Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत, परिवार ने लगाए कत्ल के आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत, परिवार ने लगाए कत्ल के आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मुल्लापुर इलाके के पास गांव चंड में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। 2 साल पहले महिला का शादी हुई थी और अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जहरीली वस्तु देकर मार दिया गया। दरअसल, देर रात डीएमसी अस्पताल के बाहर परिवार सहित गांव के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने कहाकि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी होने के बाद और इंसाफ मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गांव के पंच मनप्रीत सिंह ने कहा कि गांव की बेटी की मोगा में शादी हुई थी। आरोप हैकि महिला की पहले ही मौत हो गई थी और ससुराल पक्ष ने मायके परिवार को कुछ नहीं बताया।

    आरोप है कि पड़ोसियों ने फोन करके घटना के बारे में बताया कि महिला की हालत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो गई। पंच का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें मरने की वजह नहीं बताई गई, लेकिन पता चला है कि महिला को जहरीली वस्तु देकर मारा गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी काफी डरी रहती थी। परिवार का आरोप है कि ससुराल घर में माता-पिता, ननंद और पति उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष महिला को अस्पताल में दाखिल करवाकर मौके से फरार हो गए और उनके फोन बंद आ रहे है। वहीं मृतक महिला के पिता ने कहा कि झंडे गांव के रहने वाले से दो साल पहले उनकी बेटी की मोगा शहर में शादी हुई थी।

    शादी के कुछ समय बाद ही लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन करके अपने पिता से बात करके कहा था कि मुझे परेशान किया जा रहा है। उसके बाद उसके पिता के मुताबिक देर शाम उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी लुधियाना डीएमसी में मृत पड़ी है, उसे ले आओ। इसके बाद झंडे गांव के लोग मिलकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में जब मृतक महिला के पति से फोन पर बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि उसकी कैसे मौत हुई है। मृतक महिला के पति ने कहाकि वह अस्पताल से फरार नहीं हुआ है बल्कि वह मोगा में घर के नज़दीकी थाने में बैठा मामले को लेकर आया है और पुलिस को पूरी स्थिति से अवगत करा रहा हूं। उन्होंने मेरे ससुराल परिवार मुझ पर आरोप क्यों लगा रहा है, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता और वह अस्पताल में ससुराल पक्ष के सामने से आया हूं।

     

     

  • Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन, डेढ किलो अफीम, 3 पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद

    Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन, डेढ किलो अफीम, 3 पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद

    मोगा: पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडा दे पहरेदार” अभियान के अंतर्गत जून माह के दौरान एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 137 मामले दर्ज कर 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 5.699 किलोग्राम हेरोइन, 1.500 ग्राम अफीम, 30 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 4483 नशीली गोलियां तथा 47,940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोगा श्री सरताज सिंह चाहल ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 20 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 2296.500 लीटर ठेका शराब, 3.555 लीटर अवैध शराब और 180.000 लीटर लाहन बरामद की गई।

    उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 10 कारतूस, 4 लाख रुपये नकद तथा 1 कार बरामद की गई। इस अवधि के दौरान 14 घोषित अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार/खारिज कराया गया। वहीं लूट, छीना-झपटी और चोरी की घटनाओं में शामिल 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 कृपाण, 1 लोहे का खंडा, 1 डंडा, 1 मोबाइल फोन, 1 स्विफ्ट कार की बैटरी, 11 मोटरसाइकिल, 17 किलोग्राम तांबे की तारें, 240 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल तथा 54,000 रुपये नकद बरामद किए गए। एसएसपी मोगा ने नशा विरोधी अभियान में आम लोगों से सहयोग की अपील की।

    उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में 265 सेमिनार एवं बैठकों का आयोजन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आम लोगों को नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए नशे की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

     

  • Jalandhar News: Genesis Fertility Center में बेबी गर्ल की डिलीवरी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Genesis Fertility Center में बेबी गर्ल की डिलीवरी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    अरविंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में जेनेसिस फर्टिलिटी एंड सर्जिकल सेंटर में लड़की पैदा होने पर हुए हंगामे को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, बीते दिन अस्पताल के डॉक्टर लखविंदर पाल सिंह पर लड़के के पैदा होने का कहकर लड़की होने के आरोप परिजनों द्वारा लगाए गए थे। इसी बात को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर सर्व सुख सेवा मिशन पंजाब के चेयरमैन अरविंद शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वह समाज सेवा, बेटियों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए काम कर रहे है। ऐसे में उनके ध्यान में सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आई है, जिसमें अस्पताल में बेटी के जन्म को लेकर विवाद हुआ।

    वीडियो में बेटा होने की बदले बेटी होने पर हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में बेटिया बराबर का सम्मान महसूस करती है, लेकिन बीते दिन कुछ लोगों ने जाकर डॉक्टर पर दवाब डालने की कोशिश की गई और डॉक्टर को यार मार करने के बारे में कहा गया। अरविंद शर्मा ने कहा कि वह 12 सालों से धीयां की लोहड़ी मना रहे है, लेकिन अब बेटियों के जन्म से नफरत करने वालों के चेहरे सामने आए है। इस मामले को लेकर अरविंद ने पुलिस कमिशनर को शिकायत की है और मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। वहीं जांच में दोषी पाए जाने वाले दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल में भेजा गया। वहीं महिलाओं को भी उक्त व्यक्तियों के खिलाफ पोस्ट शेयर करने की अपील की है ताकि लोगों में महिलाओं और बेटियों को लेकर सही संदेश पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि इस वीडियो के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने कहाकि अगर मामला जांच के दौरान सही पाया जाता है तो यह गंभीर विषय है। अरविंदर ने कहा कि किसी नवजात बच्ची के जन्म पर भेदभावपूर्ण टिप्पणी करना, अस्पताल का माहौल खराब करना, डॉक्टरों या स्टाफ़ को धमकाना या कानून को अपने हाथ में लेना न केवल समाज में गलत संदेश देता है, बल्कि अगर कोई अपराध किया जाता है, तो उससे कानून के अनुसार निपटना चाहिए। बता दें कि बीते दिन व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि परिवार लंदन से आया था और उन्हें पहले अस्पताल के डाक्टर द्वारा बताया गया था कि महिला को बेबी बॉय होगा। लेकिन जब महिला की डिलीवरी हुई तो बेबी गर्ल पैदा हुई।

    जिसके बाद ही डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर अस्पताल के डॉ. लखविंदर सिंह का कहना है कि डिलीवरी से पहले कोई नहीं बताता कि क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि फैमिली को 5 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। अब बच्चा हुआ है और वह भी लड़की हुई है। इससे वह परेशान है। इस दौरान डॉक्टर के साथी की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वे परिवार से बात करते हुए पूछ रहे हैं कि की क्या माता और पिता को पता था उनके लड़का होने वाला है। इस दौरान व्यक्ति कहता है कि इस बारे में पिता को पता था और वह इंग्लैंड में है, लेकिन माता को उसके बारे में नहीं पता था। इसके बाद डॉक्टर का साथी कहता है कि परिवार ने जो पेपर पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें लड़का या लड़की होने से कोई एतराज नहीं है। ऐसे में अब लड़की होने पर वह क्यों हंगामा कर रहे हैं।

     

     

     

  • मुख्यमंत्री ने Raja Vijendar Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री ने Raja Vijendar Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री राजा विजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन आज प्रातः दिल्ली में हुआ, वे 80 वर्षीय थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजा विजेंद्र सिंह का प्रदेश के विकास, विशेषकर सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के उनके कार्यों को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे।

    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। राजा विजेंद्र सिंह वर्ष 1977, 1982, 1985, 1990 और 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने मई 1982 से अप्रैल 1983 तक मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1983-84 तथा 1988-89 के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के पद पर भी कार्य किया।

  • राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान: ऊना में मेडिकल व केमिस्ट दुकानों पर पुलिस की सघन जांच

    राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान: ऊना में मेडिकल व केमिस्ट दुकानों पर पुलिस की सघन जांच

