Blog

  • Punjab News: लूट और कत्ल मामले में हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट और कत्ल मामले में हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस लूटेरों और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न अभियान चलाती रहती है ताकि लोग सुरक्षित माहौल में रह सके। इसी के चलते जिला पुलिस ने 3 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इन मामलों को लेकर एसएसपी बठिंडा अमनीत कौडल ने प्रैस कांफ्रैंस की।

    एसएसपी ने पहले मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा के भाई रूपा गांव में 2 पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई रूपा निवासी गुरतेज चंद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक .32 बोर राइफल समेत 5 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद कर लिए हैं। मामले में सामने आया है कि मृतक और गुरतेज चंद के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया जिनकी कहासुनी की सीसीटीवी भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ पहले भी 6 मामले दर्ज थे।

    वहीं दूसरे मामले में बठिंडा पुलिस ने वाहनों की लूटपाट व चोरी करने वाले एक गिरोह को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से एक .32 बोर की देसी पिस्तौल सहित दो पिस्तौल, 9 कारतूस, 3 मैगजीन, 2 मोबाइल और हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

    एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रॉयल एन्क्लेव, आदस अस्पताल, भुच्चो मंडी के पास से युद्धवीर सिंह, जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह और गुरजीत सिंह उर्फ ​​गोगी को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। वे लूट की योजना बना रहे थे। इससे पहले उन्होंने रामपुरा में एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी जसपाल सिंह उर्फ ​​जस्सी, गांव जैद, जिला बठिंडा का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही लूट के 11 मामले दर्ज हैं।

    तीसरे मामले में बठिंडा के गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी के दिन हुए हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से भी एक पिस्टल, एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, 5 कारतूस, तलवार, कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक सुखराज सिंह बसंत के दिन अपने बेटे के लिए पतंग लेने गांव बलूआना में एक दुकान पर गया था कि तभी कुछ युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सुखराज सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा था कि इस दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों की पहचान गांव बलूआना निवासी कुलदीप सिंह उर्फ ​​काला बलकरन सिंह के रूप में हुई थी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच पुराना जमीनी विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: America से Depot होने पर घर पहुंचे मां-बेटे सहित अन्य व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: America से Depot होने पर घर पहुंचे मां-बेटे सहित अन्य व्यक्ति, देखें वीडियो

    27 जनवरी को अमेरिका पुहंचे थे दोनों, सुनाई दास्तां

    कपूरथलाः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इसमें 30 पंजाबी भी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका द्वारा निर्वासित किया गया था। वहीं बेगोवाल कस्बे के नजदीक गांव भड़ास से मां-बेटे को भी डिपोर्ट किया गया। आज मां-बेटा दोनों डीएसपी दलजीत सिंह और डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह के नेतृत्व में अमृतसर हवाई अड्डे से अपने घर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए लवप्रीत कौर ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को वह अपने बेटे प्रभजोत सिंह के साथ अमेरिका गई थी। वह 27 जनवरी को यूरोप के विभिन्न देशों से अमेरिकी कैंप में दाखिल हुए थे, जहां हमारी कोई भी बातचीत नहीं सुनी गई । पीड़िता ने बताया कि डिपोर्ट होने के बारे में हमें तब पता चला जब हमें 5 साल की प्रतिनियुक्ति के लिए सेना के विमान से अमृतसर भेजा गया। मां और बेटे घर पहुंचने पर परिवार का माहौल भावुक हो गया। इसके अलावा निकटवर्ती बरयार गांव के युवक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंग सिंह को भी निर्वासित कर दिया गया, जो देर रात अपने घर पहुंचा, जिसके परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
  • Punjab News: 5 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिला पुलिस लुटेरों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत थाना जोधेवाल बस्ती की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं जो अपने साथियों के साथ मिलकर सलेमटाबरी नूर वाला रोड पर विभिन्न इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

