला लेने के लिए चयनित हुए हैं । इन बच्चों में वंश, प्रणव, शिवांगी ,कशिश, रीता, आदित्य, कृति, आयुष, आरव, एंजेल, दिशा, आराध्य,  नव्या,और तुषार अभय ,इशांत ,समर, आरुष और अनन्या के नाम शामिल हैं । इन सब बच्चों के माता-पिता ने शिव कुमार शर्मा का धन्यवाद किया है। 
    शिवकुमार शर्मा का कहना है कि कोई भी कार्य बिना स्वार्थ से करने से मुझे आनंद की अनुभूति होती है । अब वह  ऑनलाइन बच्चों को नवोदय स्कूल में दाखिला लेने की तैयारी करवा रहा है। जिस की परीक्षा 28 अप्रैल को है जो बच्चे निशुल्क तैयारी करवाने के इच्छुक हैं वे उनके साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं।।
  • प्रदेश के लोगो को दी गई गारंटियां को पूर्ण करने के लिए सरकार बचनबद्ध, समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा: मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश के लोगो को दी गई गारंटियां को पूर्ण करने के लिए सरकार बचनबद्ध, समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा: मुकेश अग्निहोत्री

    संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

    सर्वांगीण विकास के लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य – मुकेश अग्निहोत्री 

    विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा करना प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नही था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस में तीन महाविद्यालय हैं जिसमें बीटन, खड्ड एवं हरोली के महाविद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर द्वार पर इन महाविद्यालय के खुलने से अधिकतम लाभ लड़कियों को मिला है जोकि ग्रामीण परिवेश से शहर की ओर पढ़ाई करने नही जा सकती थी। उन्होंने कहा कि तीनों महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस में 135 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। इसके साथ नर्सिंग काॅलेज एवं लाॅ काॅलेज भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों से निकले विद्यार्थी वर्तमान में बड़े-बडे़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रांसफरों की बजाए राज्य के विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए तैयार रहें ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य होता है। हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की और अग्रसर है तथा यह विकास आगे भी निरंतर इसी प्रकार चलता रहेगा। विधानसभा लोगों का भरपूर सहयोग मिलने से लगातार 5वीं बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो मुझे क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को दी गई गारंटियों को पूर्ण करने के लिए वचन बद्ध है। सभी दस गारंटियों  को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करके प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। इसी प्रकार से अन्य सभी गारंटियां भी प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में डीजल की बसों की खरीद बंद की जाएंगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद के लिए भी प्रदेश के लोगों को प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राइवेट वोल्वो बस ऑपरेटर द्वारा की जा रही टैक्स की चोरी को भी समाप्त किया जाएगा। इन बसों में प्रत्येक सीट के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों के भीतर हरोली विस के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीत परियोजना 2 का निर्माण कार्य लगभग 75 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जायेगा जिसके लिए सारी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ रुपए की प्रथम किश्त केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है जिसके लिए उस क्षेत्र में बिजली, पानी एवं सड़क की उचित व्यवस्था की जाएंगी।  

    डिप्टी सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देव भूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। इसी दृष्टि से प्रदेश को आगे चलकर विकसित किया जायेगा। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विकसित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है, आने वाले समय में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को हर स्तर पर विकसित किया जायेगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रोपवे, एस्केलेटर, गोल्फ कार्ट्स, म्यूजियम, लाइब्रेरी, स्क्रीन, कैमरा, लिफ्ट आदि स्थापित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। 

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। नशे के खिलाफ हम सबको एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी नज़र रखने को कहा ताकि नशा बेचने वालों पर भी नकेल कसी जा सके। 

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने साल भर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने महाविद्यालय की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया। 

    इस मौके पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 31 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके बंसल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, उप मंडलाधिकारी विशाल शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र धामी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सदस्य राकेश, पीटीए अध्यक्ष विशाल शर्मा, सेवानिवृत प्राचार्य अभिलाषा शर्मा सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण व गणमान्य उपस्थित रहे।

  • मौजूदा सरकार में माफिया राज व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग पूरी तरह सक्रिय: भाजपा

    मौजूदा सरकार में माफिया राज व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग पूरी तरह सक्रिय: भाजपा

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल महामंत्री और जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान राहुल देव शर्मा ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महज 2 महीने में कांग्रेस की सरकार के छोटे से कार्यकाल के भीतर प्रदेशभर में माफिया राज और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला के साथ-साथ प्रदेश भर में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल चुका है और कांग्रेस के नेता केवल मात्र सत्ता के मद में चूर होकर इन सभी चीजों को अनदेखा करने में लगे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत जनकौर, कुठार कलां, अबादा-बराना और पेखूबेला में हुए सिलसिलेवार चोरी की वारदातें कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती हैं।

    उन्होंने कहा कि केवल मात्र चोरी की वारदातें ही नहीं बल्कि जिला भर में खनन और नशा माफिया जिस तरह से सक्रिय हो चुका है उससे पता चलता है कि हर प्रकार का माफिया कांग्रेस का राज आने से पूरी तरह फलने फूलने लगा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नशा तस्करी के साथ-साथ अवैध खनन के मामलों में पकड़े गए लोगों की जानकारी पुलिस को सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि जनता को यह पता चल सके कि कौन लोग इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में चोर उचक्के और हर तरह के माफिया से जुड़े लोग लोगों की खून पसीने की कमाई को दोनों हाथों से लूटने में जुटे हैं, फिर चाहे वह चोरी चकारी हो, रेत-बजरी बेचना हो, नशा तस्करी हो या फिर तबादलों के नाम पर जेबे भरना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है और सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा।

  • हाफ मैराथन दौड़ में चमका ऊना का सतीश

    हाफ मैराथन दौड़ में चमका ऊना का सतीश

    डीसी ऊना राघव शर्मा  ने शानदार प्रदर्शन  पर किया सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के 62 वर्षीय एथलीट ने नंगल मे राष्ट्र स्तर के हाफ मैराथन  दौड़ खेल प्रतियोगिता में  तीसरा स्थान प्राप्त करके ऊना जिला का नाम चमकाया है। बेहतर प्रदर्शन पर  होनहार खिलाड़ी सतीश शर्मा  को डीसी ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया है।  एनएफएल नंगल में आयोजित हॉफ मैराथन 2023 में मदनपुर बसोली निवासी 62 वर्षीय सतीश कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। सतीश कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर के धावकों को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान अर्जित किया है। सतीश शर्मा की इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया है और बधाई दी है। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि सतीश शर्मा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। बताते चलें कि सतीश शर्मा इससे पहले भी विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिला ऊना व प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं।

  • कामरेड जगतराम शर्मा राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव नियुक्त

    कामरेड जगतराम शर्मा राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव नियुक्त

    जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया हाईकमान का धन्यवाद 
    ऊना/ सुशील पंडित: देश के 3 करोड़ 40 लाख सदस्यों वाली राष्ट्रीय इंटक का कामरेड जगतराम शर्मा को राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव बनाने पर जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर व अन्य इंटक पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी और महासचिव संजय सिंह का हार्दिक धन्यवाद किया। हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के 33वें  राष्ट्रीय अधिवेशन में  हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह  ने भी देश के मजदूरों को संबोधन किया।
    जिला  इंटक अध्यक्ष ऊना नरेश ठाकुर ने बताया कि कामरेड जगत राम शर्मा नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में बतौर  फोर्थ क्लास से  सरकारी उद्योग में नौकरी की शुरुआत की और उसी उद्योग में 40 वर्ष तक लगातार सेवाएं देने के बाद सेवा निर्मित हुए। सेवा निर्मित के बाद भी वह लगातार इंटक में सक्रिय नेता के रूप में काम करते आ रहे हैं । उनके लिए राष्ट्रीय इंटक के बड़े पद पर जाना हिमाचल के समस्त मजदूरों विशेष तौर पर ऊना  जिले के कामगारों को गौरव का विषय है।
  • पंजाबः NRI सहित लोगों ने सरपंच पर फंड घोटाले के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः NRI सहित लोगों ने सरपंच पर फंड घोटाले के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के भुल्लर गांव के लोग छप्पड़ की बदहाली से पेरशान हैं। दरअसल, छप्पड़ के गंदे पानी ने गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाली गली और बगल की सड़क पर कब्जा कर लिया है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों सहित गांव के एनआरआई ने सरपंच पर गांव के विकास के लिए आए लाखों के फंड में धोखाधड़ी का आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर गांव के सरपंच ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

