Blog

  • पंजाबः Dating APP  के जरिए लोगों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें बरामद 

    पंजाबः Dating APP के जरिए लोगों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें बरामद 

    मोहालीः डेटिंग एप के जरिए लोगों को लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाल सिंह उर्फ ​​खुशाल पुत्र गुरमैल सिंह निवासी गांव खंट, थाना खमानो, जिला फहितगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो कार बरामद की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए जिलें के एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि 29 दिसंबर को मोहाली में जश्नप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति से लिफ्ट के बहाने उससे एक और 700 रुपए लूटने की सुचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में एक टीम का गठन किया था।

    इसी के तहर कार्रवाई करते हुए 3 सदस्यों के गैंग के एक व्यक्ति को काबू किया गया, जिसके पास से दो कारें बरामद की गई है। यह गैंग डेटिंग एप के जरिए लोगों को बुला कर उनसे लूटपाट करता था। प्रारंभिक पूछताछ में इस गिरोह के दो अन्य सदस्य रणवीर सिंह उर्फ ​​मिठू और ज्योति को मुकदमे में नामजद किया गया है। इन तीनों ने मिलकर पिछले दो माह से पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है।

  • पंजाबः विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरु

    पंजाबः विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरु

    चंडीगढ़:  साल 2022 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए कई तरह के प्रयास किये गए थे, जिनमें पंजाब के इतिहास को दर्शाती विरासती इमारतें और अजायब घरों का संरक्षण भी शामिल है जिससे अन्य राज्यों के सैलानियों को पंजाब की तरफ आकर्षित किया जा सके। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के लिए विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत में एंट्री के लिए ई-बुकिंग सुविधा की शुरुआत की गई है जिससे सैलानियों यहां पहुंचने पर कोई परेशानी न आए।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 41वें भारत अंतर राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2022 में पंजाब डे समागम के दौरान पंजाब पैवीलियन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंजाब राज्य की विरासत और संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनियाँ लगा कर राज्य के इतिहास के बारे लोगों को अधिक से अधिक अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में शहीद भगत सिंह अजायब घर को अपग्रेड करने का फ़ैसला किया है जिससे देश के नौजवानों को महान आज़ादी सेनानी के जीवन से जानकारी और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस म्युजिय़म को नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों, प्रोजैक्शन मैपिंग, ग्राफिक सामग्री और ऑडियो और वीडियो सामग्री की मदद से अपग्रेड किया जायेगा। सरकार यादगार के नवीनीकरण के काम पर 3.57 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी।

    इसके इलावा उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में पिंड बाबे नानक दा अजायबघर बनाने के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने हेतु 29.24 करोड़ रुपए जि़ला प्रशासन, कपूरथला को जारी किये गए हैं। उन्होंने व्याख्या की कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एंग्लो-सिख वार सर्किट विकसित करने का फ़ैसला किया गया है। सरकार ने एंग्लो-सिख वार सर्किट के विकास के लिए 15.50 करोड़ रुपए अलॉट किये हैं। सर्किट के विकास में नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों की मदद से यादचिन्हों का नवीनीकरण और संभाल शामिल होगी।

    इसके इलावा उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की अलग-अलग स्मारकों और विरासती जायदादों जैसे कि शीश महल, पटियाला, महेन्दरा कोठी, पटियाला, बनासर बाग़, संगरूर, किला मुबारक की रेस्टोरेशन और कंजरवेशन के काम किये गए और अन्य ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण को भी यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात की व्याख्या की कि राज्य के पर्यटन के बारे सैलानियों को अधिक से अधिक अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रचार समागम करवाए गए।

  • रिनोवेशन दौरान 2 मंजिला मकान गिरने से 3 की मौत

    रिनोवेशन दौरान 2 मंजिला मकान गिरने से 3 की मौत

    वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले में एक 2 मंजिला मकान गिर जाने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय मकान के रिनोवेशन का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसा वडोदरा जिले के करजण नगर के एक गांव में हुआ है। मरने वाले तीनों शख्स पेशे से मजदूर थे।

