Blog

  • बड़ा हादसाः जाफर एक्सप्रेस में विस्फोट से 2 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः जाफर एक्सप्रेस में विस्फोट से 2 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो

    पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर से क्वेटा शहर जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इस धामाके में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 यात्री घायल हैं। धमाका उस समय हुआ जब क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। पाकिस्तानी रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने डॉन न्यूज को बताया कि विस्फोट जाफर एक्सप्रेस की बोगी नंबर 4 में सिलेंडर फटने के बाद हुआ।

    ट्रेन में सवार एक यात्री अपने साथ सिलेंडर ले आया था। उसने सिलेंडर को बाथरूम में छिपा दिया था। इस सिलेंडर में ही विस्फोट हो गया। घटना के बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम के साथ रेस्क्यू दल भी पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। धमाका काफी जबरदस्त था इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

  • 200 रुपये के लिए घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत

    200 रुपये के लिए घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत

    मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर उधार लिए गए पैसे को नहीं चुका पाने की वजह से दलित युवक की हत्या कर दी गई है। महज 200 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त 35 साल के संजीव कुमार के तौर पर की गई है। 200 रुपये नहीं चुकाने को लेकर आरोपी रात के समय घर पर आकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 27 साल के भाई मोहित कुमार और दो छोटे बच्चे शौर्य (4), दिव्या (5) भी घायल हो गए।

  • महंगाई का बड़ा झटकाः 20 दिन के अंदर दोबारा बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

    महंगाई का बड़ा झटकाः 20 दिन के अंदर दोबारा बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

    लाहौरः पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और खाद्य सामग्रियों की कमी का संकट पहले ही गहरा चुका है। अब इस बीच शहबाज सरकार ने आईएमएफ से सस्ता कर्ज लेने के लिए जनता पर बोझ और बढ़ा दिया है। बताया गया है कि पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर 272 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। इसके अलावा यहां डीजल की कीमतों में भी इजाफा कर 280 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी कीमतें पहले से परेशानी में पड़ी पाकिस्तान की जनता की मुश्किलें और बढ़ाने वाली हैं। 

    शहबाज शरीफ सरकार की तरफ से ईंधन की दरों में बढ़ोतरी का यह फैसला संसद में नए सप्लीमेंट्री फाइनेंस बिल को पेश करने के बाद आया। इसमें उनकी सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को 18 फीसदी तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा, ताकि पाकिस्तान इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए 170 अरब रुपये का कर जुटा सके। जियो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज सरकार के इस फैसले की वजह से पाकिस्तान में एक ही बार में पेट्रोल के दाम 22.20 रुपये तक बढ़ गए और इसकी कीमतें रिकॉर्ड 272 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गईं। पाकिस्तान के वित्तीय विभाग के मुताबिक, देश में अब केरोसीन तेल की कीमत 202 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं, हल्का डीजल अब 196 रुपये प्रति लीटर और रेगुलर डीजल 280 रुपये प्रति लीटर की पर पहुंच चुका है। 

    गौरतलब है कि पाकिस्तान में ईंधन की दरों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से रखी गई शर्त थी। तय था कि आईएमएफ की इस मांग के चलते पाकिस्तान में महंगाई बढ़ेगी। हालांकि, कर्ज लौटाने के एवज में इस शर्त का माना जाना जरूरी था। पाक में दूध की कीमत 210 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचीं है, जबकि मुर्गे का मीट 780 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद यह स्थिति और बिगड़ सकती है। इससे पहले 29 जनवरी को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी। इसके चलते पाकिस्तान की जनता में पहले ही रोष था। अब एक महीने के अंदर ही देश में पेट्रोल की कीमतों में 57 रुपये, डीजल की कीमतों में 62 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 

  • पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर को किया सस्पेंड

    पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर को किया सस्पेंड

    तरनतारनः पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और एक्शन लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तरनतारन के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (एस) को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। बता दें ये कार्यवाई ग्रांटों में हेराफेरी करने पर हुई है। डीईओ ने बच्चों को दी जाने वाली वर्दियों की खरीद के संबंध में सरकार के आदेशों की पालना नहीं की। पंजाब सिविल सर्विसेस (सजा एवं अपील) एक्ट 1970 के नियम 4(1) के अनुसार सस्पेंड किया।

  • रियल एस्टेट कारोबारी को गोली मारकर की हत्या

    रियल एस्टेट कारोबारी को गोली मारकर की हत्या

    लखनऊ : लखनऊ शहर के इलाके काकोरी में एक सुनसान जगह पर खड़ी मिली कार में 32 वर्षीय एक रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और दावा किया है कि हत्या संपत्ति विवाद का परिणाम थी।

    पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़ित की पहचान काकोरी के बेहटा गांव निवासी धर्मेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह पिछले सात सालों से रियल एस्टेट के कारोबार में था। डीसीपी ने कहा कि धर्मेंद्र के चचेरे भाई पिंटू ने उसे सबसे पहले अपनी कार की ड्राइवर की सीट पर उस जगह के पास देखा, जहां उसने हाल ही में प्लॉट बेचना शुरू किया था।

    डीसीपी ने कहा कि पीड़ित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक, गोली गर्दन में घुसने के बाद सिर के पिछले हिस्से में जा घुसी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • जालंधरः डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना पड़ा महंगा, 2 घायल

    जालंधरः डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना पड़ा महंगा, 2 घायल

    जालंधर/वरुणः महानगर के स्वर्ण पार्क डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना व्यक्तियों को महंगा पड़ गया। दरअसल, कैटरिंग का काम करने वाले युवकों ने डीजे पार्टी में उलझ रहे युवकों को झुड़वाया, लेकिन बाद में उन्हीं युवकों ने छुड़वाने वालों पर बेसबैट से हमला कर घायल कर दिया। गदईपुर के रहने वालें पीड़ित आनंद कुमार वर्मा और शिव कुमार चौबे का आरोप है कि उन पर हमला गदईपुर के ही सरोज टेंपू वाला ने किया है।

    युवकों ने बताया सरोज अपने साथ पंद्रह-बीस युवकों को लेकर आया था। युवकों ने बेसवाल बल्ले और ईंटों से हमला किया। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना दौरान बॉक्स फैक्ट्री मालिक के गले से सोने की चेन भी ले गए। गदईपुर में बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक शिव कुमार चौबे का कैटरिंग का भी काम है। चौबे ने बताया कि वह देर रात पार्टी खत्म होने के बाद कैटरिंग स्टाफ को लाने के लिए गया था।

    उसे भी हमलावरों ने पीट दिया। उसे ईंटें मारी और बाजू पर बेसबैट से हमला किया। चौबे ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके गले से एक तोले सोने की चेन और घड़ी भी लूट ले गए। शिव कुमार चौबे से यह पूछे जाने पर कि क्या आपने थाने में शिकायत दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले सीधे अस्पताल आए क्योंकि खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने हमला किया उससे कोई रंजिश तो दूर वह उसे जानते तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद थाने में शिकायत देंगे।

  • बड़ा हादसा: सुल्तानपुर में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, एक पायलट घायल, देखें वीडियो 

    बड़ा हादसा: सुल्तानपुर में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, एक पायलट घायल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर जंक्शन के समीप वीरवार तड़के दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है, जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है। पूरे मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। 

    मिल रही जानकारी के मुताबिक सुल्तामपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। अगर यह मालगाड़ी की जगह यात्री ट्रेन के साथ हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता थाई। फ़िलहाल रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक को क्लियर कराने का काम जारी है।


    दरअसल, सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास आज भोर में करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो ही गये हैं, साथ ही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। वहीं इस बात की जानकारी लगते ही रेलवे महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

  • आज का राशिफल, 16 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 16 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ कमा सकते हैं, जिससे वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक आयोजनों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बाद में भी कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकते हैं। आप किसी समझौते पर दस्तखत बहुत ही सावधानी से करें और अपने काम के बीच में कोई दबाव महसूस ना करें। किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी भूमि पर भवन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। व्यवसाय में अपनी योजनाओं को बहुत ही सावधानी से चलाएं और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप सभी का आदर व सम्मान बनाए रखेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप किसी एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। नेतृत्व क्षमता को आज बल मिलेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको धन उधार लेने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े फैसलों को बहुत ही सोच-समझ कर लें। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ नयी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी और जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी किसी नए वाहन के खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और आप सबके हित की सोच बनाए रखेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण कामों में जल्दबाजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। आप यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में किसी बड़े पद की प्राप्ति को पाकर प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ वाद-विवाद व चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं से जुड़कर आज आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और कुछ बाहारी लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को पूरे विश्वास से करना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपका आकर्षण देखकर आपके साथी अभी हैरान रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। यदि आपने वादा या वचन किसी से किया था, आप उसे भी निभाने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ अनोखी कोशिशों में आज आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कला कौशल में आज निखार आएगा और व्यवसाय कर रहे लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी और आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप व्यापार के किसी काम से संबंधित किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य से किसी वस्तु के लिए जिद  ना करें, वह जल्दबाजी में यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको समस्या हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नए स्त्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी और गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होंगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं, इसलिए उन्हें समय रहते पूरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। शासन सत्ता का आप पूरा लाभ उठाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कुछ अवरोध आएंगे, जिनको आप अपनी अधिकारियों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपकी  आज किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है ,जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी सकारात्मक सोच का आप अच्छा लाभ उठाएंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आप अपने बजट पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन भी वापस मिल सकता है।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली एवं नाबार्ड ने डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित किया

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली एवं नाबार्ड ने डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित किया

    ऊना/सुशील पंडित:  कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार  को ग्राम पंचयात अजौली के परिसर  में किया। जिसमें करीब 110 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यतिथि  के रूप  कांगड़ा बैंक के जनरल मैनेजर सेवानिवृत अशोक पूरी व विशेष  रूप से ग्राम पंचयात अजौली के प्रधान संदीप कपिला ने अपनी उपस्थिति दर्ज दर्ज करबाई ।
    मुख्यतिथि अशोक पूरी ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया। अजौली शाखा के प्रबंधक कुलदीप सिंह  माहल ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर  ग्राम पंचयात  अजौली के सदस्यसिकंदर सहगल, अंकित, पररमजीत सिंह, अवतार चंद,प्रवेश कुमार व पूनम सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
  • पंजाबः इस इलाके में हमलावारों ने युवक पर चलाई गोलियां

    पंजाबः इस इलाके में हमलावारों ने युवक पर चलाई गोलियां

    अमृतसर : शहर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोलियां चलने और लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला छहर्टा इलाके से सामने आया है। जहां पर एक युवक पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। स्थानीय ने लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी पीएस विर्क ने बताया कि इलाके में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के बताया कि जांच दौरान सामने आया है कि जख्मी युवक पर पहले भी मामले दर्ज हैं। लेकिन आज हमलावारों द्वारा युवक पर गोलियां चलाने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। अस्पताल में घायल युवक के ईलाज के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।