Home Chandigarh पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी

0

चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here