    एसीपी दविंदर चौधरी ने बताया है कि लुटेरों द्वारा लूटे गए मोबाइल फोन और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है जिसके चलते उनके द्वारा की गई चोरियों की वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

  • Phagwara News: पार्षद और पत्रकार पर लगे गंभीर आरोप, मीडिया के सामने आई पीड़िता, देखें वीडियो

    Phagwara News: पार्षद और पत्रकार पर लगे गंभीर आरोप, मीडिया के सामने आई पीड़िता, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिला फगवाड़ा में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने भाजपा नेता और पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि उसे पार्षद अनुराग ने पति के साथ दफ्तर बुलाया था। जहां उसके साथ इमिग्रेशन मामले को लेकर उसने बातचीत करनी है। पीड़िता ने पहले तो जाने से मना कर दिया, जिसके बाद अमित ओहरी का भरोसा देते हुए कहा कि वह उसे भी बुला रहा है।

    जिसके बाद अमित की गाड़ी उसे लेने के लिए पहुंची। पीड़िता के अनुसार ब्रिस्टा में उसे बुलाया गया था, लेकिन कार चालक उसे ब्रिस्टा नहीं लेकर गया बल्कि मंडी के पास गुप्ता गैस एजेंसी में ले गया, जिसके बारे में पीड़िता को कुछ नहीं पता था। इस दौरान उसे पहले कैबिन में बिठाया गया और बाद में उसे कहा कि चाय पीने के लिए फार्म हाउस में बैठ जाते है। पीड़िता के अनुसार वह अमित पर ट्रस्ट होने के चलते वहां चली गई। वहां पर अमित को किसी का फोन आ गया और वह बाहर निकल गए। इस दौरान अनुराग उसके ऊपर चढ़ गया। पीड़िता ने कहा कि उसने अनुराग को धक्का भी दिया। जिसके बाद वह मौके से किसी तरह बाहर निकली।

    पीड़िता ने कहा कि वह अमित पर पिता की तरह भरोसा करते हुए पति को साथ लेकर नहीं गई थी। दोनों ने 7 महीने पहले पति पत्नी में समझौता करवाया था। इसके चलते दोनों पर भरोसा हो गया। वहीं पीड़िता के पति ने आरोप लगाए है कि पत्रकार अमित ओहरी उन्हें धमकियां दे रहा है कि इस मामले को यहीं पर खत्म कर दिया जाए। बात को बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है। पीड़िता ने मैसेज दिखाते हुए कहा कि अनुराग ने इस घटना के भागने के बाद सारे मैसेज उसने खुद को बचाने के लिए डिलीट कर दिए, जिसकी फुटेज महिला ने मीडिया को दिखाई। मामले की शिकायत थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस को दी गई। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    पीड़ित के अनुसार अमित ओहरी ने उसकी पत्नी को कहा कि उसने पति को यह सारी बात क्यों बताई। दूसरी ओर अनुराग और अमित का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वहीं पीड़िता ने कहा कि अगर आरोप झूठे है तो गैस एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर उसकी जांच की जा सकती है। पीड़िता का आरोप है कि उसने अनुराग द्वारा की गई गलत हरकत को लेकर अमित से बात की तो वह इस बात को मानने को तैयार नहीं था। परिवार ने दोनों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि वह उनके साथ कुछ गलत घटना करवा सकते है। हालांकि इस मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस को 5 फरवरी को शिकायत दे दी है।

  • Jalandhar News: 45 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, एजेंट ने दिया धोखा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 45 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, एजेंट ने दिया धोखा, देखें वीडियो

    25 जनवरी को अमेरिका पहुंचा जसकरण

    जालंधर, ENS: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालते ही अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में 30 पंजाबी शामिल है, जिनमें 4 जालंधर के रहने वाले है। इसमें देहात के चेहड़ू में रहने वाला जसकरण सिंह भी शामिल है। हालांकि पास्टपोर्ट सलारिया नानका परिवार का बना हुआ था। मीडिया से बात करते हुए जसकरण के पिता जोगा सिंह ने बताया कि बेटा 6 महीने पहले विदेश गया था, जहां 2 से ढाई महीने वह दुबई में रहा। जिसके बाद वह 25 जनवरी को मैक्सिको में दाखिल हुए। इस दौरान वहां पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिता ने बताया कि वह काफी मुश्किलों का सामना करते हुए अमेरिका पहुंचा था। जोगा सिंह ने कहा कि कर्ज उठाकर 45 लाख रुपए लगाकर उन्होंने बेटे को विदेश भेजा था। परिवार का कहना है कि अब बेटे के वापिस आने से सारे सपने अधूरे रह गए। घर में 4 बच्चियां है, परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया। जोगा सिंह ने कहा कि वह सरकार से आर्थिक सहायता करने की अपील है। पिता ने बताया कि देर रात जसकरण घर पहुंचा और उसने वहां पर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। जोगा सिंह ने कहा कि एजेंट दुबई में रहता है और उसने बेटे के साथ धोखाधड़ी करके उसे फंसाया है। अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद आज सुबह ही जसकरण सिंह शहर की ओर किसी काम के सिलसिले से चला गया।
  • Punjab News: घर में खड़ी कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में खड़ी कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक्साइज विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा नाजायज शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए अवैध शराब की बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर में एक्साइज विभाग और पुलिस ने घर में खड़ी कार से 68 अवैध शराब की पेटियां बरामद की है। बताया जा रहा है कि सभी पेटियां अलग-अलग ब्रांड है। पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी रिंदर कौर वालिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुजानपुर में एक घर में खड़ी कार में भारी मात्रा में अवैध शराब पड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने घटना स्थल पर छापेमारी की तो घर में खड़ी कार से अलग-अलग ब्रांड की 68 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Mahakumbh जा रहे 4 दोस्तों की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, मौत

    Mahakumbh जा रहे 4 दोस्तों की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, मौत

    बयानाः प्रयागराज महाकुंभ जाते हुए कार सवार रेलवे कर्मचारी सहित 4 दोस्तों की ट्रेलर से भिड़ंत होने का मामला सामने आया है जिसमें मौके पर ही 3 की मौत हो गई। वहीं चौथा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए भरतपुर से जयपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    हादसे में घायल भल्लो गुर्जर ने 2 महीने पहले ही कार खरीदी थी। इसके बाद सभी दोस्तों ने महाकुंभ जाने का प्लान बनाया। लंबा सफर होने की वजह से ड्राइवर गोपाल को साथ में लिया था। इस हादसे में उसकी भी मौत हो गई। गोपाल ने जब अपनी मां रामवती को बताया कि वह महाकुंभ जा रहा है तो मां ने कहा कि बेटा गोपाल मेरे लिए पवित्र गंगाजल ले आना।हादसे में कार बुरी तरह से पिचक गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायल को खींचकर बाहर निकाला। हादसा भरतपुर में बयाना सदर थाना इलाके के नगला कुरवारिया के पास बुधवार शाम 7:30 बजे हुआ था।

    जानकारी देते हुए बयाना के डिप्टी एसपी कृष्ण राज ने बताया कि बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर भरतपुर से बयाना की ओर आ रहे ट्रेलर ड्राइवर ने सड़क किनारे लगे पेड़ को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार ब्रह्मबाद (रुदावल) निवासी गोपाल (32) पुत्र बनेसिंह गुर्जर, बिसूरी (करौली) निवासी रामचंद्र (33) पुत्र रामप्रसाद गुर्जर और ताहरपुर (करौली) निवासी लखन सिंह 35 पुत्र रतीराम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    जबकि उनका चौथा साथी खेरा राजगढ़ (करौली) निवासी भल्लो गुर्जर (34) पुत्र रमेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसको इलाज के लिए भरतपुर से जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पास की खाद-बीज भंडार की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का शटर टूट गया। ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिनका अभी तक पुलिस को कोई पता नहीं चल पाया है। ट्रेलर के नंबरों के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

