जालंधर/हर्ष/वरुण: नकोदर गोलीकांड में टिम्मी चावला के गनमैन मनदीप सिंह की कैपिटल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवारिक सदस्यों का रो-रो बुरा हाल था और मृतक की पत्नी रोते-रोते दो बार बेसुध हो गई और परिजनों को रोता देख पूरे अस्पताल में लोग भावुक नजर आए और हॉस्पिटल की तरफ से मृतक शव को परिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया है।
Blog
-

हिमालच चुनाव live :7वीं बार जीते सीएम जयराम ठाकुर,3 मंत्री हारे
हिमाचल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है और रुझानों में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। हिमाचल में कांग्रेस 40 सीट तो भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज कायम रहेगा और कांग्रेस आसानी से सरकार बना सकती है। मुकेश अगनीहोत्री 9827 वोटों से हरोली से जीत गए हैं।
CM ठाकुर रिकॉर्ड 7वीं बार जीते
सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वे रिकॉर्ड 7वीं बार जीते हैं।
जयराम ठाकुर के 3 मंत्री चुनाव हारे
- जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं।
- कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से चुनाव हार गईं।
- जयराम कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। सुरेश
- भारद्वाज पिछले चार चुनाव शिमला शहरी सीट से जीते थे। BJP हाईकमान ने इस बार भारद्वाज की सीट बदलते हुए उन्हें कसुम्पटी सीट से टिकट दिया था।
-

दुखद खबर: ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में 34 वर्षीय पंजाबी की मौत
पत्नी और बच्चे सहित 4 घायल
विक्टोरियाः ऑस्ट्रेलिया में कार असंतुलित होने से 34 वर्षीय एक पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में उनके 2 बच्चों समेत 4 अन्य लोग घायल हो गए। 4 दिसंबर को जब यह हादसा हुआ उस समय सुखदीप सिंह विक्टोरिया राज्य के पश्चिमी उपनगर माउंट कॉटरेल में अपनी पत्नी, 2 बच्चों और 1 दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे।
विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, “माना जा रहा है कि पांच सवारियों वाला वाहन शाम 4 बजे के बाद डोहर्टीज रोड पर इस वाहन कई बार पलटिया खाई।” पुलिस ने बयान में कहा कि, “इस हादसे में एक पुरुष यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एक महिला यात्री और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया है।”
पुलिस ने बताया कि वे दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच विक्टोरिया के कोरोनर कोर्ट द्वारा भी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के गवाहों या डैशकैम फुटेज या दुर्घटना के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से संपर्क करने की अपील की है। इस दौरान परिवार के दोस्तों ने सुखदीप के परिवार के सदस्यों के लिए एक GoFundMe फंडरेजर का आयोजन किया है। वे उसके माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया लाने और उसकी पत्नी और बच्चों का समर्थन करने के लिए अंतिम संस्कार की लागत सहित $100,000 जुटाने की उम्मीद कर रहे हैं। सुखदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला और माता-पिता का इकलौता बेटा था।
-

बच्चों से भरी वैन में ड्राइवर हुआ बेहोश, और फिर
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा में एक निजी स्कूली वैन के चालक को गाड़ी चलाते समय अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 4 से 5 छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में बच्चों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई और राहगीरों ने वाहन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला 7 दिसंबर की सुबह का बताया जा रहा है। नोएडा सेक्टर 16 A स्थित एपीजे स्कूल की वैन चार से पांच छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही थी। अचानक से स्कूली वैन चालक की तबियत बिगड़ गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सेक्टर 71 के पास साईं मंदिर के सामने बने यूटर्न डिवाइडर से टकरा गई।इस हादसे में किसी भी छात्र या छात्रा को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद जब राहगीर वैन के पास पहुंचे तो उन्होंने ड्राइवर को बेहोश पाया. इसके बाद वैन चालक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी दी. घटना को लेकर नोएडा सेक्टर 71 में रहने वाले संजीव ने बताया कि उनकी बेटी एपीजे स्कूल में पड़ती है, जब उसकी स्कूल वैन के आने का समय हो गया और गाड़ी नहीं आई तो उन्होंने स्कूल वैन के ड्राइवर देवेंद्र को फोन किया। उन्होंने कहा, देवेंद्र का फोन किसी राहगीर ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर देवेंद्र को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज की जानकारी दी. स्कूली वैन चालक के परिजनों के आने के बाद आनन-फानन में चालाक देवेंद्र का ऑपरेशन किया गया. अब उसकी हालत सामान्य है।
-

डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज की दीवार लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
SFJ ने लिखा- ब्राह्मणों पंजाब-हरियाणा छोड़ो
सिरसाः हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल में कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिखे मिले हैं। साथ ही ब्राह्मणों पंजाब- हरियाणा छोड़ो, देश विरोधी शब्द भी लिखे गए। देश विरोधी नारे लिखे जाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन्हें मिटवाया। साथ ही गुरपतवंत सिंह पन्नू व अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार डबवाली के डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज के बाहर दीवार पर 6 जगह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।

इसके साथ ही एसएफजे (SFJ), ब्राह्मणों को 1984 के सिख दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही 29 जनवरी आस्ट्रेलिया भी लिखा गया। 6 व 7 दिसंबर की रात को इस हरकत को अंजाम दिया गया। जिसकी वीडियो बनाई गई। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें कॉलेज की दीवारों पर ये नारे लिखे हुए दिखाए गए और उसने हरियाणा को पंजाब का हिस्सा बताकर सीएम मनोहर लाल को चुनौती दी।
साथ ही मेलबर्न में 29 जनवरी को वोटिंग की बात कही। इससे पहले सिरसा के कालांवाली कस्बे में भी 2 नाबालिग बच्चों ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की वीडियो देखकर गांव सिंघुपरा के बस स्टॉपेज पर खालिस्तान का फ्लैग लहरा दिया था। पुलिस उस एरिया में मोबाइल डंप को ट्रेस कर रहा है। शहर थाना प्रभारी सत्यावान शर्मा ने कहा कि कई संदिग्ध लोगों के फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। साथ की कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं।
-

दिल्ली से फिर मिला लाश वाला सूटकेस, अब तक नहीं हो सकी पहचान
नई दिल्ली. वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक सूटकेस में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। तफ्तीश के लिए मौके पर क्राइम टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने सूटकेस खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश सड़ी गली हालत में मिली। अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। महिला की उम्र 28–30 साल के आस पास बताई जा रही है। सूटकेस में लाश होने के वजह से मामले में हत्या की बात साफ तौर पर नजर आती है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की डेड बॉडी रिंग रोड के पास एक गंदे नाले में मिली है। बताया जा रहा है कि यह नाला नजफगढ़ ड्रेन का हिस्सा है। पुलिस लाश की हालत देखकर आशंका जता रही है। हत्या भी 8 से 10 दिन पहले की गई हो सकती है।
जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी।पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 8 से 10 दिन पहले हत्या की गई होगी. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती चुनौती महिला की पहचान को सुनिश्चित करना है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-

भारत के खिलाफ खालिस्तानी साजिशों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की सख्ती
विदेशी नागरिकों के वीजा की होगी जांच !
कैनबराः ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी गतिविधियों पर वहां की सरकार अब सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में भारत के खिलाफ हो रही खालिस्तानी साजिशों को लेकर एक बैठक की गई। जिसके बाद कैनबरा के ऑफिशियल्स ने बताया है कि सुरक्षा एजेंसियों से इस मामले को लेकर काम करने को कहा गया है।
दरअसल भारत लगातार ऑस्ट्रेलिया में चल रही खालिस्तानी मुवमेंट के विस्तार को लेकर शिकायत करता रहा है। साथ ही पीएम मोदी भी क्वाड नेताओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। जिसको लेकर वहां के अधिकारियों ने एक मीटिंग की है। एक अधिकारी ने बताया कि कई विदेशी तत्वों के ऑस्ट्रेलिया में घुसकर चलाई जा रही भारत विरोधी कैंपेन को लेकर हम चिंतित हैं।
विदेश मंत्री और गृह मंत्री को दी गई जानकारी
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील को वहां के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि वो लोगों के विचार रखने की आजादी की इज्जत करते हैं। लेकिन, अब लग रहा है कि इस आजादी की आड़ में कुछ गलत हो रहा है।
खालिस्तानी नेताओं के वीजा की होगी जांच
ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के खिलाफ हो रही साजिशों को रोकने के लिए वहां कि सरकार अब उन सभी विदेशियों के वीजा को जांच रहा है। जो वहां भारत के खिलाफ खालिस्तान बनाने के पक्ष में रेफरेंडम करवाना चाहते हैं।
ऑस्ट्र्लियाई सरकार के कार्यक्रम में खालिस्तानी झंडे
पिछले महीने 19 नवंबर को मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में खालिस्तानियों ने अपने झंडे फहराए थे। इस कार्यक्रम को वहां सरकार के द्वारा फंड किया गया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय अधिकारियों ने सरकार से इस मामले की कड़ाई से जांच करने की मांग की थी।
ऑस्ट्रेलिया में रह रही हिंदू कम्युनिटी को खतरा
ऑस्ट्रेलिया में काफी समय से खालिस्तानी प्रोपोगैंडा को समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये काफी जोर पकड़ रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कई तरह के विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं। जिनमें एक पर लिखा है, ‘भारतीय-हिंदू व्यवस्था को खत्म करने की अंतिम लड़ाई’। इस तरह के पोस्टर पर सतवंत सिंह और केहर सिंह की तस्वीरें लगी हुई हैं। बता दें कि सतवंत सिंह वहीं सिक्ख बॉडीगार्ड था जिसने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की थी। वहीं केहर सिंह को उनकी हत्या की साजिश के आरोप में फांसी की सजा दी गई थी।
-

