Blog

  • पक्का परोह में अनियंत्रित हुई एचआरटीसी सेमी डीलक्स बस

    पक्का परोह में अनियंत्रित हुई एचआरटीसी सेमी डीलक्स बस

    ऊना/सुशील पंडित : चंडीगढ़ -धर्मशाला नेशनल हाईवे पर यात्रियों को पालमपुर लेकर जा रही एचआरटीसी सैमी डीलक्स बस पक्का परोह में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। जिस के बाद क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आज सुबह करीब 4  बजे एचआरटीसी की बस यात्रियों को दिल्ली से पालमपुर लेकर जा रही थी। अम्व से पहले गांव पक्का परोह में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप बस के आगे तेज हवा से सूखा पेड़ गिर जाने के चलते चालक ने हादसे से बचने के लिए बस को बाईं मोड़ा लेकिन बारिश के कारण कच्ची मिट्टी पर बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई। हादसा के समय बस में 15 यात्री सवार थे।

    बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह बस लेकर दिल्ली से पालमपुर जा रहा था।जव वह पक्का परोह के समीप पहुंचा तो अचानक बस के आगे सूखा पेड़ गिर जाने के चलते उसने बस को बाईं तरफ मोड़ दिया। जिससे बस हाईवे से नीचे उतर गईं। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं व यात्रियों को अन्य बस से पालमपुर के लिए रवाना किया गया है।

  • ट्रैक्टर और कार के बीच भयानक टक्कर, 4 की मौत

    ट्रैक्टर और कार के बीच भयानक टक्कर, 4 की मौत

    राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार को सुबह राजमार्ग पर एक कार और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत के बाद चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के पदधारी तालुका में राजकोट-जामनगर राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले चार में से तीन युवक एक कार में सवार होकर राजकोट शहर से जामनगर की ओर जा रहे थे। पदधारी थाने के उप निरीक्षक एम डी मकवाना ने बताया कि तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर से टकरा गई।

    उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक ने भी दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन से गिर गया और पहियों के नीचे कुचल गया। मकवाना ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान कार चला रहे जामनगर निवासी हिमांशु परमार (22) और राजकोट निवासी उसके दोस्त अजय जोशी (28) तथा अजय परमार के रूप में हुई है । परमार की उम्र का तत्काल पता नहीं चल सका है।

  • चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारियां

    चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारियां

    नई दिल्लीः कर्नाटक में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में दिग्विजय सिंह, नवजोत सिद्धू  और सचिन पायलट का नाम नहीं है। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में डी के शिवकुमार, सिद्धारमैया, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल को भी शामिल किया है।

    भारत जोड़ो यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्विजय सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है जबकि इमरान प्रतापगढ़ी, दिव्या स्पन्दना का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी। पार्टी ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इसमें अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, कन्‍हैया कुमार, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, अशोक चव्‍हाण और शशि थरूर को भी शामिल किया गया है।

  • बेहड जसवां में शराब का ठेका खुलने पर विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन 

    बेहड जसवां में शराब का ठेका खुलने पर विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आती बेहड़ जसवां पंचायत के चक्क गांव में विरोध के बावजूद शराब का ठेका खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। आज जैसे ही लोगों को चक्क में ठेका खुलने का पता चला तो इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और ठेके का विरोध करने लगे। माहौल इतना गर्मा गया कि लोगों को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन वे लोग पुलिस की बात भी मानने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने प्रधान की मौजूदगी में ठेके को ताला जड़ दिया। चक्क निवासी महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में पहले ही एक ठेका खोला गया है बावजूद इसके अब गांव में दूसरा ठेका खोलना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव में ठेका खुलने से स्थानीय लोग पहले से ही परेशान हैं।  उन्होंने कहा कि गांव में जिस जगह पर शराब ठेका खोला गया है उसके कुछ दूरी पर एक अकादमी और गांव का खेल मैदान भी है यहां पर सुबह शाम गांव की महिलाएं सैर करती हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से गांव में असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहेगा। जिससे गांव का माहौल खराब होगा।

    महिलाओं ने कहा कि विभाग महज अतिरिक्त फीस लेकर ठेकेदारों को गांवों में शराब के ठेके खोलने की अनुमति दे रहा है। जबकि किसी भी स्थान पर शराब का ठेका खोलने से पहले वहां के स्थानीय लोगों की राय भी विभाग को लेनी चाहिए लेकिन विभाग अपनी मनमर्जी से ठेका खोलने की अनुमति प्रदान कर दी। उन्होंने प्रशासन से भी मांग उठाई थी कि उनके गांव में ठेका खोलने से रोका जाए। लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना अगर गांव में दोबारा ठेका खोला गया तो वह इसके विरोध में किसी भी हद तक जाने को तैयार है और उसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    डीसी ऊना से की मुलाकात गांव में ठेका खोलने कर जताया विरोध

