Blog

  • आस्था की डुबकी : कथा के समापन पर बाबा बाल जी से आशीर्वाद  लेते श्रृद्धालू 

    श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन, भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

    ऊना/सुशील पंडित :बाबा बाल जी आश्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा बाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने बताया कि मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण व सुदामा प्रसंग से समझ सकते हैं ।

    उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से श्री कृष्णा से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है।

    अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया हुआ।

    उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। बाबा बाल जी आश्रम में महाराज जी के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कथा व्यास ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है। 
  • बुधवार को आईएसबीटी ऊना में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर – आरटीओ

    बुधवार को आईएसबीटी ऊना में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर – आरटीओ

    ऊनासुशील पंडित :आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे ड्राईवरों की आंखों की जांच हेतू निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आईएसबीटी ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और ट्रक यूनियन टाहलीवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
  • फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का भी किया निरीक्षण

    खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – जतिन लाल

    पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण


    ऊनासुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की लेवलिंग करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए स्टेडियम में इंडोर आधुनिक तकनीक युक्त जिम स्थापित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी फिट रह सके। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिम से संबंधी पुराने समान को नकारा घोषित करके नीलाम करने के निर्देश दिए। जतिन लाल ने बास्केटवाल और बॉलीवाल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट की भी मुरम्मत करवाई जाएंगी ताकि इन खेलों में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट मिल सके।


    उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में महिला व पुरूष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अलग-अलग डेªसिंग रूम और शौचालय भी बनाए जाएंगे।इस दौरान उपायुक्त ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुलिस कंट्रोल में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी की कार्य प्रणाली बारे भी जानकारी हासिल की।


    इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया, हॉकी कोच आशीष सेन, बॉलीवाल कोच तपेराम ठाकुर, बैडमिंटन कोच संजय कुमार, फुटबाल कोच विक्रम विष्ट, एथलैटिक कोच राकेश कोच व युवा संयोजक दीपक जसवाल उपस्थित।

  • श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगड़ियांन में दो दिवसीय शिविर सम्पन्न

    कुटलैहड़ में स्वय सहायता समूह को बनायेगे आत्म निर्भर, घर द्वार देंगे स्वरोजगार:देवेंद्र  भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर स्वय सहायता समूह को आत्म निर्भर बनाकर उन्हें घर द्वार स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ताकि आज के युग की महिलाएं खुद आत्म निर्भर होकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने डोहगी पंचायत के गांव भुगड़ियांन में राष्ट्रीय श्रम शिक्षा एवम बिकास बोर्ड के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मुख्यतिथि शिरकत करके संबोधन में कहे।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपने एक वर्ष के कार्यकाल में मनरेगा के तहत करीब अढ़ाई करोड़ का रोजगार गांव की महिलाओं को दिया है।और एक वर्ष में कुटलैहड़ की हर महिला के खाते में मनरेगा के तहत छः हजार मजदूरी पड़ी हैं। जिस से महिलाएं घर के खर्च को आराम से चला रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ में समग्र बिकास करवाना हैं। और उसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे है।

    भुट्टो ने कहा कि  राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं बिकास बोर्ड श्रम  रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय परमाणु के द्वारा  इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाना है। भुट्टो ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता को स्वच्छता करके सेवा करे। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम एक एक पँचायत से पूरा स्वच्छ हो सकता है। 

    कार्यक्रम में आए श्रम रोजगार अधिकारियों ने भी महिलाओ को कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। वही मंच से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कई बुजुर्ग महिलाओं को शाल देकर उनका सम्मान किया। मौके पर द्वारा सभी ग्रामीणों को पँचायत में हो रहे बिकास कार्यो की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिंदर ठाकुर, निदेशक तिलक राज,उपेंद्र कुमार,नरेश कुमार ,उपप्रधान अजय शर्मा,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,राज कुमार, पवना देवी ,विजय कुमार के अलावा महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया हेतू आवदेन 22 मार्च तक आमंत्रित

    अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया हेतू आवदेन 22 मार्च तक आमंत्रित

    सेना भर्ती के प्रथम चरण में आयोजित होगी ऑनलाईन लिखित परीक्षा

     

    ऊनासुशील पंडित :सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए अविवाहित पुरूषों के प्रवेश हेतू ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में कम्पयूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके उपरांत दूसरे चरण में अग्निवीर सेना भर्ती रैली करवाई जाएगी।

    उन्होंनेे बताया कि अभ्यर्थी 13 फरवरी से 22 मार्च तक भारतीय थल सेना की बेवसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच करने और अपना प्रोफाइल बनाने के लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास ऑनलाईन आवेदन करने के लिए सक्रिया ईमेल और मोबाईल नम्बर होना अनिवार्य है।

    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करते समय पांच परीक्षा केंद्र अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तिथि को बदलने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर श्रेणीवार लिंक प्रदान किया गया है जिससे उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सामान्य प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने से पहले कम से कम एक बार प्रवेश परीक्षा का अभ्यास अवश्य करें। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने और सामान्य प्रवेश परीक्षा में प्रवेश पाने की एनिमेटड वीडियो भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी नवीनतम फोटोग्राफ अपलोड करें।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यार्थी को रंगीन एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट में अपना आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं। 
  • मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतू गठित होंगी स्वीप कमेटियां

    मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतू गठित होंगी स्वीप कमेटियां

    ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के साथ 02 विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। पहले समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत निर्वाचन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतु पारस्परिक सहयोग करेंगे जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूहों, युवक मण्डलों, समुदाय आधारित संगठनों तथा महिला मण्डलों के सहयोग से स्वीप कमेटियों का गठन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त युवक मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों की मासिक बैठकों की कार्यसूची में मतदाता जागरूकता को सम्मिलित किया जायेगा तथा इसे जन मानस तक पंहुचाने का प्रयास किया जायेगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अधिक से अधिक मतदाताओं तक पंहुचाने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जायेगा। 

    उन्होंने बताया कि दूसरे ज्ञापन (एमओयू) के तहत निर्वाचन विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मतदाता जागरूकता अभियान जन-जन तक पंहुचाने हेतु पारस्परिक सहयोग करेंगे जिसके अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, निर्वाचन विभाग को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके दिव्यांगजन तथा तृतीय लिंग नागरिकों की सूची प्रदान करेगा ताकि सभी पात्र नागरिकों को निवार्चन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जा सके। 

    इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, निर्वाचन विभाग को दिव्यांगजन व्यक्तियों से जुड़े नागरिक सामाजिक संगठनों तथा गैर सरकारी संस्थाओं की सूची भी प्रदाय करेगा ताकि उक्त संगठनों से भी मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग प्राप्त किया जा सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, निर्वाचन विभाग को मतदान दिवस पर व्हील चेयरज़ भी उपलब्ध करवायेगा। समझौता ज्ञापन में जिला कल्याण अधिकारियों/तहसील कल्याण अधिकारियों को जिला तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में नोडल ऑफिसर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ भी एक ऐसे ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे। इन समझौता ज्ञापनों का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियानों को जन मानस तक पंहुचाने हेतु ऐसे सरकारी विभागों सहयोग लिया जाये जिनका कार्यक्षेत्र धरातल से जुड़ा है।
  • राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

    राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी, 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर करवाना सुनिश्चित करें। 

    उपाायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु ईकेवाईसी अनिवार्य है जिसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपंरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुज़ुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों सेअनुरोध किया जाता है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके।उपायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हि0प्र0 या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों के फटे सिर, DSP सहित कई पुलिस कर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