  • Jalandhar News: Highway पर बौलेरो गाड़ी और Fortuner में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर बौलेरो गाड़ी और Fortuner में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हाईवे पर बौलेरो गाड़ी और फॉर्च्यूनर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रामामंडी फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रामामंडी फ्लाईओवर पर अमूल मिल्क की बौलेरो मैक्सी गाड़ी खराब होने के चलते बीच सड़क में खड़ी थी। हरियाणा नंबर की गाड़ी का टायर उतरा हुआ था।

    इस दौरान जैसे ही फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर पीबी 08 0001 फ्लाईओवर पर पहुंची तो फ्लाईओवर पर बौलेरो गाड़ी सड़क के सेटंर में खड़ी देखकर फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई और बौलेरो से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में 2 लोग सवार थे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई है। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को टो करके थाने ले गई। पुलिस द्वारा दोनों गाड़ी चालकों से मामले संबंधी बात की जा रही।

  • Punjab News: कार की Workshop में चोरों का धावा, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: कार की Workshop में चोरों का धावा, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रतिदिन चोरी और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कार वर्कशॉप से सामने आया है।

    जहां, देर रात चोर वर्कशॉप की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और डेंटिंग-पेंटिंग के उपकरण, बैटरियां, एक्सल और यहां तक ​​कि मुरम्मत के लिए आई कारों के टायर भी चुराकर ले गए। वर्कशॉप मालिक विजय कुमार के मुताबिक उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गुरदासपुर ऑटो वर्क्स के मालिक विजय कुमार और कुलविंदर सिंह ने बताया कि वे रात को ही वर्कशॉप को बंद करके चले गए थे। जब वह सुबह करीब 9 बजे वर्कशॉप पहुंचे तो कुछ उपकरण बाहर बिखरे पड़े थे। जब वे अंदर गए तो देखा कि कई वाहनों की बैटरियां और टायर चोरी हो चुके थे। जब सामान की गहन जांच की गई तो पता चला कि वर्कशॉप से औजार व अन्य सामान भी गायब था।

    वर्कशॉप मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोर वर्कशाप की दीवार फांदकर आए और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Stock Market में उतार-चढ़ाव जारी, Red Zone पर ट्रेड कर रही Sensex-Nifty

    Stock Market में उतार-चढ़ाव जारी, Red Zone पर ट्रेड कर रही Sensex-Nifty

    बिजनेसः Stock Market ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को ग्रीन जोन में व्यापार की शुरुआत की, लेकिन देश के दोनों मेन इंडेक्स की चाल निवेशकों को हैरान करती नजर आई।

    सेंसेक्स 242 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ, तो वहीं निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। फिर कुछ ही मिनटों के कारोबार में ये रेड जोन में ट्रेड करते नजर आने लगे। बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी पूरे दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था और अंत में दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।

    Sensex वीरवार को अपने पिछले बंद 78,271.28 के लेवल से उछलकर 78,513.376 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में ये 78,551.66 पर कारोबार करता नजर आया। Nifty भी बुधवार के अपने बंद 23,696.30 के लेवल से तेजी लेकर 23,761.95 पर ओपन हुआ। दोनों इंडेक्स की चाल कुछ ही मिनटों में बदली-बदली नजर आने लगी और ये कभी रेड जोन में कारोबार करते दिखे। वहीं करीब 12 बजे के बाद तक मार्कीट में उतराव की गति जारी रही। बाजार में बियर बुल को टक्कर देते हुए नजर आया।

    इस दौरान आज बाजार में टॉप गेनर्स में आईटीसी होटल्स, इनफो एज, सिपला, और टोरंट फार्मा ने अपनी जगह बनाई। तो दूसरी और कोआडरेंट फ्यूचर टेक, केस्ट्रोल इंडिया ने मोस्ट ट्रेड शेयर में अपनी जगह बनाई।