दिल्ली से फिर मिला लाश वाला सूटकेस, अब तक नहीं हो सकी पहचान

नई दिल्ली. वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक सूटकेस में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। तफ्तीश के लिए मौके पर क्राइम टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने सूटकेस खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश सड़ी गली हालत में मिली। अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। महिला की उम्र 28–30 साल के आस पास बताई जा रही है। सूटकेस में लाश होने के वजह से मामले में हत्या की बात साफ तौर पर नजर आती है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की डेड बॉडी रिंग रोड के पास एक गंदे नाले में मिली है। बताया जा रहा है कि यह नाला नजफगढ़ ड्रेन का हिस्सा है। पुलिस लाश की हालत देखकर आशंका जता रही है। हत्या भी 8 से 10 दिन पहले की गई हो सकती है।

जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी।पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 8 से 10 दिन पहले हत्या की गई होगी. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती चुनौती महिला की पहचान को सुनिश्चित करना है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *