राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान: ऊना में मेडिकल व केमिस्ट दुकानों पर पुलिस की सघन जांच

Written by

in

ऊना सुशील पंडित : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने मंगलवार को जिलेभर में मेडिकल एवं केमिस्ट दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के भंडारण, बिक्री तथा संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की।
पुलिस ने दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें तथा सभी आवश्यक रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के अनुसार संधारित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में सक्रिय सहयोग दें और मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *