Blog

  • Jalandhar News: व्यक्ति पर हमला करके एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News: व्यक्ति पर हमला करके एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में रोजाना चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि सरेआम लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला थाना 6 के अंतर्गत आते जवाहर नगर से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार बुजुर्ग पर लुटेरों ने डंडे से हमला कर दिया। बुजुर्ग को एक्टिवा से नीचे गिरा दिया और उसकी एक्टिवा लूटकर लुटेरे फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 6 की पुलिस को दे है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके लुटेरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए रंजीत एन्क्लेव के रहने वाले पीड़ित ओमप्रकाश छावड़ा ने बताया कि वह अल सुबह साढ़े चार बजे जवाहर नगर की तरफ से घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आए 3 बाइक सवार लुटेरों ने पहले एक्टिवा में डंडा मारा और फिर उसे डंडा मारकर नीचे गिरा दिया।

    नीचे गिरने के दौरान उसे कुछ चोटें आई और वह उठ नहीं पाया। जिसके बाद लुटेरों ने उसकी एक्टिवा छीनने की कोशिश की। जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर डंडे से हमला किया और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। थाना 6 के जांच अधिकारी एएसआइ नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के बयानों पर लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

  • किसानों को लेकर PM Modi का Trump को जवाब, हर कीमत चुकाने को तैयार

    किसानों को लेकर PM Modi का Trump को जवाब, हर कीमत चुकाने को तैयार

    नई दिल्लीः अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मसले पर पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, ‘…हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों के, पशुपालकों के और मछुआरे भाई बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं।

    मेरे देश के किसानों के लिए, मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए आज भारत तैयार है।’ दरअसल, काफी लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के खिलाफ बार-बार टैरिफ लगाने की बात करते रहे हैं। इस माह के शुरू में अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। देर रात उन्होंने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति के बार-बार बयान देने के बावजूद भारत सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देने से बचता रहा है। उनसे मसले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की।

    अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर गंभीर बातचीत हुई लेकिन, डेयरी और कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की मांग पर बातचीत टूट गई। भारत ने स्पष्ट कर दिया वह इस सेक्टर को किसी भी कीमत पर नहीं खोल सकता। वहीं ट्रंप द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश जारी करने के कुछ ही देर बाद, भारत ने कहा कि वाशिंगटन ने रूस से उसके तेल आयात को ‘निशाना’ बनाया है और वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए ‘‘सभी आवश्यक कार्रवाई’’ करेगा। विदेश मंत्रालय ने रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों का बचाव करते हुए कहा कि आयात बाजार कारकों पर आधारित है और देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किया जाता है।

  • ज्योर्तिमठ के जोगीधार और पीपलकोटी के निकट भयंकर लैंडस्लाइड, रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    ज्योर्तिमठ के जोगीधार और पीपलकोटी के निकट भयंकर लैंडस्लाइड, रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    थराली: पहाहों में हो रही बारिश के कारण लगातार लैंडस्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चमोली जिले में ज्योतिर्मठ विकासखंड में जोगीधारा के पास भंयकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस घटना के दौरान पल भर में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धरती में समा गया। वहीं बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के निकट हुए भीषण भूस्खलन से लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया। इसी तरह भटवाड़ी के पास रैथल मोटरमार्ग पर भूस्खलन होने की घटना सामने आई है।

    जहां धीरे-धीरे पहाड़ी का एक हिस्सा दरक रहा है। यही एक वैकल्पिक मार्ग है, जिससे भटवाड़ी के गगनानी की तरफ़ वाले हिस्से में जाया जा सकता है। उत्तरकाशी के भटवारी क्षेत्र की धराली मार्ग पर प्राप्त दृश्यों में भारी तबाही और सड़कों का पूरी तरह बाधित होना साफ देखा जा सकता है। धराली में बादल फटने के कारण आई भारी बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे राहत कार्यों में भी कठिनाई आ रही है।

    Read in english:

    Massive Rescue Operation Underway in Uttarkashi’s Dharali Village as Weather Clears, Over 270 Evacuated

    हालांकि बीते दिन धराली क्षेत्र से लगभग 190 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जहां बादल फटने के बाद भारी बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राहत एवं बचाव कार्यों में भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना (IAF), ITBP, NDRF, SDRF, BRO और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर कार्य कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में हाल ही में हुई बादल फटने और भारी बारिश की घटनाओं के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरवार को उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटने से पहले रेस्क्यू टीम के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

    मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो रही राहत और बचाव दल से संवाद करते हुए उन्हें हर संभव सहायता और हौसला प्रदान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए आज चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी है। ऐसे में भारी बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर हैं।

  • Jalandhar News: राहुल पर गोलियां चलाने वाला आरोपी अमन पासवान साथी सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: राहुल पर गोलियां चलाने वाला आरोपी अमन पासवान साथी सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सोढल के लाठीमार मोहल्ला में मंगलवार रात हुए गोलीकांड को ट्रेस करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन पासवान तथा उसके साथी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर आज पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। आरोपियों ने लाठीमार मोहल्ला में राहुल पुत्र तरसेम लाल की जांघों के बीच और हाथ में दो गोलियां मार पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाई गई थी।

    बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल के दोस्त ही है और उन्होंने एक साल पहले हुई घटना का बदला लिया है। दरअसल, एक साल पहले राहुल ने अमन और उसे छोटे भाई विक्की के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें राहुल ने दोनों की मारपीट की थी और मुंह पर पेशाब किया था। जिसका बदला लेने के लिए अमन पासवान ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अमन पासवान डकैती के केस में जेल जा चुका है।

    करीब 6 माह पहले वह जमानत पर आया और उसके बाद से ही राहुल की हत्या की योजना बना रहा था। इसी योजना के तहत वह 6 माह पहले यूपी से 30 हजार में देसी कट्टा लेकर आया था। सूत्रों के अनुसार पिछले 6 माह से वह राहुल का काम तमाम करने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था क्योंकि राहुल हर वक्त अपने साथियों के साथ झुंड में ही रहता था जिस कारण उसे मौका नहीं मिल पाया।

    मंगलवार रात राहुल के मोहल्ले में बैठ जाने की रेकी भी अमन पासवान के साथियों ने की थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग तैयार की गई और बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम राहुल पर उस समय गोलियां चला दीं। जब वह लाठीमार मोहल्ला में दोस्त के घर के बाहर बैठा हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें मैदान में उतारी और मामले को ट्रेस कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Trump के डबल टैरिफ शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex लुढ़का

    Trump के डबल टैरिफ शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex लुढ़का

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार आज 7 अगस्त सुबह शुरुआती कारोबार में उम्मीद के मुताबिक गिरावट के साथ खुले। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए। अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद वीरवार को भारतीय शेयर गिरावट के साथ खुले, जिससे द्विपक्षीय संबंधों के बिगड़ने के आर्थिक प्रभाव पर चिंता बढ़ गई। इस 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है। सुबह 9:23 बजे IST तक निफ्टी 50, 0.26% गिरकर 24,511 अंक पर और बीएसई सेंसेक्स 0.24% गिरकर 80,344.99 पर आ गया।

    आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। वीरवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 0.32 प्रतिशत, आईटीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

    वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा स्टील के शेयरों ने 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.97 प्रतिशत, एटरनल 0.84 प्रतिशत, एसबीआई 0.82 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.20 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.11 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

  • Jalandhar News: हाल-ए-बेहाल, पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए पुलिसकर्मी का बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: हाल-ए-बेहाल, पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए पुलिसकर्मी का बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की शिकायतें थानों में लंबित पड़ी है। पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा तो करती है, लेकिन कुछ ही वारदातों को सुलझा पाती है। यही कारण है कि अब चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह पुलिस को ही निशाना बनाने लग गए है।

    ताजा मामला इंडस्ट्री एरिया से सामने आया है, जहां इंडस्ट्री एरिया में पासपोर्ट की इंक्वायरी करने गए पुलिसकर्मी का बाइक लेकर चोर फरार हो गया। चोरी का पता पुलिसकर्मी को घर से बाहर निकले के बाद चला और चोरी के बाद बाइक को लेकर जाता हुआ चोर इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसकी शिकायत एएसआइ गुरमिंदर सिंह ने थाना 8 की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी लेकिन चोर फरार चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के रहने वाले एएसआइ गुरमिंदर सिंह पीएसओसी ब्रांच में तैनात है। वह किसी व्यक्ति के पासपोर्ट की इंक्वायरी करने के लिए इंडस्ट्री एरिया में गया था। वह इंक्वायरी के दौरान अपना बाइक पीबी08 डीबी 1059 बजाज प्लैटीना बाइक घर के बाहर लगाकर अंदर चला गया। वह कुछ समय के बाद बाहर निकला तो उसका बाइक नहीं था।

    जिसके बाद उसने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो अज्ञात युवक बाइक को चुराकर लेकर जाता हुआ नजर आया, जिसकी शिकायत उसने थाना आठ की पुलिस को दी। थाना 8 के जांच अधिकारी एएसआइ गुरचरण सिंह ने जांच के बाद चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगें सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्हें सीसीटीवी कैमरों से कई इनपुट मिले हैं और वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

     

  • Punjab News: मंदिर, कोर्ट और खालसा कॉलेज की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू की सीएम को धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर, कोर्ट और खालसा कॉलेज की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू की सीएम को धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। अमृतसर में बस स्टैंड के पास हिन्दू मंदिर, जिला कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लिखने का दावा किया है। आतंकी पन्नू ने यहां “SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद – भगवंत मान मुर्दाबाद” जैसे भड़काऊ नारे लिखवाए हैं। SFJ द्वारा जारी एक एडिटेड वीडियो में यह नारे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- CM ਮਾਨ ਨੂੰ ਪੰਨੂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਚ ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਨਾਅਰੇ, ਕਿਹਾ…..

    संगठन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में तिरंगा फहराने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह कदम भूमि अधिग्रहण (लैंड पूलिंग) को बढ़ावा देने की साजिश है। इसके अलावा उसने सीएम भगवंत मान को फरीदकोट में मारने की धमकी तक दी है। पन्नू ने अपने वीडियो में सीएम भगवंत मान व हिंदुओं को निशाने पर लेने और किसानों को लैंड पूलिंग के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है। उसने अपनी वीडियो में चार अहम बातें की हैं- 15 अगस्त पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है।

    आज खालिस्तानी समर्थकों ने बस स्टैंड के पास हिंदू मंदिर पर नारे लिखवाए हैं। जिला कचहरी पर SFJ रफ्रेंडम जिंदाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद लिखा है। यहां दो मंदिर- (हिंदू मंदिर व कचहरी) बेइंसाफी के हैं। ये सिख पंथ व सिखों के हक में नहीं बोले। हिंदू समाज व मंदिरों और किसानों को 15 तारीख याद रखो, फरीदकोट या अन्य आम आदमी पार्टी वाले जहां भी तिरंगा चढ़ा रहे हैं, वहां खालिस्तान का झंडा चढ़ाओ।

    अगर हिंदू खालिस्तान के हक में नहीं बोलते तो खालिस्तान बनने के बाद कानूनी तौर पर हिसाब मांगा जाएगा। ये संदेश हिंदुओं व भगवंत मान को है। 40 हजार एकड़ जमीन कब्जे में की जा रही है। 15 अगस्त को ये तिरंगे चढ़ा रहे हैं। अगर जमीन बचानी है तो जहां भी आम आदमी पार्टी वाले तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तानी झंडा लहराओ। भगवंत मान बेअंत सिंह को याद रखना। पिछले साल 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ ग्लास में था। इस बार निशाने पर फरीदकोट में रहोगे।

  • आज का राशिफल 7 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 7 अगस्त, 2025

    आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इन राशियों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो जाएगा। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये दिन मुश्किल भरा साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को हर काम में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

    मेष राशि:वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा| आज आपको अपने विचारों के साथ – साथ दूसरे व्यक्तियों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आज आय के साधन बढ़ने के साथ ही खर्चों की भी अधिकता रह सकती है। आज आप अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का बिलकुल भी हस्तक्षेप न होने दें। आज आप फैमली के साथ बैठकर कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

    वृष राशि:वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्कव में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आपके विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। आज शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा और सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज आप दूसरों पर विश्वास न करके खुद पर भरोसा रखें और अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो व्यक्ति इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अच्छा धनलाभ होगा।

    मिथुन राशि:वालों आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के साथ – साथ , दूसरी जगह से भी ऑफर आ सकता है| इस राशि के छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने का मन बना सकते हैं। आज आप जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से काम करेंगें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में सुखद समय व्यतीत करेंगें। आज आप अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें, जल्द ही सब ठीक होगा|

    कर्क राशि:वालों आज का दिन आपके सुखद बना रहेगा| आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं| आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आज आप अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगें| आज आपको इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप दोस्तों के साथ बैठकर इंजॉय करेंगें|

