Home Chandigarh Punjab News: Balwant Singh Rajoana को मिली पैरोल

Punjab News: Balwant Singh Rajoana को मिली पैरोल

0
Punjab News: Balwant Singh Rajoana को मिली पैरोल
चंडीगढ़ः बलवंत सिंह राजोआना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईकोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना को 3 घंटे की पैरोल दी है। दरअसल, राजोआना के भाई कुलवंत सिंह को राजोआना के भोग में शामिल होने को लेकर 3 घंटे पैरोल की इजाजत दी गई है। बताया जा रहा हैकि बलवंत सिंह कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लुधियाना के गांव राजोआना कलां में पुलिस हिरासत में अपने भाई के भोग में शामिल होंगे, जोकि गांव के एक गुरुद्वारा साहिब में रखा गया है। दरअसल, राजोआना ने भोग में शामिल के लिए टैंपरेरी पैरोल की मांग की थी। बता दें कि राजोआना के भाई का 14 नवंबर को निधन हो गया था।

बलवंत सिंह राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह की चार नवंबर को मौत हो गई थी। उनकी मौत कनाडा में हुई थी। इसके बाद अब उनके गांव में उनका भोग रखा गया है । यह प्रोग्राम उनके लुधियाना के पास स्थित पैतृक गांव रोजाना कलां में होगा। इसके लिए यह याचिका लगाई गई थी। जिसे की पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस दौरान कड़ी सुरक्षा में वह जाएंगे। इसके बाद वह वापस पटियाला जेल में जाएंगे।

बता दें कि कुलवंत सिंह अपने बेटे से मिलने के लिए कुछ समय पहले कनाडा गए थे। चार नंबर को शाम के समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। राजोआना के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं अब उनके दो भतीजे और अन्य रिश्तेदार शेष रह गए है। बलवंत सिंह राजोआना करीब 28 साल से जेल में बंद हैं। उन्होंने मौत की सजा सुनाई गई है। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के पास भेजी है। कोर्ट ने राष्ट्रपति के सचिव को आदेश दिया है कि इसे राष्ट्रपति के सामने रखें। साथ ही उनसे अनुरोध करें कि दो हफ्ते में इस पर फैसला ले लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here