    जिंद बॉर्डर पर हुई झड़प

    अंबालाः शंभु बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं जिंद बार्डर पर भी किसानों और पुलिस की झड़प होने की सूचना मिली है। दूसरी ओर एक तरफ इस आंदोलन में जहां किसानों के सिर फटे है, वहीं दूसरी ओर शंभु बॉर्डर पर डीएसपी घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी आंदोलन में घायल हुए है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मांगें रखी थीं, उनमें से अधिकांश सरकार ने पूरी कर दी हैं। बाकी मांगों के संबंध में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय जैसे संबंधित मंत्री बात कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार (अधिकारी) बात करने के लिए यहां आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे उनके साथ आगे की बातचीत से इंकार नहीं कर रहे हैं।

    फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं… वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है… हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना आह्वान वापस लेना चाहिए।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं…वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

  • जिला स्तरीय युवा संसद  राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का  पहला पड़ाव : नेहरू युवा केंद्र ऊना

    जिला स्तरीय युवा संसद  राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का  पहला पड़ाव : नेहरू युवा केंद्र ऊना

    ऊना/सुशील पंडित :नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा दिनांक 18-02-2024 को वर्चुअल माध्यम से प्रायोजित जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच (1 फरवरी 2024 ) के युवा इसमें भाग ले सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024 को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है  डॉ लाल सिंह उप-निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की 1 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री ने मन की बात के दौरान 18 से 25 वर्ष आयु समूह के युवाओं से अपील की थी कि वह देश के नवनिर्माण में सक्रिय प्रतिभागी करें हम कैसा भारत चाहते हैं इस संबंध में न केवल अपने विचारों को व्यक्त करें अपितु उसके लिए अपना योगदान भी  दे। उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री के इसी  आवाहन की अनुपालना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव का आयोजन प्रारंभ किया गया विगत वर्षों में लाखों युवा इस कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने अपनी बात राष्ट्रीय मंच पर रखी जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी  राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं राज्य स्तर पर प्रथम  द्वितीय   एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 200000  द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 150000 तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा वहीं 50000, 50000 के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे प्रतियोगिता में  मेकिंग इंडिया ए ग्लोबल लीडर, आत्मनिर्भर भारत  से  विकसित भारत, एंपावरिंग फ्यूचर इन विषयों पर प्रतिभागियों को अपने विचार प्रकट करने होंगे। प्रतिभागी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के  लिए गूगल सीट लिंक   ;

    https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSchJlosle1GHaXM5lnJugq5323RhCckuIqLi8ECMREMECjsPQ/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0&usp=mail_form_link  पर अपना आवेदन करे  लकिन जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 16 फरवरी 2024 2:00 तक अपने आवेदन फार्म, के साथ पासपोर्ट साइज की फोटो , आयु प्रमाण , आधार कार्ड ,जिला ऊना हिमाचल का स्थाई निवासी की फोटो प्रति भी साथ में नेहरू युवा केंद्र ऊना कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा । आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र कार्यलय से प्राप्त करें I इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल (MYBHARAT.GOV.IN  PORTAL) पर लॉगिन करके राष्ट्रीय युवा संसद हेतु नामांकन करना भी अनिवार्य होगा Iभाषण का समय 4 मिनट रहेगा Iउन्होंने कहा कि ऊना जिला से समबन्ध युवा ही नेहरू युवा केंद्र ऊना के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे जबकि अन्य  ज़िलों के युवा सम्बंधित जिला के  नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से संपर्क करें Iउपरोक्त  प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9418233345, 9418333345, संपर्क कर सकते हैं I

  • ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला ऊना में विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा मोबाइल टावर स्थापित करने तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने के संबंध में किए गए आवेदनों की  स्वीकृति के विलंब वारे विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय निकायों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से संबंधित बकाया राशि प्राप्त करने वाले आ रही कठिनाइयों के बारे में भी अतिरिक्त उपयुक्त को अवगत करवाया।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने सभी विभागीय अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए सभी विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि दूर संचार से संबंधित ढांचागत विकास कार्यों में तीव्रता लाई जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्थानीय निकायों के अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण, विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि गण तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।