    घटना के बाद बचाव अभियान चलाते राहत कर्मियों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान ढहने के बाद घटनास्थल पर काफी मलबा जमा हो गया है, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ भी लग गई है।

    हाल ही में सितंबर 2022 में गुजरात के अहमदाबाद से इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। लिफ्ट में कुल आठ लोग सवार थे। अचानक लिफ्ट जमीन पर आ गिरी थी। बताया गया था कि मजदूर बिल्डिंग में 9वी मंजिल पर लिफ्ट का काम कर रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ था।

  • तेज रफ्तार कार चालक ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर, एक हालत नाजुक

    तेज रफ्तार कार चालक ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर, एक हालत नाजुक

    नोएडाः तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने 3 छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बिहार की रहने वाली एक छात्रा स्वाति सिंह की हालत गंभीर है और वह कोमा में चली गई है। उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा के दोस्त ट्रीटमेंट के लिए चंदा जुटा रहे हैं। स्वाति के साथ घायल हुई छात्रा ने बताया कि उनको पीछे से सेंट्रो कार ने बहुत तेज टक्कर मार दी थी। जिसके कारण उन्हें चोटें आई हैं। हालांकि, साथी स्वाति की हालत नाजुक है उसे ब्रेन हैमरेज हो गया है और दाहिने पैर में 5 फ्रैक्चर भी आए हैं। पुलिस ने भी अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस उनसे मिलने पहुंची।

    मां बोली- बेटी की हालत बेहद खराब

    छात्रा की मां ने बताया कि उनको घटना वाली रात बताया गया था कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह वह कल यहां पर पहुंचे हैं। उनकी बेटी की हालत काफी खराब है। डॉक्टर अभी कुछ भी साफ नहीं बता रहे हैं। वहीं, स्वाति के साथ घायल हुई 2 छात्रों को मामूली छोटें आईं थी। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    स्वाति की हालत अभी भी नाजुक 

    स्वाति सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में लाया गया था। ब्रेन में खून जमा हो गया था, जिसको निकाल दिया गया है। लड़की की हालत काफी क्रिटिकल है। पैर में भी फैक्चर है। अभी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    नशे में थे कार सवार युवक

    दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में यह हादसा 31 दिसंबर की रात को हुआ था। नशे की हालत में सेंट्रो सवार तीन युवकों ने बाजार से सामान लेकर घर जा रही तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए थे। घायल छात्रा के कॉलेज के दोस्त ही  इलाज कराने के लिए डोनेशन का बीड़ा उठाया है। मामले में पुलिस ने लेटलतीफी दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच में जुट गई।

    इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्टूडेंट है स्वाति

    ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चौथे साल की छात्रा स्वाति सिंह ग्रेटर नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। हादसे के बाद पीछे से आए एक कार सवार ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही गाड़ी चालक ने यह भी बताया कि गाड़ी बहुत ही रफ तरीके से चला रहे थे।

    माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर के चलते दोस्त जुटा रहे चंदा   

    स्वाति की जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स चंदा जमा कर रहे हैं। हालांकि, उनके पास पैसे कम होते जा रहे हैं। स्वाति के दोस्त लोगों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा चंदा दें क्योंकि स्वाति सिंह के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है।

  • सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में 2016 बैच के हरियाणा सिविल सेवा(एचसीएस) के एक अधिकारी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा के आरोपी अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। उनके भाई फकरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है।

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उक्त आरोपों में एचसीएस अधिकारी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों एक चाचा और दो भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्तमान में एचसीएस अधिकारी हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के पद पर तैनात है। उसे और उसके भाई को नूंह जिला परिषद के हाल ही में हुये चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर एक महिला उम्मीदवार से 9,60,000 रुपये की मांग और लेने के आरोपों की रिकॉर्ड में आये तथ्यों की जांच और प्राप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः सरकार ने NRI पंजाबियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः सरकार ने NRI पंजाबियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साल 2022 के दौरान प्रवासी पंजाबियों के अलग-अलग मामलों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे प्रवासी पंजाबियों को राहत मिली है। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एनआरआई पंजाबियों के मसलों और शिकायतों को जल्दी और तसल्लीबख़्श ढंग से हल करने के लिए जालंधर, एसएएस नगर, लुधियाना, मोगा और अमृतसर में क्रमवार 16, 19, 23, 26 और 30 दसबंर को ‘एनआरआई पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम किये, जिस दौरान प्रवासी पंजाबियों के मसले तुरंत हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए और बकाया मुद्दों को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत हल करने के लिए कहा।  

