Blog

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई गैंगवार, चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई गैंगवार, चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने दो गुटों में गैंगवार हुई है। मिली जानकारी बस्ती भट्टिया में आज शेरा गैंग व विदेश में आशीश चोपड़ा गैंग में ताबड़तोड़ चली गोलियां। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों में हुई गैंगवार के दौरान एक पक्ष ने नौजवान से उसकी बाइक छीन ली और उस पर गोलियों से हमला करके घायल कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई है। जहां चोपड़ा गैंग के गुर्गों और शेरे गैंग की ओर से गोलियां चलाई गई। इस घटना में चोपड़ा गैंग के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहीं घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा है, जबकि गैंगवार में मारे गए व्यक्ति की पहचान मलकीत सिंह उर्फ कीतू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली ने बताया कि उनकी टीम ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सफाई कर्मी से रिश्वत लेने के मामले में लंबरदार काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: सफाई कर्मी से रिश्वत लेने के मामले में लंबरदार काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार के आदेशों पर विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विभाग ने लंबरदार को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त लंबरदार एक सफाई कर्मी से प्रति माह पैसे ले रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत उनके विभाग को दी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस की टीम ने नगर निगम ज़ोन-बी, लुधियाना के लंबरदार को काबू किया है।

    व्यक्ति की पहचान संजय कुमार, निवासी सरपंच कॉलोनी, कुलियेवाल, लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय सफाई कर्मी से 6 हजार रुपए प्रति माह रिश्वत मांग ले रहा था। मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एलआईजी कॉलोनी, जमालपुर के रहने वाले नगर निगम के सफाई सेवक संदीप द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई। शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त संजय कुमार उसके हाजिरी लगाने और हाजिरी का रिकॉर्ड रखने के लिए मासिक रिश्वत देने की मांग करता था।

    उन्होंने आगे बताया कि इस उद्देश्य के लिए इस आरोपी ने पिछले 2 सालों में अब तक उससे 1,40,000 रुपये वसूल किए हैं। अपने दावों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ रिश्वत की मांग से संबंधित रिकॉर्ड की गई बातचीत भी ब्यूरो को पेश की। प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की पूरी जांच के बाद लगाए गए आरोप सही पाए गए, जो मौखिक और दस्तावेजी दोनों सबूतों द्वारा समर्थित थे। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना मोती नगर क्षेत्र के अधीन एमआइजी फ्लैट्स में 3 बाइक पर सवार युवकों ने एक व्यक्ति के घर पर जाकर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान जब व्यक्ति घर से बाहर नहीं आया तो बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार की तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घटना को लेकर वह 3 दिन से पुलिस से इंसाफ का गुहार लगाता हुआ थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    पीड़ित सुखविंदर सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले देर रात को हमलावरों ने घर के अंदर घुसने की भी कोशिश की, लेकिन लोहे का दरवाजा लगा होने की वजह से वह अंदर नहीं आ पाए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। जिसके बाद शोर शराबा सुनकर अन्य पड़ोसी भी जाग उठे। फिर लोगों को इकट्ठा देखकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन है और किस वजह से उन्होंने उनके घर पर हमला करने की कोशिश की। वहीं कार को आग लगने के दौरान आसपास पड़ोसियों ने मिलकर आग को बुझाया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घटना के तुरंत बाद रात 12:00 बजे पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। उसके वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज नहीं किया जा रहा।

  • Punjab News: आंगनवाड़ी में चोरी करते कबड्डी खिलाड़ी को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: आंगनवाड़ी में चोरी करते कबड्डी खिलाड़ी को किया काबू, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं चोरों ने जलालाबाद की जम्मू बस्ती में आगंनवाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले आंगनबाड़ी में बच्चों का राशन चोरी किया, जिसके बाद चोरों एक घर से सिलेंडर और मोबाइल चोरी कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने दोनों चोरों को काबू कर लिया, हालांकि एक चोर मौके से फरार हो गया। जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। काबू किए गए चोर से पूछताछ में पता चला है कि वह कबड्डी खिलाड़ी था और अब वह साथी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लग गया।

