Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, एक घायल

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, एक घायल

    अमृतसर: जिले के अजनला में डेरा बाबा नानक रोड पर एक कपडे की दुकान पर गोलिया चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना अमृत क्लॉथ हाउस पर देर शाम को घटी है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने फायरिंग की है। इस घटना मे एक व्यक्ति घायल हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. अजनाला गुरविंदर सिंह औलख और एसएचओ सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे है। वही गोलिया चलने से इलाके मे दहशत का माहौल है।

  • Jalandhar News: घर में बना रखा था शराब का तहखाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में बना रखा था शराब का तहखाना, देखें वीडियो

    लेंटर फाड़कर छुपाई थी शराब जालंधर (ENS): शराब तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तरह एक वीडियो जालंधर के थाना भार्गव कैंप के इलाके के सामने आई है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि चप्पली चौक के पास एक नशा तस्कर ने घर में आरोपी ने शराब का तहखाना बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने जब सूचना के आधार पर छापेमारी की तो शराब छुपाने की जगह देखकर पुलिस के खुद होश उड़ गए। बता दें कि पुलिस ने जब छापेमारी की तो पता लगा कि तस्कर में शराब को छुपाने के लिए घर के अंदर ही लेंटर फाड़कर तहखाना बना रखा था। पुलिस ने रेड दौरान तीन पेटी मारका पंजाब किंग की तीन पेटी शराब और एक पेटी ब्लेंडर प्राइड की बरामद कर ली। इसके बाद थाना भार्गव कैंप के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी संजीव कुमार सूरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शराब तस्करी का काम करने का आदी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर रेड कर छिपाई हुई शराब को बरामद कर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन शराब तस्करी के मामले दर्ज है।
  •  पुलिस ने 344 पेटी अवैध शराब, ट्रक में लोड करते हुए चार लोगों को पकड़ा

     पुलिस ने 344 पेटी अवैध शराब, ट्रक में लोड करते हुए चार लोगों को पकड़ा

    पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच की शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा के वंगाणा थाना के अंतर्गत गश्त के दौरान एक खड़े ट्रक से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक में लोड हो रही शराब की 344 अवैध शराब की पेटी पकड़ी है। पुलिस के अनुसार अब तक की सबसे बड़ी शराब की यह खेप  पकड़ी गई है। पुलिस ने इसके लिए पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई है। ऊना पुलिस के एसपी राकेश सिंह ने जोल पुलिस चौकी पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

    एसपी राकेश सिंह के अनुसार पकड़ी गई शराब में दो सौ से ज्यादा देसी शराब की पेटी , और 110 के करीब अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई| पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करके आवकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में यह पता लगाने में जुट गई है की शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और आगे इस कहां सप्लाई किया जाना था। इस पूरे शराब  के पीछे कौन बड़ा किंग है पुलिस यह भी पता करने में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ऊना पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए है।

    पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का अवैध नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ ही हफ्तों में चिट्ठे के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की और इसमें भी कई  केस रजिस्टर्ड किए गए हैं ।पुलिस के मुताबिक इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है ।

  • अद्वैता फाउंडेशन ने 25 छात्राओं को Scholarship दी

    अद्वैता फाउंडेशन ने 25 छात्राओं को Scholarship दी

    ऊना/ सुशील पंडित: 26 जनवरी के उपलक्ष्य में अद्वैता फाउंडेशन की टीम ने सन्तोषगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 25 छात्राओं को स्कालरशिप दी  तथा 9 बेटियाँ को  पढ़ाई के साथ साथ दूसरे स्कूल के खेल , प्रतियोगिता, आर्ट्स एंड क्राफ़्ट्स , स्कूल बैंड जो की नेशनल लेवल पर अव्वल आया है , संगीत , डिबेट इन सब में प्रथम रहने वाले छात्राओं को भी 1000 पर छात्रा से सम्मानित किया गया। स्कूल की इन छात्राओं की 45 हजार स्कालरशिप दी गई । इस प्रोग्राम में डीसी ऊना जतिन लाल चीफ गेस्ट की उपस्थिति से स्कूल की छात्राओं का मनोबल बढ़ा।

