Home Chandigarh 435 करोड़ के 2 प्रोजेक्टों के उद्घाटन को लेकर PGI निदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

435 करोड़ के 2 प्रोजेक्टों के उद्घाटन को लेकर PGI निदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

0
435 करोड़ के 2 प्रोजेक्टों के उद्घाटन को लेकर PGI निदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ के पीजीआई में ₹435 करोड़ की लागत से तैयार एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पीजीआई प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ₹2,02,31,318 का टेंडर जारी किया है। पीजीआई चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। फिलहाल इन सेंटरों में ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं।

नया मदर एंड चाइल्ड सेंटर शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को एक ही परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अभी तक इन सेवाओं के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग ब्लॉकों में जाना पड़ता था। सेंटर में गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर शुरू होने से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज और रिसर्च को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर पीजीआई की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रधानमंत्री को दिखाई जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने आज पीजीआई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी चंडीगढ़ यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैरों ब्लॉक स्थित बोर्ड रूम में आयोजित की गई। इस दौरान प्रोफेसर विवेक लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पीजीआईएमईआर पहुंचकर स्वास्थ्य क्षेत्र की दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर तथा एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्घाटन शामिल है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने कहा कि यह अवसर पीजीआईएमईआर के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और संस्थान की स्वास्थ्य सेवा क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार होगा। उन्होंने संस्थान की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर पीजीआईएमईआर के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया और आगामी कार्यक्रम की व्यापक कवरेज की अपेक्षा जताई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here