Home Chandigarh Punjab: Akali Dal प्रत्याशी Surjit Kaur के जाति प्रमाण पत्र को लेकर BJP ने दी बड़ी चुनौती, बताया फर्जी

Punjab: Akali Dal प्रत्याशी Surjit Kaur के जाति प्रमाण पत्र को लेकर BJP ने दी बड़ी चुनौती, बताया फर्जी

0
Punjab: Akali Dal प्रत्याशी Surjit Kaur के जाति प्रमाण पत्र को लेकर BJP ने दी बड़ी चुनौती, बताया फर्जी

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के एससी विंग के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी सुच्चा राम लद्धड़ ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, चुनाव आयोग और पंजाब सरकार को शिकायत भेजकर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता एसआर लद्धड़ ने भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि वोटों पर असर पड़ने के कारण चुनाव के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या नेता ने शिकायत नहीं की।

अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसलिए सुरजीत कौर द्वारा बनाए गए फर्जी एससी सर्टिफिकेट की जांच की जाए और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व आईएएस अधिकारी का कहना है कि चुनाव के दौरान जब शिरोमणि अकाली दल ने अपनी उम्मीदवारी वापिस लेने की घोषणा की तो राजपूत (सिरकीबंद) समुदाय के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुरजीत कौर के पक्ष में प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि सिरकीबंद राजपूत पंजाब की एक जाति नहीं है और भारत सरकार द्वारा 39 अनुसूचित जातियों में अधिसूचित नहीं है। लद्धड़ ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 5 जनवरी 2021 के एक फैसले के तहत गांव आलमपुर (पटियाला) के राजपूत सिरकीबंदों के छह प्रमाण पत्र रद्द कर दिए थे। इसी तरह, राजपुरा के पास एक गांव की लड़की रवजीत कौर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी, को नकली सिरकीबंद-राजपूत प्रमाण पत्र होने के कारण कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here