    स्थानीय लोगों व गांव की महिलाओं ने चक्क में खुले शराब के ठेके पर ताला जड़ने के बाद ऊना में उपायुक्त राघव शर्मा से मिलकर ठेका खोलने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। महिलाओं सहित डीसी से मिलने पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके गांव में दूसरा शराब का ठेका खोलना उन्हें मंजूर नहीं है। गांव में शराब का ठेका खुलने से रोका जाए।

  • जालंधरः Lakshmi Refreshment में सेहत विभाग की दबिश

    जालंधरः Lakshmi Refreshment में सेहत विभाग की दबिश

    जालंधर/वरुणः प्रतापबाग में स्थित Lakshmi Refreshment पर सेहत विभाग की टीम ने आज दबिश दी। सेहत विभाग की डीएचओ डॉक्टर रीमा, फूड इंस्पेक्टर रॉबिन कश्यप और उनकी टीम ने  आईसक्रीम के सैंपल भरे। सेहत विभाग की टीम ने जब आइसक्रीम फैक्टरी का लाइसेंस चैक किया तो उसमें खामिया पाई गई। जिसकी अपग्रेशन करने के लिए रिफ्रेशमेंट के मालिक राजेश मड़िया को विभाग के द्वारा चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है कि जांच दौरान लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद उक्त Refreshment के खिलाफ सेहत विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा सकती है।

  • हिम गौरव आईटीआई संतोखगढ़ के खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबाल मे की जीत हासिल 

    हिम गौरव आईटीआई संतोखगढ़ के खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबाल मे की जीत हासिल 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना मे आई टी आई की 6वीं जिला स्तरीय खेल खुद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिम गौरव आई टी आई संतोखगढ़ के खिलाड़ियों का दवदवा पूर्ण रूप से वना रहा। हिम गौरव आई टी आई संतोखगढ़ ने गवर्मेट आई टी आई गगरेट को बॉलीवाल प्रतियोगिता मे 2-0 से हराते हुए आज अगले पडाव मे प्रबेश करते हुए GOVT आई टी आई ऊना के खिलाड़ियों को भी पराजित करके जीत का माहौल पैदा कर दिया। इसी के साथ ही हिम गौरव आई टी आई संतोखगढ़ का कब्बडी का मैच गवर्नमेंट आई टी आई वंगाणा के साथ पड़ा। जिसमे हिम गौरव आई टी आई संतोखगढ़ बिजय रही तथा जीत कर अगले पडाव ने प्रवेश कर गई। हिम गौरव आई टी आई की जीत पर हिम गौरव के ट्रेनीयों मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई है और इस जीत का श्रेय प्रबंधक वर्ग ने खिलाड़ियों और कोचों को देते हुए उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा  दी है।

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी में फंसा टिप्पर चालक, देखें तस्वीरें

    जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी में फंसा टिप्पर चालक, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा चोलांग के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां टिप्पर चालक का भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टिप्पर चालक गाड़ी में ही फंस गया। जिसे कड़ी मशक्त के साथ कटर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार टोल प्लाजा के मैनेजर और उनके कर्मियों के द्वारा चालक को गाड़ी से निकालने के लिए काफी देर तक मशक्त की गई। घायल चालक की स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। 

  • कंपनी के कर्मचारी चोरी कर बेच दिया साढ़े पांच लाख का सामान, जगराओं से गिरफ्तार 

    कंपनी के कर्मचारी चोरी कर बेच दिया साढ़े पांच लाख का सामान, जगराओं से गिरफ्तार 

    डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी जयचन्द गोंदपुर से स्टील मोल्ड व दस हजार किए चोरी  

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आती डायनामिक बिल्डिंग कंसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचन्द के मालिक गुरचरण सिंह देओल ने 9 अप्रैल को एक शिकायत पत्र पुलिस थाना हरोली में दिया था। शिकातयत कर्ता ने आरोप लगाया था कि अवनीश चौधरी जोकि जगराओं में अपने ससुराल में चुंगी नंबर 5 के पास रहता है बतौर सुपरवाइजर हमारी फैक्ट्री में करीब डेढ़ साल से काम कर रहा है। फैक्ट्री की सारी मशीनरी व गाड्डियां उसके चार्ज में रहती हैं।  गुरजीत कुमार ऑपरेटर ने फ़ोन करके मुझे बताया कि हमारी फैक्ट्री से एक स्टील मोल्ड चोरी हो गया है।