    धालीवाल ने बताया कि 15 एनआरआई पुलिस थानों को अपग्रेड करने के लिए प्रति थाना 2 लाख रुपए और कुल 30 लाख रुपए जल्दी ही जारी किये गए, जिससे वहाँ बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पंजाब में प्रवासी पंजाबी भारतियों के मसलों के तुरंत निपटारे के लिए जल्द ही फास्ट ट्रैक अदालदतें स्थापित की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिलों में प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए पीसीएस स्तर के अधिकारी नोडल अफ़सर के तौर पर तैनात करने का फ़ैसला भी किया गया, जिससे संबंधित मसलों और शिकायतों को जि़ला प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवासियों पंजाबियों के राज्य के मसलों को निपटारे के लिए पूरी तरह से गंभीर है और इनसे सम्बन्धित कोई भी विशेष केस सामने आने पर सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी के साथ तालमेल करने की हिदायतें जारी की गईं।  

    धालीवाल ने बताया कि एनआरआई पंजाबी, जो बाहर के मुल्कों के नागरिक बन चुके हैं, को पंजाब में कृषि ज़मीनें खरीदने का अधिकार देने के लिए केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया जायेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक प्रवासी पंजाबी अपनी पंजाब की ज़मीन बेच सकता है तो वह ज़मीन खरीद क्यों नहीं सकता। उन्होंने कहा कि एनआरआईज के 50 प्रतिशत मामले विवाहों से, जबकि 20 प्रतिशत मामले ज़मीनों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब की आर्थिकता में सुधार करने के लिए एन.आर.आईज़ को प्रोत्साहित कर रही है और उनके अधिकारों के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा अपने मूल से जुड़ा व्यक्ति अपने मूल राज्य और देश की तरक्की में योगदान दे सकता है।  

    धालीवाल ने आगे बताया कि विभाग ने पंजाब के विकास में प्रवासी पंजाबियों/ भारतीयों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और पंजाब में उनकी जड़ें और मातृभूमि के पोषण करने के लिए ‘‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’’ स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत 16 से 22 साल की उम्र के नौजवानों को पंजाब आकर अपने वतन के साथ जुडऩे और यहाँ के सभ्याचार से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतियों को अपने-अपने गाँवों में बुनियादी ढांचे के विकास में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रवासी पंजाबी किसी भी बुनियादी ढांचे के निर्माण में 50 प्रतिशत योगदान दे सकते हैं, जैसे कि स्कूलों की इमारतें, कम्युनिटी सेवाओं, अस्पताल, पुस्तकालय, पीने वाला पानी, सीवरेज, पखाने, स्ट्रीट लाईट, खेल स्टेडियम और अन्य प्रोजेक्टों और बाकी का 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा ख़र्च किया जाता है।  

  • ज़िला ऊना कोर्ट परिसर में हुआ वार्षिक भंडारे का आयोजन

    ज़िला ऊना कोर्ट परिसर में हुआ वार्षिक भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : आज जिला ऊना कोर्ट परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया । इस नववर्ष के मौके पर हर वर्ष उना जिला के कोर्ट परिसर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है ।यह भंडारा हर वर्ष ऊना जिले के सभी एडवोकेट द्वारा मिलकर किया जाता है। इस भंडारे में हजारों की संख्या में लोग भोजन ग्रहण करते हैं।

    इस  वार्षिक भंडारे में  सभी न्यायाधीशों ,अधिवक्ताओं , सभी विभागों के कर्मचारी और  स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भंडारे का आनंद लिया और सहयोग किया। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रणदीप ठाकुर ने बताया कि भंडारा सुबह 12 बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहा। भंडारे में कई स्थानीय लोगों सहित कई अन्य इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर एडवोकेट बरिंदर धर्माणी, एडवोकेट बरिंदर मनकोटिया, केशव चंदेल, मनोज राणा, अशीष वर्मा अमित साहनी, दिनेश वशिष्ठ, विजय शर्मा, खड़क सिंह, दविंदर चौधरी, रोहित जोशी, विजय डोगरा,अमन मनकोटिया इत्यादि बार एसोसिएशन के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • हैल्थ एवं वैलनेस स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में बैठक सम्पन्न, कई विषयो पर चर्चा

    हैल्थ एवं वैलनेस स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में बैठक सम्पन्न, कई विषयो पर चर्चा

    जिला पार्षद उपाध्यक्ष रहे मौजूद, रायपुर स्वास्थ्य केंद्र को बनायेगें मॉडल केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के हैल्थ एवं बैलनैस केयर सेंटर रायपुर मैदान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पार्षद उपाध्यक्ष एवं मोमन्यार जिला पार्षद के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा प्रिंसीपल संजीव पराशर डॉ पारुल व स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। वहीं इस बैठक में रायपुर मैदान सीएचसी के मुख्य पर एक बड़ा गेट बनाना स्टाफ के लिए प्रिंटर खरीदना व कूड़ा सयंत्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।  बैठक में जिला पार्षद उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य बेलनेस सेंटर रायपुर को एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा।  शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जो भी जरूरतें है। उनको पूरा करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

    और स्थानीय जनता और बुद्धिजीवि लोगों से भी अस्पताल को आदर्श बनाने के लिए सहयोग लिया जाएगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज पहले स्वास्थ्य सुविधा लेगा। फिर निरोग रहने के लिए योगाभ्यास करेगा।  बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर माह में एक दिन अस्पताल रायपुर मैदान में योगाभ्यास करवाया जाएगा। जिसके लिए एक योगा टीचर रखा जाएगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि रायपुर अस्पताल में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। एक शेड निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर मैदान के स्वास्थ्य केंद्र के साथ चार पंचायतों के हजारों परिवार जुड़े है। और हर दिन स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान पहुंचते है। इसलिए रायपुर स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल बनाना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डॉ पारुल ठाकुर गोपाल शर्मा, निर्मला देवी, सुरेश कुमार व  कई गणमान्य लोग बैठक में मौजूद रहे। 
     

  • पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    चंडीगढ़ः नए साल की शुरुआत में ही एक बड़ी कार्यवाही करते हुये आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस ने 7 लाख रुपए की अंदाज़न कीमत वाली भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 300 पेटियां ज़ब्त की, जो तस्करी के द्वारा चंडीगढ़ से पंजाब लाईं गई थीं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी पुलिस की तरफ से एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोमवार देर शाम फतेहगढ़ साहिब जिले के माधोपुर के नज़दीक वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो इस दौरान एक कैंटर नंबर पीबी 03 बीएच 1683 को रोका गया।

    उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में से आईएमएफएल की 300 पेटियां जिन पर ‘सिर्फ़ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था, बरामद की गई।इन पेटियों में से तीन अलग-अलग ब्रांडों की शराब, ’999’ ब्रांड की बोतल एम्पायर अलकोबरेव, प्लाट नं. 58 इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ और ’नैना’ ब्रांड की बोतलें रॉक एंड स्टॉर्म बोटलिंग प्लांट, प्लाट नं. 214, इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने विभाग को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं जिससे शराब की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री ने विभाग को ग़ैर-कानूनी शराब के कारोबार के विरुद्ध बर्दाश्त न करने की नीति की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

  • ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6जनवरी 2023को किया जा रहा है। इस शिविर में 16 प्राशासनिक राज्यों के लगभग 240स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं। इस शिविर का आयोजन दस जमा दो काउंसल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ 6जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में किया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो शिरकत करेंगे। यह जानकारी रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य  नरदेव राणा ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 6जनवरी से12जनवरी तक चलेगा। इस देश भर के 16 राज्यों के लगभग 240 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।