Blog

  • Phagwara News: इनोवा-ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वाहन के हुए 2 टुकड़े, 4 घायल

    Phagwara News: इनोवा-ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वाहन के हुए 2 टुकड़े, 4 घायल

    फगवाड़ाः गांव रावलपिंडी के नजदीक देर रात दो भीषण सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भूसे से भरी ट्रॉली लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान अमनदीप निवासी गांव पलपोता के रूप में हुई है। अमनदीप के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जबकि कार में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और बाइक सवार भी घायल हुआ है। थाना रावलपिंडी के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया उन्हें रात सूचना मिली कि रावलपिंडी अड्डे के पास वाहनों की टक्कर हुई है। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो पता चला कि इनोवा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हुई थी।

    एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि कार में तीन युक्क सवार थे जो ट्रैक्टर चालक समेत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेजा। लेकिन कार सवार युवक सिविल अस्पताल की बजाए किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए चले गए। जोकि पुलिस के सामने नहीं आ रहे है। पुलिस टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • सुबह-सुबह 3.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    सुबह-सुबह 3.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान में लगातार चौथी बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज भूकंप के झटके राजधानी काबुल और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 80 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    बता दें कि सिंतबर से अक्टूबर तक चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दरअसल, अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में कई बार धरती कांप चुकी है। इससे पहले 17 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। फिर 21 अक्टूबर मंगलवार को अल सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

    हाल के दिनों में इसी साल एक सितंबर को अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, 10 किलोमीटर गहराई पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वह भूकंप खांडूद से 47 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में, जमीन से 43 किलोमीटर गहराई पर आया था।

  • Volvo Bus में आग लगने से जिंदा जले 20 यात्री, PM मोदी ने जताया दुख, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Volvo Bus में आग लगने से जिंदा जले 20 यात्री, PM मोदी ने जताया दुख, किया ऐलान, देखें वीडियो

    कुरनूलः आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार अल सुबह प्राइवेट ट्रैवल्स की यात्रियों से भरी वोल्वो बस में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए।​ मिली जानकारी के अनुसार बस हैदराबाद से बैंगलोर जा रही थी, इस घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कुरनूल जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने बताया कि यह हादसा सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई। जब बस एक बाइक से टकरा गई। इससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। उधर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भीषण बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि मैंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत उपायों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने और अन्य राहत कार्यक्रमों को युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया है। मैंने जोगुलम्बा गडवाल ज़िले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तुरंत दुर्घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। डीसी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस के दरवाज़े नहीं खुल पाए। हालाँकि, डीसी ने बताया कि दो ड्राइवर आग से बच निकलने में कामयाब रहा। डीसी सिरी ने कहा, “यह घटना देर रात हुई और यात्री सो रहे थे। दुर्घटना के बाद बस के तार काट दिए गए थे और बस के दरवाज़े नहीं खुले। हम मामले की जाँच कर रहे हैं। दोनों ड्राइवर आग से बच गए। यात्री हैदराबाद से आ रहे थे और हम मृतक के परिवार के सदस्यों का पता लगा रहे हैं। हमने मदद के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।” एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कांच तोड़ने के लिए कोई सुरक्षा हथौड़ा नहीं था। अधिकारी ने कहा, “बस एक बाइक से टकरा गई, उसे घसीटती हुई ले गई और बाइक का पेट्रोल लीक हो गया, जिससे आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद शीशे तोड़ने के लिए कोई सेफ्टी हैमर नहीं थे। बाइक से टक्कर के बाद बस चालक ने बस नहीं रोकी। बस के डीज़ल टैंक में आग नहीं लगी, लेकिन बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हम मामले की जाँच कर रहे हैं।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज तड़के एक बस में लगी भीषण आग में कम से कम 20 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। यात्री हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में 41 लोगों को लेकर यात्रा कर रहे थे, जब कुरनूल के कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास यह बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।  
  • 700 मीटर के एरिया में फैली भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    700 मीटर के एरिया में फैली भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    बालोतराः जिले के मायलावास सर्किल स्थित रीको एरिया के पीछे पहाड़ पर सूखी घास में अचानक आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग देखते ही देखते पूरी पहाड़ी व तलहटी में सूखी घास में फैल गई। सूचना मिलने पर मायलावास सरपंच, सिवाना थाने के एसआई, मोकलसर चौकी से पुलिस पहुंची। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। 2 घंटे बाद फायर बिग्रेड भी पहुंची, लेकिन पहाड़ पर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करन पड़ी। आधी रात को आग कंट्रोल हो पाई।

    जानकारी मुताबिक, बीती शाम रीको एरिया के पीछे पहाड़ी पर सूखी घास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ी से आग की लपटें व धुआं के गुब्बारे उठने लगे। आग करीब 700 मीटर तक इलाके फैल गई। सूचना मिलने पर मायलावास सरपंच अशोक सिंह राजपुरोहित, सिवाना थाने से एसआई दुर्गाराम, लजपतसिह राजपुरोहित, मोकलसर चौकी से कांस्टेबल रेवंत सिह समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम से मदनिसंह भायल मौके पर पहुंचे।

    फायर बिग्रेड ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी। पहाड़ी के ऊपर छोर फैली आग पर काबू पाने के लिए काफी कोशिश के बाद भी केवल तलहटी में लगी आग पर ही काबू पाया जा सका, लेकिन पहाड़ी के ऊपर फैल चुकी आग पर काबू नहीं पा जा सका। देर रात को आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोगों ने आग बुझने के बाद राहत की सास ली।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव बारापुर के पास पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में एक के घायल होने की खबर है। जानकारी देते दलजीत सिंह खाख, डीएसपी गढ़शंकर ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिली थी, जिसके संबंध में गांव बारापुर के पास नाका लगाया गया था। जहां इन्हें रुकने का इशारा किया तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी और एक पुलिस जवान का बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने से बचाव हो गया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इन बदमाशों की पहचान करनगज पाल कन्नू बसि निवासी बजिद, हरियाणा के होशियारपुर और सिमरनप्रीत सिमु इब्राहिमपुर के तौर पर हुई है। जिसमें सिमरनप्रीत घायल है। डीएसपी गढ़शंकर ने बताया कि करनगज पाल कन्नू पर असलहा का और सिमरनप्रीत पर हत्या के मुकदमें दर्ज है, दोनों जमानत पर बाहर आए हुए थे। जिसके बाद वह कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

  • Punjab के DIG भुल्लर के घर एक बार फिर CBI ने की रेड, मिले कई अहम सुबूत, देखें वीडियो

    Punjab के DIG भुल्लर के घर एक बार फिर CBI ने की रेड, मिले कई अहम सुबूत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार रोपड़ रेंज के अधिकारी रहे हरचरण सिंह भुल्लर के घर एक बार फिर सीबीआई की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने भुल्लर के सेक्टर 40 स्थित मकान नंबर 1489 में रेड की। इस दौरान करीब 5 घंटे घर तक घर की तलाशी ली। जानकारी के अनुसार सीबीआई को भुल्लर के घर से कई अहम सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई भुल्लर का दोबारा जिला अदालत से पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है।

    बताया जा रहा है कि अब उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद भुल्लर और उनके बिचौलिये कृष्णु को अदालत में पेश किया तो उसका रिमांड नहीं मांगा था। सीबीआई ने उनके घर की हर चीज की वीडियोग्राफी करवाई। हर चीज की सूची बनाकर उसकी कीमत निकाली जाएगी। इसमें एसी से लेकर गमले और बिजली बल्ब तक शामिल हैं। सीबीआई ने परिवार के सदस्यों से पूछे गए सवालों को लैपटाप में टाइप कर वीडियोग्राफी भी की।

    परिजनों से उनके बयानों को साइन भी कराया गया। चर्चा है कि करीब 2 घंटे तक सवाल-जवाब का सिलसिला चलता रहा। वहीं इस 2 मंजिला कोठी में 7 बेडरूम हैं। सूत्रों का कहना है कि भुल्लर की डायरी और मोबाइल से कई उच्च पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिससे सरकारी गलियारों में दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीबीआई और कई अफसरों से पूछताछ कर सकती है। वहीं, एजेंसी को भुल्लर और उसके सहयोगी दलाल कृष्णु के बीच पैसों के लेनदेन से जुड़ी चैट्स और कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

    इन सबके आधार पर सीबीआई दोनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने 16 अक्तूबर को डीआईजी भुल्लर को 8 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए बिचौलिये कृष्णू के साथ गिरफ्तार किया था। 17 अक्तूबर को अदालत में पेशी के दौरान रिमांड नहीं मांगा गया था लेकिन अब नए दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड के सामने आने के बाद सीबीआई फिर से कोर्ट में रिमांड की मांग करने की तैयारी में है।

  • Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में गिरावट

    Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में गिरावट

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 84,450 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,850 पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक में 3.5% तक की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट है। ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी है।

    क्यो गिरा बाजार
    धनतेरस-दिवाली पर शेयर बाजार में शानदार तेजी आई थी, जिस कारण भारतीय स्‍टॉक मार्केट अब अपने ऑल टाइम हाई लेवल के काफी करीब है। वहीं मार्केट 52 सप्‍ताह के हाई पर भी है। ऐसे में यहां से निवेशकों की मुनाफावसूली आ रही है। निवेशक कुछ पैसे अपने घर भी ले जाना चाहते हैं।

    वहीं रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ता द‍िख रहा है। साथ ही ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट हुई है, जिस कारण भारतीय बाजार भी दबाव में दिख रहा है।

  • Jalandhar News: किन्नर साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था युवक, लोगों ने चौथी मंजिल से फेंका, केस दर्ज

    Jalandhar News: किन्नर साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था युवक, लोगों ने चौथी मंजिल से फेंका, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: सलेमपुर से सटे मास्टर गुरबंता सिंह फ्लैट्स में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, फ्लैट्स में किन्नर के साथ युवक लिव-इन-रिलेशन में रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त फलैट्स को खाली करने को लेकर इलाके को लोगों का उसके साथ विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नर के साथ लिव-इन-रिलेशन रह रहे युवक को 4 लोगों ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरा दिया। घायल युवक की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। चौथी मंजिल से गिरने के कारण लखविंदर सिंह की पीठ और शरीर में कई जगह पर गहरी चोटें आई है।

    युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं घटना की सूचना थाना-1 की पुलिस को दी गई। लखविंदर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि पड़ोसी रिंकू उसके साथी अमरपाल सिंह तथा 2 अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे चौथी मंजिल से फेंक दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मास्टर गुरबंता सिंह फ्लैट नंबर 167 में करीब 8 महीने से प्राची महंत के साथ लिव-इन में रह रहा है।

    फ्लैट में रहने वाला रिंकू नामक युवक उन पर दबाव बना रहा है कि वे फ्लैट खाली कर दें। ऐसे में उसने कहा कि फ्लैट पर उनका काफी खर्च हुआ है, वह खाली नहीं कर सकता। इस बात को लेकर रिंकू उनसे रंजिश रखने लगा और रात वह फ्लैट में बैठा हुआ था कि रिंकू अपने साथी अमरपाल सिंह तथा दो अज्ञात युवकों के साथ उनके फ्लैट में घुस आया और उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। दूसरी तरफ लोगों ने बताया कि इन फ्लैटों में कई लोगों ने गलत ढंग से कब्जा करके बैठे हैं। यहां कई गलत काम हो रहे हैं। इस बारे में कई बार पुलिस को बताया है, लेकिन कार्रवाई नाममात्र ही हो रही है।

  • Punjab News: नशेड़ी का कारनामा, पहले कुत्ते को पीटा, फिर मालिक पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: नशेड़ी का कारनामा, पहले कुत्ते को पीटा, फिर मालिक पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कॉलोनी में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, नशे में धुत्त युवक ने पालतू कुत्ते को अचानाक पीटना शुरू किया। इस दौरान कुत्ते के मालिक राहुल ने जब उक्त व्यक्ति को रोका तो नशेड़ी उसे भी पीटने लग गया। इस दौरान उसने व्यक्ति की दुकान पर आकर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि कुछ देर बाद उसने टेंपो के शीशे भी तोड़ दिए। राहुल ने बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। नशे में धुत एक युवक ने उनके कुत्ते को लातें मारनी शुरू कर दी। राहुल ने कहा कि उसने विरोध करते हुए उसे रोका तो उसने ईंटों से दुकान पर हमला किया और दुकान के अंदर आकर उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित राहुल ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात अपने घर के बाहर गली में कुत्ते को घुमा रहा था। उसी दौरान नशे की हालत में एक युवक वहां पहुंचा और बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से लातें मारने लगा। जब राहुल ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। उसने राहुल को गले से भी पकड़ लिया और झगड़ा करने लगा। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और दोनों अपने-अपने घर चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद गुस्से में आग बबूला वही युवक फिर लौट आया। उसने राहुल की दुकान ‘पंडित किराना स्टोर’ पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं, जिससे दुकान के काउंटर का शीशा चकनाचूर हो गया। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी को रॉड से टैम्पो पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। राहुल के मुताबिक इस घटना में उनका भारी नुकसान हुआ है। राहुल ने बताया कि आरोपी इतने पर भी नहीं रुका। थोड़ी देर बाद वह लोहे की रॉड लेकर आया और घर के बाहर खड़ी उनकी टैम्पो पर अंधाधुंध हमला कर दिया। आरोपी ने रॉड से टैम्पो का आगे और ड्राइवर साइड का शीशा पूरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 7 में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: SHO भूषण की बढ़ी मुश्किलें, पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज

    Jalandhar News: SHO भूषण की बढ़ी मुश्किलें, पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने के एसएचओ रहे भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। रेप मामले में विवादों में घिरे भूषण कुमार पर एक और मामला दर्ज हो गया है। दरअसल , अब केस में पॉक्सो एक्ट की धारा 8 लगाई गई है। एसएसपी ने जांच के लिए एसपी मनजीत कौर की सुपरविजन में बनाई गई एसआईटी की जांच रिपोर्ट पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਭੂਸ਼ਣ ਕੁਮਾਰ ਵਿਰੁੱਧ POCSO ACT ਦਰਜ਼!

    मिली जानकारी अनुसार आयोग की सख्ती के बाद हरकत में आई देहात पुलिस ने पीड़िता के साथ-साथ उसकी मां की कोर्ट में स्टेटमेंट करवाई है। बच्ची ने थाने में उसके साथ हुआ घटनाक्रम बताया है। पीड़िता की मां व बेटी ने एसपी मनजीत कौर की सुपरविजन में बनाई गई जांच टीम को अपना पूरा दर्द बयां किया। बोली बेटी संग थाने में आई तो बोले- मुझे नहीं लगता कि रेप हुआ है।

    मैं आरोपी को बुलाकर तुमसे थप्पड़ लगवा देता हूं। गुस्सा शांत कर लेना। महीना निकल गया पर न केस बनाया न ही मेडिकल। एक दिन बेटी को चूमने लगे। मैंने रोक दिया। फिर रेप के सवाल पर बोले हम थाने में रेप की जांच कर लेते हैं। अगर तुम चेक नहीं कर सकती तो मैं खुद चेक करके बता देता हूं कि रेप हुआ है या नहीं। मैंने उनके हाथ जोड़े तो वह डंडा दिखाकर बोले- ऐसे रेप होता है। रेप का मामला तो दर्ज हो गया, लेकिन एसएचओ उस पर बुरी नजर रखने लगे।

    बता दें कि 8 अक्टूबर को एक महिला ने थाना फिल्लौर के एसएचओ भूषण पर संगीन आरोप लगाए थे। एसएसपी ने एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बीच एसएचओ की एक और युवती संग अश्लील बातें करने की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी से जबाव मांगा था।