    गुरचरण सिंह दियोल ने शिकायत पत्र में बताया कि जब मैं अपने दफ्तर पहुंचा तो मुझे हमारे अकाउंटेंट निखळ ने बताया कि अवनीश कुमार ने स्टील मोल्ड चोरी किया है उसके साथ उसका साला सुमन दीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चुंगी नंबर 5 जगराओं जिला लुधियाना भी शामिल है ।निखिल ने बताया कि 5 अप्रैल को अवनीश चौधरी ने फैक्ट्री का स्टील मोल्ड जिसकी  कीमत करीब 5:30 लाख और वज़न करीब ढाई टन है चोरी करके पिकअप मे लोड करवाकर अपने साले सुमनदीप के साथ गाड़ी में भेज दिया था। निखिल ने यह भी बताया 8 अप्रैल तक अवनीश कुमार फैक्ट्री में ड्यूटी पर आता रहा परन्तु आज ड्यूटी पर नहीं आया है।

    जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी गुरध्यान ने मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपी अवनीश (29) पुत्र रमेश चन्द  निवासी गांव माधोपुर डा0 व थाना तितरो तह0 नकुड जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर रिकवरी करने की तैयारी में है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने आरोपी को गिरफतार करने की पुष्टी करते हुए बताया कि चोरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है व आम जनता का सहयोग भी हरोली पुलिस को लगातार मिल रहा है ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3000 ਹਜਾਰ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3000 ਹਜਾਰ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ  ਚੂੜੀਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਜਦੋ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅੰਦਰ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਸਵਿਫਟ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗੌਰਵ ਮਹਿਤਾ ਨੂੰ 3000 ਹਜਾਰ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਐਸ. ਐਚ. ਓ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗੌਰਵ ਮਹਿਤਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਡੇਰਾ ਰੋਡ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਵੇਚਣ ਦਾ ਧੰਧਾ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਕਾਬੂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਐਨ ਡੀ ਪੀ ਸੀ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः करण औजला के साथ लारेंस बिश्नोई के भाई की वायरल वीडियो को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

    पंजाबः करण औजला के साथ लारेंस बिश्नोई के भाई की वायरल वीडियो को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मूसेवाला कत्ल केस के मामले में अनमोल बिश्नोई का भी नाम सामने आया था। लेकिन वह विदेश भागने में कामयाब रहा। वहीं अब अनमोल बिश्नोई की पंजाबी गायक करण औजला के साथ एक शादी के प्रोग्राम में वीडियो वायरल होने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह प्रतिक्रिया सामने आई है। बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें सबकी मिलीभगत नजर आ रही हैं। जब कहीं कोई कार्यक्रम करना होता है तो उससे पहले उस व्यक्ति का क्या इज्जत मान है, यह सब पता होता है। बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि उनका (करण औजला) अपना पक्ष हो सकता है लेकिन वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि कलाकार को किसी चीज की जानकारी नहीं होती है।

    बता दें कि वायरल हो रही इस वीडियो में करण औजला और शेरी मान वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में परफॉर्म कर रहे हैं, जहां अनमोल बिश्नोई उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल होने लगा, करण औजला और शेरी मान ने इस पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता कि उन्हें कहां प्रस्तुति देनी है, कौन वहां आने वाला है और कौन नहीं। करण औजला ने एक पोस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे ज़रुरत थी पर बहुत सारे पोस्ट्स और मैसेजिस देखने के बाद मैं एक इवेंट के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं जो कि रविवार को बस्केडफील्ड, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। गायक ने आगे कहा कि मेरे और शैरी मान के एक कॉमन दोस्त ने हमे एक रिसेप्शन पार्टी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि बतौर आर्टिस्ट हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती कि फंक्शन में किसको बुलाया गया है और कौन-कौन से लोग पार्टी में आने वाले हैं। इसलिए मैं ज्यादा वेड्डिंग्स शोज भी नहीं करता। मेरे सुनने में आया है कि उस प्रोग्राम में मेरे और शैरी भाई के परफॉर्म करते समय हमारे पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। 

    जब तक मैंने यह सब पोस्ट देखे, इससे पहले तक मुझे उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बतौर आर्टिस्ट मैं हर प्रोग्राम में सिर्फ अपनी परफॉरमेंस पर ध्यान देता हूं और परफॉर्म करके निकल जाता हूं। वहां जो भी लोग होते हैं, मैं हर एक आदमी पर ध्यान नहीं देता। पोस्ट में आगे लिखा कि मैं यह भी बताना चाहता हूं कि जहां मैं परफॉर्म कर रहा था। वहां मेरे आस पास बहुत से कैमरे और फ़ोन थे जिनमे रिकॉर्डिंग हो रही थी। मैं जान बूझकर कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से संबंध नहीं रखता। उन्होंने आगे कहा कि मैं विनती करता हूं कि मुझे इन सब बातों में मत घसीटा जाए। एक आर्टिस्ट होने के नाते हम पहले ही बहुत-सी चीज़ों से गुज़र रहे होते हैं, हमारे लिए और मुश्किलें पैदा न करें। आशा है कि इससे मामला स्पष्ट हो गया होगा।