बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन इमारत की तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लेकिन आज फिर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इमारत की जांच की जा रही है। पिछले कुछ महीनों के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले शहर के कई स्कूलों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालतों और पासपोर्ट कार्यालय को भी ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी।
हर मामले में पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकांश मामलों में ये धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों द्वारा भेजे गए संदेश साबित हुईं।