Home Chandigarh Punjab News: रिश्वत लेते निगम का ATP व मॉल पटवारी रंगे हाथ काबू

Punjab News: रिश्वत लेते निगम का ATP व मॉल पटवारी रंगे हाथ काबू

0
Punjab News: रिश्वत लेते निगम का ATP व मॉल पटवारी रंगे हाथ काबू

चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते मॉल पटवारी जोगिंदर पाल व ATP हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्व हल्का जहानपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर में तैनात एक मॉल पटवारी जोगिंदर पाल को 5000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी को होशियारपुर के गांव जहानपुर के निवासी सरूप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी जायदाद की ज़मीन का इंतकाल दर्ज कराने के बदले तीन अलग-अलग मौकों पर 5000 रुपये की रिश्वत ली है।

शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के दौरान 5000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए हैं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

इसी तरह एनओसी की शर्त ख़त्म होने के बावजूद एनओसी के लिए बिल्डिंग बनाने वाले से 2 लाख रुपए की माँग करने वाले ATP हरजिंदर सिंह को विजिलेंस ने क़ाबू किया है। हरजिंदर सिंह अमृतसर में तैनात थे जो बिल्डिंग में NOC की शर्त ख़त्म होने के बाद 2 लाख रुपए रिश्वत की माँग कर रहे थे जिन्होंने बिल्डिंग मालिक से 50 हज़ार रुपए लिए थे, जिस पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here