जालंधरः नकोदर गोलीकांड में मृतक के परिवार को लेकर सरकार का बड़ा फैंसला
जालंधर/हर्षः जालंधर के नकोदर में कपड़ा कारोबारी की गत रात कुछ नौजवानों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस दौरान कपड़ा कारोबारी का गनमैन मनदीप सिंह भी घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ट्वीट करके कहा गया है कि गनमैन मनदीप सिंह ने ड्यूदी दौरान सबसे बड़ी कुर्बानी दी है।
उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब सरकार मनदीप सिंह को 1 करोड़ रुपए की ग्रेशिया राशि अदा करेगी। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक द्वारा मनदीप सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए का बीमा भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक द्वारा मनदीप सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए का बीमा भुगतान किया जाएगा।

-

फगवाड़ाः दिन दिहाड़े माडल टाउन में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश: पाशटा के मोहल्ला माडल टाउन में आज सुबह 10 बजे गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल पुत्र ब्रिज निवासी पाशटा को तीन नौजवानों ने पहले धमकाया और फिर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति के हाथ में लगी। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सतपाल ने बताया कि उसका पाशटा के ही कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। आज सुबह किसी ने फोन करके उसे लकड़ के टाल पर बुलाया था।
वहां पर 2 दोस्तों के साथ वहां पहुंचे उक्त नौजवान ने केस वापिस लेने के लिए उसे धमकियां दी। सतपाल के अनुसार केस वापिस लेने से इंकार करने पर उक्त नौजवान ने उसे गालियां निकालकर हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त नौजवान ने उसपर गोली चला दी और मौके से तीनों युवक फरार हो गए।
गोली सतपाल के हाथ पर लगी। मौके पर डाक्टर के अनुसार सतपाल को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रैफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एएसआई बलबीर सिंह गोली चलाने वाले तीनों युवकों को काबू कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
-

गुजरात Election Live : भारतीय जनता पार्टी का खिला कमल, 155 सीटों पर आगे बीजेपी
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आ रहे हैं, और स्पष्ट दिखने लगा है कि पिछले 27 साल से सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी 150 से ज़्यादा सीटों पर जीतकर नए-नए रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ लगातार सातवां चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी, बल्कि पार्टी द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर दिखाने के आसार हैं। गुजरात में अब तक भारतीय जनता पार्टी का सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2002 में रहा था, जब पार्टी ने सूबे की 182 विधानसभा सीटों में से 127 पर जीत हासिल की थी, जबकि राज्य में किसी भी पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1985 में कांग्रेस ने किया था, जब उन्होंने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी।
दोपहर 1 बजे तक के रुझान
बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस महज 18 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 06 सीटों जबकि अन्य को 03 सीटों पर बढ़त है। बीजेपी ने इस जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को क्रेडिट दिया है। गुजरात में भाजपा के दफ्तरों पर जश्न का माहौल है। बता दें कि एग्जिट पोल्स में भी बीजेपी को शानदार जीत मिलने की उम्मीद जताई गई थी. हालांकि, इस बार हर रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है।