Punjab News: कार की Workshop में चोरों का धावा, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रतिदिन चोरी और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कार वर्कशॉप से सामने आया है।

जहां, देर रात चोर वर्कशॉप की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और डेंटिंग-पेंटिंग के उपकरण, बैटरियां, एक्सल और यहां तक ​​कि मुरम्मत के लिए आई कारों के टायर भी चुराकर ले गए। वर्कशॉप मालिक विजय कुमार के मुताबिक उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए गुरदासपुर ऑटो वर्क्स के मालिक विजय कुमार और कुलविंदर सिंह ने बताया कि वे रात को ही वर्कशॉप को बंद करके चले गए थे। जब वह सुबह करीब 9 बजे वर्कशॉप पहुंचे तो कुछ उपकरण बाहर बिखरे पड़े थे। जब वे अंदर गए तो देखा कि कई वाहनों की बैटरियां और टायर चोरी हो चुके थे। जब सामान की गहन जांच की गई तो पता चला कि वर्कशॉप से औजार व अन्य सामान भी गायब था।

वर्कशॉप मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोर वर्कशाप की दीवार फांदकर आए और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *