पंजाब : गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास महिला की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

पटियाला : गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पीने को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में जानकारी पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने दी। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा द्वारा सांझा की गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। मृतका की पहचान परमिंदर कौर के रूप में हुई है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा, ‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। यह देख भीड़ जमा हो गई और उसे प्रबंधक के कार्यालय ले गई। मौके पर मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी ने गुस्से में आकर उस पर 5 गोलियां चला दी।”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में सागर नाम का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया। वहीं परमिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *