Blog

  • Jalandhar News: छठ पूजा पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ गर्माया मुद्दा, ट्रेन पर हमले को लेकर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: छठ पूजा पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ गर्माया मुद्दा, ट्रेन पर हमले को लेकर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिख जत्थेबंदियों द्वारा प्रवासियों को लेकर रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर वह डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने कहा कि छठ पूजा पर्व को एक पर्व की तरह मनाया जाए। इसमें हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी गाड़ियों पर डीजे लगाकर बिना सेफ्टी के सड़कों से गुजरते है।

    ऐसे में उन्होंने लड़कों द्वारा हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे है। हरजिंदर सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों द्वारा ट्रेन पर हमला किया गया और ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस मामले में प्रशासन द्वारा नुकसान पहुंचाने वाले नौजवानों की अभी तक पहचान करके गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने ब्यास दरिया पर अश्लील तरीके से डांस करते हुए हुल्लबाजी करने की वायरल वीडियो का जिक्र भी किया। उनका मानना है कि छठ पूजा के पर्व को धार्मिक रूप में ही मनाया जाना चाहिए।

    वहीं प्रधान ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते है। ऐसे में वह किसी के धर्म के खिलाफ नहीं है। लेकिन धर्म का विषय गंभीर होता है। ऐसे में धर्म की आड़ में अश्लील गानों पर डांस करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में सभ्याचार को चोट पहुंचाना निंदनीय है। ऐसे में उक्त हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करने के लिए डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

  • Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत अजनाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशों की सप्लाई का धंधा करने वाले पति-पत्नी को हैरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना अजनाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ मुहिम के तहत पुलिस ने गांव लखूवाल के पति-पत्नी को 20 ग्राम हैरोइन और 650 रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया है।

    गांव लखूवाल वासियों ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर इन दोनों के नशे बेचने संबंधी शिकायत की थी, जिसके बाद एएसआई करनैल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह और कनवलजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी लखूवाल के रूप में हुई है और इनके खिलाफ थाना अजनाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश कर दिया गया है।

    एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि हरदीप सिंह का चाचा, जो कि होमगार्ड में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है, वह इन्हें हेरोइन लाकर देता था और वह आगे सप्लाई करते थे।

  • Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा को आज पटियाला के सरकारी डेंटल कॉलेज में मेडकिल के लिए लाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं बलवंत सिंह राजोआणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह 30 सालों से जेल के अंदर बंद हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी सजा पर जल्दी फैसला सुनाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से जेल के अंदर बंद हूं, 14 साल से केंद्रीय आयोग के पास अपील पे़डिंग पड़ी है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, नौजवानों ने घेरा Dream Overseas दफ्तर, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, नौजवानों ने घेरा Dream Overseas दफ्तर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर जेल रोड के पास से सामने आया है। जहां ड्रीम ओवरसीज नाम का दफ्तर चलाने वाले एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर कई नौजवानों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दफ्तर के बाहर इकट्ठे हुए युवाओं का कहना है कि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ड्रीम ओवरसीज के मालिक ने उनसे ठगी करके दफ्तर को बंद कर ताला लगा दिया और फरार हो गया। इसी कारण वह दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन को सूचना देने पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिकायतों के आधार पर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में दफ्तर के बाहर इकट्ठे युवाओं ने कहा कि उन्होंने विदेश जाने के लिए जेल रोड पर स्थित Dream Overseas के मालिक को लाखों रुपये दिए थे और अब यह एजेंट उनसे पैसे लेकर दफ्तर को ताला लगाकर मौके से फरार हो चुका है और कई युवाओं को इन्होंने गलत आधार कार्ड भी दे दिए हैं। कुछ को ऑफर लेटर दिए गए थे पर उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। युवाओं ने पुलिस से मांग की है कि इस एजेंट को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि जेल रोड पर स्थित ड्रीम ओवरसीज कार्यालय के बाहर युवा इकट्ठे हुए थे। युवाओं ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि वे थाने आकर एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं ताकि एजेंट के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

  • 50 हजार की रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    50 हजार की रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत के मामले में एसएचओ को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीम ने पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाया था। जिसके बाद एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सिल्वर सिटी के रहने वाले सागर व उसके पार्टनर की लाडवा में एक बैटरी फैक्टरी थी, जिसमें पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

    मामला अदालत में पहुंचा तो सागर को पेश होने के सम्मन जारी हुए थे। सागर फिलहाल विदेश में हैं लेकिन थाना प्रभारी ने इसी मामले में रिश्वत की मांग की थी। वहीं विजिलेंस निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया पंचकूला स्थित टोल-फ्री नंबर पर अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि कुरुक्षेत्र का शहर थाना प्रभारी एक सिविल मामले में अदालत से नोटिस जारी होने के बाद उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तारी की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में राहत पाने के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की है। इसमें से 3 लाख रुपये एसएचओ ले भी चुका है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी थाना प्रभारी सिल्वर सिटी में रहने वाले उनके रिश्तेदार सागर से रिश्वत की मांग कर रहा था। सागर के विदेश में होने के चलते आरोपी थाना प्रभारी ने कहा कि वह उसकी जगह उनके परिवार वालों को मामले में फंसाकर गिरफ्तार कर लेगा। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम ने जिला विजिलेंस टीम को अलर्ट किया। टीम ने शिकायतकर्ता को रंगे हुए 50 हजार रुपये के नोट दिए और थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सर्किट हाउस के पास भेजा।

    आरोपी थाना प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी में पहुंचा और शिकायतकर्ता से रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए। उसी समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से रंग लगे नोट बरामद हुए। इस मामले में पुलिस देर रात तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक और विभागीय प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया।

     

     

  • भीषण हादसा: फॉर्च्यूनर और कंटेनर की टक्कर में 2 की मौत

    भीषण हादसा: फॉर्च्यूनर और कंटेनर की टक्कर में 2 की मौत

    गयाजीः उत्तर प्रदेश के गयाजी जिले के बाराचटी थाना क्षेत्र में NH-19 (दिल्ली-कोलकाता हाइवे) पर फॉर्च्यूनर और कंटेनर की टक्कर हो गई। देर रात गोकुला नदी पुल के पास हुए भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कंटेनर वाहन सड़क पर खड़ा था और तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर के हादसे में परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अमित कुमार सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह, गांव जयपुर गसंदीह, थाना सासाराम मुफ़सिल, जिला रोहतास और 60 वर्षीय रामाशीष सिंह यादव पुत्र वादी सिंह यादव, गांव छोटाकआ अमवा, थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

    मृतक, अमित कुमार सिंह, इस समय रोहतास जिले में गंगास पंचायत के मुखिया थे और क्षेत्र में एक सक्रिय समाज सेवक के रूप में जाने जाते थे। सूत्रों के अनुसार, कंटेनर ट्रक, नंबर NL-01 AB, लोहा से भरा हुआ था और टायर फटने के कारण, ड्राइवर ने उसे फुटपाथ पर नहीं, बल्कि सड़क के बीच खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक की टेल लाइटें या इंडिकेटर लाइटें चालू नहीं थीं, जिससे आ रही फॉर्च्यूनर कंटेनर से टकरा गई, घटना की सूचना मिलने पर ट्रेनी डीएसपी पिंकी कुमारी के नेतृत्व में बाराचटी पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    दोनों लाशों को नुकसान पहुंचाए वाहन से निकाल कर थाने लाया गया। रात्रि में पोस्टमॉर्टम पूरा कर शव को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही गंगास पंचायत और बाराचटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह पंचायत के प्रतिनिधि, रिश्तेदार और गांव वाले बड़ी संख्या में बाराचटी पुलिस स्टेशन पहुंचे। सभी ने मुखिया अमित कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

    स्थानीय निवासियों ने कहा कि अमित कुमार सिंह हमेशा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में सबसे आगे रहते थे और एक प्रसिद्ध मुखिया होने का नाम रखते थे। उन्होंने रात को बिना लाइटों के सड़क के बीच ट्रक खड़ा करने वाले ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। ट्रेनी डीएसपी पिंकी कुमारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: California Truck Accident; जशनप्रीत के नशे को लेकर परिवार ने किया ये खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: California Truck Accident; जशनप्रीत के नशे को लेकर परिवार ने किया ये खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बीते दिनी अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई थी, जो गुरदासपुर के गांव पुराना शाला का रहने वाला है। जशनप्रीत सिंह पर नशे में ट्रक चलाने के आरोप लग रहे है।

    जिस संबंध में आज परिवार सहित गांववासी जशनप्रीत के पक्ष में गुरुद्वारे में इक्टठा हुए। परिवार का कहना है कि जशनप्रीत एक गुरसिख व्यक्ति है, बचपन से ही वह अमृतधारी है। यहां तक कि उसका पूरा परिवार ही गुरसिख है। नशा करने का तो सवाल ही नहीं उठता, उसने कभी भी नशे की ओर देखा ही नहीं है। उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

    जशनप्रीत सिंह के पिता रविन्दर सिंह और गांववालों का कहना है कि यह घटना केवल एक दुर्घटना है जो किसी के साथ भी हो सकती है। उन्हें उस दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो बच्चे भी शामिल थे की मौत पर गहरा दुख है। वे उनकी आत्माओं की शांति के लिए वाहेगुरु के सामने अरदास करते हैं। लेकिन जशनप्रीत का नशे से कोई संबंध नहीं है। वह नशा नहीं करता। उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि मामले में दखल देकर इसकी गहनता से जांच करवाने के लिए अमेरिका सरकार और कैलिफोर्निया पुलिस प्रशासन से संपर्क किया जाए।

  • Punjab News: गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, बच्चा होने के बाद हुई मौत, परिवार ने लगाया धरना

    Punjab News: गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, बच्चा होने के बाद हुई मौत, परिवार ने लगाया धरना

    गुरदासपुरः बटाला में आज निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला के बच्चा होने के बाद हालत गंभीर हो गई और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रोजी के रूप में हुई है। मृतका के परिवार ने रोष व्यक्त करते हुए अस्पताल के खिलाफ धरना दिया और चक्का जाम किया।

    इस संबंध में मृतका रोजी के पिता कश्मीर मसीह (निवासी गांव अहमदाबाद) ने बताया कि उनकी बेटी का पहला बच्चा होने के कारण बटाला के गुरदासपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी बेटी की हालत बिगड़ने पर वहां के डॉक्टरों ने उसे बटाला के एक बड़े निजी अस्पताल में भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने रोजी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक वे धरना जारी रखेंगे।

  • पत्रकार का चाकू मारकर किया कत्ल, एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

    पत्रकार का चाकू मारकर किया कत्ल, एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

    प्रयागराज: प्रयागराज के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हर्ष होटल के पास एक पत्रकार पर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू निवासी शकुंलता कुंज कॉलोनी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में बाद में एक्शन में आई पुलिस ने हमला करने के आरोपी विशाल का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू पर सिविल लाइन में आरोपी ने हमला किया था। घायल अवस्था में पुलिस ने एल एन सिंह को एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल सीपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन में 23 अक्टूबर की शाम को लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी विशाल की घेरेबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी को 4 गोली लगी। घायल आरोपी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले पप्पू के दोस्त साहिल की मां से विशाल का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब पप्पू ने साथी साहिल का पक्ष लेते हुए बीच बचाव किया था। इसी विवाद को हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली पोंगहट पुल के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण सिंह पहले डिस केबल चलाते थे। वर्तमान में वह एक न्यूज चैनल और पोर्टल के लिए काम कर रहे थे। बताया गया है कि वीरवार रात वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्थर गिरिजाघर के पास किसी काम से गए थे।

    आरोप है कि इसी दौरान विशाल से पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। तब विशाल ने चापड़ से कई बार वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। खबर पाकर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस जख्मी पप्पू को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलते ही इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पत्रकार अस्पताल पहुंच गए। एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था डा. अजय पाल शर्मा, डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य भी वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए जानकारी ली।

    इस बीच इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव को आरोपी विशाल के बारे में पता चला तो उन्होंने टीम के साथ पकड़ने के लिए नेहरू पार्क धूमनगंज में घेरेबंदी की। तभी आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में विशाल को गोली लग गई। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। धूमनगंज निवासी अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वहीं, हत्याकांड से पीड़ित परिवार के घर मातम छाया हुआ है।

     

  • Punjab News: लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपियों से 1.47 लाख और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपियों से 1.47 लाख और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह और गुरदीप सिंह दोनों निवासी बीड़ तालाब बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को ठंडी सड़क इलाके से दबोचा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते थे, लेकिन इसी बहाने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के बठिंडा में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    घटना 13 अक्तूबर की है, जब बीबीवाला चौक के पास एक निजी अस्पताल के मालिक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी पर बैग लेकर जा रहा था, तभी दोनों आरोपी बाइक पर आए और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सवा 2 लाख रुपए कैश था। इस संबंध में थाना कैंट बठिंडा में मामला दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 1,47,100 रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। डीएसपी (डी) संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।