    ऊना सुशील पंडित : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने मंगलवार को जिलेभर में मेडिकल एवं केमिस्ट दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के भंडारण, बिक्री तथा संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की।
    पुलिस ने दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें तथा सभी आवश्यक रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के अनुसार संधारित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में सक्रिय सहयोग दें और मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
     
  • Jalandhar News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल, देखें Live

    Jalandhar News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर की पूर्व महिला अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर ट्रक चालक से कथित तौर पर ₹100 रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। आरती का दावा है कि जालंधर की मुख्य सब्जी मंडी के पास नो एंट्री क्षेत्र में ट्रक को शहर के अंदर आने की अनुमति देने के बदले पुलिसकर्मी ने पैसे लिए। वीडियो के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के बजाय अपनी गाड़ी में बैठा हुआ था और आरोप है कि बिना किसी बैरिकेड के ट्रकों को रोका जा रहा था।

    आरती और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी को घेर लिया। वीडियो में एक ट्रक चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने पुलिसकर्मी को ₹100 दिए हैं। इसके बाद आरती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस भी हुई। आरती ने पुलिसकर्मी से सवाल करते हुए पूछा कि गाड़ी में बैठकर ड्यूटी कैसे की जा रही है और पैसे किस बात के लिए लिए गए हैं।

    पुलिसकर्मी ने सफाई देते हुए कहा कि उसने ट्रक को रोका था, लेकिन मौके पर बैरिकेड नहीं होने को लेकर उसकी दलीलों पर सवाल उठाए गए। आरती ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से इलाके में अवैध वसूली और ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिल रही थीं। उनका कहना है कि जानबूझकर नाका और बैरिकेड नहीं लगाए जाते ताकि ट्रकों से कथित तौर पर पैसे लेकर उन्हें नो एंट्री में प्रवेश दिया जा सके फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

     

     

  • प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में Platelets की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : Aarti Singh Rao

    प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में Platelets की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : Aarti Singh Rao

    चंडीगढ़ : हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू के खिलाफ पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की जनता को सचेत रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने “आओ मिलकर डेंगू रोकें” का नारा देते हुए राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे जुलाई महीने को ‘डेंगू रोधी महीने’ के रूप में मनाएं और अपने आस-पास पानी जमा न होने दें।

    उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो मुख्य रूप से दिन के समय काटता है और हमेशा रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और “पानी ठहरेगा जहां – मच्छर पनपेगा वहां” की बात को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।

    आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों को सलाह दी है कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घरों में और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में ‘सुखा दिवस’ जरूर मनाएं। इस दिन सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज के पीछे बनी ट्रे, गमले तथा गमलों के नीचे रखी ट्रे को खाली करके कम से कम 24 घंटे तक सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे और लार्वा पूरी तरह नष्ट हो जाएं।

    इसके साथ ही उन्होंने छतों पर रखी पानी की टंकियों को हमेशा ढक्कन लगाकर बंद रखने तथा मानसून की बरसात शुरू होने से पहले छत पर पड़े बेकार प्लास्टिक के सामान, पुराने टायर और नारियल के खोल आदि को साफ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरों के आस-पास के गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर रोधी क्रीम या कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें।

    स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पतालों में कुल 27 सरकारी डेंगू जांच प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जहां डेंगू की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है। निजी क्षेत्र पर नियंत्रण की बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि सभी प्राइवेट लैब को एलाइजा आधारित एनएस-1 एवं आई.जी.एम. डेंगू टेस्ट अधिकतम 600 रुपये में ही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नागरिक अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जिला मलेरिया अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के लक्षणों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना और आंखों के पीछे दर्द होना (जो आंखें घुमाने से बढ़ता है), इसके मुख्य लक्षण हैं। जनता को सख्त हिदायत दी है कि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में जाकर खून की मुफ्त जांच करवाएं। विशेष तौर पर आगाह किया कि मरीज हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही दवाई खाएं और भूलकर भी स्वयं कोई दवा न लें। स्वास्थ्य मंत्री ने अंत में संदेश दिया कि यदि हमें इस बीमारी को अपने राज्य से दूर रखना है, तो हम सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

  • मोबाइल शॉप से Accessory सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोबाइल शॉप से Accessory सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पिंजौर नवांनगर मार्केट में एक दुकान में दो चोरों द्वारा चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक निशार अहमद निवासी वर्मा कॉलोनी मढ़ांवाला ने बताया कि उसकी नवांनगर मार्केट में अयान कम्युनिकेशन एंड कन्फेक्शनरी नाम से दुकान है। बीते दिन वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर कमरे पर चला गया और सुबह करीब 6 बजे उसके पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर उसे सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।
    सूचना पाकर वह तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के गेट का ताला टूटा हुआ था और तुरंत उसने 112 पर कॉल कर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। निशार अहमद ने बताया कि जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला (दराज) टूटा हुआ था और बाहर पड़ा हुआ था । इसके साथ ही चोरों ने दुकान से मोबाइल एसेसरी, ग्रोसरी का सामान, दो मोबाइल फोन ताला तोड़कर चोरी कर लिए हैं । वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर दुकान में साफ दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने काफी देर तक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं निशार अहमद की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
  • Mehar Chand Polytechnic के प्रिंसिपल Dr Jagroop Singh की देखरेख में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए रखा गया Computer प्रशिक्षण कार्यक्रम

    Mehar Chand Polytechnic के प्रिंसिपल Dr Jagroop Singh की देखरेख में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए रखा गया Computer प्रशिक्षण कार्यक्रम

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में सक्षम एनजीओ के साथी से स्थापित गुरु विरजानंद टेक विजन लैब में सक्षम पंजाब द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    इस मौके पर इंजी. वी.के. सूद नंदिता सूद तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लगभग एक महीने तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब तथा अन्य राज्यों से आए दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, स्वतंत्र, गतिशीलता, संचार कौशल एवं रोजगारोन्मुखी दक्षताओं का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था ताकि वो समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर पाएं।

    इस प्रशिक्षण में रजत, अभिषेक, ज्योति और खुशी ने प्रशिक्षकों के रुप में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. प्रेम सागर ने सरस्वती वंदना के साथ किया है। इसके बाद दीपिका सूद ने सक्षम पंजाब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी है। इंजी.वी.के सूद ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सक्षम संस्था को बधाई दी। अपनी ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को 2500 और प्रत्येक प्रशिक्षक को 5,000 की प्रोत्साहन राशि की अपनी ओर से विद्यार्थी को 2500 और प्रत्येक प्रशिक्षक को 5,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।

    अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सक्षम पंजाब ने इस पुण्य काम के लिए मेहर चंद पॉलिटेक्निक में यह प्रयोगशाला स्थापित की है। उन्होंने घोषणा की कि अब इस प्रयोगशाला को गुरु विरजानंद टेक विजन लैब के नाम से जाना जाएगा। गुरु विरजानंद जी स्वामी दयानंद जी के गुरु थे और उनका आशीर्वाद और प्रेरणा इस सेवा कार्य को नई एनर्जी प्रदान करेगी। इससे ज्यादा से ज्यादा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि कोई दृष्टिबाधित विद्यार्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डिप्लोमा कराना चाहता है तो उसे कॉलेज की ओर से पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

     

  • इंसानियत शर्मसारः बेटे ने किया पिता का कत्ल

    इंसानियत शर्मसारः बेटे ने किया पिता का कत्ल

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने अपने सौतेले पिता का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हसलपुर गांव का निवासी था। वह वर्तमान में पटौदी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मनोज ने लगभग 13 वर्ष पहले आरोपी शिवम उर्फ शिवा की मां से शादी की थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि शिवम इस रिश्ते को लेकर शुरू से ही नाराज था। इसी कारण मनोज और शिवम के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। शिकायतकर्ता प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात मनोज और उसके सौतेले बेटे शिवम के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आधी रात को शिवम ने कुदाल से मनोज पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रेमपाल की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ शिवा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।