Home Chandigarh Punjab Board ने घोषित किए 8वीं, 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे

Punjab Board ने घोषित किए 8वीं, 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे

0
Punjab Board ने घोषित किए 8वीं, 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे
चंडीगढ़ः पंजाब बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस साल पीएसईबी की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी हो, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – pseb.ac.in.

इन डेट्स पर हुई थी परीक्षा

बता दें कि पंजाब बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई से 19 जुलाई के बीच किया गया था। एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। जो इतने मार्क्स नहीं ला पाते उन्हें एक मौका और सप्लीमेंट्री परीक्षा के रूप में दिया जाता है। इसे भी पास करने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंकों की जरूरत होती है।

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • पंजाब बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pseb.ac.in पर।
  • यहां होमपेज पर आपको Result नाम की टैब दिखेगी, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसकी टैब पर क्लिक करें।
  • उस क्लास जैसे 8वीं,10वीं और 12वीं के लिंक पर क्लिक करने पर जो पेज खुले उस पर अपने डिटेल डालें। डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें।
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इसे चेक कर लें और चाहें तो डाउनलोड भी कर लें।

किस क्लास में कितने स्टूडेंट्स

इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 6 मार्च के बीच किया गया था। करीब 2.9 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। जो कैंडिडेट एग्जाम पास नहीं कर पाए थे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया गया था। आज इसके नतीजे घोषित हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाना होगा। इसके साथ ही इस बारे में कोई भी अपडेट या डिटेल जानने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

कैसे रहे थे इस बार के नतीजे

इस बार के पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजों की बात करें तो इस साल का मैट्रिक का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी गया था। जबकि 12वीं के कुल पास प्रतिशत की बात करें तो ये 93.04 फीसदी गया था। इस बार के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here