Blog
-
ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आयोजित
ऊनासुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला ऊना में विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा मोबाइल टावर स्थापित करने तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने के संबंध में किए गए आवेदनों की स्वीकृति के विलंब वारे विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय निकायों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से संबंधित बकाया राशि प्राप्त करने वाले आ रही कठिनाइयों के बारे में भी अतिरिक्त उपयुक्त को अवगत करवाया।महेंद्र पाल गुर्जर ने सभी विभागीय अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए सभी विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि दूर संचार से संबंधित ढांचागत विकास कार्यों में तीव्रता लाई जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्थानीय निकायों के अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण, विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि गण तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे। -
ਪੰਜਾਬ : ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸੂਬੇ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੇ 2 ਸਾਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਹੋ ਚਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਜ਼ੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਗਲ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਹਲਕਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਹਲਕੇ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲ ਨੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਚ ਇਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਰੋਸ਼ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 35 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਸੜਕ ਖਸਤਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਦੀ ਸੂਦ ਲੈਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਲੋਕ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੁੰਦੇ ਨੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਊਨਾ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਜਲਦ ਹਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ।
-
विधायक चैतन्य शर्मा ने उपायुक्त का जिला कार्यभार संभालने पर किया स्वागत
विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठकसरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ किया जाएगा गगरेट विस का बुनियादी ढांचा – चैतन्य शर्माऊनासुशील पंडित :गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल को जिला ऊना का पदभार संभालने पर स्वागत कर जय माता भद्रकाली की फोटो, शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में जिला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जिला विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि गगरेट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।विधायक ने कहा कि आने वाले समय में गगरेट क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि यहां के स्थानीय युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गगरेट विस के ग्रामीण लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जा सके।चैतन्य शर्मा ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली व रोजगार के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूर्ण किया जा सके। इसके अतिरिक्त चैतन्य शर्मा ने जय माता भद्रकाली मंदिर के साथ-साथ अन्य गगरेट के अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए उपायुक्त से सहयोग करने का आग्रह भी किया।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही गगरेट का दौरा कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जा सके तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेज़ी लाई जा सके। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, लोक निर्माण विभाग के एसई जीएस राणा, एसई जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, बीडीओ गगरेट, उप निदेशक पशु पालन विभाग विनय शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान,एसडीओ पीडब्ल्यूडी गगरेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
जतिन्द्र सिंह ने स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी दिया रोजगार
पर्यारण मित्र कैरी बैग से हो रहा सालाना 20 करोड़ रूपये का टर्न ऑवरकैरी बैग यूनिट में 42 लोगों को दिया है रोजगारऊना/सुशील पंडित :ऊना जिला के रहने वाले जतिन्द्र सिंह ने जमा दो की पढ़ाई करने के बाद मिठाई की डिब्बे बनाने का कार्य शुरू किया। मिठाई के डिब्बे बनाने के दौरान उनके मन में कुछ नया करने की सोच पैदा हुई और उन्होंने पर्यावरण मित्र कैरी बैग बनाने का मन बनाया ताकि खुद का रोजगार शुरू कर अन्य बेरोजगारों युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।जतिन्द्र सिंह ने बताया कि जैसे ही सरकार ने पोलीथीन बंद करने का निर्णय लिया था, 2018 में जतिन्द्र सिंह ने कैरी बैग बनाने की शुरूआत की ताकि लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके और उन्हें पर्यावरण मित्र कैरी बैग उपलब्ध करवाए जा सके। कैरी बैग का यूनिट शुरू करने के लिए वह उद्योग विभाग के जनरल मैनेज़र से मिले तथा कैरी बैग यूनिट के बारे में चर्चा की। उद्योग विभाग द्वारा उन्हें उद्योग स्थापित करने के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर यानि साढे़ सात रूपये की राशि उन्हें बसाल में प्लॉट के उपलब्ध करवाई जिस पर खुद का पर्यावरण मित्र (कैरी बैग) बनाने का यूनिट स्थापित किया।वर्तमान में जतिन्द्र सिंह ने कैरी बैग यूनिट में 42 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रखा है जोकि बैग बनाने, हेल्पर या अन्य कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिट में लगभग 80 प्रतिशत कार्य करने वाले लोग हिमाचली है जिन्हें घर द्वार पर ही रोजगार उपलब्ध हुआ है। इसके अतिरिक्त जतिन्द्र सिंह अन्य 10-12 लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते हैं।जतिन्द्र सिंह ने बताया कि कैरी बैग(पर्यावरण मित्र बैग) बनाने का कच्चा माल नजदीक बद्दी और नालागढ़ से ही मिल जाता है। कैरी बैग की विक्री हिमाचल और पंजाब से आसानी से हो जाती है क्योंकि कैरी बैग समय की मांग है और लोगों की जरूरत भी है। उन्होंने बताया कि उनका सालाना टर्नर लगभग 20 करोड़ रूपये है और कैरी बैग बनाने का कार्य बढ़िया ढंग से चल रहा है। जतिन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने का मौका मिला। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्लॉट कि किस्तों का भुगतान भी समय कर दिया है।जतिन्द्र सिंह ने जिला के युवाओं से आहवान किया कि वे सरकारी नौकरी के पिछे न भाग कर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतू चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें।यूनिट में काम करने वाले लोगों ने बताया कि पहले वे घर से दूर नौकरी करते थे। लेकिन वर्तमान में घर के समीप ही कैरी बैग यूनिट में रोजगार मिला है यहां पर सभी बेहतर सुविधाएं मिल रही है और घर का पालन -पोषण भी कर रहे हैं। -
मातम में बदली शादी की खुशियां, चली गोलियां, एक की मौ+त
गोंडा : जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों पर गोलियां बरसा दीं। यहां फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दरअसल, पड़ोसी के लड़के की आज बारात जानी थी। शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए बनाया था।

फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा। इस पर उसका दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई। सभी को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
हिंसक हुआ किसान आंदोलनः शंभु के बाद अब इस बॉर्डर पर किसानों की पुलिस से झड़प
छोड़े गए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें
नई दिल्लीः शंभू बॉर्डर के बाद अब जींद सीमा पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर पर करीब 18 हजार जवानों की तैनाती की गई है। CISF, BSF और रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है। जींद पंजाब बॉर्डर पर भी किसानों जमावड़ा लग रहा है। संगरूर से सटे हुए आसपास के 4 जिलों के किसान इसी रास्ते से दिल्ली कूच करना चाह रहे हैं। पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजपुरा बाईपास पार कर हरियाणा के अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने की अनुमति दे दी है।
वहीं किसानों को तमिलनाडु से भी समर्थन मिल रहा है। वहां के किसान बिना कपड़ों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों ने 13 मार्च को दिल्ली जाने का आह्वान दिया है और यह अपील बहुत से लोगों को दिल्ली आने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है और किसी भी सामूहिक गतिविधि की वर्दी में रोक लगाई गई है। किसान संगठनों को धरना और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों के लिए सावधानीपूर्वक सलाह जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) और अन्य महत्वपूर्ण बॉर्डर्स पर डायवर्जन रहेगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के साथ इस मसले पर पांच घंटे तक बैठक की, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग को गंभीरता से लेती है। उन्हें हमारी मांगों को पूरा करने की इच्छा है।”
-
टोल नाके से ट्रक की टक्कर में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह लगभग 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर को उतरने का मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर मेवात के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही उनके नाम का पता चल पाएगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी। यह पलवल की ओर से आ रहा था और इसे नोएडा की ओर जाना था। ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ओवरलोड होने के चलते ट्रक बेकाबू होकर टोल प्लाजा के नाके से टकरा गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक से ड्राइवर व कंडक्टर के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
-
Kisan Andolan 2.0: शंभू बॉर्डर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो
किसानों सहित कई पुलिस मुलाजिम हुए घायल
चंडीगढ़ः पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों पर अड़े हुए हैं। जिसके चलते भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं भुल्तथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह भी खुलकर किसानो का समर्थन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि ऐसे हालात अंग्रेजों ने भी नहीं पैदा किए थे। वहीं अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा भारी इकट्ठ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। इस दौरान वह शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए है। शंभू बॉर्डर पर पुल के दोनों तरफ लगाई लोहे की रेलिंग को किसानों ने तोड़ दिया है। आंसू गैस के कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं चार पुलिस मुलाजिम भी घायल हुए हैं। सभी को सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
दूसरी ओर किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
-
पंजाब : महिला ने थाने के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो
गुरदासपुर : बटाला में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति काफी समय से विदेश में है और उनके 3 बच्चे हैं। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि उसका पति विदेश से लौटा है और उसने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने सिविल लाइन थाने के बाहर हंगामा किया। महिला ने बताया कि जब पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज जब वह आई तो पता चला कि उसका पति थाने में नहीं है. इसके बाद महिला ने भारी हंगामा शुरू कर दिया, महिला का आरोप है कि जब उसके पति को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस ने उससे पैसों की मांग की और फिर बाद में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए 40,000 रुपए की अलग से मांग की।
जब मैंने देने में असमर्थता जताई तो उल्टे मैंने उसके पति से पैसे ले लिए और उसे छोड़ दिया। महिला ने सुबह पूरे थाने की तलाशी ली लेकिन कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला तो वह थाने से बाहर आ गई और सड़क पर हंगामा करने लगी। इस बारे में बात करने पर डीएसपी ललित शर्मा ने कहा कि महिला की बात सुन ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला को न्याय जरूर मिलेगा।
-
कपूरथला : कबड्डी खिलाड़ी सहित 5 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कपूरथला : पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक निहंग तथा एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली तथा सिटी थाना में अलग-अलग 3 FIR भी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपी आपराधिक छवि वाले हैं। उनके पास से 4 पिस्तौल और 5 कारतूस, 2 राइफल और 4 कारतूस, एक ब्रेजा कार तथा एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। चार आरोपिओ पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के संबंध जेल में बंद गैंगस्टरों से भी होने के आसार है। जिनका खुलासा पूछताछ में होगा।
एसएसपी कपूरथला ने CIA स्टाफ के ASI हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नवांपिंड गेट वाला के नजदीक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान गांव भवानीपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे फतेह सिंह उर्फ़ फत्तू निवासी गांव धकड़ा, अरविंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी इब्राहिमवाल तथा यादविन्दर सिंह उर्फ़ यादा निवासी गांव खुर्दा, सुल्तानपुर लोधी को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी दौरान उनके पास से 3 पिस्टल 7.65 MM तथा 3 कारतूस बरामद हुए हैं। तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।
इसके अलावा CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह ने गांव कांजली के सरकारी स्कूल के नाकाबंदी दौरान एक ब्रेजा कार नंबर ( PB-57-C-4000 ) को काबू कर किया, जिसमें सवार हरविंदर सिंह उर्फ़ दारा निवासी गांव गडीबक्श, थाना भोगपुर की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल 7.65 MM तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर की गई है।तीसरे मामले में ASI केवल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कांजली रोड जंगलात विभाग के नजदीक से अमृतपाल सिंह उर्फ़ अमृत निहंग निवासी पत्तड़ कलां, करतारपुर को काबू किया। जिसके पास से एक 12 बोर की सिंगल बैरल राइफल तथा 2 कारतूस तथा एक डबल बैरल 12 बोर की राइफल तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस में FIR दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। जिनमे गैंबलिंग एक्ट, धारा 307 तथा NDPS एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। जिनमें एक जालंधर के थाना करतारपुर में तथा एक थाना सिटी कपूरथला में धारा 307 के तहत दर्ज है। आरोपी फतेह सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें थाना बेगोवाल में 2 लड़ाई झगड़े और एक स्नेचिंग का मामला दर्ज है। आरोपी अरविंदर सिंह के खिलाफ सिटी थाना कपूरथला में धोखाधड़ी का मामला है।