Home Chandigarh देह व्यापार और सट्टे को लेकर HOTEL PALM HOUSE में पुलिस की रेड, मैनेजर और कर्मी गिरफ्तार, संदिग्ध सामान बरामद

देह व्यापार और सट्टे को लेकर HOTEL PALM HOUSE में पुलिस की रेड, मैनेजर और कर्मी गिरफ्तार, संदिग्ध सामान बरामद

0

चंडीगढ़ः किशनगढ़ स्थित होटल पालम हाउस से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस होटल में यह धंधा कहां से चल रहा था। कितने दिनों से यह अवैध धंधा यहां चल रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी।

इसके बाद दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी पी अभिनंदन ने बताया कि इस होटल में देह व्यापार के साथ-साथ सट्टे और जुए का काम भी चलता था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को काबू किया था।लेकिन यह आरोप बेलेबल होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई है। खुद डीएसपी पी अभिनंदन पुलिस टीम के साथ इस होटल में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर यह लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन पुलिस ने इन्हें मौके से काबू कर लिया। चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंदर सिंह यादव को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। उन्हें किसी ने बताया था कि इस होटल में देह व्यापार और जुआ सट्टे का काम चलता था। हालांकि मामले में पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं कि अगर डीजीपी को इसकी सूचना मिल सकती है, तो स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई सूचना क्यों नहीं थी। डीजीपी सुरेंदर यादव की नियुक्ति के बाद यह इस तरह की बड़ी कार्रवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here