    पुलिस ने आंगनवाड़ी से चोरी किया गया राशन भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह नशे की गोली खाता है और 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि उक्त नौजवान ने पहले आंगनवाड़ी से राशन चोरी किया और उसके बाद एक घर से फोन व सिलेंडर चोरी किया। जिसके बाद एक को काबू कर लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने आरोपी लगाए है कि केंद्र पंजाब को बर्बाद करने में लगा हुआ है, जिसके चलते पंजाब के युवा नशे की दलदल में फंस रहे है और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    वहीं सूरज कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पता चला चोर देर 11.30 बजे आए, उसके बाद 12.30 बजे आए, फिर देर रात 2 बजे इलाके में आए। पीड़ित ने कहा कि वारदात को अंजाम देने की उनके पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। वहीं आज चोर के पकड़े जाने को लेकर पीड़ित ने कहा कि देर रात घटना को अंजाम देने के बाद आज फिर उक्त दोनों व्यक्ति उनके मोहल्ले में घूम रहे थे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को काबू कर लिया, हालांकि एक मौके से फरार हो गया। काबू किए गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Punjab News: इस इलाके से पिस्तौल हुई बरामद, जांच जारी

    Punjab News: इस इलाके से पिस्तौल हुई बरामद, जांच जारी

    अमृतसरः गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब भर में पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पुलिस और बीएसएफ द्वारा लगातार शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने बीएसएफ ने सीमा चौकी रानी के अंदरूनी इलाकों में एक 9 मिमी की पिस्तौल बरामद की है।

    इस मामले में पुलिस ने थाना लोपोके में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पिस्तौल बरामदगी को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि यह पिस्तौल कहां से आई है और इसे कौन लेकर आया है।

  • Punjab News: 24 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में रामां मंडी गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के समीप स्थित एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे दो लोगों में किसी बात को लेकर तकरारबाजी हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहाचन 40 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बघेर चढ़त सिंह निवासी जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रामा में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश ने बताया कि मृतक और आरोपी रिफाइनरी में चलने वाले ट्रकों पर काम करते थे। उनकी पहले कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि मलकीत सिंह की जगतार सिंह निवासी सेखा रोड जिला बरनाला से मुलाकात हुई थी।

    इस दौरान जगतार उसे अपने साथ अपने रिहायशी कमरे में ले गया। जहां दोनों ने बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगतार सिंह ने गुस्से आकर मलकीत सिंह के सिर में ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गईं। जिसके बाद जगतार सिंह ने लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से घसीट कर दूर फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद उनकी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया।

  • Jalandhar News: दूसरे जिलों से आए कारीगरों ने देसी धागे से तैयार की डोर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दूसरे जिलों से आए कारीगरों ने देसी धागे से तैयार की डोर, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में बसंत पंचमी की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। आजकल जालंधर की सड़कों पर देसी धागे से बनी डोर तैयार करते हुए लोग देखे जा रहे हैं। विशेष रूप से अमृतसर के कारीगर अमृतसर में लोहड़ी के त्योहार के बाद अपने घर पर यह डोर बनाते हैं और फिर बसंत के दौरान जालंधर और फिर देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपनी डोर बेचते हैं।

    अमृतसर के डोर कारीगर राम सिंह ने कहा कि उनका परिवार पिछले कई दशकों से इस व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, लेकिन पिछले 15 वर्षों में चाइना डोर के आने के बाद व्यवसाय में काफी बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार से होने वाली आय में भी काफी कमी आई है, लेकिन पिछले एक साल में चाइना डोर के प्रति लोगों का रुझान कम होने से उनके कारोबार को कुछ प्रोत्साहन जरूर मिला है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने भी चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे लोग अब चाइना डोर छोड़ ये देसी डोर खरीद रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धागे से बनी डोर से कोई नुकसान नहीं होता, जबकि चाइना डोर बेहद खतरनाक होती है और रसायनों से बनाई जाती है। उन्होंने लोगों से धागे वाली डोर का उपयोग करने की अपील की, जिसमें 12 धागे वाली डोर चाइना डोर से भी बेहतर है।

    उधर, कारीगर से डोर खरीदने आए होशियारपुर के एक व्यापारी ने बताया कि चाइनीज डोर के आने से उनकी ग्राहकी में बड़ा फर्क आया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अमृतसर में डोर खरीदने गए थे, लेकिन वहां बड़ी मात्रा में चाइना डोर बिकने के कारण वे वहां से वापस आ गए। उन्होंने यह भी मांग की है कि अमृतसर प्रशासन इस खूनी डोर पर पूरी तरह से अंकुश लगाए।