    इस मामले को लेकर बीडीपीओ का कहना है कि जब हमारी टीम गांव पहुंची तो गांव के छप्पड़ की स्थिति बहुत खराब थी और सड़क से निकलना भी मुश्किल था। तालाब के गंदे पानी में मच्छर पल रहे थे, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं पंचायत विकास पदाधिकारी बटाला विपन कुमार ने बताया कि उनकी नई पदस्थापना की गई है और मीडिया से पता चला है कि जांच कराकर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गांव वासियों सहित गांव में रहने वाले एनआरआई परमिंदर सिंह ने बताया कि वे गांव के विकास कार्यों के लिए आए थे। सरपंच द्वारा लाखों रुपये के फंड में बड़ा घोटाला किया गया है। जब भी इसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो सरपंच धमकियां देता है। अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उन्होंने कहा कि सरपंच द्वारा किए गए घोटाले की जांच होनी चाहिए।

    वहीं गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि गांव के लिए जो भी राशि आई है वह संपूर्ण विकास कार्यों में लगा दी गई है। कुछ समय के लिए तालाब की मरम्मत के लिए भी पैसा रखा गया है, सड़क भी बन जाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गांव में किए गए कार्यों की कॉपी उनके पास है। उनके पास एनआरआई परमिंदर सिंह के खिलाफ भी गांव के कार्यों में बाधा डालने की शिकायत की गई है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • 5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: नशे के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा निरंतर कसा जा रहा है। ऊना पुलिस ने 5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए अप्पर वसाल नजदीक ख्वाजा मंदिर लिंक रोड पुराना होशियारपुर रोड में पहुंचे तो गुप्त सूचना के आधार पर युवकों की तलाशी लेने पर 5.67 ग्राम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई।आरोपित युवकों की पहचान साहिल कुमार निवासी वार्ड नं0 5 गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना व संजीव कुमार निवासी गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना, विशाल शर्मा निवासी गांव व डाकखाना झलेडा तहसील व जिला ऊना  के 
    रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने 2 खोल किए बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने 2 खोल किए बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः शहर के सैली रोड ऑडिटोरियम के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है। देर रात रंजिशन पूर्व सैनिक द्वारा हवा में गोलियां चलाई गई। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस द्वारा आरोपी से i20 गाड़ी, पिस्तौल, और 2 खाली खोल बरामद किये गए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैली रोड ऑडिटोरियम के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पूर्व सैनिक द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में फायरिंग की गई। जिसको लेकर दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करके आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस दौरान फायर किए गए 2 खाली खोल भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी से i20 गाड़ी सहित उसकी पिस्तौल को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करके दहशत का माहौल फैलाने वाले पूर्व सैनिक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 5.56 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

    5.56 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:  इस वर्ष थाना हरोली द्वारा पकड़े गए चिट्टे के आंकड़े को 100 ग्राम से पार पहुंचा दिया है | नशे का कारोवार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ शिंकजा निरन्तर कसा जा रहा है । नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक ओर प्रहार करते हुए हरोली पुलिस ने कार सवार एक युवक को 5.54 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है |  

    पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के निर्देशानुसार अनिल पटियाल उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली व निरीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस पर कार्य कर रहे हैं | 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती कल शाम पुलिस चौकी पंडोगा ने चौकी प्रभारी एसआई रणजीत परमार की अगुवाई मे ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर मैड़ी मेला के चलते पंजाब राज्य से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी |  चेकिंग दौरान कार संख्या ( HP21C-3166) को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार चालक से 5.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है | आरोपित युवक की पहचान विवेक कुमार निवासी जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है | थाना प्रभारी ने बताया कि मामले मे शीघ्र ही और गिरफ्तारी की जा सकती है |आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • रायपुर स्कूल से स्थानांतरित हुए अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई

    रायपुर स्कूल से स्थानांतरित हुए अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान से हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापकों राम कुमार प्रवक्ता गणित और सर्वजीत सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान को स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, विद्यालय के समस्त अध्यापकों व बच्चों की तरफ से विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अध्यापकों के सम्मान में एक समारोह रखा गया। जिसमें अध्यापकों और बच्चों ने स्थानांतरित होने वाले अध्यापकों के प्रति अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है।

    एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होना बेशक एक सामान्य प्रक्रिया है और हर अध्यापक अपने शिक्षण काल में के स्कूल बदलता है। लेकिन जाने से पूर्व वह अपने सहयोगी अध्यापकों और बच्चों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ कर जाता है, जिसकी याद हमेशा दिलों में रहती है। रामकुमार और सर्वजीत सिंह विद्यालय के बहुत ही मेहनती और अनुभवी अध्यापक रहे हैं। उनके विदाई समारोह में बच्चों की आंखें भर आई और सभी ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करके अपने अनुभव व्यक्त किए। प्रधानाचार्य जी ने कहा शिक्षक को सम्मान देना विद्यार्थियों और समाज का दायित्व है।