    उन्होंने अपने यूपीएससी परीक्षा और कॉलेज के अनुभव को छात्राओं के साथ साँझा किया ।स्कूल की प्रिंसिपल कविता जी  और स्कूल के 37 अध्यापकों ने बहुत ही सरल तरीक़े से स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया और डीसी ऊना  जतिन लाल और अद्वैता फाउंडेशन की पूरी टीम का अपने स्कूल में आने और छात्राओं को स्कूल में स्कॉलरशिप  देने के लिए धन्यवाद किया ।

    अद्वैत फाउंडेशन की संयोजक मोनिका सिंह ने बताया कि हर साल गर्ल्स स्कूल से एक प्रथम आने वाली छात्रा को लॉ कॉलेज में पढ़ाई की पूरी फ़ीस संस्था देगी ऐसे दो छात्राओं को मदद इस साल से ही शुरू कर दि  जाएगी । ये बच्चे गरीब परिवार से सेलेक्ट किए जाएँगे, उनके बोर्ड के नंबर के आधार पर ।

    जिससे बच्चों को अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिले । डिप्टी डायरेक्टर सोम नाथ धीमन जी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए ,  छात्राओं ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए चार्ट्स और नशे के विरुद्ध स्किट भी किया तथा देश भक्ति के संगीत से पूरे स्कूल का वातावरण सुगंधित किया । छात्राओं ने डीसी ऊना से अपने गाँव में समय पर बस ना जाने के लिए उस रूट पर स्कूल छुट्टी के दोरान बस टाइमिंग को बदलने के लिए भी बात की। कार्यक्रम में डीसी ऊना जतिन लाल , इंद्रजीत , मनमोहन , मोनू धीमन स्कूल प्रिंसिपल कविता कुमारी , स्कूल मैनेजमेंट समिति से संदीप शुभ बाला , हरजीत कौर , मोनिका , नीलम , अंजलि , पूजा , परवीन  शामिल रहे ।

  • Punjab News: शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल को किया Suspend

    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल को किया Suspend

    कैंपस मैनेजर को किया डिसमिस

    लुधियाना: जिले में एक स्कूल के क्लास शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार स्कूल में बच्चों से लगातार 3-4 दिन से मेहनत मजदूरी करवाई जा रही थी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जहां कैंपस मैनेजर को डिसमिस करने के आदेश दिए हैं, वहीं स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए। शिक्षा मंत्री ने मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

     

    शिक्षा मंत्री ने लिखा कि स्कूल द्वारा देर से आने पर कैंपस मैनेजर द्वारा छात्रों को शिफ्ट करने की सजा दिए जाने की घटना मेरे संज्ञान में आई है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। कड़ी कार्रवाई करते हुए कैंपस मैनेजर को बर्खास्त किया जा रहा है और स्कूल के प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी शिक्षकों एवं विद्यालय प्रमुखों को स्पष्ट चेतावनी जारी की जाती है।

  • महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती है: पारस आहुजा

    महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती है: पारस आहुजा

    ऊना/ सुशील पंडित: महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती है। उन्हें इस शक्ति को अपने भीतर न केवल अनुभव करना चाहिए,अपितु इसे आत्मसात करते हुए आत्मविश्वास से लबरेज होकर आर्थिक,सामाजिक व मानसिक रूप से सशक्त व्यक्तित्व के रूप में अपने परिवार व समाज की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करना चाहिए। यह बात राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सिविल जज पारस आहुजा ने कही।

    उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने आत्म सम्मान के साथ कभी समझौता नही करना चाहिए तथा कभी भी अपने साथ किसी गलत व्यवहार व किसी भी प्रकार के शोषण को सहन नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं को किसी न किसी कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट बनाकर आर्थिक स्वाभलंबन की दिशा में बढऩा चाहिए। इससे आप न केवल आत्मनिर्भर बन पाएगें,बल्कि अपने परिवार के लिए भी आर्थिक तौर पर संबल साबित हो पाओंगे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को बचपन से ही सेवाभाव,समायोजित करने,त्याग की भावना,सहन शक्ति रखने की शिक्षा दी जाती है।

    इस वातावरण में कई बार महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान नही पाती। उन्हें समाज में स्वयं को साबित करना पड़ता है। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना बहुत जरूरी है। भगवान ने इस सृष्टि को बनाया,लेकिन महिलाओं को उत्पत्ति की शक्ति दी। महिलाएं बहुत प्रतिभाशाली होती है। घर के काम से लेकर सेवाभाव व त्याग में महिलाओं का कोई सानी नही होता। यह समाज के लिए जरूरी भी है,लेकिन इसके साथ ही महिलाओं को अपने ऊपर भी विश्वास होना जरूरी है। उन्हेें अपने अस्तित्व व पहचान को नही भूलना चाहिए। यह पहचान बनाना महिलाओं के लिए सबसे बड़ा धर्म व  सबसे बड़ा कर्म है। उन्हें एक जरूरत से ज्यादा किसी दूसरे विशेष कर पुरूषों पर निर्भर नही होना चाहिए।

    उन्होंने छात्राओं से जीवन में बड़े सपने देखने व हमेशा खुश रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने की कोशिश भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। विश्वास व निश्चित लक्ष्य के साथ आप सफलता को प्राप्त कर सकते है।   इससे पहले हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि सिविल जज पारस आहुजा का स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद पिछले 50 वर्षो से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत है। महिलाओं को उच्च शिक्षित व व्यवसायिक कौशल में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित करने मे सहायक साबित हुई है। इसके अलावा महिला कल्याण के अनेक प्रकल्प परिषद चला रही है। परिषद मेधावी छात्राओं को छात्रवृतियां प्रदान कर शिक्षा पूर्ण करने में सहयोग कर रही है।

    कार्यक्रम को संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी व परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं नीरू व प्रियंका ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपने विचार प्रकट किए।   हिमोत्कर्ष परिषद सदस्य कविता गोयल,रमा कंवर,उपप्रधाानाचार्य रंजू बाला,निशा ने सिविल जज पारस आहुजा को शाल,टोपी व बूके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारी राजेश कुमार शर्मा,प्रेम कुमार,परिषद कार्यकारिणी सदस्य अशोक ऐरी,मुनिंद्र कुमार,कमला देवी व संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही।

  • Jalandhar News: पुलिस ने किया Route Divert, आदेश जारी

    Jalandhar News: पुलिस ने किया Route Divert, आदेश जारी

    जालंधर, अनिल: अगर आप भी किसी जरूरी काम से घर से निकल रही है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, 26 जनवरी को शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं पुलिस की तरफ से भी समारोह के दिन वी.आई.पी. लोगों के आगमन के चलते तथा आम लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। कमिश्नरेट जालंधर द्वारा बस स्टैंड जालंधर से आने-जाने वाली यात्री बसों और वाहनों के लिए निम्नलिखित अनुसार रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, स्टेडियम में पहुंचने वाले दर्शकों की कारों, बसों और दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी निम्नानुसार की गई है ताकि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आम जनता को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े ।

    डायवर्टेड ट्रैफिक

    सुबह 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जालंधर बस स्टैंड/शहर से कपूरथला आने-जाने वाली बसें/भारी वाहन पी.ए.पी चौक- करतारपुर रूट का उपयोग करेंगे।
    इसी तरह से सुबह 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जालंधर बस स्टैंड/शहर से नकोदर-शाहकोट की तरफ आने-जाने वाले हल्के वाहन बस स्टैंड-समरा चौक-कूल रोड-ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स अर्बन एस्टेट फेज-2, सी.टी. इंस्टीट्यूट वाया गांव प्रतापपुरा रूट का उपयोग करेंगे और वडाला चौक-रविदास चौक रूट से आने-जाने की पूर्णतः मनाही रहेगी।

    डायवर्जन प्वाइंट

    समरा चौक से नकोदर-मोगा साइड जाने के लिए।
    टी-प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद।
    नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की ओर आने की मनाही।
    टी-प्वाइंट ए.पी.जे. कॉलेज से चुन-मन्न चौक की ओर आने की मनाही।
    मसंद चौक से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित।
    गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स से सिटी चुन-मन्न चौक की ओर आने की मनाही।
    मोड़ प्रतापपुरा नकदर रोड से सी.टी. इंस्टीट्यूट-अर्बन एस्टेट-कूल रोड-समरा चौक।

  • रावमापा गोंदपुर बुल्ला में सड़क सुरक्षा अभियान पर जागरूकता शिविर आयोजित

    रावमापा गोंदपुर बुल्ला में सड़क सुरक्षा अभियान पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान  के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन विभाग ऊना ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर बुल्ला में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने की।

    शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अशोक धीमान ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना, अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना, अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसमें सुधार के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर पूरी सतर्कता बरतते हुए वाहन चलाने की सीख दी।

    साथ ही सडक दुर्घटनाओं में घायलों हुए व्यक्तियों की मदद करने की भी अपील की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों हुए लोगों की मदद करने के उद्देश्य से गुड स्मार्टियंस नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सडक दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सडक हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है। इस दौरान आरटीओ ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने की शपथ भी दिलाई।शिविर में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्री प्रतियोगिताओं मंे बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रामजी मोदगिल सहित समस्त स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Punjab News: लापता JE का नहर से शव हुआ बरामद

    Punjab News: लापता JE का नहर से शव हुआ बरामद

    होशियारपुरः जिले के हलका मुकेरिया के गांव अजमेर का नौजवान पिछले कुछ दिनों से लापता होने की घटना सामने आई थी। लेकिन आज उक्त नौजवान का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाह नहर को पावर हाउस नंबर 3 से नौजवान का शव बरामद किया गया।

    मृतक की पहचान 37 वर्षीय हाकम सिंह निवासी गांव अजमेर, होशियारपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: दुकानदार की तिजोरी से पैसे चोरी, CCTV देख मालिक हुआ हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार की तिजोरी से पैसे चोरी, CCTV देख मालिक हुआ हैरान, देखें वीडियो

    मोहालीः अक्सर आपने पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर-उचक्कों के बारे में सुना होगा, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअल, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कैसे एक चूहा दुकानदार की तिजौरी से 500 रुपए चुराकर भागने में कामयाब हो गया। ये तस्वीरें हैं मोहाली के अंतर्गत मटौर स्थित संत डिपार्टमेंट स्टोर में लगे सीसीटीवी की है।

    दुकानदार पैसे ग्राहक से लेने के बाद अंदर कुछ सामान लेने के लिए गया, तभी चूहे की बाज़ आंख ने दुकानदार को तिजौरी में 500 का नोट रखते हुए देख लिया और उसके बाद दुकानदार के पलक झपकते ही नोट मुंह में डालकर चूहा फरार हो गया।

    पहले तो दुकानदार 500 के नोट को इधर-उधर ढूंढता रहा, सुबह जिस 500 के नोट को उसने ग्राहक से लिया था अचानक वह नोट कहां चला गया, लेकिन जब उसने सीसीटीवी चेक किया तो उसे देखकर हैरान रह गया, अब दुकानदार उक्त चूहे के लिए अपने स्तर पर ढूंढने में लगा हुआ है कि कही यह चूहा उसकी तिजौरी से चुराए पैसे लेकर अपनी बिल को तो नहीं भर रहा है या फिर यह चूहा किसी से ट्रेनिंग लेकर अपने मुंह से पैसे तो नहीं चुरा रहा है, इस मामले को लेकर दुकानदार अपने स्तर पर हल करने की कोशिश कर रहा है।