    सिंह राशि:वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा| आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज संतान की किसी उपलब्धि से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा| आज आप अपने काम खुद ही करें तथा निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा|

    कन्या राशि:वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें| आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवारवालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ के पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है।

    तुला राशि:वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अगर पार्टनरशिप सम्बन्धित कोई योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा , लेकिन आप स्टाफ की गतिविधियों पर नजर बनायें रखें। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं| आज आप निवेश के मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह – मशवरा कर सकते हैं|

    वृश्चिक राशि:वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप नए बिजनेस या फिर उससे सम्बन्धित किसी योजना पर विचार कर सकते हैं| आज आपकी अध्यात्म और धर्म – कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको जीवन से जुडी किसी समस्या से राहत मिलेगी| आज आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चूकें। इस राशि के जो व्यक्ति अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है।

    धनु राशि:वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें| आज आपको कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी कार्य को करते समय धैर्य और संयम बना के रखें| आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी, आप पेंटिंग बनाने का प्रयास करेंगें| इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है।

    मकर राशि:वालों आज का दिन आपके लिए राहत से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज सामाजिक तथा सोसाइटी से सम्बन्धित गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपने सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा| आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगें| आज आप घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-सम्मान बनाए रखेंगें, जिससे आपको जीवन में उन्नति मिलेगी|

    कुम्भ राशि:वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आज घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा, आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है| आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी| इस राशि की महिलाएं आज अपने मनपसन्द कार्य को करने में वक्त बिताएंगी| आज आप दोस्तों से मिलने उनके घर जायेंगें , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी|

    मीन राशि:वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, जिससे आपके घर में खुशियाँ आएँगी। आज आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिसका उपयोग आप अपने निजी कार्यों में कर सकते हैं| आज दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज सभी केस आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नये केस मिल सकते हैं।

  • Punjab News: राखी से पहले सड़क पर मातम, कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: राखी से पहले सड़क पर मातम, कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: राखी से ठीक पहले फिरोजपुर जिले के मल्लावाला कस्बे में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह और राजवीर कौर के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के इकलौते सहारे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ: ਰੱਖੜੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਕਲੌਤੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਭੈਣ ਦੀ ਮੌਤ

    मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर की मां बठिंडा के अस्पताल में भर्ती थी। दोनों भाई-बहन उसे देखने के बाद अस्पताल से गांव लौट रहे थे कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक लड़का अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद जब थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो गुस्से से भरे परिजनों ने कार चालक पर नशा तस्कर होने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर परिवार और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई।

    स्थिति उस समय ज्यादा बिगड़ गई जब परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं के बाद थाना प्रभारी ने परिवार को शांत कराने के लिए अपने बेटे की कसम खानी पड़ी और सख्त कार्रवाई का भरोसा देना पड़ा। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • आईपीएफओ व ईएसआईसी ने धागा मिल में लगाया जागरूकता शिविर

    आईपीएफओ व ईएसआईसी ने धागा मिल में लगाया जागरूकता शिविर

    कर्मचारियों को सरकारी योजनाओ को दी जानकारी

    बद्दी (सोलन): बद्दी स्थित औरो वीविंग मिल  में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन   और कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और  औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

    ईपीएफओ की ओर से  प्रवर्तन अधिकारी रफीक मोहम्मद  और  अनुाग पर्यवेक्षक मुकेश कुमार चौहान  ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना  की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नए कामगारों को दो किश्तों में 15,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।  औद्योगिक इकाइयों को 2 से 4 वर्षों तक वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, बशर्ते वे योजना के मानदंडों को पूरा करें।

    ईएसआईसी की ओर से  सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर रवन कुमार, और शाखा प्रबंधक अभिनव गुप्ता  ने एसपीआरईई योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना संगठनों को ईएसआईसी के तहत पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करती है और इसमें पंजीकरण करने वाली इकाइयों को कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं।

    कार्यक्रम में वर्धमान ग्रुप की ओर से सहायक उपाध्यक्ष  मोहन जांगड़ा , आईआर प्रबंधक जसबीर.  पप्पू यादव,  समुन्दर सिंह  सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों विभागों की योजनाओं का स्वागत किया और आशा जताई कि इससे कामगारों को लाभ मिलेगा एवं औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक कामगारों और इकाइयों तक पहुँच सके।