Blog

  • वरमाला पहने दुल्हन ने पिस्तौल लहराते हुए किया डांस, वीडियो वायरल

    वरमाला पहने दुल्हन ने पिस्तौल लहराते हुए किया डांस, वीडियो वायरल

    बांका: शादी समारोह में हथियार लहराने का मामला अक्सर बिहार के अलग अलग जिलों में देखने को मिलता है। अब बांका जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ लड़कियों के हाथ में हथियार है। वे हथियार लेकर जमकर ठुमका लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि बांका के एक गांव में दुल्हन बनी लड़की का देसी कट्टा के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो 11 मई का बताया जा रहा है। वरमाला के बाद खुशी से पागल दुल्हन बनी लड़की ने देसी कट्टा के साथ डांस किया। हथियार के साथ जमकर ठुमका लगाने के बाद लड़की ने वर को वरमाला डाला। किसी ने पूरे डांस का वीडियो बना लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

  • पंजाब: इस दिन जालंधर में होगी सीएम मान की कैबिनेट मीटिंग

    पंजाब: इस दिन जालंधर में होगी सीएम मान की कैबिनेट मीटिंग

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 17 मई दिन बुधवार को जालंधर में होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। अपने वायदे के मुताबिक पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग 17 मई बुधवार सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस जालंधर में होगी।

    मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस मीटिंग में जालंधर सहित पंजाब के कई विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी और इसके साथ ही पुराने लटकते मामलों को हल करने पर विचार होगा और तुरंत फैसले लिए जाएंगे। 

  • पंजाब : एयरपोर्ट पर जालंधर का व्यक्ति गिरफ्तार

    पंजाब : एयरपोर्ट पर जालंधर का व्यक्ति गिरफ्तार

    अमृतसर : दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के लैंड होते ही एक पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए पैसेंजर की पहचान जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना राजासांसी की पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार दुबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 1428 में यह घटनाक्रम हुआ। दुबई से इस फ्लाइट में राजिंदर सिंह भी बैठा था। उसने फ्लाइट में शराब का सेवन शुरू किया। अधिक सेवन करने से राजिंदर सिंह अपना आपा खो बैठा।

    इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार फ्लाइट के दौरान रास्ते में आरोपी ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और ऊंची आवाज में शोर भी मचाया। पुलिस ने सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास महिला की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास महिला की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पटियाला : गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पीने को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में जानकारी पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने दी। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा द्वारा सांझा की गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। मृतका की पहचान परमिंदर कौर के रूप में हुई है।

    एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा, ‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। यह देख भीड़ जमा हो गई और उसे प्रबंधक के कार्यालय ले गई। मौके पर मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी ने गुस्से में आकर उस पर 5 गोलियां चला दी।”

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में सागर नाम का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया। वहीं परमिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया गया।

  • सेक्स रैकेट मामले में होटल में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां काबू

    सेक्स रैकेट मामले में होटल में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां काबू

    बैतूल: पुलिस एसपी के निर्देश पर एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 8 युवक-युवती के जोड़े और होटल स्टाफ के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की जिस होटल से इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है उस होटल में पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी। बता दे कि जिन जोड़ों को हिरासत में लिया गया है वे सभी जिला मुख्यालय और आस पास के इलाके के रहने वाले है।

    एसडीओपी सृष्टि भार्गव का कहना है की कई बार से सूचना मिल रही थी की शहर के कुछ होटलों में बिना वैधानिक आईडी प्रूफ के युवक-युवतियां आकर के रूक रहे है। उनके माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं है। कुछ मुखबिर हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को मिली थी। इसी मामले में लगातार वरिष्ठ अधिकारी खासकर एसपी का विजन है कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां व अवैधानिक गतिविधियां शहर में संचालित ना हो।

    इसी को लेकर हमे जो निर्देश मिले थे उस पर एक होटल में दबिश दी गई। जहां हमे संगदिंध गतिविधियां लगी है। कुछ लोगों को थाने लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी और मामला पंजीबद्ध किया जायेगा।

  • जालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा पर क्रॉस पर्चा दर्ज

    जालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा पर क्रॉस पर्चा दर्ज

    जालंधर/वरुण : भाजपा नेता गौरव लूथरा और कुछ युवकों में कुछ दिन पहले तहसील परिसर में मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर गौरव लूथरा ने थाना बारादरी में विकास शर्मा उर्फ चीनू और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद अब गौरव लूथरा के खिलाफ चीनू ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। शिकायत में पीड़ित चीनू ने बताया कि वह और उसका साथी अमृतपाल सिंह गौरव लूथरा के पास बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए वापिस लेने के लिए गए थे। इस दौरान गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो लौटा दिए लेकिन पैसे लौटाने के लिए वह टालमटोल कर रहा था।

    इस मामले को लेकर उक्त युवकों की शिकायत पर आज गौरव लूथरा के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज हो गया। शिकायत में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि विकास शर्मा उर्फ चीनू ने अपने बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए गौरव लूथरा को दिए थे। इस सिलसिले में वह तहसील में गौरव लूथरा के पास गया था। पीड़ित ने कहा कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो वापस कर दिए थे लेकिन पैसे वापस करने के लिए टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा कि गौरव लूथरा ने उन्हें कहा था कि वह पैसे वापस नहीं करेगा जो करना है वह कर ले। इतना कहने के बाद उनके साथ बैठे गुरचरण और हरीश को कहने लगा कि इनको पकड़ लो। पीड़ित ने कहा की गौरव लूथरा ने दोनों को कहा कि इनको आज पैसे मांगने का सबक सिखाते हैं।

    इतना कहने के बाद गौरव लूथरा ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद गौरव लूथरा ने ललकारते हुए अपने काउंटर के दराज में से  दातर निकाला और जान से मारने की नियत से उसके मुंह पर मारने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने बचाव के लिए बाया हाथ आगे किया, तो दातर उसके हाथ की उंगली पर लग गया। इसके बाद गौरव लूथरा ने मौके से फरार होते समय उसे जान से मारने की धमकी दी।

    जिसके बाद विकास शर्मा ने वाहन का प्रबंध करके उसे गुरु नानक मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर उसने अपनी एमएलआर भी कटवाई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस समय उसने रिपोर्ट इसलिए दर्ज नहीं करवाई थी क्योंकि उसके खिलाफ गौरव लूथरा ने पर्चा दर्ज करवा दिया था और उसे गिरफ्तारी का डर था। कोर्ट से जमानत करवा कर अमृत पाल द्वारा दी गई शिकायत पर  एसआई पलविंदर कुमार ने  गौरव लूथरा के खिलाफ इस मामले में क्रॉस पर्चा दर्ज कर दिया है।

  • माॅडल ने अचानक एडल्ट साइट पर देखी अपनी बोल्ड फोटो, फिर शर्म से हुआ ऐसा हाल!

    माॅडल ने अचानक एडल्ट साइट पर देखी अपनी बोल्ड फोटो, फिर शर्म से हुआ ऐसा हाल!

    मॉडलिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी चेतावनी से कम नहीं है। जब भी आप अपने फोटो शूट के लिए जाएं तब यह जरूर तय करें कि आपका फोटोग्राफर कितना भरोसेमंद है। वरना जो हस्र इस मॉडल का हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। 21 साल की सावा शुल्ज को अपने दोस्तों से पता चला कि उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें एडल्ट वेबसाइट पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद लड़की ने खुद इसे चेक किया। जब लड़की ने वेबसाइट पर जाकर अपनी तस्वीरें देखीं तो उसके होश ही उड़ गए।

    खबर के मुताबिक सावा शुल्ज नाम की एक लड़की को मॉडलिंग का बहुत शौक था। उसने 19 साल की उम्र में एक फोटोग्राफर के पास जाकर अपने कुछ बोल्ड तस्वीरें खिंचवाई थीं। इसके बाद फोटोग्राफर ने बिना उनकी मर्जी से इन सभी फोटोज को एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया और देखते ही देखते ये तस्वीरे वायरल हो गईं। इसके बाद सावा की बोल्ड पिक्चर एडल्ट वेबसाइट से होते हुए उनके दोस्तों तक पहुंच गई। इस बात की जानकारी उनके दोस्तों से सावा तक पहुंची तो वो काफी शर्मिंदा हुईं। 21 साल की उम्र में जब सावा शुल्ज को फोटोग्राफर का यह गंदा कारनामा पता चला तो उन्होंने उस पर केस करना चाहा लेकिन सावा फोटोग्राफर के खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं ले सकीं।

    सावा शुल्ज के साथ फोटोग्राफर ने विश्वासघात कर उनकी बोल्ड फोटोज को एडल्ट वेबसाइट पर लीक कर दिया था लेकिन सावा उसके खिलाफ कोई भी कानूनी एक्शन नहीं ले सकीं क्योंकि उन्होंने फोटोग्राफर के साथ कोई भी लिखित समझौता नहीं किया था। गौरतलब है कि इस मॉडल को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। मॉडल सावा शुल्ज अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं।

  • ICSE, ISC के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

    ICSE, ISC के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

    नई दिल्ली :  काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने आज 14 मई को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ताजा अपडेट्स चेक करने के लिए हमारे साथ बने रहें। 

    ICSE, ISC Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

    ICSE, ISC Result 2023:  स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
    स्टेप 2: होम पेज पर, ICSE या ISC कोर्स सेलेक्ट करें।
    स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें।
    स्टेप 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2023’ या ‘ISC Class 12th Result 2023’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।
    स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

    ISC Result 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

    ICSE, ISC Result 2023:  स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
    स्टेप 2: होम पेज पर, ISC कोर्स सेलेक्ट करें।
    स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID  व कैप्चा कोड दर्ज करें।
    स्टेप 4: आपका ‘ISC Class 12th Result 2023’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।
    स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

  • चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

    चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

    बलौदाबाजार:  कुछ दिन बारिश और सुहाना मौसम होने के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से बढ़ते तापमान ने न केवल लोगों को बल्कि गाड़ियों को भी झुलासाना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम आते ही तेज धूप की वजह से गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं देखने को मिलती है। ऐसा ही ताजा मामला बालौदाबाजार जिले से सामने आया है। जहां चलती वाहन में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने वाहन पर लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना जिला मुख्यालय की है।

  • तलमेहड़ा: ध्यूसंर महादेव मंदिर में 27वें भंडारे का आयोजन 5 जून को 

    तलमेहड़ा: ध्यूसंर महादेव मंदिर में 27वें भंडारे का आयोजन 5 जून को 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में  पांच जून को खन्ना परिवार सदस्यों की और से करवाए जाने वाले 27वें भंडारे का आयोजन पांच जून 2023 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भंडारे का आयोजन करवाने वाले सुभाष चंद खन्ना व नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह 27वां विशाल भंडारा आयोजित करवाया जा रहा है। पांच जून को सुबह 9 बजे हवन-यज्ञ 10.50पर पूर्ण आहुति 11बजे प्रवचन व आशीर्वाद तथा 12बजे से भंडारे का आयोजन शुरू करवा दिया जाएगा।बहीं पर नरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन भक्तों के सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर में पहुंचने तथा उन्हें वापिस घर छोड़ने के लिए निशुल्क बस सेवाएं भी प्रधान की जाएंगी।बहीं जिला वासियों को इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पहुंचने  व भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने तथा गुरूजी के प्रवचन सुनने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।