    वहीं डोर बनाने वाले कारीगरों ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस खूनी डोर का प्रयोग न करें, जो पहले ही कई लोगों की मौत का कारण बन चुका है। दूसरी ओर, हमें इन कारीगरों के सामने मौजूद भयावह परिस्थितियों को बदलने में भी योगदान देना चाहिए, क्योंकि वे अपने व्यापार में घाटे का सामना कर रहे हैं।

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसा चोर, काबू कर जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसा चोर, काबू कर जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। हालात यह हो गए घर में परिजनों की मौजूदगी में बेखौफ चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोहल्ला पहाड़ी कटरा से सामने आया है, जहां घर में खाना बनाते समय एक चोर घुस गया और पहली मंजिल से सिलेंडर लेकर फरार होने लगा। इस दौरान जैसे ही घर में मौजूद व्यक्ति को चोर का पता चला तो व्यक्ति ने शोर मचाते हुए उसे सीढ़ियों के पास दबोच लिया। इस दौरान जब उससे पूछा गया तो कहने लगा वह किराये पर कमरा देखने के लिए आया है।

    मकान मालिक ने कहा कि घर के बाहर घंटी लगी है ना तो चोर ने घंटी बजाई और ना ही नीचे परिवार से किसी से कोई बात की। महिला का कहना है कि वह सिलेंडर चोरी करने के लिए आया था, जैसे ही चोर को जब उसके पति ने देखा तो सीढ़ियों पर ही सिलेंडर छोड़कर भागने लगा। सीढ़ियों पर पड़े सिलेंडर की वीडियो भी सामने आई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने चोर को काबू किया और थाने ले गई।

  • Punjab News: चाइना डोर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः राज्य में चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी कई शरारती तत्व इस मौत की डोर को बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन लोगों पर पूरी सख्ती दिखा रही है। पुलिस विभिन्न इलाकों में छापामारी करके काफी मात्रा में चाइना डोर पकड़ रही है। ताजा मामले में बठिंडा पुलिस ने 2 युवकों को चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने 2 गट्टे चाइना डोर बरामद की है।

    जानकारी देते कैनाल पुलिस स्टेशन के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि हमने 26 जनवरी और बसंत पंचमी के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके तहत हमें एक गोपनीय सूचना मिली थी कि प्रताप नगर के रहने वाले 2 आरोपी चाइना डोर बेच रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रेड करते हुए रेलवे क्वार्टर के पास से 2 युवकों को गिरफ्तार किया तथा 2 गड्डे चाइना डोर जब्त की गई।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि इन्होंने ये डोर कहा से ली थी। उन्होंने कहा कि चाइना डोर बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेगा और चाइनीज डोर को नहीं बेचेगा। उसने अन्य लोगों से भी चाइनीज डोर न बेचने की अपील की।

  • Jalandhar News: Punjab and Sind Bank के बाहर डोल लेकर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab and Sind Bank के बाहर डोल लेकर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Punjab and Sind Bank के बाहर डोल लेकर व्यक्ति पहुंच गया। इस दौरान व्यक्ति द्वारा बैंक के बाहर ढोल बजाए गए। मामले की जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह ने बताया कि मेरा बैंक के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसने बैंक से पैसे लेने थे जो कि बैंक द्वारा उनके पैसे किसी डिपार्टमेंट को दे दिए गए। शिकातकर्त्ता कुलविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने पंजाब एंड सिंध बैंक में साल 2011 में Current अकाउंट खुलवाया था, जिसमें करीब 32 लाख रुपए थे।

    पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने बैंक से ऐसा ना करने की अपील की, लेकिन बैंक के कर्मियों द्वारा उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर कोर्ट का रूख किया। पीड़ित ने कहा कि कोर्ट में चले केस में बैंक को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब बैंक की ऑक्शन की तारीख आई है और आज बैंक की मुनियादी थी। पीड़ित ने कहा कि 14 फरवरी को बैंक को नीलाम कर दिया जाएगा।

    इसके बाद जो उनके बनते पैसे है वह मिल जाएंगे बाकी पैसे बैंक को मिल दिए जाएंगे। इसी को लेकर लोगों से व्यक्ति ने अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति ने इस बैंक में खाता खुलवाना है तो वह किसी ओर ब्रांच में खुलवा सकता है, क्योंकि अगले महीने बैंक की नीलाम हो जाएगी। इसी को लेकर आज कुलविंदर द्वारा बैंक के बाहर डोल बजाए गए।